झुंझुनूं में HPV टीकाकरण जागरूकता रैली, 24 अप्रैल से विशेष अभियान शुरू झुंझुनूं। जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू किए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर शुक्रवार को व्यापक जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई इस रैली को शहीद पार्क से स्थानीय विधायक राजेंद्र भांभू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य आमजन, विशेषकर अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, जिला प्रमुख हर्षिणी कुलहरी, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह, पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांबू तथा एएनएमटीसी प्राचार्य सुरेन्द्र डिग्रवाल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक राजेंद्र भांभू ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम है। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि 24 अप्रैल से जिले में सात दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 177 संस्थानों पर 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लक्ष्य है कि जिले की सभी पात्र बेटियों को यह वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें जीवनभर सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा मिल सके। जिला प्रमुख हर्षिणी कुलहरी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को इस अभियान का लाभ दिलाएं। वहीं सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि अभियान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी व पीएचसी स्तर तक वैक्सीन उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के सहयोग से छात्राओं को टीकाकरण केंद्रों तक लाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बाजार में यह वैक्सीन लगभग 5 हजार रुपये की है, जिसे सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान एचपीवी वैक्सीन जागरूकता पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

- Post by @nilesh Verma-19971
- Post by Dainik news Haryana live1
- शाहपुरा चिमनपुरा कॉलेज के विवाद को लेकर प्राचार्य द्वारा त्रिवेणी धाम के महाराज श्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की गई है, जिनको के ग्रामीण लोग पहुंचे त्रिवेणी धाम के श्री रिछपाल दास महाराज से मिले,जो निंदनीय संत महात्माओं के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां जनभावनाओं के खिलाफ है। प्राचार्य को अविलंब माफी मांगनी चाहिए। साथ ही,चिमनपुरा कॉलेज प्राचार्य ने महाराज श्री के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग किया उसके लिए जल्दी उनको सजा मिलेगी। पिछले कुछ महीनो से धरना प्रदर्शन और जो कॉलेज को विखंडन करने की कोशिश की जारी थी उन सब पर महाराज श्री ने विराम लगा दिया । और कहां की नए भवन में सरकारी कृषि महाविद्यालय खुलेगा और पुराने भवन में कला विज्ञान वाणिज्य संचालित होती रहेगी।#@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#@tejmedia-32#Janta seva#seva jantanews#1
- #क्या है लखनऊ के विकास नगर की झुग्गी झोपडीयों की आग का सच #आग लगी या लगाई गई #कौन हैं इसके पीछे #किसने रची साजिस1
- Post by Sandeep sheoran1
- Post by Kotputli-Behror Breaking Live1
- खेतड़ी में जन सेवा समिति ने बाजार बंद का आह्वान किया। ट्रस्ट की कथित तानाशाही के विरोध में ग्रामीणों एवं जन सेवा समिति द्वारा बंद का आह्वान किया गया, जिसका व्यापक असर देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण पिछले 30 दिनों से एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि ट्रस्ट द्वारा भोपालगढ़ जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि आस्था के केंद्र बाबा रसिक मोहन दास के आने-जाने के रास्ते पर गेट लगाकर उसे बंद कर दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं में आक्रोश है। जन सेवा समिति के अध्यक्ष गोकलचंद सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं, समिति के नेतृत्व में ग्रामीण एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने की मांग करेंगे।1
- #लखनऊ के विकास नगर में झुग्गी झोपडीयों में आग लगी या लगाई गई #कमेंट में बताए1