बुलेटिन न्यूज़ | बड़ी खबर | पलिया नगर में मेला गेट चौराहे पर रोज़ाना जाम से लोग परेशान। पलिया कलां, लखीमपुर खीरी। जिला लखीमपुर खीरी के पलिया नगर का सबसे व्यस्त चौराहा मेला गेट इन दिनों अव्यवस्था का शिकार बना हुआ है। चौराहे के ठीक सामने बीच सड़क पर लगने वाले ठेले और फेरी वालों के कारण आए दिन भीषण जाम की स्थिति पैदा हो रही है, जिससे आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह स्कूल के समय और शाम के व्यस्त घंटों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। जाम के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर अतिक्रमण की वजह से कई बार वाहन फंस जाते हैं और लंबी कतारें लग जाती हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस अव्यवस्था के चलते कई लोग सड़क पर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। बावजूद इसके, जिम्मेदार विभाग और नगर प्रशासन अब तक इस समस्या से अनजान बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों में प्रशासन की उदासीनता को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। लोगों की मांग है कि मेला गेट चौराहे से अवैध रूप से लगने वाले ठेलों को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
बुलेटिन न्यूज़ | बड़ी खबर | पलिया नगर में मेला गेट चौराहे पर रोज़ाना जाम से लोग परेशान। पलिया कलां, लखीमपुर खीरी। जिला लखीमपुर खीरी के पलिया नगर का सबसे व्यस्त चौराहा मेला गेट इन दिनों अव्यवस्था का शिकार बना हुआ है। चौराहे के ठीक सामने बीच सड़क पर लगने वाले ठेले और फेरी वालों के कारण आए दिन भीषण जाम की स्थिति पैदा हो रही है, जिससे आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह स्कूल के समय और शाम के व्यस्त घंटों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। जाम के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर अतिक्रमण की वजह से कई बार वाहन फंस जाते हैं और लंबी कतारें लग जाती हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस अव्यवस्था के चलते कई लोग सड़क पर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। बावजूद इसके, जिम्मेदार विभाग और नगर प्रशासन अब तक इस समस्या से अनजान बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों में प्रशासन की उदासीनता को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। लोगों की मांग है कि मेला गेट चौराहे से अवैध रूप से लगने वाले ठेलों को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
- पलिया कलां, लखीमपुर खीरी। जिला लखीमपुर खीरी के पलिया नगर का सबसे व्यस्त चौराहा मेला गेट इन दिनों अव्यवस्था का शिकार बना हुआ है। चौराहे के ठीक सामने बीच सड़क पर लगने वाले ठेले और फेरी वालों के कारण आए दिन भीषण जाम की स्थिति पैदा हो रही है, जिससे आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह स्कूल के समय और शाम के व्यस्त घंटों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। जाम के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर अतिक्रमण की वजह से कई बार वाहन फंस जाते हैं और लंबी कतारें लग जाती हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस अव्यवस्था के चलते कई लोग सड़क पर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। बावजूद इसके, जिम्मेदार विभाग और नगर प्रशासन अब तक इस समस्या से अनजान बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों में प्रशासन की उदासीनता को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। लोगों की मांग है कि मेला गेट चौराहे से अवैध रूप से लगने वाले ठेलों को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।1
- *दुधवा, किशनपुर व कतर्नियाघाट में 'स्मार्ट गाइड' से आसान होंगी पर्यटकों की राहें, साइनेज पर 3.11 करोड़ से अधिक खर्च* *दुधवा टाइगर रिजर्व में साइनेज पर खर्च होंगे 2.51 करोड़ रुपए, पर्यटकों को नहीं होगा भटकाव* *अब वन्यजीव अभ्यारण्यों का सफर होगा आनंदमय, तराई के इको टूरिज्म स्थलों पर कदम-कदम पर मिलेंगे 'मौन गाइड'* *'नो प्लास्टिक' से 'टाइगर जोन' तक, साइनेज देंगे हर जानकारी* *दुधवा-कतर्नियाघाट में बदलेगा जंगल सफारी का अंदाज, 'स्मार्ट गाइड' से आसान होगी राह- जयवीर सिंह* *लखनऊ/लखीमपुर, 21 अप्रैल 2026* उत्तर प्रदेश के तराई की हरियाली में सफर करने वाले पर्यटकों को अब रास्ता ढूंढने में भटकना नहीं पड़ेगा और न ही जरूरी जानकारी के लिए परेशान होना होगा। जंगल के बीच से गुजरते रास्ते हों या वन्यजीवों से जुड़ी अहम सूचनाएं, सब कुछ अब आसान और सुव्यवस्थित तरीके से उपलब्ध होगा। पर्यटकों की सुविधा और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार दुधवा टाइगर रिजर्व, किशनपुर और कतर्नियाघाट जैसे प्रमुख इको टूरिज्म स्थलों पर आधुनिक साइनेज लगाने जा रही है। 3.11 करोड़ रुपए से अधिक की इस योजना के तहत पहले चरण में 50 लाख रुपए की धनराशि भी जारी कर दी गई है, जिससे अब इको टूरिज्म के इन स्थलों की यात्रा और भी सुगम व आकर्षक बन सकेगी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'दुधवा, किशनपुर और कतर्नियाघाट जैसे तराई के आकर्षक इको टूरिज्म स्थलों पर साइनेज की यह पहल पर्यटकों को बेहतर मार्गदर्शन देगी। आगंतुकों की सुरक्षित यात्रा में सहायक सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार का उद्देश्य इन प्राकृतिक धरोहरों को सुव्यवस्थित करते हुए उन्हें विश्वस्तरीय इको टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करना है। ताकि, अधिक से अधिक पर्यटक यहां आएं और प्रदेश की जैव विविधता व प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकें।' *दुधवा में 'स्मार्ट गाइड' पर खर्च होंगे 2.51 करोड़* राज्य सरकार द्वारा मंजूर कुल राशि का बड़ा भाग दुधवा टाइगर क्षेत्र को समर्पित है। मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'दुधवा टाइगर रिजर्व में अब पर्यटकों को भटकाव का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने यहां 2.51 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विभिन्न स्थानों पर आधुनिक और आकर्षक साइनेज लगाने का निर्णय लिया है। ये पर्यटकों के लिए 'स्मार्ट गाइड' की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि दिशा संकेतक पर्यटकों को सही मार्ग दिखाने के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी जानकारी और स्थल विशेष की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। यह पहल दुधवा को एक प्रमुख इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।' *'मौन गाइड' की भूमिका में साइनेज* साइनेज किसी भी पर्यटन स्थल का 'मौन गाइड' होता है। साइनेज आगंतुकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होती है, जिससे वे विभिन्न मार्गों, जोनों और प्रमुख स्थलों तक आसानी से पहुंच पाते हैं। दिशा-निर्देशन के साथ वर्जित क्षेत्रों, वन्य जीवों की उपस्थिति एवं प्रतिबंधित स्थलों की स्पष्ट जानकारी देकर सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है। साथ ही 'नो प्लास्टिक', 'वन्य जीवों से दूरी बनाएं' और 'शांत रहें' जैसे संदेशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी करती है। ये साइनेज वन्य जीवों, जैव विविधता और स्थानीय पारिस्थितिकी से जुड़ी रोचक व शिक्षाप्रद जानकारी का भी महत्वपूर्ण स्रोत होते हैं। बहुभाषी साइनेज की सुविधा के कारण विदेशी पर्यटकों को भी भ्रमण के दौरान विशेष सहूलियत मिलती है। *'सुरक्षित और स्मार्ट होगा वन भ्रमण'* अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि 'लखीमपुर खीरी जिला अंतर्गत दुधवा टाइगर रिजर्व में साइनेज के माध्यम से सफारी मार्ग स्पष्ट होंगे तथा 'टाइगर जोन' और 'बफर जोन' की पहचान आसान होगी। वहीं, किशनपुर वन्यजीव अभ्यारण्य में यह नए पर्यटकों के लिए प्रभावी मार्गदर्शक बनकर 'बर्ड वॉचिंग' और 'नेचर ट्रेल्स' को बेहतर तरीके से चिन्हित करेगा। इसी प्रकार, बहराइच जनपद स्थित कतर्नियाघाट वन्यजीव अभ्यारण्य में साइनेज संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, घुमावदार मार्गों में दिशा भ्रम को कम करने तथा गंगा डॉल्फिन और घड़ियाल जैसे दुर्लभ जीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।'3
- निघासन-खीरी।तहसील क्षेत्र के मुड़ाबुजुर्ग ग्राम पंचायत के कामता नगर में मानवता की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली है। यहाँ के युवा समाजसेवी रामाशंकर निषाद ने अपने निजी खर्च से 11 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया। एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले रामाशंकर ने समाज के सामने सादगी और सेवा का बड़ा उदाहरण पेश किया है।आयोजित समारोह में रामाशंकर निषाद द्वारा न केवल विवाह की रस्में पूरी कराई गईं, बल्कि नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी शुरू करने के लिए उपहार भी दिए गए। दहेज के रूप में प्रत्येक कन्या को एक प्लेटिना मोटरसाइकिल, बेड, अलमारी और बक्सा देकर विदा किया गया। इस पुनीत कार्य में नंदकिशोर आर्या, जितेंद्र राज और श्रवण सिंह ने सहयोगी के रूप में रामाशंकर निषाद का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।रामाशंकर ने बताया कि वे गरीब बेटियों की मदद कर आत्मिक शांति महसूस करते हैं। उनके इस नेक कार्य की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि एक किसान पुत्र द्वारा अपनी मेहनत की कमाई से 11 शादियां कराना और सहयोगियों का इस प्रकार साथ मिलना समाज के अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायी है।1
- Post by Sanjay Kumar1
- लखीमपुर मझगई -खीरी ।जनपद में अवैध कच्ची शराब व नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मझगई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने वाले उपकरणों को बरामद किया है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह पंकज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पंछी फॉर्म और खाले पूरवा क्षेत्रों में छापेमारी कर न केवल भारी मात्रा में बनी हुई कच्ची शराब बरामद की, बल्कि शराब बनाने के उद्देश्य से गुपचुप तरीके से तैयार किया गया हजारों लीटर लहन भी मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए थानाध्यक्ष अनिल सिंह पंकज ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह दबिश दी। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने पंछी फॉर्म और बेला कला के संदिग्ध जंगलों व ठिकानों को घेर लिया। मौके पर पुलिस को शराब बनाने की धधकती भट्टियां और भारी मात्रा में लहन मिला। पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए भट्टियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और उपकरणों को कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद अवैध शराब को जब्त कर लिया और लहन को जमीन में बहाकर नष्ट कर दिया।थानाध्यक्ष अनिल सिंह पंकज ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे और जो भी व्यक्ति अवैध धंधों में लिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस की इस सक्रियता और मुस्तैदी की स्थानीय ग्रामीणों ने भी सराहना की है, क्योंकि अवैध शराब के कारण क्षेत्र का सामाजिक वातावरण प्रदूषित हो रहा था। इस कार्रवाई में मझगई थाने के हेड कांस्टेबल रोबिन सिंह दीवान मुकेश कुमार वा भारी पुलिस बल शामिल रहा।1
- Post by Mandeep Singh1
- उत्तरप्रदेश- लखीमपुर खीरी के गोला में चैती मेला चल रहा था समद वहां नशे की हालत में पहुंचा और महिलाओं से छेड़छाड़ की सुरक्षा में लगी महिला बाउंसरों ने समद की जमकर पिटाई की और कपड़े भी फाड़ दिये इस कांड के बाद मेला बंद कर दिया गया, वीडियो दो दिन का पहले है1
- पलिया-कलां खीरी।पलिया पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला कृष्णानगर निवासी राजेश सिंह को घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्त के पास से चोरी का एक गैस सिलेंडर और एक कीमती बैट्रा बरामद हुआ है।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त राजेश सिंह शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ पलिया व भीरा थाने में चोरी व शस्त्र अधिनियम जैसे कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस टीम ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, महिला उपनिरीक्षक निशा शुक्ला और हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।1