logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्टर ने पिपरिया में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की कलेक्टर ने पिपरिया में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की निर्माण कार्यों का अवलोकन कर गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में पूरा करने के दिए निर्देश शौचालय के खराब टाइल्स उखाड़कर दोबारा लगाने के दिए निर्देश कवर्धा 30 मार्च 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज नगर पंचायत पिपरिया के सभाकक्ष में बैठक लेकर पिपरिया में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विधायक निधि, राज्य प्रवर्तित मद तथा 15वें आयोग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की प्रगति का बारीकी से जानकारी लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री घुरवा राम साहू, उपाध्यक्ष श्री शिवचरण पटेल सभापति, पार्षद सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर श्री वर्मा ने समीक्षा के दौरान अधोसंरचना मद से संचालित शौचालय एवं अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि अधोसंरचना मद से 29 कार्य स्वीकृत है। इन 29 कार्यों में से 21 कार्य प्रगति पर हैं, जबकि 8 कार्य स्थल विवाद के कारण प्रारंभ नहीं हो सके हैं। इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिया कि अधिकारी स्थल का निरीक्षण कर विवाद का शीघ्र निराकरण करें और कार्य प्रारंभ कराएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण होना चाहिए। कलेक्टर ने राज्य प्रवर्तित मद के तहत निर्माणाधीन मुक्तिधाम की जानकारी लेते हुए वहां हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण एवं गार्डन विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुक्तिधाम तक पहुंचने में आ रही सड़क समस्या के समाधान के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। कलेक्टर श्री वर्मा ने पिपरिया में स्वीकृत लगभग ढाई करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अस्पताल के संबंध में जानकारी ली और निर्देश दिए कि अस्पताल निर्माण के लिए शीघ्र भूमि का चिन्हांकन कर कार्य प्रारंभ किया जाए। तहसील भवन निर्माण की समीक्षा करते हुए उन्होंने किसान सुविधा को ध्यान में रखते हुए किसान रेस्ट हाउस के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जलापूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए और सभी वार्डों में नियमित पानी उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान एसडीएम कवर्धा श्री चेतन साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री आरबी देवांगन, तहसीलदार श्री प्रमोद चंद्रवंशी, सीएमओ श्री योगेश्वर नेताम उपस्थित रहे। ई-केवाईसी के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश राशन वितरण व्यवस्था की समीक्षा के दौरान यह जानकारी सामने आई कि ई-केवाईसी के कारण हितग्राहियों को राशन प्राप्त करने में परेशानी हो रही है। इस पर कलेक्टर श्री वर्मा ने खाद्य अधिकारी को तत्काल निर्देशित किया कि पिपरिया में विशेष शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों का शीघ्र ई-केवाईसी पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को राशन के लिए भटकना न पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए। निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, खराब टाइल्स उखाड़कर दोबारा लगाने के दिए निर्देश कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने पिपरिया का दौरा कर विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय, आकांक्षी शौचालय एवं व्यायाम शाला का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शौचालय में कार्यों की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने शौचालय में लगी टाइल्स की खराब गुणवत्ता को देखते हुए उसे तत्काल उखाड़कर दोबारा सही तरीके से लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और टिकाऊ तरीके से किए जाएं।

5 hrs ago
user_KT CHHATTISGARH NEWS
KT CHHATTISGARH NEWS
Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
5 hrs ago
5fb87360-87d1-4050-826c-5438ba489f62

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • देवकर अकलवारा की गेहू के फसल में लगी आग 🔥 देखते ही देखते जल गई मेहनत की फसल किसानों की आंखों के सामने सब राख हो गया... आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के कई खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। कई किसानों की फसल अभी कटनी बाकी थी, जो अब पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। इसके अलावा खेतों में लगे पाइप और स्प्रिंकलर सिस्टम भी जलकर नष्ट हो गए।
    1
    देवकर अकलवारा की गेहू के फसल में लगी आग 
🔥 देखते ही देखते जल गई मेहनत की फसल
किसानों की आंखों के सामने सब राख हो गया...
आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के कई खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। कई किसानों की फसल अभी कटनी बाकी थी, जो अब पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। इसके अलावा खेतों में लगे पाइप और स्प्रिंकलर सिस्टम भी जलकर नष्ट हो गए।
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • Post by KUNAL MUSIC STUDIO
    1
    Post by KUNAL MUSIC STUDIO
    user_KUNAL MUSIC STUDIO
    KUNAL MUSIC STUDIO
    Singer पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • शेयर & सब्सक्राइब करें
    1
    शेयर & सब्सक्राइब करें
    user_छ्ग राज्य न्यूज
    छ्ग राज्य न्यूज
    Citizen Reporter धमधा, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • Post by CG RIGHT TIMES NEWS
    1
    Post by CG RIGHT TIMES NEWS
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    11 hrs ago
  • बघमर्रा और पद्मावतीपुर में कार्यक्रम, रानी अवंती बाई लोधी को दी श्रद्धांजलि, खैरागढ़ विधायक शामिल, 31 मार्च मंगलवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा 30 मार्च को ग्राम बघमर्रा और ग्राम पद्मावतीपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुईं। इस दौरान वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया गया और क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात दी गई। ग्राम बघमर्रा में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए बताया गया कि भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके बाद रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इसके पश्चात ग्राम पद्मावतीपुर में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में भी सहभागिता की गई। कार्यक्रम में रानी अवंती बाई लोधी के साहस, त्याग और नारी शक्ति के प्रतीक स्वरूप उनके योगदान को याद किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    बघमर्रा और पद्मावतीपुर में कार्यक्रम, रानी अवंती बाई लोधी को दी श्रद्धांजलि, खैरागढ़ विधायक शामिल,
31 मार्च मंगलवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा 30 मार्च को ग्राम बघमर्रा  और ग्राम पद्मावतीपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुईं। इस दौरान वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया गया और क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात दी गई।
ग्राम बघमर्रा में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए बताया गया कि भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके बाद रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके पश्चात ग्राम पद्मावतीपुर में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में भी सहभागिता की गई। कार्यक्रम में रानी अवंती बाई लोधी के साहस, त्याग और नारी शक्ति के प्रतीक स्वरूप उनके योगदान को याद किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • मूंगेली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां संपत्ति के लालच में अपनों ने ही अपने भाई की हत्या की साजिश रच दी। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने मृतक की पत्नी और बेटे को ही फंसाने की कोशिश की। पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया। इस वीडियो में जानिए पूरा सच, कैसे रची गई साजिश और कैसे पुलिस ने किया पर्दाफाश।
    1
    मूंगेली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां संपत्ति के लालच में अपनों ने ही अपने भाई की हत्या की साजिश रच दी। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने मृतक की पत्नी और बेटे को ही फंसाने की कोशिश की।
पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया।
इस वीडियो में जानिए पूरा सच, कैसे रची गई साजिश और कैसे पुलिस ने किया पर्दाफाश।
    user_नवा बिहान छत्तीसगढ़ (NBC24)
    नवा बिहान छत्तीसगढ़ (NBC24)
    पथरिया, मुंगेली, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • ग्राम पीरैया में राह भटक कर पहुंचे हिरण को दौड़ा रहे थे कुत्ते गांव के दो युवकों ने हिरण की बचाई जान आज मंगलवार की साम 5:00 बजे के करीब सूचक कपिल कुर्रे से मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार की सुबह 11:00 बजे के करीब सूचक कपिल कुर्रे पिता गोरेलाल कुर्रे एवं उसके साथी राजेश जायसवाल पिता थनवार जायसवाल पता ग्राम पीरैया थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर अपने मोटरसाइकिल से खाली गैस सिलेंडर लेकर गैस भरवाने जा रहे थे तभी उन्होंने देखा की गांव के नाला के पास सड़क किनारे एक हिरण को तीन-चार कुत्ते भोग भाकर दौड़ा रहे थे जिसे देखते ही दोनों युवकों ने हिरण की जान बचाने की ठान ली और उन्होंने कुत्तों को पत्थर मार कर वहां से भगाया उसके बाद हिरण को पड़कर कपिल कुर्रे अपने घर ले आए और उसे पानी चार देकर सुरक्षित रखे हुवे थे एवं घटना की सूचना थाना चकरभाठा में दी गई इसके बाद सूचक कपिल कुर्रे ने कानन पेंडारी जू को सूचना दी वहां से वन विभाग की टीम दोपहर 2.30 बजे के करीब ग्राम पिरैया कपिल कुर्रे के घर पहुंची उसके बाद हिरण को सुरक्षित कानन पेंडारी ले जाया गया है लेकिन हिरण की जान बचाने वाले दोनों युवकों का कहना है कि अगर हिरण को जानवर मार कर खा गय होते या फिर किसी आदमी के द्वारा हिरण को मार कर खाया गया होता तो दुनिया भर की पुलिस और वन विभाग के अधिकारी पहुंच कर कार्यवाही करते और हम लोग हिरण की जान बचाए हैं तो ना तो हमें कोई इनाम दिया गया और ना ही हमारा नाम पता पूछा गया है हमने तो मानवता दिखाते हुए हिरण की जान बचाई है बाकी अधिकारी जाने की वे हमें सम्मानित करते हैं या नहीं लेकिन इस घटना से एक चीज तो साफ है की लगातार जंगल काटे जा रहे हैं जंगली जीव राह भटक कर गांव एवं शहरों की सड़कों पर आ जा रहे हैं जो जंगली जीव के लिए तो खतरा है ही साथ ही मानव जाति को भी इन जंगली जीवों से खतरा बढ़ता जा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन क्षेत्र के खेतों से हरे भरे पेड़ो के लड़कियों को काटकर ट्रैक्टर से चकरभाठा के लकड़ी टाल में ला कर बेचा जा रहा है इन लकड़ी चोरों पर सासन कार्यवाही क्यों नहीं करती
    1
    ग्राम पीरैया में राह भटक कर पहुंचे हिरण को दौड़ा रहे थे कुत्ते गांव के दो युवकों ने हिरण की बचाई जान 
आज मंगलवार की साम 5:00 बजे के करीब सूचक कपिल कुर्रे से मिली जानकारी के अनुसार 
आज मंगलवार की सुबह 11:00 बजे के करीब सूचक कपिल कुर्रे पिता गोरेलाल कुर्रे एवं उसके साथी राजेश जायसवाल पिता थनवार जायसवाल पता ग्राम पीरैया थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर अपने मोटरसाइकिल से खाली गैस सिलेंडर लेकर गैस भरवाने जा रहे थे तभी उन्होंने देखा की गांव के नाला के पास सड़क किनारे एक हिरण को तीन-चार कुत्ते भोग भाकर दौड़ा रहे थे जिसे देखते ही दोनों युवकों ने हिरण की जान बचाने की ठान ली और उन्होंने कुत्तों को पत्थर मार कर वहां से भगाया उसके बाद हिरण को पड़कर कपिल कुर्रे अपने घर ले आए और उसे पानी चार देकर सुरक्षित रखे हुवे थे एवं घटना की सूचना थाना चकरभाठा में दी गई इसके बाद सूचक कपिल कुर्रे ने कानन पेंडारी जू को सूचना दी वहां से वन विभाग की टीम दोपहर 2.30 बजे के करीब ग्राम पिरैया कपिल कुर्रे के घर पहुंची उसके बाद हिरण को सुरक्षित कानन पेंडारी ले जाया गया है 
लेकिन हिरण की जान बचाने वाले दोनों युवकों का कहना है कि अगर हिरण को जानवर मार कर खा गय होते या फिर किसी आदमी के द्वारा हिरण को मार कर खाया गया होता तो दुनिया भर की पुलिस और वन विभाग के अधिकारी पहुंच कर कार्यवाही करते और हम लोग हिरण की जान बचाए हैं तो ना तो हमें कोई इनाम दिया गया और ना ही हमारा नाम पता पूछा गया है 
हमने तो मानवता दिखाते हुए हिरण की जान बचाई है बाकी अधिकारी जाने की वे हमें सम्मानित करते हैं या नहीं 
लेकिन इस घटना से एक चीज तो साफ है की लगातार जंगल काटे जा रहे हैं जंगली जीव राह भटक कर गांव एवं शहरों की सड़कों पर आ जा रहे हैं जो जंगली जीव के लिए तो खतरा है ही साथ ही मानव जाति को भी इन जंगली जीवों से खतरा बढ़ता जा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन क्षेत्र के खेतों से हरे भरे पेड़ो के लड़कियों को काटकर ट्रैक्टर से चकरभाठा के लकड़ी टाल में ला कर बेचा जा रहा है इन लकड़ी चोरों पर सासन कार्यवाही क्यों नहीं करती
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    6 hrs ago
  • Post by KUNAL MUSIC STUDIO
    1
    Post by KUNAL MUSIC STUDIO
    user_KUNAL MUSIC STUDIO
    KUNAL MUSIC STUDIO
    Singer पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.