भदोही में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, युवक की मौके पर मौत भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र के जोधापुर-मकनपुर रोड पर बासुपुर मोड़ के पास सोमवार शाम करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार चालक हरिओम चौबे (28) पुत्र अशोक चौबे, निवासी मुक्तापुर (औराई) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हरिओम मुंबई में रहते थे और होली पर गांव आए हुए थे। सोमवार सुबह वह अपनी कार से मकनपुर गांव में अपने मित्र जितेश तिवारी के घर गए थे। शाम को लौटते समय यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई अनुराग चौबे ने मौके पर पहुंचकर अनहोनी की आशंका भी जताई है। मृतक के परिवार में पत्नी ज्योति, बेटा तौषिक (8) और बेटी मन्नू (10) हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भदोही में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, युवक की मौके पर मौत भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र के जोधापुर-मकनपुर रोड पर बासुपुर मोड़ के पास सोमवार शाम करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार चालक हरिओम चौबे (28) पुत्र अशोक चौबे, निवासी मुक्तापुर (औराई) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हरिओम मुंबई में रहते थे और होली पर गांव आए हुए थे। सोमवार सुबह वह अपनी कार से मकनपुर गांव में अपने मित्र जितेश तिवारी के घर गए थे। शाम को लौटते समय यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई अनुराग चौबे ने मौके पर पहुंचकर अनहोनी की आशंका भी जताई है। मृतक के परिवार में पत्नी ज्योति, बेटा तौषिक (8) और बेटी मन्नू (10) हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- Post by Rajesh Tiwari1
- आज दिनांक 09.03.2026 को समय 08.20 बजें ग्राम पिपरगांव के प्रधानपति द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि थाना ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरगांव में जैसलाल सरोज आग के चपेट में आ गया है। प्राप्त सूचना पर पीआरवी व स्थानीय पुलिस द्वारा मौके की निरीक्षण में ज्ञात हुआ कि जैसलाल सरोज पुत्र लालता प्रसाद सरोज उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम पिपरगांव थाना ज्ञानपुर द्वारा सुबह करीब 07:30 बजें स्थानीय ग्राम प्रधान राम नायक यादव के दरवाजे पर जाकर अपना हैंड पाइप दुरुस्त कराने की बात पर कुछ कहा-सुनी हुई थी। स्थानीय लोगों द्वारा कंबल डालकर आग बुझाया गया। तब तक जैसलाल सरोज का शरीर लगभग 80% जल चुका था, स्थानीय पुलिस द्वारा जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ज्ञानपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा BHU वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति के परिजन मौजूद हैं। जैसलाल के परिजनों द्वारा ग्रामप्रधान के पुत्र कमलेश यादव पर जलाने का आरोप लगाया जा रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस उच्चाधिकारीगण मौके पर मौजूद रहकर घटना की प्रत्येक पहलुओं की गहनता से जांच करते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद आरोपी को हिरासत पुलिस में लेकर पूछ-ताछ सहित आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- थाना भदोही दिनांक 09.03.2026 घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से पीड़ित परिवार को न्याय का दिया गया भरोसा* शैलेष कुमार,* जिलाधिकारी भदोही एवं अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा घटनास्थल पर जाकर आग से झुलसे जैसलाल सरोज पुत्र स्व0 लालता प्रसाद सरोज के घर पहुॅचे और उनके परिजनों से बात-चीत की गई। घटना संबंधित विस्तृत जानकारी ली गई तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता एवं न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा घटना निष्पक्ष जांच हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। झुलसे व्यक्ति के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, किसी प्रकार की लापरवाही या आपराधिक तत्व की संलिप्तता सामने आती है तो कठोर कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी औराई श्याममणि त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात राय, खण्ड विकास अधिकारी औराई दिलीप कुमार पासी एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।3
- भदोही के अंबर नीम जामुन मोहल्ला में महिलाओं के लिए नई दुकान जमजम गारमेंट्स का शुभारंभ हुआ है। यहां लेटेस्ट डिजाइन और शानदार कलेक्शन के फैंसी सूट ₹300 से ₹3000 तक उपलब्ध हैं।1
- समाचार: भदोही जनपद के जंगीगंज क्षेत्र स्थित कलनुआ गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा का वाचन पंडित व्यास महाराज राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य जी के मुखारविंद से किया गया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान की भक्ति, धर्म और सदाचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।1
- भदोही। जनपद के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरगांव में सोमवार सुबह एक व्यक्ति गंभीर रूप से आग की चपेट में आकर झुलस गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 08:20 बजे ग्राम पिपरगांव के प्रधानपति द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि गांव निवासी जैसलाल सरोज (55 वर्ष) पुत्र लालता प्रसाद सरोज आग से झुलस गए हैं। सूचना मिलते ही पीआरवी व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 07:30 बजे जैसलाल सरोज का स्थानीय ग्राम प्रधान राम नायक यादव के दरवाजे पर हैंड पाइप दुरुस्त कराने को लेकर कुछ कहा-सुनी हो गई थी। इसी दौरान जैसलाल आग की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कंबल डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक उनका शरीर लगभग 80 प्रतिशत तक झुलस चुका था। घायल अवस्था में पुलिस द्वारा उन्हें जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ज्ञानपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद जैसलाल के परिजनों ने ग्राम प्रधान के पुत्र कमलेश यादव पर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पुलिस उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by Javed C News1
- भदोही, सोमवार सुबह 9:30 बजे। जनपद भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र में खनन विभाग द्वारा अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुर्गागंज बाजार त्रिमुहानी के पास गिट्टी लदे दो डंपरों को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। सूचना के आधार पर खनन अधिकारी भदोही अपने दलबल के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की गई, जिसमें दो डंपर गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पाए गए। कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्गागंज थाने में खड़ा करा दिया गया। खनन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि आगे भी जनपद में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सघन जांच अभियान जारी रहेगा।1