बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: तेजस्वी ने उठाया जाति का मुद्दा, जमुई घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन; बेगूसराय में मासूम का शव मिला... Bihar News Today: बिहार दिनभर की 10 बड़ी खबरों में जमुई की नाबालिग छात्रा से कथित दुर्व्यवहार का मामला प्रमुख है। घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार पर आरोपियों की जाति को लेकर सवाल उठाया, जबकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती। घटना के विरोध में बिहार कांग्रेस ने जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। वहीं बेगूसराय में खेलते समय लापता हुए 5 वर्षीय सुफियान का शव बलान नदी के बांध किनारे मिला। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन और देश-दुनिया की अन्य 10 बड़ी खबरें इस वीडियो में देखें। Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।
बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: तेजस्वी ने उठाया जाति का मुद्दा, जमुई घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन; बेगूसराय में मासूम का शव मिला... Bihar News Today: बिहार दिनभर की 10 बड़ी खबरों में जमुई की नाबालिग छात्रा से कथित दुर्व्यवहार का मामला प्रमुख है। घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार पर आरोपियों की जाति को लेकर सवाल उठाया, जबकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती। घटना के विरोध में बिहार कांग्रेस ने जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। वहीं बेगूसराय में खेलते समय लापता हुए 5 वर्षीय सुफियान का शव बलान नदी के बांध किनारे मिला। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन और देश-दुनिया की अन्य 10 बड़ी खबरें इस वीडियो में देखें। Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।
- नंदन यादव का कनेक्शन भाजपा नेता से नहीं संभाल पर बिहार सम्राट जी से प्रशांत किशोर के टारगेट में सम्राट चौधरी।1
- भटककर तारापुर थाना पहुंचीं दो बुजुर्ग महिलाएं, पुलिस ने परिजनों से मिलाया मंगलवार की देर संध्या भटककर तारापुर थाना गेट पर पहुंचीं दो बुजुर्ग महिलाओं को पुलिस ने उनके परिजनों से मिलाकर सुरक्षित घर भेज दिया। दोनों महिलाएं झारखंड के गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के सिरी गांव की रहने वाली हैं। थाना पहुंचने पर दोनों काफी परेशान थीं और ठीक से कुछ बता नहीं पा रही थीं। पुलिस ने महिलाओं के पास मौजूद पॉलीथिन में मिले सामान के आधार पर उनके गांव के एक दुकानदार से संपर्क किया। दुकानदार के माध्यम से परिजनों को सूचना मिली, जिसके बाद परिजन तारापुर थाना पहुंचे और दोनों महिलाओं को अपने साथ ले गए। महिलाओं की पहचान श्रद्धा ठाकुर, पति प्रभु ठाकुर और तेतरी देवी, पति दुखी यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि दोनों महिलाएं अपने गांव से बस से सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर स्नान करने आई थीं। इसके बाद उन्हें देवघर पूजा करने जाना था। सुल्तानगंज में गंगा स्नान के दौरान वे अपने साथियों से बिछड़ गईं और भटकते हुए तारापुर पहुंच गईं। पुलिस के प्रयास से दोनों को परिजनों से मिलाया गया।1
- वार्ड नंबर 14 में सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे उपमुख्य पार्षद दीपक यादव, JE गुलशन कुमार और वार्ड प्रतिनिधि अमित कुमार हवेली खड़गपुर: नगर परिषद हवेली खड़गपुर के वार्ड नंबर 14 में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेने के लिए नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद दीपक यादव, JE गुलशन कुमार एवं वार्ड प्रतिनिधि अमित कुमार मौके पर मौजूद रहे। मौके पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और निर्माण से जुड़ी विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली। स्थानीय लोगों के लिए लंबे समय से सड़क निर्माण एक महत्वपूर्ण आवश्यकता रही है। अब देखना होगा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कब तक पूरा होता है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। ग्राउंड रिपोर्ट — हवेली खड़गपुर1
- बहुआरा मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल, गंभीर हालत में रेफर। बहुआरा मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल, गंभीर हालत में रेफर। गौरतलब है कि लखीसराय मार्ग पर बहुआरा मोड़ से करीब 200 मीटर की दूरी पर बुधवार की दोपहर दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। दुर्घटना में सड़क किनारे बकरी चरा रहे एक वृद्ध भी बाइक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार लोग मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, बहुआरा गांव निवासी परशुराम के पिता गोविंद राम सड़क किनारे बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान गोविंद राम इसकी चपेट में आ गए, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई और पैर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दुर्घटना में बहुआरा गांव निवासी आनंदी राय के पुत्र सरबजीत कुमार और राजेश राय के पुत्र सचिन कुमार भी घायल हो गए। बताया गया कि दोनों युवक बाइक पर सवार थे। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक पर सवार लोग मौके से फरार हो गए। वहीं बहुआरा गांव की एक महिला ने घायलों को इलाज के लिए चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। दूसरी बाइक के मौके से फरार होने के कारण घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। गोविंद राम की1
- शेखपुरा स्टेशन पर गुड्डा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग।' यह एकदम सटीक और छोटा है। शेखपुरा स्टेशन, जहाँ गोड्डा एक्सप्रेस जैसे प्रमुख ट्रेनों का ठहराव स्थानीय निवासियों की एक लंबे समय से चली आ रही मांग है, जो इस क्षेत्र के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।1
- भूमि विवाद और विधि-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक, पर्व-त्योहारों पर विशेष सतर्कता के निर्देश शेखपुरा, 23 सितंबर। मंथन सभागार में बुधवार को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में भूमि विवाद से जुड़े मामलों, जिले की विधि-व्यवस्था तथा आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में भूमि विवाद के मामलों की स्थिति की जानकारी ली गई और संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने को लेकर प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने, किसी भी संभावित विवाद की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया। बैठक में विधि-व्यवस्था से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को सतर्कता बरतते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि जिले में पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।1
- लापता नाबालिग युवती खुद पहुंची थाना, बयान के लिए न्यायालय भेजा गया तारापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई 15 वर्षीय नाबालिग युवती मंगलवार को स्वयं तारापुर थाना पहुंच गई। युवती के लापता होने के बाद परिजन ने थाना में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई थी। आवेदन के आधार पर तारापुर थाना में कांड संख्या 178/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 96 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच एएसआई प्रमोद कुमार को सौंपी गई थी। परिजन के अनुसार, युवती 18 सितंबर को करीब 10 बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजन ने एक युवक पर शादी की नीयत से उसे बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई थी। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि युवती मंगलवार को खुद थाना पहुंची है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है। न्यायालय में बयान दर्ज होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- शेखपुरा जिले में सम्राट चौधरी का पुतला दहन। शेखपुरा जिला शेखपुरा जिले में सम्राट चौधरी का पुतला बनाकर निकाला गया है और उनका पुतला दहन किया गया है।"1
- चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरिया पंचायत के भौराबजार गांव में जमीन संबंधित विवाद को लेकर उपजे विवाद में हुई दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार भौराबजार गांव निवासी वकील तांती व कारू मंडल के बीच पुर्व से जमीन विवाद चल रहा था।आज बुधवार सुबह वकील तांती बारिश से बचने के लिए छप्पर पर एलवेस्टर चढ़ा रहा है।छप्पर पर एलवेस्टर चढ़ाने की बात सुनकर घटना पर स्थल पहुंचे कारू मंडल सहित अन्य लोगों ने वकील तांती को छप्पर पर एलवेस्टर चढ़ाने से रोकने पर बात-बात में दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो गई।जिसमें वकील तांती उम्र 45 वर्ष पिता झकसु तांती व झकसु तांती उम्र 70 वर्ष पिता स्व० रघुनाथ तांती घायल हो गए। आनन-फानन में स्वजनों ने इलाज हेतु दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया। जहां डॉक्टर अहमद रजा खान ने प्राथमिक इलाज कर गंभीर रूप से घायल वकील तांती को बांका रेफर कर दिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया किसी भी पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं दिया है। आवेदन दिये जाने पर कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1