Shuru
Apke Nagar Ki App…
जमुई: मड़वा पहाड़ कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी नंदन यादव समेत 5 गिरफ्तार जमुई: मड़वा पहाड़ कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी नंदन यादव समेत 5 गिरफ्तार
Reaction Bihar News
जमुई: मड़वा पहाड़ कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी नंदन यादव समेत 5 गिरफ्तार जमुई: मड़वा पहाड़ कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी नंदन यादव समेत 5 गिरफ्तार
More news from बिहार and nearby areas
- भटककर तारापुर थाना पहुंचीं दो बुजुर्ग महिलाएं, पुलिस ने परिजनों से मिलाया मंगलवार की देर संध्या भटककर तारापुर थाना गेट पर पहुंचीं दो बुजुर्ग महिलाओं को पुलिस ने उनके परिजनों से मिलाकर सुरक्षित घर भेज दिया। दोनों महिलाएं झारखंड के गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के सिरी गांव की रहने वाली हैं। थाना पहुंचने पर दोनों काफी परेशान थीं और ठीक से कुछ बता नहीं पा रही थीं। पुलिस ने महिलाओं के पास मौजूद पॉलीथिन में मिले सामान के आधार पर उनके गांव के एक दुकानदार से संपर्क किया। दुकानदार के माध्यम से परिजनों को सूचना मिली, जिसके बाद परिजन तारापुर थाना पहुंचे और दोनों महिलाओं को अपने साथ ले गए। महिलाओं की पहचान श्रद्धा ठाकुर, पति प्रभु ठाकुर और तेतरी देवी, पति दुखी यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि दोनों महिलाएं अपने गांव से बस से सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर स्नान करने आई थीं। इसके बाद उन्हें देवघर पूजा करने जाना था। सुल्तानगंज में गंगा स्नान के दौरान वे अपने साथियों से बिछड़ गईं और भटकते हुए तारापुर पहुंच गईं। पुलिस के प्रयास से दोनों को परिजनों से मिलाया गया।1
- वार्ड नंबर 14 में सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे उपमुख्य पार्षद दीपक यादव, JE गुलशन कुमार और वार्ड प्रतिनिधि अमित कुमार हवेली खड़गपुर: नगर परिषद हवेली खड़गपुर के वार्ड नंबर 14 में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेने के लिए नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद दीपक यादव, JE गुलशन कुमार एवं वार्ड प्रतिनिधि अमित कुमार मौके पर मौजूद रहे। मौके पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और निर्माण से जुड़ी विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली। स्थानीय लोगों के लिए लंबे समय से सड़क निर्माण एक महत्वपूर्ण आवश्यकता रही है। अब देखना होगा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कब तक पूरा होता है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। ग्राउंड रिपोर्ट — हवेली खड़गपुर1
- बहुआरा मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल, गंभीर हालत में रेफर। बहुआरा मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल, गंभीर हालत में रेफर। गौरतलब है कि लखीसराय मार्ग पर बहुआरा मोड़ से करीब 200 मीटर की दूरी पर बुधवार की दोपहर दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। दुर्घटना में सड़क किनारे बकरी चरा रहे एक वृद्ध भी बाइक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार लोग मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, बहुआरा गांव निवासी परशुराम के पिता गोविंद राम सड़क किनारे बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान गोविंद राम इसकी चपेट में आ गए, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई और पैर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दुर्घटना में बहुआरा गांव निवासी आनंदी राय के पुत्र सरबजीत कुमार और राजेश राय के पुत्र सचिन कुमार भी घायल हो गए। बताया गया कि दोनों युवक बाइक पर सवार थे। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक पर सवार लोग मौके से फरार हो गए। वहीं बहुआरा गांव की एक महिला ने घायलों को इलाज के लिए चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। दूसरी बाइक के मौके से फरार होने के कारण घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। गोविंद राम की1
- शेखपुरा स्टेशन पर गुड्डा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग।' यह एकदम सटीक और छोटा है। शेखपुरा स्टेशन, जहाँ गोड्डा एक्सप्रेस जैसे प्रमुख ट्रेनों का ठहराव स्थानीय निवासियों की एक लंबे समय से चली आ रही मांग है, जो इस क्षेत्र के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।1
- भूमि विवाद और विधि-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक, पर्व-त्योहारों पर विशेष सतर्कता के निर्देश शेखपुरा, 23 सितंबर। मंथन सभागार में बुधवार को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में भूमि विवाद से जुड़े मामलों, जिले की विधि-व्यवस्था तथा आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में भूमि विवाद के मामलों की स्थिति की जानकारी ली गई और संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने को लेकर प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने, किसी भी संभावित विवाद की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया। बैठक में विधि-व्यवस्था से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को सतर्कता बरतते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि जिले में पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।1
- चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरिया पंचायत के भौराबजार गांव में जमीन संबंधित विवाद को लेकर उपजे विवाद में हुई दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार भौराबजार गांव निवासी वकील तांती व कारू मंडल के बीच पुर्व से जमीन विवाद चल रहा था।आज बुधवार सुबह वकील तांती बारिश से बचने के लिए छप्पर पर एलवेस्टर चढ़ा रहा है।छप्पर पर एलवेस्टर चढ़ाने की बात सुनकर घटना पर स्थल पहुंचे कारू मंडल सहित अन्य लोगों ने वकील तांती को छप्पर पर एलवेस्टर चढ़ाने से रोकने पर बात-बात में दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो गई।जिसमें वकील तांती उम्र 45 वर्ष पिता झकसु तांती व झकसु तांती उम्र 70 वर्ष पिता स्व० रघुनाथ तांती घायल हो गए। आनन-फानन में स्वजनों ने इलाज हेतु दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया। जहां डॉक्टर अहमद रजा खान ने प्राथमिक इलाज कर गंभीर रूप से घायल वकील तांती को बांका रेफर कर दिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया किसी भी पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं दिया है। आवेदन दिये जाने पर कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1
- लापता नाबालिग युवती खुद पहुंची थाना, बयान के लिए न्यायालय भेजा गया तारापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई 15 वर्षीय नाबालिग युवती मंगलवार को स्वयं तारापुर थाना पहुंच गई। युवती के लापता होने के बाद परिजन ने थाना में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई थी। आवेदन के आधार पर तारापुर थाना में कांड संख्या 178/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 96 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच एएसआई प्रमोद कुमार को सौंपी गई थी। परिजन के अनुसार, युवती 18 सितंबर को करीब 10 बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजन ने एक युवक पर शादी की नीयत से उसे बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई थी। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि युवती मंगलवार को खुद थाना पहुंची है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है। न्यायालय में बयान दर्ज होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- शेखपुरा जिले में सम्राट चौधरी का पुतला दहन। शेखपुरा जिला शेखपुरा जिले में सम्राट चौधरी का पुतला बनाकर निकाला गया है और उनका पुतला दहन किया गया है।"1
- राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन, बेगूसराय एवं कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में। जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया बेगूसराय राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन, बेगूसराय एवं कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रकवि दिनकर की स्मृति एवं उनके साहित्यिक योगदान को नमन करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर माल्यार्पण, व्याख्यान एवं सम्मान समारोह सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। जयंती के अवसर पर प्रातः विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिनकर भवन, बेगूसराय, स्वर्ण जयंती पुस्तकालय, दिनकर चौक जीरोमाइल, दिनकर ग्राम सिमरिया तथा दिनकर आवास सिमरिया में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा एवं स्मृति स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, माननीय विधायक, बेगूसराय श्री कुंदन कुमार, कार्यपालक निदेशक, बरौनी रिफाइनरी, महापौर, नगर निगम श्रीमती पिंकी देवी, अपर समाहर्ता श्री बृज किशोर चौधरी, नगर आयुक्त श्री सोमेश बहादुर माथुर, अनुमंडल पदाधिकारी, बेगूसराय सहित अन्य पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने राष्ट्रकवि दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में व्याख्यान सत्र एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘रश्मिरथी की प्रासंगिकता आज के समय में’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. रविन्द्र कुमार वर्मा ‘रवि’, पूर्व कुलपति, बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर तथा प्रो. सिद्धेश्वर काश्यप, पी.जी. सेमेस्टर, सहरसा ने राष्ट्रकवि दिनकर के साहित्य, उनकी कृतियों में निहित राष्ट्रप्रेम, सामाजिक चेतना एवं समकालीन संदर्भों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के साहित्यिक योगदान, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक चेतना एवं राष्ट्र के प्रति उनके विचारों को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि दिनकर की रचनाएं आज भी समाज में स्वाभिमान, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक चेतना और जनजागरण की भावना को सशक्त करती हैं। उनकी कालजयी रचनाएं नई पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा प्रदान कर रही हैं तथा वर्तमान समय में भी उनकी प्रासंगिकता बनी हुई है। जयंती समारोह के अवसर पर सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाट्य मंचन तथा कवि सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में साहित्य, कला एवं संस्कृति से जुड़े लोगों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, साहित्यप्रेमियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिले में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की साहित्यिक विरासत, उनके राष्ट्रवादी चिंतन एवं सामाजिक सरोकारों को स्मरण करते हुए उनके विचारों और रचनाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।2