साइबर ठगी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे 'CY VAJRA' अभियान के तहत वाराणसी की सिगरा थाना पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक पोस्टमैन और 2 महिलाओं सहित कुल 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के सदस्य लोगों को फोन कर खुद को बैंक कर्मचारी बताकर या इन्वेस्टमेंट के नाम पर झांसा देते थे। इसके बाद वे लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज लेकर विभिन्न बैंकों में फर्जी खाते खुलवाते थे, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया जाता था। गिरफ्तार किए गए इन 6 सदस्यों पर संपूर्ण भारत में कुल 21 साइबर शिकायतें दर्ज हैं और गिरोह के तार वाराणसी, जौनपुर तथा सोनभद्र तक फैले हुए थे। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 6 मोबाइल फोन, 4 विभिन्न बैंकों की चेकबुक, 3 ब्लैंक/शील्ड चेकबुक, 11 पासबुक, 2 पैन कार्ड और 3 कूटरचित आधार कार्ड बरामद कर साक्ष्य के तौर पर सील कर दिए हैं। थाना प्रभारी सिगरा शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, उप निरीक्षक भारत भट्ट, उप निरीक्षक रोहित त्रिपाठी, उप निरीक्षक काजोल सिंह और कांस्टेबल सुमित साहू शामिल रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में DCP गोमती जोन ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ 'CY VAJRA' अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसके साथ ही पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर बैंक की जानकारी या OTP साझा न करें।
साइबर ठगी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे 'CY VAJRA' अभियान के तहत वाराणसी की सिगरा थाना पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक पोस्टमैन और 2 महिलाओं सहित कुल 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के सदस्य लोगों को फोन कर खुद को बैंक कर्मचारी बताकर या इन्वेस्टमेंट के नाम पर झांसा देते थे। इसके बाद वे लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज लेकर विभिन्न बैंकों में फर्जी खाते खुलवाते थे, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया जाता था। गिरफ्तार किए गए इन 6 सदस्यों पर संपूर्ण भारत में कुल 21 साइबर शिकायतें दर्ज हैं और गिरोह के तार वाराणसी, जौनपुर तथा सोनभद्र तक फैले हुए थे। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 6 मोबाइल फोन, 4 विभिन्न बैंकों की चेकबुक, 3 ब्लैंक/शील्ड चेकबुक, 11 पासबुक, 2 पैन कार्ड और 3 कूटरचित आधार कार्ड बरामद कर साक्ष्य के तौर पर सील कर दिए हैं। थाना प्रभारी सिगरा शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, उप निरीक्षक भारत भट्ट, उप निरीक्षक रोहित त्रिपाठी, उप निरीक्षक काजोल सिंह और कांस्टेबल सुमित साहू शामिल रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में DCP गोमती जोन ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ 'CY VAJRA' अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसके साथ ही पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर बैंक की जानकारी या OTP साझा न करें।
- वाराणसी में साइबर ठगी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे 'CY VAJRA' अभियान के तहत सिगरा थाना पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक पोस्टमैन और दो महिलाओं समेत कुल छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पूरे भारत में कुल 21 साइबर शिकायतें दर्ज हैं और इस गिरोह के तार वाराणसी, जौनपुर तथा सोनभद्र तक फैले हुए थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य बैंक कर्मचारी बनकर या इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर लोगों को फोन करते थे। इसके बाद उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य पहचान पत्र लेकर विभिन्न बैंकों में फर्जी खाते खुलवाते थे, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया जाता था। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 6 मोबाइल फोन, 4 विभिन्न बैंकों की चेकबुक, 3 ब्लैंक या शील्ड चेकबुक, 11 पासबुक, 2 पैन कार्ड और 3 कूटरचित आधार कार्ड बरामद कर साक्ष्य के तौर पर सील कर दिए हैं। थाना प्रभारी सिगरा शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, उप निरीक्षक भारत भट्ट, उप निरीक्षक रोहित त्रिपाठी, उप निरीक्षक काजोल सिंह और कांस्टेबल सुमित साहू शामिल रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में DCP गोमती जोन ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ यह 'CY VAJRA' अभियान आगे भी जारी रहेगा, वहीं पुलिस ने आमजन से किसी भी अनजान कॉल पर बैंक विवरण या OTP शेयर न करने की अपील की है।1
- साइबर ठगी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे 'CY VAJRA' अभियान के तहत वाराणसी की सिगरा थाना पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक पोस्टमैन और 2 महिलाओं सहित कुल 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के सदस्य लोगों को फोन कर खुद को बैंक कर्मचारी बताकर या इन्वेस्टमेंट के नाम पर झांसा देते थे। इसके बाद वे लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज लेकर विभिन्न बैंकों में फर्जी खाते खुलवाते थे, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया जाता था। गिरफ्तार किए गए इन 6 सदस्यों पर संपूर्ण भारत में कुल 21 साइबर शिकायतें दर्ज हैं और गिरोह के तार वाराणसी, जौनपुर तथा सोनभद्र तक फैले हुए थे। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 6 मोबाइल फोन, 4 विभिन्न बैंकों की चेकबुक, 3 ब्लैंक/शील्ड चेकबुक, 11 पासबुक, 2 पैन कार्ड और 3 कूटरचित आधार कार्ड बरामद कर साक्ष्य के तौर पर सील कर दिए हैं। थाना प्रभारी सिगरा शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, उप निरीक्षक भारत भट्ट, उप निरीक्षक रोहित त्रिपाठी, उप निरीक्षक काजोल सिंह और कांस्टेबल सुमित साहू शामिल रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में DCP गोमती जोन ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ 'CY VAJRA' अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसके साथ ही पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर बैंक की जानकारी या OTP साझा न करें।1
- अयोध्या में परिक्रमा मार्ग स्थित उदया तिराहा पर बने परमहंस मंगलदास हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को पूजन और भजन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर 2 बजे शुरू हुए इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। मंदिर से जुड़े महंत संतदास राजेश सिंह मानव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष लोक कल्याण और जनहित की भावना से यहां भंडारा कराया जाता है। वहीं हनुमान भक्त रणविजय सिंह ने कहा कि परमहंस मंगलदास का भंडारा सनातन परंपरा के अनुसार होता है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे संतों के पास आएं, अपनी सनातनी व्यवस्था से जुड़ें और उसे आगे बढ़ाएं।3
- चंदौली के टांडाकला स्थित नादी-निधौरा में श्री हनुमान गढ़ी सेवाश्रम ट्रस्ट के सौजन्य एवं एक अस्पताल के सहयोग से विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। पूज्य मौनी महाराज जी की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के 200 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और सभी को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में अस्थि रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, न्यूरो रोग तथा सामान्य चिकित्सा से संबंधित मरीजों की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की गई। शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मिथिलेश कन्नौजिया, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रोशनी सिंह, न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. धन्वन्तरि शुक्ला तथा फिजिशियन डॉ. आनंद जायसवाल ने अपनी सेवाएं देते हुए सैकड़ों मरीजों की जांच की। डॉक्टरों ने मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श देते हुए समय पर उपचार कराने और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया। पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं और स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की। ट्रस्ट के प्रबंधक आलोक प्रकाश ने बताया कि पूज्य मौनी महाराज जी की प्रेरणा से ट्रस्ट सेवा, समर्पण और मानव कल्याण के उद्देश्य से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर आलोक प्रकाश, फैजल खान, अमित, अंकित, चंदन, कमला पांडेय, अरविंद, टिंकल, महेंद्र पांडे, मनोज यादव, अमीष, अखिलेश, कल्लू, राहुल झब्बू समेत ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।1
- फतेहपुर में मुख्यमंत्री योगी ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है कि नकल माफिया मिट्टी में मिल जाएंगे और उन्हें कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सोमवार को देश की संसद में यह बिल आने वाला है। इसके बाद मानकर चलिए कि माफिया मिट्टी में मिल जाएंगे और इस कार्रवाई को कोई रोक नहीं सकता।1
- चंदौली जिले के अमिलाई में विवाद के दौरान प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल गिर गई, जिसे उठाकर उनके बेटे ने धमकी दे डाली। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।1
- वाराणसी में बिजली विभाग की लापरवाही से परेशान जनता ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि जल्द पोल नहीं गाड़ा गया तो मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले 1 महीने से एमडी साहब, चीफ साहब, एक्सईएन साहब और एसडीओ साहब से लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन जेई साहब न तो बात सुन रहे हैं और न ही फोन उठा रहे हैं। क्षेत्रीय जनता ने जनहित में तुरंत पोल लगवाने का निवेदन किया है। लोगों ने साफ कहा है कि 29 तारीख को योगी जी बगल में आ रहे हैं और अगर उससे पहले सुनवाई नहीं हुई, तो जनता यह मामला सीधे योगी जी के मंच तक पहुंचा देगी।1
- चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र स्थित चहनिया चौराहे पर रविवार दोपहर दो उचक्कों ने एक महिला को गुमराह करके उनके जेवर और नगदी उड़ा दिए। बाकरपुर नई बाजार की रहने वाली राधिका देवी (पत्नी शिव वचन यादव) दोपहर में सकलडीहा ऑटो स्टैंड से ऑटो में बैठकर चहनिया स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती अपनी बहन की लड़की को देखने आ रही थीं। सकलडीहा से ही एक युवक उनके साथ ऑटो में सवार था। चहनिया चौराहे पर राधिका देवी के उतरते ही उस युवक ने एक और साथी को बुला लिया और दोनों महिला को गुमराह कर बलुआ रोड की तरफ ले गए। रास्ते में उचक्कों ने रुमाल और कुछ पैसे जमीन पर गिराकर कहा कि उनका सामान गिर गया है। जैसे ही राधिका देवी रुमाल उठाने के लिए झुकीं, उन्हें चक्कर जैसा महसूस हुआ। इसी दौरान उचक्कों ने कहा कि वे अपना मंगलसूत्र और बाली पर्स में रख लें, नहीं तो कोई छीन लेगा। महिला ने अपने कर्णफूल और मंगलसूत्र निकालकर पर्स में रखे, तो युवकों ने अपना झोला थमाते हुए पर्स उसमें रखने को कहा। मौका मिलते ही आरोपियों ने झोले में रखे पैसे, पर्स, मंगलसूत्र और कर्णफूल निकाल लिए और फरार हो गए। पीड़िता ने तुरंत 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मौके पर छूटे झोले की तलाशी ली, तो उसमें से आधा दर्जन केले, नारियल के टुकड़े और एक गमछा बरामद हुआ। पीड़िता ने बताया कि उचक्के 3,000 रुपये नगदी के साथ जेवर ले गए हैं। बलुआ पुलिस मामले की CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी है।1