logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित झांझूपुर गांव के श्री रामलाल बाबा मंदिर में लगातार हो रही घंटा चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। मंदिर में पिछले कई दिनों से घंटा चोरी की वारदातें हो रही थीं। रविवार सुबह करीब 9 बजे आरोपी एक बार फिर मंदिर में चोरी करने पहुंचा, जहां पूर्व सूचना के आधार पर पहले से निगरानी कर रही चौबेपुर पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुडुवा निवासी विनोद कुमार यादव (44 वर्ष), पुत्र शिवशंकर यादव के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से छोटे-बड़े कुल 11 चोरी के घंटे बरामद किए गए हैं, जिन्हें उसने अलग-अलग दिनों में मंदिर से चुराया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि चोरी की इन घटनाओं में उसका कोई अन्य साथी शामिल था या नहीं। इस सफलता के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों ने चौबेपुर पुलिस और थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा की तत्परता की सराहना की है। वहीं पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

7 hrs ago
user_जनता न्यूज टीवी
जनता न्यूज टीवी
TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित झांझूपुर गांव के श्री रामलाल बाबा मंदिर में लगातार हो रही घंटा चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। मंदिर में पिछले कई दिनों से घंटा चोरी की वारदातें हो रही थीं। रविवार सुबह करीब 9 बजे आरोपी एक बार फिर मंदिर में चोरी करने पहुंचा, जहां पूर्व सूचना के आधार पर पहले से निगरानी कर रही चौबेपुर पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुडुवा निवासी विनोद कुमार यादव (44 वर्ष), पुत्र शिवशंकर यादव के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से छोटे-बड़े कुल 11 चोरी के घंटे बरामद किए गए हैं, जिन्हें उसने अलग-अलग दिनों में मंदिर से चुराया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि चोरी की इन घटनाओं में उसका कोई अन्य साथी शामिल था या नहीं। इस सफलता के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों ने चौबेपुर पुलिस और थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा की तत्परता की सराहना की है। वहीं पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वाराणसी में साइबर ठगी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे 'CY VAJRA' अभियान के तहत सिगरा थाना पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक पोस्टमैन और दो महिलाओं समेत कुल छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पूरे भारत में कुल 21 साइबर शिकायतें दर्ज हैं और इस गिरोह के तार वाराणसी, जौनपुर तथा सोनभद्र तक फैले हुए थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य बैंक कर्मचारी बनकर या इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर लोगों को फोन करते थे। इसके बाद उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य पहचान पत्र लेकर विभिन्न बैंकों में फर्जी खाते खुलवाते थे, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया जाता था। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 6 मोबाइल फोन, 4 विभिन्न बैंकों की चेकबुक, 3 ब्लैंक या शील्ड चेकबुक, 11 पासबुक, 2 पैन कार्ड और 3 कूटरचित आधार कार्ड बरामद कर साक्ष्य के तौर पर सील कर दिए हैं। थाना प्रभारी सिगरा शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, उप निरीक्षक भारत भट्ट, उप निरीक्षक रोहित त्रिपाठी, उप निरीक्षक काजोल सिंह और कांस्टेबल सुमित साहू शामिल रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में DCP गोमती जोन ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ यह 'CY VAJRA' अभियान आगे भी जारी रहेगा, वहीं पुलिस ने आमजन से किसी भी अनजान कॉल पर बैंक विवरण या OTP शेयर न करने की अपील की है।
    1
    वाराणसी में साइबर ठगी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे 'CY VAJRA' अभियान के तहत सिगरा थाना पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक पोस्टमैन और दो महिलाओं समेत कुल छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पूरे भारत में कुल 21 साइबर शिकायतें दर्ज हैं और इस गिरोह के तार वाराणसी, जौनपुर तथा सोनभद्र तक फैले हुए थे।

पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य बैंक कर्मचारी बनकर या इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर लोगों को फोन करते थे। इसके बाद उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य पहचान पत्र लेकर विभिन्न बैंकों में फर्जी खाते खुलवाते थे, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया जाता था। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 6 मोबाइल फोन, 4 विभिन्न बैंकों की चेकबुक, 3 ब्लैंक या शील्ड चेकबुक, 11 पासबुक, 2 पैन कार्ड और 3 कूटरचित आधार कार्ड बरामद कर साक्ष्य के तौर पर सील कर दिए हैं।

थाना प्रभारी सिगरा शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, उप निरीक्षक भारत भट्ट, उप निरीक्षक रोहित त्रिपाठी, उप निरीक्षक काजोल सिंह और कांस्टेबल सुमित साहू शामिल रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में DCP गोमती जोन ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ यह 'CY VAJRA' अभियान आगे भी जारी रहेगा, वहीं पुलिस ने आमजन से किसी भी अनजान कॉल पर बैंक विवरण या OTP शेयर न करने की अपील की है।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • साइबर ठगी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे 'CY VAJRA' अभियान के तहत वाराणसी की सिगरा थाना पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक पोस्टमैन और 2 महिलाओं सहित कुल 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के सदस्य लोगों को फोन कर खुद को बैंक कर्मचारी बताकर या इन्वेस्टमेंट के नाम पर झांसा देते थे। इसके बाद वे लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज लेकर विभिन्न बैंकों में फर्जी खाते खुलवाते थे, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया जाता था। गिरफ्तार किए गए इन 6 सदस्यों पर संपूर्ण भारत में कुल 21 साइबर शिकायतें दर्ज हैं और गिरोह के तार वाराणसी, जौनपुर तथा सोनभद्र तक फैले हुए थे। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 6 मोबाइल फोन, 4 विभिन्न बैंकों की चेकबुक, 3 ब्लैंक/शील्ड चेकबुक, 11 पासबुक, 2 पैन कार्ड और 3 कूटरचित आधार कार्ड बरामद कर साक्ष्य के तौर पर सील कर दिए हैं। थाना प्रभारी सिगरा शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, उप निरीक्षक भारत भट्ट, उप निरीक्षक रोहित त्रिपाठी, उप निरीक्षक काजोल सिंह और कांस्टेबल सुमित साहू शामिल रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में DCP गोमती जोन ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ 'CY VAJRA' अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसके साथ ही पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर बैंक की जानकारी या OTP साझा न करें।
    1
    साइबर ठगी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे 'CY VAJRA' अभियान के तहत वाराणसी की सिगरा थाना पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक पोस्टमैन और 2 महिलाओं सहित कुल 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के सदस्य लोगों को फोन कर खुद को बैंक कर्मचारी बताकर या इन्वेस्टमेंट के नाम पर झांसा देते थे। इसके बाद वे लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज लेकर विभिन्न बैंकों में फर्जी खाते खुलवाते थे, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया जाता था।

गिरफ्तार किए गए इन 6 सदस्यों पर संपूर्ण भारत में कुल 21 साइबर शिकायतें दर्ज हैं और गिरोह के तार वाराणसी, जौनपुर तथा सोनभद्र तक फैले हुए थे। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 6 मोबाइल फोन, 4 विभिन्न बैंकों की चेकबुक, 3 ब्लैंक/शील्ड चेकबुक, 11 पासबुक, 2 पैन कार्ड और 3 कूटरचित आधार कार्ड बरामद कर साक्ष्य के तौर पर सील कर दिए हैं। थाना प्रभारी सिगरा शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, उप निरीक्षक भारत भट्ट, उप निरीक्षक रोहित त्रिपाठी, उप निरीक्षक काजोल सिंह और कांस्टेबल सुमित साहू शामिल रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में DCP गोमती जोन ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ 'CY VAJRA' अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसके साथ ही पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर बैंक की जानकारी या OTP साझा न करें।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कानपुर के श्यामनगर क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला वाकया हुआ। यहां एक महिला को पता चला कि उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा है। इस सूचना पर महिला अपने परिजनों के साथ चौधरी मैरिज लॉन पहुंच गई। यहां पहुंचते ही महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। महिला के पहुंचने से मैरिज लॉन में अफरा-तफरी मच गई। लगभग एक घंटे तक हंगामा जारी रहा। पहली पत्नी के अचानक पहुंचने से शादी समारोह में मौजूद लोग भी हैरान रह गए। इस दौरान पुलिस को भी बुलाया गया। पुलिस के पहुंचने के बाद ही स्थिति कुछ हद तक काबू में आई।
    1
    कानपुर के श्यामनगर क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला वाकया हुआ। यहां एक महिला को पता चला कि उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा है। इस सूचना पर महिला अपने परिजनों के साथ चौधरी मैरिज लॉन पहुंच गई। यहां पहुंचते ही महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। महिला के पहुंचने से मैरिज लॉन में अफरा-तफरी मच गई। लगभग एक घंटे तक हंगामा जारी रहा। पहली पत्नी के अचानक पहुंचने से शादी समारोह में मौजूद लोग भी हैरान रह गए। इस दौरान पुलिस को भी बुलाया गया। पुलिस के पहुंचने के बाद ही स्थिति कुछ हद तक काबू में आई।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के किसान नेता और विंध्य एक्सप्रेसवे विरोध मोर्चे के संयोजक मणि देव चतुर्वेदी ने जन प्रतिनिधियों पर बड़ा आरोप लगाया है। चतुर्वेदी ने कहा कि जन प्रतिनिधि किसानों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं और उनके हितों की अनदेखी कर रहे हैं। मणि देव चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि जन प्रतिनिधियों ने विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना के विरोध में किसानों की आवाज को अनसुना किया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से हजारों किसानों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी, जिससे उन्हें भारी नुकसान होगा। चतुर्वेदी ने मांग की कि जन प्रतिनिधियों को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए और उनके हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। किसान नेता ने आगे कहा कि अगर जन प्रतिनिधि किसानों की समस्याओं को हल नहीं करते हैं, तो विरोध मोर्चा और तेज होगा। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जमीन और अधिकारों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। चतुर्वेदी ने सभी किसानों से एकजुट होने और अपने अधिकारों के लिए लड़ने का आह्वान किया।
    1
    उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के किसान नेता और विंध्य एक्सप्रेसवे विरोध मोर्चे के संयोजक मणि देव चतुर्वेदी ने जन प्रतिनिधियों पर बड़ा आरोप लगाया है। चतुर्वेदी ने कहा कि जन प्रतिनिधि किसानों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं और उनके हितों की अनदेखी कर रहे हैं।

मणि देव चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि जन प्रतिनिधियों ने विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना के विरोध में किसानों की आवाज को अनसुना किया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से हजारों किसानों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी, जिससे उन्हें भारी नुकसान होगा। चतुर्वेदी ने मांग की कि जन प्रतिनिधियों को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए और उनके हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

किसान नेता ने आगे कहा कि अगर जन प्रतिनिधि किसानों की समस्याओं को हल नहीं करते हैं, तो विरोध मोर्चा और तेज होगा। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जमीन और अधिकारों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। चतुर्वेदी ने सभी किसानों से एकजुट होने और अपने अधिकारों के लिए लड़ने का आह्वान किया।
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • चंदौली जिले के अमिलाई में विवाद के दौरान प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल गिर गई, जिसे उठाकर उनके बेटे ने धमकी दे डाली। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    1
    चंदौली जिले के अमिलाई में विवाद के दौरान प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल गिर गई, जिसे उठाकर उनके बेटे ने धमकी दे डाली। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    user_Uday Kumar Ray
    Uday Kumar Ray
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जौनपुर में आज तेज हवा के साथ जमकर बारिश हो रही है। इस जोरदार बारिश के बाद से ही किसानों के चेहरे पर मुस्कान छा गई है। जमकर हो रही इस बारिश से किसानों की धान की फसलों को बहुत फायदा पहुंचेगा।
    1
    जौनपुर में आज तेज हवा के साथ जमकर बारिश हो रही है। इस जोरदार बारिश के बाद से ही किसानों के चेहरे पर मुस्कान छा गई है। जमकर हो रही इस बारिश से किसानों की धान की फसलों को बहुत फायदा पहुंचेगा।
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • वाराणसी के चिरईगांव विकासखंड के ग्राम सभा व्यासपुर अंतर्गत मौजा गिरधरपुर स्थित राजकीय नलकूप संख्या 481 की सिंचाई परियोजना पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। किसानों का दावा है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद पिछले पाँच वर्षों से खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाया है, जिससे पूरी योजना पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, नलकूप से खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गई पाइपलाइन और बनाए गए कुलावों का निर्माण तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। परिणामस्वरूप सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है और किसान आज भी पानी के लिए परेशान हैं। पीड़ित किसानों का आरोप है कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार से शिकायत की, लेकिन न तो निर्माण की खामियां दूर की गईं और न ही किसी जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई हुई। शिकायत करने पर किसानों को डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। किसानों का कहना है कि पिछले पाँच वर्षों में मुख्यमंत्री जनसुनवाई 1076 सहित विभिन्न स्तरों पर कई शिकायतें दर्ज कराई गईं। कई बार जांच भी हुई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन सामग्री का दुरुपयोग कर सरकारी धन को नुकसान पहुंचाया गया और बाद में वह फरार हो गया। किसानों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा सिंचाई व्यवस्था को जल्द बहाल करने की मांग की है।
    1
    वाराणसी के चिरईगांव विकासखंड के ग्राम सभा व्यासपुर अंतर्गत मौजा गिरधरपुर स्थित राजकीय नलकूप संख्या 481 की सिंचाई परियोजना पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। किसानों का दावा है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद पिछले पाँच वर्षों से खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाया है, जिससे पूरी योजना पर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, नलकूप से खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गई पाइपलाइन और बनाए गए कुलावों का निर्माण तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। परिणामस्वरूप सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है और किसान आज भी पानी के लिए परेशान हैं। पीड़ित किसानों का आरोप है कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार से शिकायत की, लेकिन न तो निर्माण की खामियां दूर की गईं और न ही किसी जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई हुई। शिकायत करने पर किसानों को डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया गया है।

किसानों का कहना है कि पिछले पाँच वर्षों में मुख्यमंत्री जनसुनवाई 1076 सहित विभिन्न स्तरों पर कई शिकायतें दर्ज कराई गईं। कई बार जांच भी हुई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन सामग्री का दुरुपयोग कर सरकारी धन को नुकसान पहुंचाया गया और बाद में वह फरार हो गया। किसानों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा सिंचाई व्यवस्था को जल्द बहाल करने की मांग की है।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र स्थित चहनिया चौराहे पर रविवार दोपहर दो उचक्कों ने एक महिला को गुमराह करके उनके जेवर और नगदी उड़ा दिए। बाकरपुर नई बाजार की रहने वाली राधिका देवी (पत्नी शिव वचन यादव) दोपहर में सकलडीहा ऑटो स्टैंड से ऑटो में बैठकर चहनिया स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती अपनी बहन की लड़की को देखने आ रही थीं। सकलडीहा से ही एक युवक उनके साथ ऑटो में सवार था। चहनिया चौराहे पर राधिका देवी के उतरते ही उस युवक ने एक और साथी को बुला लिया और दोनों महिला को गुमराह कर बलुआ रोड की तरफ ले गए। रास्ते में उचक्कों ने रुमाल और कुछ पैसे जमीन पर गिराकर कहा कि उनका सामान गिर गया है। जैसे ही राधिका देवी रुमाल उठाने के लिए झुकीं, उन्हें चक्कर जैसा महसूस हुआ। इसी दौरान उचक्कों ने कहा कि वे अपना मंगलसूत्र और बाली पर्स में रख लें, नहीं तो कोई छीन लेगा। महिला ने अपने कर्णफूल और मंगलसूत्र निकालकर पर्स में रखे, तो युवकों ने अपना झोला थमाते हुए पर्स उसमें रखने को कहा। मौका मिलते ही आरोपियों ने झोले में रखे पैसे, पर्स, मंगलसूत्र और कर्णफूल निकाल लिए और फरार हो गए। पीड़िता ने तुरंत 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मौके पर छूटे झोले की तलाशी ली, तो उसमें से आधा दर्जन केले, नारियल के टुकड़े और एक गमछा बरामद हुआ। पीड़िता ने बताया कि उचक्के 3,000 रुपये नगदी के साथ जेवर ले गए हैं। बलुआ पुलिस मामले की CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
    1
    चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र स्थित चहनिया चौराहे पर रविवार दोपहर दो उचक्कों ने एक महिला को गुमराह करके उनके जेवर और नगदी उड़ा दिए। बाकरपुर नई बाजार की रहने वाली राधिका देवी (पत्नी शिव वचन यादव) दोपहर में सकलडीहा ऑटो स्टैंड से ऑटो में बैठकर चहनिया स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती अपनी बहन की लड़की को देखने आ रही थीं। सकलडीहा से ही एक युवक उनके साथ ऑटो में सवार था।

चहनिया चौराहे पर राधिका देवी के उतरते ही उस युवक ने एक और साथी को बुला लिया और दोनों महिला को गुमराह कर बलुआ रोड की तरफ ले गए। रास्ते में उचक्कों ने रुमाल और कुछ पैसे जमीन पर गिराकर कहा कि उनका सामान गिर गया है। जैसे ही राधिका देवी रुमाल उठाने के लिए झुकीं, उन्हें चक्कर जैसा महसूस हुआ। इसी दौरान उचक्कों ने कहा कि वे अपना मंगलसूत्र और बाली पर्स में रख लें, नहीं तो कोई छीन लेगा। महिला ने अपने कर्णफूल और मंगलसूत्र निकालकर पर्स में रखे, तो युवकों ने अपना झोला थमाते हुए पर्स उसमें रखने को कहा। मौका मिलते ही आरोपियों ने झोले में रखे पैसे, पर्स, मंगलसूत्र और कर्णफूल निकाल लिए और फरार हो गए।

पीड़िता ने तुरंत 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मौके पर छूटे झोले की तलाशी ली, तो उसमें से आधा दर्जन केले, नारियल के टुकड़े और एक गमछा बरामद हुआ। पीड़िता ने बताया कि उचक्के 3,000 रुपये नगदी के साथ जेवर ले गए हैं। बलुआ पुलिस मामले की CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित झांझूपुर गांव के रामलाल बाबा मंदिर में पिछले कई दिनों से हो रही घंटा चोरी की वारदात पर पुलिस ने विराम लगा दिया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा की सतर्कता से पुलिस टीम ने रविवार सुबह करीब 9:00 बजे आरोपी को फिर से घंटा चुराने के दौरान रंगे हाथों दबोच लिया। पूर्व सूचना के आधार पर पुलिस टीम पहले से ही मौके पर तैनात थी और आरोपी को भागने का कोई मौका दिए बिना गिरफ्तार कर लिया। चौबेपुर के मंदिर से घंटा चोरी करने वाले इस आरोपी के पास से पुलिस ने 11 घंटे बरामद किए हैं।
    1
    वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित झांझूपुर गांव के रामलाल बाबा मंदिर में पिछले कई दिनों से हो रही घंटा चोरी की वारदात पर पुलिस ने विराम लगा दिया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा की सतर्कता से पुलिस टीम ने रविवार सुबह करीब 9:00 बजे आरोपी को फिर से घंटा चुराने के दौरान रंगे हाथों दबोच लिया।

पूर्व सूचना के आधार पर पुलिस टीम पहले से ही मौके पर तैनात थी और आरोपी को भागने का कोई मौका दिए बिना गिरफ्तार कर लिया। चौबेपुर के मंदिर से घंटा चोरी करने वाले इस आरोपी के पास से पुलिस ने 11 घंटे बरामद किए हैं।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.