धनवार में बड़ा आंदोलन! जनसमस्याओं को लेकर धरना छठे दिन भी जारी | 13 सूत्री मांग | Manoj Yadav 📢 धनवार में जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन जारी गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के समक्ष धनवार बचाओ संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी रहा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली, राशन समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर समिति की ओर से 13 सूत्री मांगें रखी गई हैं। धरने का नेतृत्व सूरज कुमार यादव कर रहे हैं। सोमवार को जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं कोडरमा संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार रहे छात्र नेता मनोज यादव धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने धरनारत लोगों से मुलाकात कर उनकी मांगों की जानकारी ली। धरना स्थल पर समिति के अध्यक्ष तुलसी कुमार पासवान समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। 📍 स्थान: धनवार, गिरिडीह, झारखंड 📺 सत्य साहित्य न्यूज़ 📰 सच की कलम, समाज के नाम वीडियो पसंद आए तो 👍 Like करें, 📤 Share करें और 🔔 Follow/Subscribe जरूर करें। #धनवार #गिरिडीह #धनवारबचाओ #जनसमस्या #धरना #13सूत्रीमांग #मनोजयादव #JLKM #JharkhandNews #GiridihNews #DhanwarNews #SatyaSahityaNews
धनवार में बड़ा आंदोलन! जनसमस्याओं को लेकर धरना छठे दिन भी जारी | 13 सूत्री मांग | Manoj Yadav 📢 धनवार में जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन जारी गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के समक्ष धनवार बचाओ संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी रहा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली, राशन समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर समिति की ओर से 13 सूत्री मांगें रखी गई हैं। धरने का नेतृत्व सूरज कुमार यादव कर रहे हैं। सोमवार को जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं कोडरमा संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार रहे छात्र नेता मनोज यादव धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने धरनारत लोगों से मुलाकात कर उनकी मांगों की जानकारी ली। धरना स्थल पर समिति के अध्यक्ष तुलसी कुमार पासवान समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। 📍 स्थान: धनवार, गिरिडीह, झारखंड 📺 सत्य साहित्य न्यूज़ 📰 सच की कलम, समाज के नाम वीडियो पसंद आए तो 👍 Like करें, 📤 Share करें और 🔔 Follow/Subscribe जरूर करें। #धनवार #गिरिडीह #धनवारबचाओ #जनसमस्या #धरना #13सूत्रीमांग #मनोजयादव #JLKM #JharkhandNews #GiridihNews #DhanwarNews #SatyaSahityaNews
- चार साल बाद फिर खुली बेनीडीह गोलीकांड की फाइल! पुराने मामले ने एक बार फिर बढ़ाई हलचल जांच की दिशा अब किस ओर जाएगी? बेनीडीह गोलीकांड में क्या सामने आएगा नया सच?1
- नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में उमड़ रही महिला श्रद्धालुओं की भीड़* *नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में उमड़ रही महिला श्रद्धालुओं की भीड़* गोविंदपुर। नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार में आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को महायज्ञ मंडप में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धा और आस्था के साथ महिलाओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुति अर्पित कर परिवार एवं समाज की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। महायज्ञ स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। जैसे-जैसे वैदिक मंत्रों की गूंज और हवन कुंड से उठती सुगंधित धूप की खुशबू वातावरण में फैलती गई, पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। महिला श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार के सदस्य मानिकचंद्र साव, ईश्वरी प्रसाद, डॉ. रणधीर प्रसाद, सुरेश कुमार, सुजीत वर्णवाल, पंकज कुमार सहित समस्त गायत्री परिवार की देखरेख में किया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। गायत्री परिवार के सदस्य डॉ. रणधीर प्रसाद ने बताया कि गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ 21 सितंबर 2026 को किया गया है। विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के बाद 25 सितंबर 2026 को हवन-पूजन के साथ महायज्ञ का विधिवत समापन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में महायज्ञ में शामिल होकर यज्ञ, पूजा-अर्चना एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का लाभ उठाने की अपील की। महायज्ञ के आयोजन से गोविंदपुर का वातावरण इन दिनों पूरी तरह आध्यात्मिक और भक्तिमय बना हुआ है।1
- गोविंदपुर अंचल सह प्रखंड क्षेत्र के पाथुरिया पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पाथुरिया में भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल द्वारा नए क्लासरूम निर्माण एवं विद्यालय के नवीनीकरण कार्य का किया गया शिलान्यास गोविंदपुर अंचल सह प्रखंड क्षेत्र के पाथुरिया पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पाथुरिया में भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल द्वारा नए क्लासरूम निर्माण एवं विद्यालय के नवीनीकरण कार्य का किया गया शिलान्यास, जिसमें मुख्य रूप में सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो , झामुमो जिला सचिव मन्नू आलम,सांसद प्रतिनिधि एवं मुखिया सभी ने विधिवत रूप फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर पाथुरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनवर अंसारी, झामुमो नेता फारूक अंसारी, जावेद अंसारी, सनाउल अंसारी, सलीम अंसारी आदि समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- धनबाद महा रक्षाकाली धाम पहुंचीं रागिनी सिंह व संजीव सिंह, मां के दरबार में टेका माथा 101वें महा रक्षाकाली पूजनोत्सव में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, झरिया व कोयलांचलवासियों के सुख-समृद्धि की कामना लोदना, 22 सितंबर। लोदना स्थित प्रसिद्ध श्री श्री महा रक्षाकाली धाम में आयोजित 101वें महा रक्षाकाली पूजनोत्सव में झरिया विधायक रागिनी सिंह एवं धनबाद के महापौर संजीव सिंह शामिल हुए। दोनों ने मां रक्षाकाली के दरबार में माथा टेककर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन के दौरान रागिनी सिंह एवं संजीव सिंह ने समस्त झरिया विधानसभा क्षेत्र एवं पूरे कोयलांचलवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने मां रक्षाकाली से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की। इस अवसर पर रागिनी सिंह ने कहा कि लोदना स्थित मां रक्षाकाली धाम की आस्था और परंपरा का इतिहास बेहद समृद्ध रहा है। 101 वर्षों से आयोजित हो रहा यह पूजनोत्सव हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मां के दरबार में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ और उनकी आस्था इस परंपरा की जीवंतता को दर्शाती है। महापौर संजीव सिंह ने भी मां रक्षाकाली से धनबाद नगर सहित पूरे कोयलांचल की सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने 101वें महा रक्षाकाली पूजनोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं और साधुवाद दिया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां रक्षाकाली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।4
- जिला शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए प्रधान शिक्षक का विद्यालय में हुआ अभिनंदन समारोह ग्रामीण एवं अभिभावकों ने अभिनंदन समारोह आयोजित कर प्रधान शिक्षक के कार्यों को सराहा रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली अनुमंडल के सिरदला प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय चिरैया में बुधवार को ग्रामीणों एवं अभिभावकों के द्वारा एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। 19 सितंबर को नवादा में जिला शिक्षक सम्मान से सम्मानित होने वाले विद्यालय के प्रधान शिक्षक गौतम कुमार का विद्यालय में ग्रामीण एवं अभिभावकों द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। आयोजन की अध्यक्षता शिक्षाविद एवं समाजसेवी रविशंकर पासवान के द्वारा किया गया। आयोजित अभिनंदन समारोह में वार्ड सदस्य इंद्रजीत रविदास, विद्यालय शिक्षा समिति जितेंद्र राजवंशी के साथ विद्यालय आए अभिभावक एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने फूलों की बारिश कर अपने प्रिय प्रधान शिक्षक गौतम कुमार के स्वागत में फूलों एवं मालाओं से सम्मानित किया। अभिनंदन समारोह में आए ग्रामीण एवं अभिभावकों ने प्रधान शिक्षक के कार्यों की खूब सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नारे एवं उत्साहवर्धन तालियां बजाकर कार्यक्रम को रोमांचक बना दिया। उपस्थित लोगों ने प्रधान शिक्षक की विद्यालय प्रबंधन, बुनियादी सुविधाओं एवं नवाचार प्रयोग की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम में प्रधान शिक्षक ने अपनी जीवनी सहित विद्यालय के संकल्प "पढ़े चिरैया, बढ़े चिरैया, उड़े चिरैया" को संकलित भाव से आगे बढ़ाने की बात कही। बच्चों के अभिभावकों से आह्वान करते हुए पूरे ग्राम में बच्चों के साथ शिक्षा जागरूकता मार्च भी किया गया। मौके पर शिक्षक मधुरंजन कुमार, शशि कुमार सुमन, शिक्षिका रीता कुमारी, मृदुला कुमारी, बबीता कुमारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।2
- रजौली समेकित जॉच चौकी पर आज xuv 500 से शराब भरकर कर झारखंड से बिहार में प्रवेश करने की कोशिश नाकाम1
- हजारीबाग के कोर्रा के जबरा रोड स्थित वनांचल शिशु विद्या मंदिर में वहां के कथित कृत्रिम तालाब में डूबने से हुई 8 वर्षीय बच्चे की मौत...1
- बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: तेजस्वी ने उठाया जाति का मुद्दा, जमुई घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन; बेगूसराय में मासूम का शव मिला... Bihar News Today: बिहार दिनभर की 10 बड़ी खबरों में जमुई की नाबालिग छात्रा से कथित दुर्व्यवहार का मामला प्रमुख है। घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार पर आरोपियों की जाति को लेकर सवाल उठाया, जबकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती। घटना के विरोध में बिहार कांग्रेस ने जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। वहीं बेगूसराय में खेलते समय लापता हुए 5 वर्षीय सुफियान का शव बलान नदी के बांध किनारे मिला। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन और देश-दुनिया की अन्य 10 बड़ी खबरें इस वीडियो में देखें। Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।1
- जमुई: मड़वा पहाड़ कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी नंदन यादव समेत 5 गिरफ्तार जमुई: मड़वा पहाड़ कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी नंदन यादव समेत 5 गिरफ्तार1