चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरिया पंचायत के भौराबजार गांव में जमीन संबंधित विवाद को लेकर उपजे विवाद में हुई दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार भौराबजार गांव निवासी वकील तांती व कारू मंडल के बीच पुर्व से जमीन विवाद चल रहा था।आज बुधवार सुबह वकील तांती बारिश से बचने के लिए छप्पर पर एलवेस्टर चढ़ा रहा है।छप्पर पर एलवेस्टर चढ़ाने की बात सुनकर घटना पर स्थल पहुंचे कारू मंडल सहित अन्य लोगों ने वकील तांती को छप्पर पर एलवेस्टर चढ़ाने से रोकने पर बात-बात में दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो गई।जिसमें वकील तांती उम्र 45 वर्ष पिता झकसु तांती व झकसु तांती उम्र 70 वर्ष पिता स्व० रघुनाथ तांती घायल हो गए। आनन-फानन में स्वजनों ने इलाज हेतु दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया। जहां डॉक्टर अहमद रजा खान ने प्राथमिक इलाज कर गंभीर रूप से घायल वकील तांती को बांका रेफर कर दिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया किसी भी पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं दिया है। आवेदन दिये जाने पर कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर
चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरिया पंचायत के भौराबजार गांव में जमीन संबंधित विवाद को लेकर उपजे विवाद में हुई दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार भौराबजार गांव निवासी वकील तांती व कारू मंडल के बीच पुर्व से जमीन विवाद चल रहा था।आज बुधवार सुबह वकील तांती बारिश से बचने के लिए छप्पर पर एलवेस्टर चढ़ा रहा है।छप्पर पर एलवेस्टर चढ़ाने की बात सुनकर घटना पर स्थल पहुंचे कारू मंडल सहित अन्य लोगों ने वकील तांती को छप्पर पर एलवेस्टर चढ़ाने से रोकने पर बात-बात में दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो गई।जिसमें वकील तांती उम्र 45 वर्ष पिता झकसु तांती व झकसु तांती उम्र 70 वर्ष पिता स्व० रघुनाथ तांती घायल हो गए। आनन-फानन में स्वजनों ने इलाज हेतु दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया। जहां डॉक्टर अहमद रजा खान ने प्राथमिक इलाज कर गंभीर रूप से घायल वकील तांती को बांका रेफर कर दिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया किसी भी पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं दिया है। आवेदन दिये जाने पर कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर
- चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरिया पंचायत के भौराबजार गांव में जमीन संबंधित विवाद को लेकर उपजे विवाद में हुई दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार भौराबजार गांव निवासी वकील तांती व कारू मंडल के बीच पुर्व से जमीन विवाद चल रहा था।आज बुधवार सुबह वकील तांती बारिश से बचने के लिए छप्पर पर एलवेस्टर चढ़ा रहा है।छप्पर पर एलवेस्टर चढ़ाने की बात सुनकर घटना पर स्थल पहुंचे कारू मंडल सहित अन्य लोगों ने वकील तांती को छप्पर पर एलवेस्टर चढ़ाने से रोकने पर बात-बात में दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो गई।जिसमें वकील तांती उम्र 45 वर्ष पिता झकसु तांती व झकसु तांती उम्र 70 वर्ष पिता स्व० रघुनाथ तांती घायल हो गए। आनन-फानन में स्वजनों ने इलाज हेतु दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया। जहां डॉक्टर अहमद रजा खान ने प्राथमिक इलाज कर गंभीर रूप से घायल वकील तांती को बांका रेफर कर दिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया किसी भी पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं दिया है। आवेदन दिये जाने पर कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1
- 🚨 भागलपुर में बीजेपी ने खेला बड़ा संगठनात्मक दांव!...... 📢 बीजेपी वाणिज्य प्रकोष्ठ की भागलपुर जिला टीम गठित, अमित साह को जिला संयोजक की जिम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। बैठक में बिहार सह संयोजक सह भागलपुर जिला प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता और प्रदेश सह संयोजक नंद किशोर पंडित सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 🏛️ 💬 बैठक में पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने और व्यवसायियों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। 📍 भागलपुर | 23 सितंबर 2026 🔥 ऐसी ही बड़ी और स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ। 📲 खबर भेजने एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 70338177251
- जमुइ शर्मसार: स्कूटी सवार युवती से अभद्रता मामले में मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई जमुइ ही नही बल्कि पूरे देश का बहुचर्चित घटना जिसमे स्कूटी से एक लड़के के साथ जा रही लड़की के साथ कुछ मनचलों द्वारा काफी बुरे तरीके से न केवल अभद्रता की गई बल्कि एक युवक द्वारा उस लकड़ी के साथ काफी बुरा व्यवहार करने का वीडियो वायरल हुआ । इस घटना ने पूरे देश मे उबाल ला दिया । यहां तक कि खुद मुख्यमंत्री ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया । पुलिस ने 22 सितम्बर को 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अन्य आरोपियों के गांव को चारों तरफ से घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दी । इस तलाशी अभियान में पुलिस को सूचना मिली कि प्रतापपुर बहियार में कुछ आरोपी छुपे हुए हैं फिर वहां दबिश की गई जिसमें पहले हरेराम यादव पुलिस के गिरफ्त में आया उसके बाद उसकी ही निशानदेही पर मुख्य आरोपी नन्दन यादव की घेराबंदी की गई लेकिन उसने पुलिस पर गोली चला दी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया । तत्काल उन दोनो को सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज किया जा रहा है । अन्य अभियुक्तों की तलाश भी की जा रही है ।1
- वनवर्षा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से सामूहिक चालीसा पाठ गूंजे जय श्रीराम और वीर बजरंगबली के जयकारे हवेली खड़गपुर, संवाददाता। मंगलवार की देर शाम नगर के वनवर्षा हनुमान मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की प्रखंड इकाई की ओर से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। प्रखंड मंत्री रणवीर राज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हनुमान चालीसा पाठ में कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी श्रद्धापूर्वक भाग लिया। सामूहिक पाठ के दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम और वीर बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। प्रखंड मंत्री रणवीर राज शर्मा ने कहा कि सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज में आपसी एकजुटता, संस्कार और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों के बीच प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर बजरंग दल संयोजक प्रितम विश्वकर्मा, गौ रक्षा प्रमुख मनीष वर्मा, छात्र प्रमुख प्रियांशु कुमार, शिवप्रकाश, बिपिन कुमार सिंह, सागर कुमार, करण कुमार, अभिषेक कुमार, अमर कुमार, कुंदन कुमार, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार एवं सौरभ कुमार सहित बड़ी संख्या में वनवर्षा के ग्रामीण मौजूद थे।3
- नंदन यादव का कनेक्शन भाजपा नेता से नहीं संभाल पर बिहार सम्राट जी से प्रशांत किशोर के टारगेट में सम्राट चौधरी।1
- भटककर तारापुर थाना पहुंचीं दो बुजुर्ग महिलाएं, पुलिस ने परिजनों से मिलाया मंगलवार की देर संध्या भटककर तारापुर थाना गेट पर पहुंचीं दो बुजुर्ग महिलाओं को पुलिस ने उनके परिजनों से मिलाकर सुरक्षित घर भेज दिया। दोनों महिलाएं झारखंड के गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के सिरी गांव की रहने वाली हैं। थाना पहुंचने पर दोनों काफी परेशान थीं और ठीक से कुछ बता नहीं पा रही थीं। पुलिस ने महिलाओं के पास मौजूद पॉलीथिन में मिले सामान के आधार पर उनके गांव के एक दुकानदार से संपर्क किया। दुकानदार के माध्यम से परिजनों को सूचना मिली, जिसके बाद परिजन तारापुर थाना पहुंचे और दोनों महिलाओं को अपने साथ ले गए। महिलाओं की पहचान श्रद्धा ठाकुर, पति प्रभु ठाकुर और तेतरी देवी, पति दुखी यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि दोनों महिलाएं अपने गांव से बस से सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर स्नान करने आई थीं। इसके बाद उन्हें देवघर पूजा करने जाना था। सुल्तानगंज में गंगा स्नान के दौरान वे अपने साथियों से बिछड़ गईं और भटकते हुए तारापुर पहुंच गईं। पुलिस के प्रयास से दोनों को परिजनों से मिलाया गया।1
- बांका के शंभूगंज के कसबा गांव में करमा-धरमा पर्व के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। दीघा तालाब में स्नान करने गईं तीन छात्राओं की डूबने से मौत हो गई।1
- 🚨 करमा-धरमा की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं! 3 छात्राओं की दर्दनाक मौत 💔 😢 बांका के शंभूगंज प्रखंड के कसबा गांव में करमा-धरमा पर्व के बीच मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। दीघा तालाब में स्नान करने गईं तीन छात्राओं की डूबने से मौत हो गई। 🌊 बताया जा रहा है कि सातवीं कक्षा की छात्रा मौसम कुमारी गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के लिए पुष्पा कुमारी और सीमा कुमारी भी पानी में उतर गईं, लेकिन दोनों भी गहरे पानी और दलदल में फंस गईं। 🚨 ग्रामीणों ने तीनों को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तीनों छात्राएं एक ही मध्य विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ती थीं। 👮♂️ सूचना पर शंभूगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 💔 हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। 🔴 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल — बांका की आवाज आपके साथ। 📲 खबरें सबसे पहले पाने के लिए बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल को फॉलो करें।1