बीस सूत्री बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यशैली पर उठे सवाल,सुधार के लिए दिए गए निर्देश ।। मझौलिया प्रखंड सभागार में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक अध्यक्ष रामेश्वर राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, विकास योजनाओं की प्रगति तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने कई विभागों के कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए उनमें शीघ्र सुधार की आवश्यकता बताई। बैठक के दौरान अंचल कार्यालय, कृषि विभाग में यूरिया की उपलब्धता, विद्युत विभाग, जन वितरण प्रणाली, स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी, पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों की कार्यशैली पर सदस्यों ने चिंता जाहिर की। कई सदस्यों ने कहा कि योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अध्यक्ष रामेश्वर राम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो संबंधित विभागों के विरुद्ध अनुसंधानात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार विकास कार्यों में आ रही त्रुटियों को तत्काल दूर करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए। बैठक में मंचासीन अतिथियों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष अशोक पटेल, सांसद प्रतिनिधि दीपू कुशवाहा, बेतिया विधायक प्रतिनिधि भिखारी सिंह, चनपटिया कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि सादिक, प्रमुख प्रतिनिधि मंटू कुशवाहा,उप प्रमुख नरेश यादव, अशोक यादव, अंचलाधिकारी डॉली कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम प्रसाद, बीपीएम गुलाम सरवर, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी जयप्रकाश मौर्य, सीडीपीओ स्वेता कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफीजुर रहमान, कार्यक्रम पदाधिकारी तरुण कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बीस सूत्री समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बीस सूत्री बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यशैली पर उठे सवाल,सुधार के लिए दिए गए निर्देश ।। मझौलिया प्रखंड सभागार में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक अध्यक्ष रामेश्वर राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, विकास योजनाओं की प्रगति तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने कई विभागों के कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए उनमें शीघ्र सुधार की आवश्यकता बताई। बैठक
के दौरान अंचल कार्यालय, कृषि विभाग में यूरिया की उपलब्धता, विद्युत विभाग, जन वितरण प्रणाली, स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी, पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों की कार्यशैली पर सदस्यों ने चिंता जाहिर की। कई सदस्यों ने कहा कि योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अध्यक्ष रामेश्वर राम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित
करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो संबंधित विभागों के विरुद्ध अनुसंधानात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार विकास कार्यों में आ रही त्रुटियों को तत्काल दूर करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए। बैठक में मंचासीन अतिथियों
एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष अशोक पटेल, सांसद प्रतिनिधि दीपू कुशवाहा, बेतिया विधायक प्रतिनिधि भिखारी सिंह, चनपटिया कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि सादिक, प्रमुख प्रतिनिधि मंटू कुशवाहा,उप प्रमुख नरेश यादव, अशोक यादव, अंचलाधिकारी डॉली कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम प्रसाद, बीपीएम गुलाम सरवर, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी जयप्रकाश मौर्य, सीडीपीओ स्वेता कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफीजुर रहमान, कार्यक्रम पदाधिकारी तरुण कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बीस सूत्री समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
- बिहार सफाई कर्मी लौटे अनशन से बिहार सरकार मानी सभी शर्ते,, गोपालगंज नगर परिषद् में सफाई कर्मी को मिठाई खिला कर खुशी जाहिर किए हरेंद्र यादव,,,1
- गोलाघाट बकाही में अग्निपीड़ितों को राहत! जिला परिषद लालबाबू चौधरी के प्रयास से रेडक्रॉस ने बांटी राहत सामग्री गोलाघाट बकही गांव में आग लगने की घटना के बाद कई परिवारों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए जिला परिषद क्षेत्र संख्या 14 के जिला परिषद सदस्य लालबाबू चौधरी ने पहल की। उनके प्रयास से रेडक्रॉस की टीम द्वारा अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। राहत सामग्री मिलने से आग से प्रभावित परिवारों को कुछ तत्काल मदद मिली। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि उन्हें इस कठिन समय में थोड़ी राहत मिल सके। अग्निकांड के कारण प्रभावित परिवारों के सामने भोजन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान की समस्या उत्पन्न हो गई थी। स्थानीय लोगों ने राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला परिषद सदस्य लालबाबू चौधरी और रेडक्रॉस की टीम के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि आपदा के समय पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना सबसे बड़ी मानव सेवा है। लालबाबू चौधरी ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की हरसंभव मदद के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर भी लोगों से पीड़ित परिवारों की सहायता करने की अपील की गई है।1
- बिहार का विकाश पुरुष नीतीश कुमार 2005-2025 तक रहे,, और विकास का गंगा बहा है,, नीतीश नहीं कोई हुआ है,, और नहीं होगा,,1
- एक मां ने दिया दो बच्चे को जन्म न्यू लाइफ अस्पताल सिवान एक मां ने दिया दो बच्चे को जन्म न्यू लाइफ अस्पताल सिवान1
- कुशीनगर। विधानसभा तमकुही राज में बहुजन समाज पार्टी की एक दिवसीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक शुक्रवार को किसान महाविद्यालय किसान हाल तमकुही रोड सेवरही में सम्पन्न हुआ। सर्व प्रथम बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा को गांव देहात शहर में आम आदमी को बताने की जरूरत है 2027 में बहन मायावती की सरकार उत्तर प्रदेश में बनाने की संकल्प लिया।इस दौरान मुख्य अतिथि घनश्याम खरवार अध्यक्षता सुरेशचंद्र भारती, विशिष्ट अतिथि असगर अली, रामनाथ चौहान, सुधीर त्यागी,वेद प्रकाश,रामधयान प्रसाद, नित्यानंद,जिला अध्यक्ष कुशीनगर विद्यासागर, वरिष्ठ नेता अमरजीत प्रसाद, विश्वनाथ प्रताप उर्फ मंत्री जी मैनेजर भारती, विधानसभा अध्यक्ष तमकुही राज शिवमंगल गौतम, भंते अमरजीत भारती, सुदर्शन प्रसाद, घनश्याम भारती, लल्लन प्रसाद, युवा नेता हरेंद्र भारती,हजारों की संख्या भी कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- "लौरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आखिर क्या था उसका प्लान? पूरी खबर जानिए।" 📝 Description: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी का किसी आपराधिक गिरोह से संबंध है या नहीं। इस वीडियो में जानिए पूरी घटना और पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी ताजा जानकारी। 👉 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Premchandra Media को Subscribe/Follow करना न भूलें। "लौरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आखिर क्या था उसका प्लान? पूरी खबर जानिए।" 📝 Description: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी का किसी आपराधिक गिरोह से संबंध है या नहीं। इस वीडियो में जानिए पूरी घटना और पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी ताजा जानकारी। 👉 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Premchandra Media को Subscribe/Follow करना न भूलें।1
- सुबह-सुबह रेलवे व्यवस्था पर सवाल, इंजन फेल होने से बीच ट्रैक पर रुकी मेमू पश्चिम चंपारण जिले में शुक्रवार सुबह नरकटियागंज-गौनाहा रेलखंड पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब नरकटियागंज से गौनाहा जाने वाली 63362 मेमू ट्रेन नंदपुर ढाला के पास अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते रुक गई। निर्धारित समय सुबह 5:50 बजे नरकटियागंज जंक्शन से रवाना हुई ट्रेन जैसे ही नंदपुर ढाला के समीप पहुंची, उसके इंजन में खराबी आ गई, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोकना पड़ा। अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। नंदपुर ढाला मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग होने के कारण पहले यात्रियों को लगा कि किसी कारणवश ट्रेन को रोका गया है, लेकिन काफी देर तक ट्रेन के आगे नहीं बढ़ने पर इंजन में तकनीकी खराबी की जानकारी सामने आई। ट्रेन में सफर कर रहे किशुन महतो, सुनैना देवी और विकास कुमार ने बताया कि अचानक ट्रेन रुक जाने से सभी यात्री परेशान हो गए और काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर कैरेज एंड वैगन, मुख्य लोको निरीक्षक संतोष कुमार, एसएस मोहम्मद कलीम सहित अन्य तकनीकी कर्मी मौके पर पहुंचे और इंजन की गहन जांच शुरू की। चालक रंजय कुमार, लोको पायलट और गार्ड भी तकनीकी टीम के साथ खराबी दूर करने में जुटे रहे। समाचार लिखे जाने तक इंजन की तकनीकी खराबी दूर नहीं हो सकी थी, जिसके कारण मेमू ट्रेन नंदपुर ढाला के पास ही खड़ी रही और यात्रियों को लंबे समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे की तकनीकी टीम लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई है ताकि ट्रेन का परिचालन जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।1
- LIGHT MOON ELECTRO MECHANICAL WORKS LLC, DUBAI कंपनी सप्लाई नहीं है दुबई की मशहूर कंपनी क्लाइंट इंटरव्यू - 09/08/2026 को होगा LIGHT MOON ELECTRO MECHANICAL WORKS LLC, DUBAI कंपनी सप्लाई नहीं है दुबई की मशहूर कंपनी क्लाइंट इंटरव्यू - 09/08/2026 को होगा1
- जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों व स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण *विद्यालयों में बेहतर पढ़ाई और अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण इलाज करें सुनिश्चित: डीएम* *देवरिया, 07 अगस्त।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सदर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कतरारी एवं मझगांवा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांवा का औचक निरीक्षण कर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पठन-पाठन की गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, स्वच्छता एवं उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनसे पुस्तक पढ़वाई और उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का परीक्षण किया। बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने एवं पूरी लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करें, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर विशेष ध्यान दें तथा नियमित रूप से अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित कर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करें। साथ ही अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें योग्य एवं संस्कारित नागरिक बनाना शिक्षकों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मझगांवा का निरीक्षण कर चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी समय से उपस्थित रहकर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभिलेखों का परीक्षण किया तथा एमसीपी (मदर एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन) कार्ड का अवलोकन किया। उन्होंने एक महिला का वजन भी कराया और निर्देश दिया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी लाभार्थियों को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।1