खेतड़ी में ट्रस्ट की कथित तानाशाही के खिलाफ ग्रामीण व जन सेवा समिति ने किया बन्द का आह्वान, 30 दिन से दिया जा रहा है धरना खेतड़ी में जन सेवा समिति ने बाजार बंद का आह्वान किया। ट्रस्ट की कथित तानाशाही के विरोध में ग्रामीणों एवं जन सेवा समिति द्वारा बंद का आह्वान किया गया, जिसका व्यापक असर देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण पिछले 30 दिनों से एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि ट्रस्ट द्वारा भोपालगढ़ जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि आस्था के केंद्र बाबा रसिक मोहन दास के आने-जाने के रास्ते पर गेट लगाकर उसे बंद कर दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं में आक्रोश है। जन सेवा समिति के अध्यक्ष गोकलचंद सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं, समिति के नेतृत्व में ग्रामीण एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने की मांग करेंगे।

- चिड़ावा में गुरुवार रात ट्रेन के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने अपनी जान दे दी। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिलने के बाद शुक्रवार को बड़ी संख्या में परिजन व ग्रामीण चिड़ावा थाने पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों ने सुसाइड नोट में विनोद ने बैंक का कर्ज नहीं चुका पाने और बैंकों द्वारा लगातार दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार चिड़ावा थाने में ज्ञापन सौंपने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों व परिजनों ने एचडीएफसी बैंक के सामने धरना शुरू कर दिया है। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से भी मना कर दिया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस-प्रशासन मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।1
- झुंझुनूं। जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू किए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर शुक्रवार को व्यापक जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई इस रैली को शहीद पार्क से स्थानीय विधायक राजेंद्र भांभू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य आमजन, विशेषकर अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, जिला प्रमुख हर्षिणी कुलहरी, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह, पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांबू तथा एएनएमटीसी प्राचार्य सुरेन्द्र डिग्रवाल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक राजेंद्र भांभू ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम है। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि 24 अप्रैल से जिले में सात दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 177 संस्थानों पर 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लक्ष्य है कि जिले की सभी पात्र बेटियों को यह वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें जीवनभर सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा मिल सके। जिला प्रमुख हर्षिणी कुलहरी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को इस अभियान का लाभ दिलाएं। वहीं सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि अभियान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी व पीएचसी स्तर तक वैक्सीन उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के सहयोग से छात्राओं को टीकाकरण केंद्रों तक लाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बाजार में यह वैक्सीन लगभग 5 हजार रुपये की है, जिसे सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान एचपीवी वैक्सीन जागरूकता पोस्टर का भी विमोचन किया गया।1
- Post by Srss Security services1
- Post by @nilesh Verma-19971
- Post by Dainik news Haryana live2
- Post by Bolti Awaaz news1
- Post by Om Parkash1
- झुंझुनूं: जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर द्वारा शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में जिले के सभी आसूचना अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने और खुफिया तंत्र को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए। मिली जानकारी के अनुसार एसपी ने आगामी आयोजनों के मद्देनजर असामाजिक तत्वों व संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने तथा समय रहते सूचनाएं जुटाकर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सूचना संकलन की गुणवत्ता सुधारने, गोपनीय आदान-प्रदान और विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर हर सूचना को गंभीरता से लेने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।1