logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुमला में नगर निगम को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज, सोशल मीडिया के स्टार चेहरे भी प्रत्याशियों के समर्थन में मैदान में उतरे

10 hrs ago
user_दीपक गुप्ता
दीपक गुप्ता
Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
10 hrs ago

गुमला में नगर निगम को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज, सोशल मीडिया के स्टार चेहरे भी प्रत्याशियों के समर्थन में मैदान में उतरे

More news from झारखंड and nearby areas
  • सिसई में 10 से 25 फरवरी तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का प्रखंड मुख्यालय एवं रेफरल अस्पताल सिसई सहित प्रखंड क्षेत्र प्रत्येक पंचायत में फाइलेरिया को जड़ मिटाने के लिए फाइलेरिया रोधी दवा खाकर इसका शुभारंभ किया गया। इसके लिए प्रखंड मुख्यालय, रेफरल अस्पताल सिसई सहित 170 बूथ में कैंप लगाया गया था। प्रखंड परिसर में लगाए गए कैंप पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्वयं दवा खाया और इस बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए प्रखंड कर्मी सहित सभी आमजनों को दवा खाने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में शामिल सभी पंचायत के मुखिया ने भी दवा खाई और सभी लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खाने के लिए प्रोत्साहित करने का वादा किया। रेफरल अस्पताल सिसई में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने फाइलेरिया रोधी दवा खाई और अस्पताल में मौजूद मरीजों को भी दवा खिलाया। इस तरह पहले ही दिन पूरे प्रखंड क्षेत्र में आयोजित 172 कैंपों के माध्यम से लगभग 10,958 लोगों को दवा खिलाया गया। सभी लोगों ने फाइलेरिया को जड़ से मिटाने का एक स्वर में संकल्प लिया। ; सभी ने लोगों दवा खाकर जड़ से मिटाने का लिया संकल्प*
    1
    सिसई में 10 से 25 फरवरी तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का प्रखंड मुख्यालय एवं रेफरल अस्पताल सिसई सहित प्रखंड क्षेत्र प्रत्येक पंचायत में फाइलेरिया को जड़ मिटाने के लिए फाइलेरिया रोधी दवा खाकर इसका शुभारंभ किया गया। 
इसके लिए प्रखंड मुख्यालय, रेफरल अस्पताल सिसई सहित 170 बूथ में कैंप लगाया गया था। प्रखंड परिसर में लगाए गए कैंप पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्वयं दवा खाया और इस बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए प्रखंड कर्मी सहित सभी आमजनों को दवा खाने के लिए प्रेरित किया। 
वहीं प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में शामिल सभी पंचायत के मुखिया ने भी दवा खाई और सभी लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खाने के लिए प्रोत्साहित करने का  वादा किया। 
रेफरल अस्पताल सिसई में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने  फाइलेरिया रोधी दवा खाई और अस्पताल में मौजूद मरीजों को भी दवा खिलाया।
इस तरह पहले ही दिन पूरे प्रखंड क्षेत्र में आयोजित 172 कैंपों के माध्यम से लगभग 10,958 लोगों को दवा खिलाया गया। सभी लोगों ने फाइलेरिया को जड़ से मिटाने का एक स्वर में संकल्प लिया। ; सभी ने लोगों दवा खाकर जड़ से मिटाने का लिया संकल्प*
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    10 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार चैनपुर के स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित पाण्डेय की अध्यक्षता में ‘विकसित भारत–जी राम जी’ विषय पर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में मंडल के विभिन्न बूथों से आए कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जानकारी देते हुए शाम चार बजे बताया गया कि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने संगठन की मजबूती का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और जी राम जी से जुड़े विचारों पर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा की गई। इसी क्रम में निवर्तमान अध्यक्ष बुधराम नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य वर्ष दो हजार सैंतालीस तक भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाना है, जिसमें हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और लोगों को इसके लाभों से अवगत कराएं। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर बड़ाईक ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और बूथ स्तर पर उनकी सक्रियता से ही पार्टी की नीतियां और विचार आम जनता तक पहुंचते हैं। साथ ही उन्होंने राम जी के आदर्शों—सत्य, सेवा और समर्पण—को जीवन में अपनाने की अपील की। मंडल अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी गोष्ठियां संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाती हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर जन-जन तक विकसित भारत के संदेश को पहुंचाया जाएगा। गोष्ठी का समापन राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ किया गया। गोष्ठी में मुख्य रूप से राजेशरण भगत, अरविंद मौर्य, दीपक रजक, शिवा राम नायक, खम्मन खेरवार, गोवर्धन गोप, जयश्री खेरवार, राजेश मांझी, बिहारी खेरवार, शंकर नायक, कृष्णा चीक बड़ाइक, सुरेश साहू, रुक्मणि देवी, संगीता देवी, अनिता देवी, असरिता देवी, इला देवी सहित कई लोग मौजूद थे।
    3
    भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार चैनपुर के स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित पाण्डेय की अध्यक्षता में ‘विकसित भारत–जी राम जी’ विषय पर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में मंडल के विभिन्न बूथों से आए कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जानकारी देते हुए शाम चार बजे बताया गया कि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने संगठन की मजबूती का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और जी राम जी से जुड़े विचारों पर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा की गई। इसी क्रम में निवर्तमान अध्यक्ष बुधराम नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य वर्ष दो हजार सैंतालीस तक भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाना है, जिसमें हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और लोगों को इसके लाभों से अवगत कराएं।
इसी क्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर बड़ाईक ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और बूथ स्तर पर उनकी सक्रियता से ही पार्टी की नीतियां और विचार आम जनता तक पहुंचते हैं। साथ ही उन्होंने राम जी के आदर्शों—सत्य, सेवा और समर्पण—को जीवन में अपनाने की अपील की।
मंडल अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी गोष्ठियां संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाती हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर जन-जन तक विकसित भारत के संदेश को पहुंचाया जाएगा।
गोष्ठी का समापन राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ किया गया।
गोष्ठी में मुख्य रूप से राजेशरण भगत, अरविंद मौर्य, दीपक रजक, शिवा राम नायक, खम्मन खेरवार, गोवर्धन गोप, जयश्री खेरवार, राजेश मांझी, बिहारी खेरवार, शंकर नायक, कृष्णा चीक बड़ाइक, सुरेश साहू, रुक्मणि देवी, संगीता देवी, अनिता देवी, असरिता देवी, इला देवी सहित कई लोग मौजूद थे।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    7 hrs ago
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मा की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में गठित सभी निर्वाचन कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निकाय निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित कराने हेतु प्रतिनियुक्त व्यय प्रेक्षक एवं सामान्य प्रेक्षक के साथ-साथ उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता गुमला, DCLR गुमला, DCLR बसिया, DCLR चैनपुर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर एवं बसिया, जिला नजारत उप समाहर्ता सहित सभी कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक के दौरान निर्वाचन कोषांग को आयोग के दिशा-निर्देशों एवं प्रेक्षकों की सतत निगरानी में मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। कार्मिक कोषांग को चुनाव ड्यूटी हेतु कर्मियों की पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा निर्धारित तिथि से पूर्व रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा गया। व्यय प्रेक्षक कोषांग को उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि की सूचना देते हुए निर्वाचन व्यय के लेखा संधारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सामग्री कोषांग को मतदान से संबंधित आवश्यक सामग्रियों का आकलन करते हुए स्थानीय स्तर पर अन्य आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति सुनिश्चित करने, पोलिंग पार्टी की रवानगी, मतपेटिका प्राप्ति स्थल तथा मतगणना कक्ष का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। परिवहन कोषांग को आवश्यकता के अनुरूप छोटी एवं बड़ी गाड़ियों की पर्याप्त व्यवस्था करते हुए वीएमएस पोर्टल पर वाहन प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा गया।बैठक में उम्मीदवारों सहित क्षेत्र के सभी लाइसेंसी हथियारधारकों से शस्त्र जमा कराने की कार्रवाई तेज करने, उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार की अनुमति हेतु सिंगल विंडो सुविधा प्रारंभ करने, उड़नदस्ता टीम को सक्रिय रखते हुए निगरानी एवं कार्रवाई बढ़ाने, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का सर्वे कर आवश्यक सुधार करने तथा मतदान के दिन पोलिंग पार्टी के लिए निर्बाध बिजली एवं भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी कोषांग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेवारी एवं समन्वय के साथ करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। यह कार्य आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप टीम भावना से किया जाना है।इस दौरान डिस्पैच, काउंटिंग एवं प्रशिक्षण कोषांग के कार्यों की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बताया गया कि कुल 44 मतदान केंद्रों पर 26 भवनों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी, जिसे सुचारू रूप से कराने हेतु सभी संबंधित टीमों को हाई अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट एवं अवैध गतिविधियों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने, सोशल मीडिया पर सक्रिय निगरानी रखने, किसी भी प्रकार के अवैध संदेश अथवा पोस्ट पर कड़ी कार्रवाई करने, कंट्रोल रूम को पूर्ण रूप से सक्रिय रखने तथा डिस्पैच एवं मतदान दिवस के लिए ट्रैफिक प्लान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।उपायुक्त ने पोलिंग टीम के भुगतान को समय पर सुनिश्चित करने, वॉलेंटियर्स की समुचित ट्रेनिंग एवं पहचान पत्र निर्माण, तथा विशेष रूप से प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर फोकस करने के भी निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू, सुरक्षित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।
    1
    जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मा की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में गठित सभी निर्वाचन कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निकाय निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित कराने हेतु प्रतिनियुक्त व्यय प्रेक्षक एवं सामान्य प्रेक्षक के साथ-साथ उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता गुमला, DCLR गुमला, DCLR बसिया, DCLR चैनपुर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर एवं बसिया, जिला नजारत उप समाहर्ता सहित सभी कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक के दौरान निर्वाचन कोषांग को आयोग के दिशा-निर्देशों एवं प्रेक्षकों की सतत निगरानी में मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। कार्मिक कोषांग को चुनाव ड्यूटी हेतु कर्मियों की पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा निर्धारित तिथि से पूर्व रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा गया। व्यय प्रेक्षक कोषांग को उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि की सूचना देते हुए निर्वाचन व्यय के लेखा संधारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
सामग्री कोषांग को मतदान से संबंधित आवश्यक सामग्रियों का आकलन करते हुए स्थानीय स्तर पर अन्य आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति सुनिश्चित करने, पोलिंग पार्टी की रवानगी, मतपेटिका प्राप्ति स्थल तथा मतगणना कक्ष का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। परिवहन कोषांग को आवश्यकता के अनुरूप छोटी एवं बड़ी गाड़ियों की पर्याप्त व्यवस्था करते हुए वीएमएस पोर्टल पर वाहन प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा गया।बैठक में उम्मीदवारों सहित क्षेत्र के सभी लाइसेंसी हथियारधारकों से शस्त्र जमा कराने की कार्रवाई तेज करने, उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार की अनुमति हेतु सिंगल विंडो सुविधा प्रारंभ करने, उड़नदस्ता टीम को सक्रिय रखते हुए निगरानी एवं कार्रवाई बढ़ाने, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का सर्वे कर आवश्यक सुधार करने तथा मतदान के दिन पोलिंग पार्टी के लिए निर्बाध बिजली एवं भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी कोषांग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेवारी एवं समन्वय के साथ करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। यह कार्य आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप टीम भावना से किया जाना है।इस दौरान डिस्पैच, काउंटिंग एवं प्रशिक्षण कोषांग के कार्यों की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बताया गया कि कुल 44 मतदान केंद्रों पर 26 भवनों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी, जिसे सुचारू रूप से कराने हेतु सभी संबंधित टीमों को हाई अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट एवं अवैध गतिविधियों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने, सोशल मीडिया पर सक्रिय निगरानी रखने, किसी भी प्रकार के अवैध संदेश अथवा पोस्ट पर कड़ी कार्रवाई करने, कंट्रोल रूम को पूर्ण रूप से सक्रिय रखने तथा डिस्पैच एवं मतदान दिवस के लिए ट्रैफिक प्लान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।उपायुक्त ने पोलिंग टीम के भुगतान को समय पर सुनिश्चित करने, वॉलेंटियर्स की समुचित ट्रेनिंग एवं पहचान पत्र निर्माण, तथा विशेष रूप से प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर फोकस करने के भी निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू, सुरक्षित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    पत्रकार चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    11 hrs ago
  • लोहरदगा में नगर परिषद का चुनाव हो रहा है? #lohardga #Jharkhand #news
    1
    लोहरदगा में नगर परिषद का चुनाव हो रहा है? #lohardga #Jharkhand #news
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • आज इस खेल को देखकर हमारी बचपन की याद ताज़ा हो गई
    1
    आज इस खेल को देखकर हमारी बचपन की याद ताज़ा हो गई
    user_SAMBHU RAVI
    SAMBHU RAVI
    पत्रकार Jashpur, Chhattisgarh•
    16 hrs ago
  • जशपुर शहर के श्रीहरि कीर्तन भवन में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन रविवार को श्रद्धा और भक्ति का भव्य दृश्य देखने को मिला। रविवार की शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार कथा का समापन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की दिव्य कथा और आकर्षक झांकी के साथ हुआ, जिसने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वृंदावन से पधारे कथावाचक करुणा शंकर महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का संगीतमय और भावपूर्ण वर्णन करते हुए अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। कृष्ण जन्म की झांकी में कारागार में वासुदेव-देवकी, बालकृष्ण का प्राकट्य और नंदगोकुल का आनंद सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। भजनों और कीर्तन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, कृष्ण जन्म के अवसर पर पुष्प वर्षा कर भक्तों ने उल्लास प्रकट किया। कथा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा प्रतिदिन शाम 6 से 9 बजे तक जारी रहेगी और नगरवासियों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।
    1
    जशपुर शहर के श्रीहरि कीर्तन भवन में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन रविवार को श्रद्धा और भक्ति का भव्य दृश्य देखने को मिला। रविवार की शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार कथा का समापन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की दिव्य कथा और आकर्षक झांकी के साथ हुआ, जिसने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
वृंदावन से पधारे कथावाचक करुणा शंकर महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का संगीतमय और भावपूर्ण वर्णन करते हुए अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। कृष्ण जन्म की झांकी में कारागार में वासुदेव-देवकी, बालकृष्ण का प्राकट्य और नंदगोकुल का आनंद सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।
भजनों और कीर्तन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, कृष्ण जन्म के अवसर पर पुष्प वर्षा कर भक्तों ने उल्लास प्रकट किया। कथा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा प्रतिदिन शाम 6 से 9 बजे तक जारी रहेगी और नगरवासियों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।
    user_सच आप तक
    सच आप तक
    Local News Reporter जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • *गुमला जिले में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु विशेष MDA अभियान का शुभारंभ, उपायुक्त ने स्वयं दवा सेवन कर की शुरुआत* गुमला: फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में गुमला जिले में दिनांक 10 से 25 फरवरी तक विशेष सामूहिक औषधि सेवन (MDA) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उपायुक्त गुमला, प्रेरणा दीक्षित द्वारा इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने स्वयं दवा का सेवन कर अभियान की शुरुआत की तथा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी एक साथ दवा का सेवन कर आमजनों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु जागरूक किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, DCLR गुमला राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राजीव नीरज, सिविल सर्जन गुमला शंभूनाथ चौधरी, MDA कोऑर्डिनेटर शर्मिला शर्मा सहित विभिन्न जिला स्तरीय विभागों के पदाधिकारी, ANM एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन जिले की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है तथा इसका सेवन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सहिया एवं ANM को इस अभियान का मुख्य आधार बताते हुए कहा कि आप सभी की कार्य करने की इच्छा शक्ति से ही बड़े बदलाव संभव हैं। यदि आज भी हम ऐसी रोके जाने योग्य बीमारियों से जूझ रहे हैं तो इसका अर्थ है कि हमें और अधिक गंभीरता से कार्य करना होगा। आने वाले वर्षों में तकनीक के कारण अनेक बदलाव होंगे, ऐसे में यह जरूरी है कि हमारे नागरिक गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रहें, क्योंकि फाइलेरिया जैसी बीमारी एक बार हो जाने पर लाइलाज हो जाती है। यह बीमारी एक विशेष प्रकार के मच्छर के काटने से फैलती है, इसलिए इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास अनिवार्य हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि घर घर जाकर दवा खिलाने के वक्त शायद नागरिक दवा खाने से मना करें, ऐसे में उनका काउंसलिंग करना भी आपकी जिम्मेदारी रहेगी।उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सीधे उपायुक्त कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। ज्ञात हो कि इस MDA कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी चिन्हित बूथों, जिनमें विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र शामिल हैं, पर फाइलेरिया से बचाव हेतु दो प्रकार की दवाएं डाइएथाइलकार्बामाजीन (DEC) एवं एल्बेंडाजोल (Albendazole) खिलाई जाएंगी। इसके साथ ही डोर-टू-डोर कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्यकर्मी प्रत्येक घर जाकर पात्र लाभार्थियों को दवा खिलाएंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति इस अभियान से वंचित न रह जाए। इस अवसर पर सिविल सर्जन गुमला, शंभूनाथ चौधरी ने बताया कि फाइलेरिया बीमारी क्यूलेक्स (Culex) प्रजाति के मच्छर के काटने से होती है, जिससे हाथ-पैर में सूजन आ जाती है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी एक बार हो जाने पर ठीक नहीं होती, इसलिए इससे बचाव ही सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने बताया कि 10 से 25 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम को जन आंदोलन का रूप देते हुए सभी को स्वयं दवा का सेवन करना है तथा लक्षित समुदाय तक दवा पहुंचानी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को दवा नहीं खिलाई जानी है। कार्यक्रम के दौरान आमजनों में जागरूकता फैलाने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया तथा जागरूकता रथ को भी रवाना किया गया, जिससे फाइलेरिया उन्मूलन का संदेश जिले के दूर-दराज़ क्षेत्रों तक पहुंच सके। उपायुक्त ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, दवा का सेवन अवश्य करें तथा गुमला को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सहयोग करें।
    1
    *गुमला जिले में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु विशेष MDA अभियान का शुभारंभ, उपायुक्त ने स्वयं दवा सेवन कर की शुरुआत*
गुमला: फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में गुमला जिले में दिनांक 10 से 25 फरवरी तक विशेष सामूहिक औषधि सेवन (MDA) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उपायुक्त गुमला, प्रेरणा दीक्षित द्वारा इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने स्वयं दवा का सेवन कर अभियान की शुरुआत की तथा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी एक साथ दवा का सेवन कर आमजनों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु जागरूक किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, DCLR गुमला राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राजीव नीरज, सिविल सर्जन गुमला शंभूनाथ चौधरी, MDA कोऑर्डिनेटर शर्मिला शर्मा सहित विभिन्न जिला स्तरीय विभागों के पदाधिकारी, ANM एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन जिले की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है तथा इसका सेवन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सहिया एवं ANM को इस अभियान का मुख्य आधार बताते हुए कहा कि आप सभी की कार्य करने की इच्छा शक्ति से ही बड़े बदलाव संभव हैं। यदि आज भी हम ऐसी रोके जाने योग्य बीमारियों से जूझ रहे हैं तो इसका अर्थ है कि हमें और अधिक गंभीरता से कार्य करना होगा। आने वाले वर्षों में तकनीक के कारण अनेक बदलाव होंगे, ऐसे में यह जरूरी है कि हमारे नागरिक गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रहें, क्योंकि फाइलेरिया जैसी बीमारी एक बार हो जाने पर लाइलाज हो जाती है। यह बीमारी एक विशेष प्रकार के मच्छर के काटने से फैलती है, इसलिए इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास अनिवार्य हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि घर घर जाकर दवा खिलाने के वक्त शायद नागरिक दवा खाने से मना करें, ऐसे में उनका काउंसलिंग करना भी आपकी जिम्मेदारी रहेगी।उन्होंने  कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सीधे उपायुक्त कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। 
ज्ञात हो कि इस MDA कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी चिन्हित बूथों, जिनमें विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र शामिल हैं, पर फाइलेरिया से बचाव हेतु दो प्रकार की दवाएं डाइएथाइलकार्बामाजीन (DEC) एवं एल्बेंडाजोल (Albendazole)  खिलाई जाएंगी। इसके साथ ही डोर-टू-डोर कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्यकर्मी प्रत्येक घर जाकर पात्र लाभार्थियों को दवा खिलाएंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति इस अभियान से वंचित न रह जाए।
इस अवसर पर सिविल सर्जन गुमला, शंभूनाथ चौधरी  ने बताया कि फाइलेरिया बीमारी क्यूलेक्स (Culex) प्रजाति के मच्छर के काटने से होती है, जिससे हाथ-पैर में सूजन आ जाती है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी एक बार हो जाने पर ठीक नहीं होती, इसलिए इससे बचाव ही सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने बताया कि 10 से 25 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम को जन आंदोलन का रूप देते हुए सभी को स्वयं दवा का सेवन करना है तथा लक्षित समुदाय तक दवा पहुंचानी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को दवा नहीं खिलाई जानी है।
कार्यक्रम के दौरान आमजनों में जागरूकता फैलाने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया तथा जागरूकता रथ को भी रवाना किया गया, जिससे फाइलेरिया उन्मूलन का संदेश जिले के दूर-दराज़ क्षेत्रों तक पहुंच सके।
उपायुक्त ने  जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, दवा का सेवन अवश्य करें तथा गुमला को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सहयोग करें।
    user_दीपक गुप्ता
    दीपक गुप्ता
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    12 hrs ago
  • साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान डुमरी प्रखंड अंतर्गत टांगरडीह गांव निवासी सिरमैत देवी भगत ने अपनी जमीन और मकान पर अवैध कब्जे की शिकायत उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। महिला ने आवेदन के माध्यम से बताया कि नवाडीह चौक के समीप स्थित उनकी पुश्तैनी भूमि और मकान पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। जानकारी देते हुए शाम के छह बजे बताया गया कि विरोध करने पर उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे उनका परिवार भय के साये में जीने को मजबूर है। पीड़िता ने कहा कि वह लंबे समय से इस समस्या से जूझ रही हैं और स्थानीय स्तर पर गुहार लगाने के बावजूद समाधान नहीं होने पर जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल तथ्यों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पीड़ित को हर हाल में न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
    1
    साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान डुमरी प्रखंड अंतर्गत टांगरडीह गांव निवासी सिरमैत देवी भगत ने अपनी जमीन और मकान पर अवैध कब्जे की शिकायत उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। महिला ने आवेदन के माध्यम से बताया कि नवाडीह चौक के समीप स्थित उनकी पुश्तैनी भूमि और मकान पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। जानकारी देते हुए शाम के छह बजे बताया गया कि विरोध करने पर उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे उनका परिवार भय के साये में जीने को मजबूर है।
पीड़िता ने कहा कि वह लंबे समय से इस समस्या से जूझ रही हैं और स्थानीय स्तर पर गुहार लगाने के बावजूद समाधान नहीं होने पर जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल तथ्यों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पीड़ित को हर हाल में न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
  • गुमला: फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में गुमला जिले में दिनांक 10 से 25 फरवरी तक विशेष सामूहिक औषधि सेवन (MDA) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उपायुक्त गुमला, प्रेरणा दीक्षित द्वारा इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने स्वयं दवा का सेवन कर अभियान की शुरुआत की तथा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी एक साथ दवा का सेवन कर आमजनों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु जागरूक किया।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, DCLR गुमला राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राजीव नीरज, सिविल सर्जन गुमला शंभूनाथ चौधरी, MDA कोऑर्डिनेटर शर्मिला शर्मा सहित विभिन्न जिला स्तरीय विभागों के पदाधिकारी, ANM एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन जिले की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है तथा इसका सेवन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सहिया एवं ANM को इस अभियान का मुख्य आधार बताते हुए कहा कि आप सभी की कार्य करने की इच्छा शक्ति से ही बड़े बदलाव संभव हैं। यदि आज भी हम ऐसी रोके जाने योग्य बीमारियों से जूझ रहे हैं तो इसका अर्थ है कि हमें और अधिक गंभीरता से कार्य करना होगा। आने वाले वर्षों में तकनीक के कारण अनेक बदलाव होंगे, ऐसे में यह जरूरी है कि हमारे नागरिक गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रहें, क्योंकि फाइलेरिया जैसी बीमारी एक बार हो जाने पर लाइलाज हो जाती है। यह बीमारी एक विशेष प्रकार के मच्छर के काटने से फैलती है, इसलिए इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास अनिवार्य हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि घर घर जाकर दवा खिलाने के वक्त शायद नागरिक दवा खाने से मना करें, ऐसे में उनका काउंसलिंग करना भी आपकी जिम्मेदारी रहेगी।उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सीधे उपायुक्त कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। ज्ञात हो कि इस MDA कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी चिन्हित बूथों, जिनमें विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र शामिल हैं, पर फाइलेरिया से बचाव हेतु दो प्रकार की दवाएं डाइएथाइलकार्बामाजीन (DEC) एवं एल्बेंडाजोल (Albendazole) खिलाई जाएंगी। इसके साथ ही डोर-टू-डोर कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्यकर्मी प्रत्येक घर जाकर पात्र लाभार्थियों को दवा खिलाएंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति इस अभियान से वंचित न रह जाए।इस अवसर पर सिविल सर्जन गुमला, शंभूनाथ चौधरी ने बताया कि फाइलेरिया बीमारी क्यूलेक्स (Culex) प्रजाति के मच्छर के काटने से होती है, जिससे हाथ-पैर में सूजन आ जाती है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी एक बार हो जाने पर ठीक नहीं होती, इसलिए इससे बचाव ही सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने बताया कि 10 से 25 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम को जन आंदोलन का रूप देते हुए सभी को स्वयं दवा का सेवन करना है तथा लक्षित समुदाय तक दवा पहुंचानी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को दवा नहीं खिलाई जानी है।कार्यक्रम के दौरान आमजनों में जागरूकता फैलाने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया तथा जागरूकता रथ को भी रवाना किया गया, जिससे फाइलेरिया उन्मूलन का संदेश जिले के दूर-दराज़ क्षेत्रों तक पहुंच सके।उपायुक्त ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, दवा का सेवन अवश्य करें तथा गुमला को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सहयोग करें।
    1
    गुमला: फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में गुमला जिले में दिनांक 10 से 25 फरवरी तक विशेष सामूहिक औषधि सेवन (MDA) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उपायुक्त गुमला, प्रेरणा दीक्षित द्वारा इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने स्वयं दवा का सेवन कर अभियान की शुरुआत की तथा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी एक साथ दवा का सेवन कर आमजनों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु जागरूक किया।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, DCLR गुमला राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राजीव नीरज, सिविल सर्जन गुमला शंभूनाथ चौधरी, MDA कोऑर्डिनेटर शर्मिला शर्मा सहित विभिन्न जिला स्तरीय विभागों के पदाधिकारी, ANM एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन जिले की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है तथा इसका सेवन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सहिया एवं ANM को इस अभियान का मुख्य आधार बताते हुए कहा कि आप सभी की कार्य करने की इच्छा शक्ति से ही बड़े बदलाव संभव हैं। यदि आज भी हम ऐसी रोके जाने योग्य बीमारियों से जूझ रहे हैं तो इसका अर्थ है कि हमें और अधिक गंभीरता से कार्य करना होगा। आने वाले वर्षों में तकनीक के कारण अनेक बदलाव होंगे, ऐसे में यह जरूरी है कि हमारे नागरिक गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रहें, क्योंकि फाइलेरिया जैसी बीमारी एक बार हो जाने पर लाइलाज हो जाती है। यह बीमारी एक विशेष प्रकार के मच्छर के काटने से फैलती है, इसलिए इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास अनिवार्य हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि घर घर जाकर दवा खिलाने के वक्त शायद नागरिक दवा खाने से मना करें, ऐसे में उनका काउंसलिंग करना भी आपकी जिम्मेदारी रहेगी।उन्होंने  कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सीधे उपायुक्त कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। ज्ञात हो कि इस MDA कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी चिन्हित बूथों, जिनमें विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र शामिल हैं, पर फाइलेरिया से बचाव हेतु दो प्रकार की दवाएं डाइएथाइलकार्बामाजीन (DEC) एवं एल्बेंडाजोल (Albendazole)  खिलाई जाएंगी। इसके साथ ही डोर-टू-डोर कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्यकर्मी प्रत्येक घर जाकर पात्र लाभार्थियों को दवा खिलाएंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति इस अभियान से वंचित न रह जाए।इस अवसर पर सिविल सर्जन गुमला, शंभूनाथ चौधरी  ने बताया कि फाइलेरिया बीमारी क्यूलेक्स (Culex) प्रजाति के मच्छर के काटने से होती है, जिससे हाथ-पैर में सूजन आ जाती है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी एक बार हो जाने पर ठीक नहीं होती, इसलिए इससे बचाव ही सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने बताया कि 10 से 25 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम को जन आंदोलन का रूप देते हुए सभी को स्वयं दवा का सेवन करना है तथा लक्षित समुदाय तक दवा पहुंचानी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को दवा नहीं खिलाई जानी है।कार्यक्रम के दौरान आमजनों में जागरूकता फैलाने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया तथा जागरूकता रथ को भी रवाना किया गया, जिससे फाइलेरिया उन्मूलन का संदेश जिले के दूर-दराज़ क्षेत्रों तक पहुंच सके।उपायुक्त ने  जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, दवा का सेवन अवश्य करें तथा गुमला को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सहयोग करें।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    पत्रकार चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.