*सिया कदीम में धूमधाम से संपन्न हुई कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक* *सिया कदीम में धूमधाम से संपन्न हुई कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक* राजपथ/संवाददाता हरदोई/अरवल थाना क्षेत्र के कुशुम खोर घाट से सावन माह के मंगलवार को श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं आस्था के साथ भोलेनाथ की कांवड़ यात्रा उठाई।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सिया कदीम के मुख्य मालिक रामसेवक दीक्षित के नेतृत्व में कुशुम खोर घाट से पवित्र गंगाजल भरकर कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ। यह कांवड़ यात्रा कुशुम खोर घाट से प्रारंभ होकर श्री मऊ होते हुए ग्राम सिया कदीम स्थित भोलेनाथ के मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन में व्यवस्थापक गण—जगरुप दीक्षित, हरिनिवाश दीक्षित, ओमप्रकाश दीक्षित, राजकिशोर शुक्ला, राजमंगल शुक्ला, रामवीर सिंह, भानुप्रताप सिंह, श्याम नारायण, शानू सिंह, विजय सिंह, शिवपाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान पूरे रास्ते 'हर-हर महादेव' और 'जय शिव शंभू' के जयकारों से वातावरण धर्ममय बना रहा। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अरवल थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। कुशुम खोर घाट पर थाना अरवल की पर्याप्त पुलिस फोर्स सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रही। वहीं, कांवड़ रैली के साथ अरवल थाने के पुलिसकर्मी , डिगमोन आशीष कुमार व अंशुल कुमार मुस्तैदी से सुरक्षा में साथ-साथ चले।
*सिया कदीम में धूमधाम से संपन्न हुई कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक* *सिया कदीम में धूमधाम से संपन्न हुई कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक* राजपथ/संवाददाता हरदोई/अरवल थाना क्षेत्र के कुशुम खोर घाट से सावन माह के मंगलवार को श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं आस्था के साथ भोलेनाथ की कांवड़ यात्रा उठाई।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सिया कदीम के मुख्य मालिक रामसेवक दीक्षित के नेतृत्व में कुशुम खोर घाट से पवित्र गंगाजल भरकर कांवड़ियों का
जत्था रवाना हुआ। यह कांवड़ यात्रा कुशुम खोर घाट से प्रारंभ होकर श्री मऊ होते हुए ग्राम सिया कदीम स्थित भोलेनाथ के मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन में व्यवस्थापक गण—जगरुप दीक्षित, हरिनिवाश दीक्षित, ओमप्रकाश दीक्षित, राजकिशोर शुक्ला, राजमंगल शुक्ला, रामवीर सिंह, भानुप्रताप सिंह, श्याम नारायण, शानू सिंह, विजय सिंह, शिवपाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
यात्रा के दौरान पूरे रास्ते 'हर-हर महादेव' और 'जय शिव शंभू' के जयकारों से वातावरण धर्ममय बना रहा। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अरवल थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। कुशुम खोर घाट पर थाना अरवल की पर्याप्त पुलिस फोर्स सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रही। वहीं, कांवड़ रैली के साथ अरवल थाने के पुलिसकर्मी , डिगमोन आशीष कुमार व अंशुल कुमार मुस्तैदी से सुरक्षा में साथ-साथ चले।
- विकास खण्ड टड़ियावां के प्राथमिक विद्यालय कोटरा के सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हरदोई 11 अगस्त 2026 02. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने बताया है, कि प्रा०वि० कोटरा विकास खण्ड टडियावां में गुणवत्ताविहीन भोजन ग्रहण करते हुए छात्राओं की वीडियो वायरल होने की सूचना प्राप्त होने पर अधोहस्ताक्षरी द्वारा उक्त विद्यालय का 11 अगस्त 2026 02. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने बताया है, कि प्रा०वि० कोटरा विकास खण्ड टडियावां में गुणवत्ताविहीन भोजन ग्रहण करते हुए छात्राओं की वीडियो वायरल होने की सूचना प्राप्त होने पर अधोहस्ताक्षरी द्वारा उक्त विद्यालय का दिनांक 11.08.2026 को निरीक्षण किया गया। विद्यालय में दो अध्यापक श्री राजेश कुमार प्र०अ०, श्री विनोद कुमार स०अ० व दो शिक्षा मित्र श्री सतेन्द्र कुमार, श्री सन्तराम पाल कार्यरत् है। विद्यालय में कुल 232 छात्र/छात्राएं पंजीकृत है। निरीक्षण के दौरान उक्त दोनों अध्यापक, समस्त रसोईयां, विद्यालय प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित थीं। जिनसे वायरल वीडियों के सम्बन्ध में पूँछताछ की गई। निरीक्षण के दौरान विद्यालय स्टाफ द्वारा दिए गए बयान, एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर स्पष्ट हुआ कि कुछ छात्राओं द्वारा बताया गया कि उनको बुलाकर वीडियो बनाई गई। जांच में पाया गया कि श्री विनोद कुमार स०अ० व श्री राजेश कुमार प्र०अ० के मध्य विवाद है, जिससे उक्त घटना घटित हुई है। निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय में दिव्यांग बच्चों हेतु निर्मित शौचालय की साफ-सफाई सन्तोषजनक नही है, जिससे बच्चों के बीमार होने की आशंका बनी रहती है। छात्राओं द्वारा अवगत कराया गया कि मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सन्तोषजनक नही है। दोनों अध्यापकों के उक्त कृत्य से विद्यालय का शैक्षिक एवं भौतिक वातावरण दूषित हो रहा है। दोनों का उक्त कृत्य कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 के विपरीत पाया गया। जिसके दृष्टिगत् दोनों अध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। समस्त रसोईयों को इस प्रतिबन्ध के साथ नोटिस दी गई है कि यदि भविष्य में लापरवाही परिलक्षित होती है तो सेवाएं समाप्त कर दी जायेगी। खण्ड शिक्षा अधिकारी टडियावां व जिला समन्वयक एम०डी०एम० को शिथिल पर्यवेक्षण हेतु नोटिस निर्गत की गई है।1
- 🇮🇳 हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने लगाए देशभक्ति के नारे, नारायणपुर में गूंजी भारत माता की जय पचदेवरा। विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के विकासखंड भरखनी अंतर्गत अनंगपुर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नारायणपुर पुलिस से गांव तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लिया। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू तथा प्रदेश अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख संघ उत्तर प्रदेश धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी सहित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने सहभागिता की। विधायक रानू ने हाथों में तिरंगा लेकर पैदल मार्च किया और लोगों का उत्साह बढ़ाया। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। युवाओं में तिरंगे को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से माहौल पूरी तरह देशभक्तिमय नजर आया। हर घर तिरंगा लगाने का दिया संदेश विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने लोगों से 15 अगस्त के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया तथा ग्रामीणों और युवाओं में राष्ट्रीय पर्व को लेकर नया उत्साह पैदा किया।1
- *सिया कदीम में धूमधाम से संपन्न हुई कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक* *सिया कदीम में धूमधाम से संपन्न हुई कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक* राजपथ/संवाददाता हरदोई/अरवल थाना क्षेत्र के कुशुम खोर घाट से सावन माह के मंगलवार को श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं आस्था के साथ भोलेनाथ की कांवड़ यात्रा उठाई।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सिया कदीम के मुख्य मालिक रामसेवक दीक्षित के नेतृत्व में कुशुम खोर घाट से पवित्र गंगाजल भरकर कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ। यह कांवड़ यात्रा कुशुम खोर घाट से प्रारंभ होकर श्री मऊ होते हुए ग्राम सिया कदीम स्थित भोलेनाथ के मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन में व्यवस्थापक गण—जगरुप दीक्षित, हरिनिवाश दीक्षित, ओमप्रकाश दीक्षित, राजकिशोर शुक्ला, राजमंगल शुक्ला, रामवीर सिंह, भानुप्रताप सिंह, श्याम नारायण, शानू सिंह, विजय सिंह, शिवपाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान पूरे रास्ते 'हर-हर महादेव' और 'जय शिव शंभू' के जयकारों से वातावरण धर्ममय बना रहा। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अरवल थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। कुशुम खोर घाट पर थाना अरवल की पर्याप्त पुलिस फोर्स सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रही। वहीं, कांवड़ रैली के साथ अरवल थाने के पुलिसकर्मी , डिगमोन आशीष कुमार व अंशुल कुमार मुस्तैदी से सुरक्षा में साथ-साथ चले।3
- नाबालिग के अपहरण मामले में जबरन समझौते का आरोप, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन। ब्यूरो रिपोर्ट गौरव शुक्ला फर्रुखाबाद। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री शिवम् त्रिपाठी के नेतृत्व में मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से जहानगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी सरोजनी देवी की नाबालिग पुत्री के अपहरण के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नाबालिग युवती को जलालाबाद, शाहजहांपुर निवासी फहीम पुत्र अक्षन द्वारा कथित रूप से अगवा किया गया था। संगठन का आरोप है कि मामले में जहानगंज थाने के स्तर से पीड़ित परिवार पर जबरन समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। बताया गया कि 8 अगस्त को युवक और युवती दोनों को बरामद कर लिया गया था, लेकिन 11 अगस्त तक युवती को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है और आरोप है कि अभी तक उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश नहीं किया गया। संगठन ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग उठाई है। परिजनों का आरोप है कि नाबालिग की मां को भी धमकाकर समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना ने प्रशासन से मांग की कि मामले में किसी भी प्रकार के दबाव या समझौते के बजाय कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा नाबालिग के बयान और सुरक्षा से जुड़े सभी कानूनी प्रावधानों का पालन किया जाए। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन के दौरान संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे1
- फर्रुखाबाद ब्यूरो रिपोर्ट हेल्पज फाउंडेशन सोसाइटी के तत्वाधान में नवम कावड़ यात्रा का आयोजन संस्था प्रमुख मोनिका मिश्रा के नेतृत्व में किया गया।1
- भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे वीर शहीदों के जयकारे भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे वीर शहीदों के जयकारे पचदेवरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नारायनपुर चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ नारायनपुर चौराहे से हुआ, जो पूरे नारायन पुर गांव की गलियों-गलियों तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं ने वीर शहीदों के जयकारे लगाए और लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा देश के प्रति अपने दायित्वों का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने कहा कि तिरंगा देश की अखंडता, संप्रभुता और गौरव का प्रतीक है। यह देश के वीर शहीदों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का भाव दर्शाता है। हर घर तिरंगा अभियान लोगों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ने का माध्यम है। ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। हर घर तिरंगा अभियान हमें उनके बलिदान को याद करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं और राष्ट्र की एकता व अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दें। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष रोहित सिंह, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष जैनेन्द्र प्रताप सिंह, शिवम तिवारी,गौरव दीक्षित राजकिशोर सिंह, अमर सिंह,बलवीर सिंह,सुधीर सिंह डाo रामनरेश,लालू सिंह,अजीत प्रताप सिंह, पवन मिश्रा, रामू सिंह बलराम सिंह,समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- हरदोई में करोड़ों की चोरी के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, 6.62 लाख रुपये बरामद हरदोई में करोड़ों की चोरी के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, 6.62 लाख रुपये बरामद हरदोई। थाना कोतवाली शहर पुलिस, स्वाट, सर्विलांस एवं एसओजी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 513/2026 से संबंधित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 6 लाख 62 हजार 300 रुपये की चोरी की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 16/17 जुलाई 2026 की रात रेलवेगंज निवासी पंकज अग्रवाल के घर से नगदी चोरी की गई थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुकदमे में बीएनएस की अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई। 11 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली शहर एवं स्वाट/सर्विलांस/एसओजी टीम ने मुकदमे में प्रकाश में आए तीन आरोपियों को चोरी की 6,62,300 रुपये की नगदी के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतलाल पुत्र स्व. रामदास निवासी हरिओम नगर, थाना मड़ियांव, लखनऊ; रामसागर उर्फ रेनू पुत्र स्व. रामस्वरूप निवासी लतीफपुर, थाना माल, लखनऊ; तथा जाहिद हुसैन पुत्र स्व. अहमद हुसैन निवासी हरिओम नगर, थाना मड़ियांव, लखनऊ के रूप में हुई है। पहले भी 14 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक, इसी मामले में 25 जुलाई 2026 को 14 आरोपियों को चोरी की 1 करोड़ 28 लाख 99 हजार 310 रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा चुका है। इस कार्रवाई में थाना कोतवाली शहर पुलिस के साथ स्वाट/सर्विलांस/एसओजी टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी1