गुमला जिले में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु विशेष MDA अभियान का शुभारंभ, उपायुक्त ने स्वयं दवा सेवन कर की शुरुआत गुमला: फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में गुमला जिले में दिनांक 10 से 25 फरवरी तक विशेष सामूहिक औषधि सेवन (MDA) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उपायुक्त गुमला, प्रेरणा दीक्षित द्वारा इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने स्वयं दवा का सेवन कर अभियान की शुरुआत की तथा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी एक साथ दवा का सेवन कर आमजनों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु जागरूक किया।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, DCLR गुमला राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राजीव नीरज, सिविल सर्जन गुमला शंभूनाथ चौधरी, MDA कोऑर्डिनेटर शर्मिला शर्मा सहित विभिन्न जिला स्तरीय विभागों के पदाधिकारी, ANM एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन जिले की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है तथा इसका सेवन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सहिया एवं ANM को इस अभियान का मुख्य आधार बताते हुए कहा कि आप सभी की कार्य करने की इच्छा शक्ति से ही बड़े बदलाव संभव हैं। यदि आज भी हम ऐसी रोके जाने योग्य बीमारियों से जूझ रहे हैं तो इसका अर्थ है कि हमें और अधिक गंभीरता से कार्य करना होगा। आने वाले वर्षों में तकनीक के कारण अनेक बदलाव होंगे, ऐसे में यह जरूरी है कि हमारे नागरिक गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रहें, क्योंकि फाइलेरिया जैसी बीमारी एक बार हो जाने पर लाइलाज हो जाती है। यह बीमारी एक विशेष प्रकार के मच्छर के काटने से फैलती है, इसलिए इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास अनिवार्य हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि घर घर जाकर दवा खिलाने के वक्त शायद नागरिक दवा खाने से मना करें, ऐसे में उनका काउंसलिंग करना भी आपकी जिम्मेदारी रहेगी।उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सीधे उपायुक्त कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। ज्ञात हो कि इस MDA कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी चिन्हित बूथों, जिनमें विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र शामिल हैं, पर फाइलेरिया से बचाव हेतु दो प्रकार की दवाएं डाइएथाइलकार्बामाजीन (DEC) एवं एल्बेंडाजोल (Albendazole) खिलाई जाएंगी। इसके साथ ही डोर-टू-डोर कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्यकर्मी प्रत्येक घर जाकर पात्र लाभार्थियों को दवा खिलाएंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति इस अभियान से वंचित न रह जाए।इस अवसर पर सिविल सर्जन गुमला, शंभूनाथ चौधरी ने बताया कि फाइलेरिया बीमारी क्यूलेक्स (Culex) प्रजाति के मच्छर के काटने से होती है, जिससे हाथ-पैर में सूजन आ जाती है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी एक बार हो जाने पर ठीक नहीं होती, इसलिए इससे बचाव ही सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने बताया कि 10 से 25 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम को जन आंदोलन का रूप देते हुए सभी को स्वयं दवा का सेवन करना है तथा लक्षित समुदाय तक दवा पहुंचानी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को दवा नहीं खिलाई जानी है।कार्यक्रम के दौरान आमजनों में जागरूकता फैलाने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया तथा जागरूकता रथ को भी रवाना किया गया, जिससे फाइलेरिया उन्मूलन का संदेश जिले के दूर-दराज़ क्षेत्रों तक पहुंच सके।उपायुक्त ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, दवा का सेवन अवश्य करें तथा गुमला को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सहयोग करें।

- जारी :- ग्रामीण भारत की छिपी हुई प्रतिभा, पारंपरिक उपचार पद्धतियों और स्थानीय नवाचारों को दुनिया के सामने लाने के उद्देश्य से सृष्टि संस्था द्वारा आयोजित 'शोधयात्रा' मंगलवार को जारी प्रखंड के श्रीनगर और तोगो गाँव पहुँची।इस विशेष दल का नेतृत्व पद्मश्री डॉ. अनिल कुमार गुप्ता आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व प्रोफेसर कर रहे हैं, जिन्हें नवाचार और जमीनी स्तर के उद्यमियों का मार्गदर्शक माना जाता है।ग्राम सभा को संबोधित करते हुए डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों को उनकी अपनी संपदा का महत्व समझाया। उन्होंने कहा गाँवों में मौजूद जड़ी-बूटियाँ और प्राकृतिक संसाधन केवल सदियों पुरानी परंपरा नहीं हैं, बल्कि ये आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार के सबसे सशक्त माध्यम हैं। यदि हम इनका सही उपयोग करना सीखें, तो गाँव आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। डॉ. गुप्ता ने स्थानीय नवाचारों और पारंपरिक औषधीय ज्ञान को लिखित रूप में दर्ज करने की आवश्यकता बताई, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ और व्यापक समाज इसका लाभ उठा सके। हरिहरपुर में सफल चर्चा के बाद, शोधयात्रा दल ने श्रीनगर और तोगो के ग्रामीणों के साथ संवाद किया और उनके अनुभवों को साझा किया। श्रीनगर और तोगो में ग्राम सभाएं संपन्न करने के बाद, यह शोधकर्ता दल अब चैनपुर के लिए प्रस्थान करेगा।इस यात्रा का मूल उद्देश्य उन 'अनसंग हीरोज' की खोज करना है, जिन्होंने अभावों के बीच रहकर खेती, स्वास्थ्य या दैनिक जीवन की समस्याओं के लिए अपने स्तर पर अनोखे समाधान विकसित किए हैं। डॉ. गुप्ता की यह पहल इन नवाचारों को बाजार और वैश्विक पहचान दिलाने का एक सेतु है।3
- नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर आज नगर भवन, गुमला में अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य पद के सभी उम्मीदवारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य उम्मीदवारों को आदर्श आचार संहिता (MCC), निर्वाचन व्यय लेखा-जोखा तथा मतदान प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना था।बैठक के दौरान उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों, चुनावी खर्च की सीमा, व्यय लेखा संधारण की प्रक्रिया, अनुमति संबंधी नियमों तथा मतदान दिवस से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अपर समाहर्ता गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी गुमला, अंचल अधिकारी गुमला सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा उम्मीदवारों की शंकाओं का समाधान भी किया गया तथा निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की गई।जिला प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों से आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन करने, निर्वाचन व्यय का पारदर्शी लेखा रखने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मर्यादित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सक्रिय सहयोग करने की अपेक्षा व्यक्त की।1
- गुमला में नगर निगम को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज, सोशल मीडिया के स्टार चेहरे भी प्रत्याशियों के समर्थन में मैदान में उतरे1
- आज इस खेल को देखकर हमारी बचपन की याद ताज़ा हो गई1
- जशपुर शहर के श्रीहरि कीर्तन भवन में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन रविवार को श्रद्धा और भक्ति का भव्य दृश्य देखने को मिला। रविवार की शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार कथा का समापन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की दिव्य कथा और आकर्षक झांकी के साथ हुआ, जिसने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वृंदावन से पधारे कथावाचक करुणा शंकर महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का संगीतमय और भावपूर्ण वर्णन करते हुए अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। कृष्ण जन्म की झांकी में कारागार में वासुदेव-देवकी, बालकृष्ण का प्राकट्य और नंदगोकुल का आनंद सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। भजनों और कीर्तन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, कृष्ण जन्म के अवसर पर पुष्प वर्षा कर भक्तों ने उल्लास प्रकट किया। कथा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा प्रतिदिन शाम 6 से 9 बजे तक जारी रहेगी और नगरवासियों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।1
- एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन एवं जनसंवाद खुड़िया क्षेत्र में हो रहे समस्याओं को लेकर #जनजाति_सुरक्षा_मंच के #जिला_उपाध्यक्ष_श्री_चंद्रदेव_ग्वाला जी जिले में बैठे सभी बड़े पदाधिकारीयों से अपील की गांव गांव में नल जल योजना का अधूरा काम को जांच करा के ग्रामीणों को पानी की समस्या हो रही है उसे पूरा कराया जाय तब हमलोग शांत बैठेंगे। वीडियो पूरा देखें क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ.1
- मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्र में आयोजित हो रहा है वहीं मंगलवार को 358 छात्राओं ने दिया भूगोल का परीक्षा1
- भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार चैनपुर के स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित पाण्डेय की अध्यक्षता में ‘विकसित भारत–जी राम जी’ विषय पर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में मंडल के विभिन्न बूथों से आए कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जानकारी देते हुए शाम चार बजे बताया गया कि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने संगठन की मजबूती का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और जी राम जी से जुड़े विचारों पर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा की गई। इसी क्रम में निवर्तमान अध्यक्ष बुधराम नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य वर्ष दो हजार सैंतालीस तक भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाना है, जिसमें हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और लोगों को इसके लाभों से अवगत कराएं। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर बड़ाईक ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और बूथ स्तर पर उनकी सक्रियता से ही पार्टी की नीतियां और विचार आम जनता तक पहुंचते हैं। साथ ही उन्होंने राम जी के आदर्शों—सत्य, सेवा और समर्पण—को जीवन में अपनाने की अपील की। मंडल अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी गोष्ठियां संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाती हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर जन-जन तक विकसित भारत के संदेश को पहुंचाया जाएगा। गोष्ठी का समापन राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ किया गया। गोष्ठी में मुख्य रूप से राजेशरण भगत, अरविंद मौर्य, दीपक रजक, शिवा राम नायक, खम्मन खेरवार, गोवर्धन गोप, जयश्री खेरवार, राजेश मांझी, बिहारी खेरवार, शंकर नायक, कृष्णा चीक बड़ाइक, सुरेश साहू, रुक्मणि देवी, संगीता देवी, अनिता देवी, असरिता देवी, इला देवी सहित कई लोग मौजूद थे।3