इंटरलॉकिंग पर अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, निकलना हुआ मुश्किल राष्ट्रीय प्रस्तावना पुनीत शुक्ला टोडरपुर, हरदोई। विकासखंड टोडरपुर क्षेत्र के उमरौली गांव में इंटरलॉकिंग मार्ग पर अतिक्रमण के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते के दोनों ओर लोग भैंस बांध देते हैं, जिससे मार्ग संकरा हो गया है और पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। गांव निवासी दीनदयाल ने थाना दिवस में लिखित शिकायत देकर इंटरलॉकिंग मार्ग से अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि बाजार से लेकर उनके मकान के सामने तक रास्ते पर अतिक्रमण किया गया है। कई लोग इंटरलॉकिंग पर भैंस बांध देते हैं। विरोध करने पर कथित तौर पर दबंगई दिखाते हुए लोग कहते हैं कि "क्या कर लोगे।" दीनदयाल के मुताबिक, कुछ दिन पहले उनकी पत्नी शौचालय जाने के लिए रास्ते से गुजर रही थीं, तभी भैंस ने उन्हें पूछ मार दी, जिससे उनके कपड़े खराब हो गए। दोनों तरफ मवेशी बांधे जाने के कारण रास्ते से बाइक निकालना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान रास्ते पर फिसलन और अतिक्रमण के चलते कई बार लोग चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इंटरलॉकिंग मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। सरकार और प्रशासन की ओर से सार्वजनिक रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन उमरौली गांव में ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
इंटरलॉकिंग पर अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, निकलना हुआ मुश्किल राष्ट्रीय प्रस्तावना पुनीत शुक्ला टोडरपुर, हरदोई। विकासखंड टोडरपुर क्षेत्र के उमरौली गांव में इंटरलॉकिंग मार्ग पर अतिक्रमण के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते के दोनों ओर लोग भैंस बांध देते हैं, जिससे मार्ग संकरा हो गया है और पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। गांव निवासी दीनदयाल ने थाना दिवस में लिखित शिकायत देकर इंटरलॉकिंग मार्ग से अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि बाजार से लेकर उनके मकान के सामने तक रास्ते पर अतिक्रमण किया गया है। कई लोग इंटरलॉकिंग पर भैंस बांध देते हैं। विरोध करने पर कथित तौर पर दबंगई दिखाते हुए लोग कहते हैं कि "क्या कर लोगे।" दीनदयाल
के मुताबिक, कुछ दिन पहले उनकी पत्नी शौचालय जाने के लिए रास्ते से गुजर रही थीं, तभी भैंस ने उन्हें पूछ मार दी, जिससे उनके कपड़े खराब हो गए। दोनों तरफ मवेशी बांधे जाने के कारण रास्ते से बाइक निकालना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान रास्ते पर फिसलन और अतिक्रमण के चलते कई बार लोग चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इंटरलॉकिंग मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। सरकार और प्रशासन की ओर से सार्वजनिक रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन उमरौली गांव में ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
- 🇮🇳 हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने लगाए देशभक्ति के नारे, नारायणपुर में गूंजी भारत माता की जय पचदेवरा। विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के विकासखंड भरखनी अंतर्गत अनंगपुर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नारायणपुर पुलिस से गांव तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लिया। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू तथा प्रदेश अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख संघ उत्तर प्रदेश धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी सहित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने सहभागिता की। विधायक रानू ने हाथों में तिरंगा लेकर पैदल मार्च किया और लोगों का उत्साह बढ़ाया। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। युवाओं में तिरंगे को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से माहौल पूरी तरह देशभक्तिमय नजर आया। हर घर तिरंगा लगाने का दिया संदेश विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने लोगों से 15 अगस्त के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया तथा ग्रामीणों और युवाओं में राष्ट्रीय पर्व को लेकर नया उत्साह पैदा किया।1
- भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे वीर शहीदों के जयकारे भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे वीर शहीदों के जयकारे पचदेवरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नारायनपुर चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ नारायनपुर चौराहे से हुआ, जो पूरे नारायन पुर गांव की गलियों-गलियों तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं ने वीर शहीदों के जयकारे लगाए और लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा देश के प्रति अपने दायित्वों का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने कहा कि तिरंगा देश की अखंडता, संप्रभुता और गौरव का प्रतीक है। यह देश के वीर शहीदों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का भाव दर्शाता है। हर घर तिरंगा अभियान लोगों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ने का माध्यम है। ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। हर घर तिरंगा अभियान हमें उनके बलिदान को याद करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं और राष्ट्र की एकता व अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दें। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष रोहित सिंह, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष जैनेन्द्र प्रताप सिंह, शिवम तिवारी,गौरव दीक्षित राजकिशोर सिंह, अमर सिंह,बलवीर सिंह,सुधीर सिंह डाo रामनरेश,लालू सिंह,अजीत प्रताप सिंह, पवन मिश्रा, रामू सिंह बलराम सिंह,समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- *सिया कदीम में धूमधाम से संपन्न हुई कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक* *सिया कदीम में धूमधाम से संपन्न हुई कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक* राजपथ/संवाददाता हरदोई/अरवल थाना क्षेत्र के कुशुम खोर घाट से सावन माह के मंगलवार को श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं आस्था के साथ भोलेनाथ की कांवड़ यात्रा उठाई।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सिया कदीम के मुख्य मालिक रामसेवक दीक्षित के नेतृत्व में कुशुम खोर घाट से पवित्र गंगाजल भरकर कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ। यह कांवड़ यात्रा कुशुम खोर घाट से प्रारंभ होकर श्री मऊ होते हुए ग्राम सिया कदीम स्थित भोलेनाथ के मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन में व्यवस्थापक गण—जगरुप दीक्षित, हरिनिवाश दीक्षित, ओमप्रकाश दीक्षित, राजकिशोर शुक्ला, राजमंगल शुक्ला, रामवीर सिंह, भानुप्रताप सिंह, श्याम नारायण, शानू सिंह, विजय सिंह, शिवपाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान पूरे रास्ते 'हर-हर महादेव' और 'जय शिव शंभू' के जयकारों से वातावरण धर्ममय बना रहा। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अरवल थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। कुशुम खोर घाट पर थाना अरवल की पर्याप्त पुलिस फोर्स सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रही। वहीं, कांवड़ रैली के साथ अरवल थाने के पुलिसकर्मी , डिगमोन आशीष कुमार व अंशुल कुमार मुस्तैदी से सुरक्षा में साथ-साथ चले।3
- पाली में विधायक रानू सिंह की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पाली पाली में विधायक रानू सिंह की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पाली1
- मंत्री असीम अरुण के नेतृत्व में ठठिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, भारत माता के जयकारों से गूंजा ठठिया। मंत्री असीम अरुण के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद स्थल पर बलिदानियों को किया नमन कन्नौज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को ठठिया कस्बा देशभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया। श्री इन्द्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर से समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और विभिन्न स्कूलों के बच्चे यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। तिरंगा यात्रा के दौरान कस्बे में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा में शामिल हुए। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की। स्कूली बच्चों की मौजूदगी ने यात्रा के माहौल को और अधिक जोशीला बना दिया। श्री इन्द्रेश्वरनाथ मंदिर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। पूरे मार्ग पर भारत माता के जयकारों और वंदे मातरम के उद्घोष से माहौल देशभक्तिमय बना रहा। यात्रा शहीद स्थल पर पहुंची, जहां देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। यहां मौजूद लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के महान बलिदानियों के त्याग, संघर्ष और समर्पण को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यात्रा के पूरे मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीओ कुलवीर सिंह और ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने संभाली। पुलिसकर्मी यात्रा के साथ लगातार भ्रमण करते रहे और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। इस मौके पर श्याम स्वरूप चतुर्वेदी, अभिषेक पांडेय, विपदेश तिवारी, विमल त्रिपाठी, शैलेंद्र तिवारी, लल्ला अवस्थी, राजन अवस्थी, गौरव गुप्ता, दीपक कटियार समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।2
- हरदोई में करोड़ों की चोरी के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, 6.62 लाख रुपये बरामद हरदोई में करोड़ों की चोरी के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, 6.62 लाख रुपये बरामद हरदोई। थाना कोतवाली शहर पुलिस, स्वाट, सर्विलांस एवं एसओजी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 513/2026 से संबंधित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 6 लाख 62 हजार 300 रुपये की चोरी की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 16/17 जुलाई 2026 की रात रेलवेगंज निवासी पंकज अग्रवाल के घर से नगदी चोरी की गई थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुकदमे में बीएनएस की अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई। 11 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली शहर एवं स्वाट/सर्विलांस/एसओजी टीम ने मुकदमे में प्रकाश में आए तीन आरोपियों को चोरी की 6,62,300 रुपये की नगदी के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतलाल पुत्र स्व. रामदास निवासी हरिओम नगर, थाना मड़ियांव, लखनऊ; रामसागर उर्फ रेनू पुत्र स्व. रामस्वरूप निवासी लतीफपुर, थाना माल, लखनऊ; तथा जाहिद हुसैन पुत्र स्व. अहमद हुसैन निवासी हरिओम नगर, थाना मड़ियांव, लखनऊ के रूप में हुई है। पहले भी 14 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक, इसी मामले में 25 जुलाई 2026 को 14 आरोपियों को चोरी की 1 करोड़ 28 लाख 99 हजार 310 रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा चुका है। इस कार्रवाई में थाना कोतवाली शहर पुलिस के साथ स्वाट/सर्विलांस/एसओजी टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी1