सुसाइड नोट मिलने के बाद भड़का गुस्सा, चिड़ावा में एचडीएफसी बैंक के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू चिड़ावा में गुरुवार रात ट्रेन के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने अपनी जान दे दी। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिलने के बाद शुक्रवार को बड़ी संख्या में परिजन व ग्रामीण चिड़ावा थाने पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों ने सुसाइड नोट में विनोद ने बैंक का कर्ज नहीं चुका पाने और बैंकों द्वारा लगातार दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार चिड़ावा थाने में ज्ञापन सौंपने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों व परिजनों ने एचडीएफसी बैंक के सामने धरना शुरू कर दिया है। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से भी मना कर दिया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस-प्रशासन मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

- Post by @nilesh Verma-19971
- Post by Dainik news Haryana live1
- शाहपुरा चिमनपुरा कॉलेज के विवाद को लेकर प्राचार्य द्वारा त्रिवेणी धाम के महाराज श्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की गई है, जिनको के ग्रामीण लोग पहुंचे त्रिवेणी धाम के श्री रिछपाल दास महाराज से मिले,जो निंदनीय संत महात्माओं के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां जनभावनाओं के खिलाफ है। प्राचार्य को अविलंब माफी मांगनी चाहिए। साथ ही,चिमनपुरा कॉलेज प्राचार्य ने महाराज श्री के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग किया उसके लिए जल्दी उनको सजा मिलेगी। पिछले कुछ महीनो से धरना प्रदर्शन और जो कॉलेज को विखंडन करने की कोशिश की जारी थी उन सब पर महाराज श्री ने विराम लगा दिया । और कहां की नए भवन में सरकारी कृषि महाविद्यालय खुलेगा और पुराने भवन में कला विज्ञान वाणिज्य संचालित होती रहेगी।#@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#@tejmedia-32#Janta seva#seva jantanews#1
- #क्या है लखनऊ के विकास नगर की झुग्गी झोपडीयों की आग का सच #आग लगी या लगाई गई #कौन हैं इसके पीछे #किसने रची साजिस1
- Post by Sandeep sheoran1
- Post by Kotputli-Behror Breaking Live1
- खेतड़ी में जन सेवा समिति ने बाजार बंद का आह्वान किया। ट्रस्ट की कथित तानाशाही के विरोध में ग्रामीणों एवं जन सेवा समिति द्वारा बंद का आह्वान किया गया, जिसका व्यापक असर देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण पिछले 30 दिनों से एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि ट्रस्ट द्वारा भोपालगढ़ जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि आस्था के केंद्र बाबा रसिक मोहन दास के आने-जाने के रास्ते पर गेट लगाकर उसे बंद कर दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं में आक्रोश है। जन सेवा समिति के अध्यक्ष गोकलचंद सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं, समिति के नेतृत्व में ग्रामीण एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने की मांग करेंगे।1
- #लखनऊ के विकास नगर में झुग्गी झोपडीयों में आग लगी या लगाई गई #कमेंट में बताए1
- Post by Kotputli-Behror Breaking Live1