logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फिल्म 'यादव जी की लवस्टोरी' का बिलासपुर में यादव महासभा ने जताया विरोध, रिलीज होने से रोकने की मांग बिलासपुर में फिल्म 'यादव जी की लवस्टोरी' की रिलीज को रोकने के लिए यादव महासभा ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।साथ ही राज्यमंत्री के पुत्र/ भाजपा नेता की मार्फत अपना ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता महासभा के जिला प्रभारी हेमंत यादव के कैम्प कार्यालय पर एकत्र हुए।इसके पश्चात सभी जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए हाईवे स्थित कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के कैम्प कार्यालय पहुंचे और वह सभी राज्यमंत्री की अनुपस्थिति में उनके पुत्र और भाजपा नेता गुरकीरत सिंह औलख से मिलें।जहां आक्रोशित समाज ने उन्हें अपना ज्ञापन सौंपा जोकि मुख्यमंत्री को संबोधित था। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बताया कि आगामी 27 फरवरी को एक फिल्म 'यादव जी की लवस्टोरी' के नाम से रिलीज होने वाली है।जिससे यादव समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई,जबकि वह सनातन धर्म को मानने वाले हैं।उन्होंने कहा फिल्म जातिविशेष को टारगेट करते हुए, लव-जिहाद जैसे मामलों को बढ़ावा दिया गया है,इससे समाज में भारी रोष व्याप्त है।उनकी मांग है कि फिल्म की रिलीज रोका जाए वरना यादव समाज सड़कों पर आने के बाद बड़ा आंदोलन करेगा।इस मौकें पर युवा जिलाध्यक्ष बृजपाल यादव,हरिशंकर यादव,लक्ष्य यादव,अमित यादव,अंकुर यादव,आकाश यादव,भीमसैन यादव,ओमप्रकाश यादव,विक्रम यादव आदि मौजूद रहे।

1 hr ago
user_कामरान खांन कम्मु
कामरान खांन कम्मु
बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

फिल्म 'यादव जी की लवस्टोरी' का बिलासपुर में यादव महासभा ने जताया विरोध, रिलीज होने से रोकने की मांग बिलासपुर में फिल्म 'यादव जी की लवस्टोरी' की रिलीज को रोकने के लिए यादव महासभा ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।साथ ही राज्यमंत्री के पुत्र/ भाजपा नेता की मार्फत अपना ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा। अखिल भारत वर्षीय

यादव महासभा के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता महासभा के जिला प्रभारी हेमंत यादव के कैम्प कार्यालय पर एकत्र हुए।इसके पश्चात सभी जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए हाईवे स्थित कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के कैम्प कार्यालय पहुंचे और वह सभी राज्यमंत्री की अनुपस्थिति में उनके पुत्र और भाजपा नेता गुरकीरत सिंह औलख

से मिलें।जहां आक्रोशित समाज ने उन्हें अपना ज्ञापन सौंपा जोकि मुख्यमंत्री को संबोधित था। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बताया कि आगामी 27 फरवरी को एक फिल्म 'यादव जी की लवस्टोरी' के नाम से रिलीज होने वाली है।जिससे यादव समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई,जबकि वह सनातन धर्म को मानने वाले हैं।उन्होंने कहा फिल्म जातिविशेष को

टारगेट करते हुए, लव-जिहाद जैसे मामलों को बढ़ावा दिया गया है,इससे समाज में भारी रोष व्याप्त है।उनकी मांग है कि फिल्म की रिलीज रोका जाए वरना यादव समाज सड़कों पर आने के बाद बड़ा आंदोलन करेगा।इस मौकें पर युवा जिलाध्यक्ष बृजपाल यादव,हरिशंकर यादव,लक्ष्य यादव,अमित यादव,अंकुर यादव,आकाश यादव,भीमसैन यादव,ओमप्रकाश यादव,विक्रम यादव आदि मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिलासपुर में नगर के मुहल्ला टांडा हुरमत नगर में बंदरों का आतंक अब जानलेवा साबित हो रहा है। पिछले तीन दिनों के भीतर बंदरों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है। क्षेत्र में इस कदर दहशत है कि लोगों ने छतों पर जाना और बच्चों को अकेले गलियों में भेजना बंद कर दिया है। मोहल्ला निवासी मुनीश दिवाकर और किशन समेत अन्य निवासियों ने बताया कि बंदरों का झुंड न केवल राहगीरों को निशाना बना रहा है, बल्कि घरों की खिड़कियों और दरवाजों से अंदर घुसकर महिलाओं और बच्चों पर हमला कर रहा है। बंदरों के हमलों में तीन दिन के भीतर सुमेश कुमार 36 वर्षीय, कलावती, नन्हें राम, किशन, पप्पू राठौर, प्रेमीलाल समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने पड़े हैं। आरोप है कि नगर पालिका और तहसील प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक रूप से बंदरों को पकड़वाने की गुहार लगाई जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक न तो पिंजरे लगाए गए हैं और न ही किसी बंदर पकड़ने वाली टीम को बुलाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। बंदरों के डर से लोग अपनी दुकानों के बाहर सामान रखने से कतरा रहे हैं। छतों पर कपड़े सुखाना या अनाज रखना मुमकिन नहीं रह गया है। मुहल्लेवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बंदरों को पकड़वाकर जंगल में नहीं छुड़वाया गया, तो वे नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
    3
    बिलासपुर में नगर के मुहल्ला टांडा हुरमत नगर में बंदरों का आतंक अब जानलेवा साबित हो रहा है। पिछले तीन दिनों के भीतर बंदरों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है। क्षेत्र में इस कदर दहशत है कि लोगों ने छतों पर जाना और बच्चों को अकेले गलियों में भेजना बंद कर दिया है।
मोहल्ला निवासी मुनीश दिवाकर और किशन समेत अन्य निवासियों ने बताया कि बंदरों का झुंड न केवल राहगीरों को निशाना बना रहा है, बल्कि घरों की खिड़कियों और दरवाजों से अंदर घुसकर महिलाओं और बच्चों पर हमला कर रहा है। बंदरों के हमलों में तीन दिन के भीतर सुमेश कुमार 36 वर्षीय, कलावती, नन्हें राम, किशन, पप्पू राठौर, प्रेमीलाल समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने पड़े हैं। आरोप है कि नगर पालिका और तहसील प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक रूप से बंदरों को पकड़वाने की गुहार लगाई जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक न तो पिंजरे लगाए गए हैं और न ही किसी बंदर पकड़ने वाली टीम को बुलाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। बंदरों के डर से लोग अपनी दुकानों के बाहर सामान रखने से कतरा रहे हैं। छतों पर कपड़े सुखाना या अनाज रखना मुमकिन नहीं रह गया है। मुहल्लेवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बंदरों को पकड़वाकर जंगल में नहीं छुड़वाया गया, तो वे नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • रुद्रपुर में शाहिद पर नमाज़ के दौरान गुंडागर्दी के मामले में नया मोड़।अरविंद शर्मा की पूर्व पत्नी का बयान:- घटना मंदिर परिसर में नहीं, बल्कि एक मैदान में हुई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि अरविंद आजीवन कारावास का अपराधी है और पैरोल पर बाहर है। उत्तराखंड, रुद्रपुर ll जगतपुरा (Jagatpura) इलाके का मामला है ll इस घटना से जुड़े मुख्य तथ्य निम्नलिखित हैं: घटना स्थल: यह घटना अटारिया मंदिर (Atariya Temple) के पास एक खाली मैदान में हुई थी। पीड़ित शाहिद का कहना है कि वह मंदिर परिसर से काफी दूर एक खाली जगह पर नमाज पढ़ रहा था, जबकि आरोपी अरविंद शर्मा इसे अपनी निजी संपत्ति और मंदिर से जुड़ा क्षेत्र बता रहा है। आरोपी की पृष्ठभूमि: अरविंद शर्मा की पूर्व पत्नी ने दावा किया है कि वह आजीवन कारावास (Life Imprisonment) का सजायाफ्ता अपराधी है और वर्तमान में पैरोल पर बाहर है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार भी उस पर धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस कार्रवाई: पंतनगर थाना पुलिस ने अरविंद शर्मा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (मारपीट और धमकी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    रुद्रपुर में शाहिद पर नमाज़ के दौरान गुंडागर्दी के मामले में नया मोड़।अरविंद शर्मा की पूर्व पत्नी का बयान:- घटना मंदिर परिसर में नहीं, बल्कि एक मैदान में हुई थी।
उन्होंने यह भी दावा किया कि अरविंद आजीवन कारावास का अपराधी है और पैरोल पर बाहर है।
उत्तराखंड, रुद्रपुर ll
जगतपुरा (Jagatpura) इलाके का मामला है ll
इस घटना से जुड़े मुख्य तथ्य निम्नलिखित हैं:
घटना स्थल: यह घटना अटारिया मंदिर
(Atariya Temple) के पास एक खाली मैदान में हुई थी। पीड़ित शाहिद का कहना है कि वह मंदिर परिसर से काफी दूर एक खाली जगह पर नमाज पढ़ रहा था, जबकि आरोपी अरविंद शर्मा इसे अपनी निजी संपत्ति और मंदिर से जुड़ा क्षेत्र बता रहा है।
आरोपी की पृष्ठभूमि: अरविंद शर्मा की पूर्व पत्नी ने दावा किया है कि वह आजीवन कारावास (Life Imprisonment) का सजायाफ्ता अपराधी है और वर्तमान में पैरोल पर बाहर है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार भी उस पर धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज होने की बात सामने आई है।
पुलिस कार्रवाई: पंतनगर थाना पुलिस ने अरविंद शर्मा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (मारपीट और धमकी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Rudrapur, Udam Singh Nagar•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग पंछी हेडलाइन्स समाचार #रामपुर बहुचर्चित लक़ड़ी व्यपारी मुनन बब्लू की फैक्ट्रीयों पर आयकर विभाग की रेड,मचा हड़कंप,अंदर परिसर से बाहर गेट तक सीआरपीएफ जवानो का कड़ा पहरा, #highlighteveryone #व्यापारी #रेड #समाचार #ब्रेकिंगन्यूज़
    1
    ब्रेकिंग पंछी हेडलाइन्स समाचार #रामपुर
बहुचर्चित लक़ड़ी व्यपारी मुनन बब्लू की फैक्ट्रीयों पर आयकर विभाग की रेड,मचा हड़कंप,अंदर परिसर से बाहर गेट तक सीआरपीएफ जवानो का कड़ा पहरा,
#highlighteveryone #व्यापारी #रेड #समाचार #ब्रेकिंगन्यूज़
    user_THE PANCHHI HEADLINES UP NEWS
    THE PANCHHI HEADLINES UP NEWS
    Rampur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • रामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: रामपुर (उत्तर प्रदेश), 26 फरवरी 2026: थाना गंज क्षेत्र के स्वार-बाजपुर (स्वार-रामपुर) मार्ग पर बुधवार रात करीब 11 बजे एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। अज्ञात डंपर ने स्विफ्ट डिजायर कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार की पेट्रोल टैंक फट गई और वाहन में भीषण आग लग गई। कार में सवार महिला पुलिस कांस्टेबल लता (27 वर्ष) और उनके ढाई वर्षीय पुत्र अभियांश (लट्टू/अवांश) जलकर जिंदा भस्म हो गए। पति दान सिंह और रिश्तेदार रवि किसी तरह बाहर निकलकर बच गए, दोनों मामूली रूप से झुलसे हैं। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। परिवार नैनीताल घूमकर लौट रहा था। दान सिंह कार चला रहे थे, आगे की सीट पर रवि बैठा था, जबकि लता पीछे अपने बेटे के साथ सो रही थीं। काशीपुर गांव के पास आंगा मोड़ पर सामने से आ रहे डंपर ने कार के साइड में टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे का दरवाजा लॉक हो गया और लता व बच्चा बाहर नहीं निकल पाए। आग की लपटें 1 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। आसपास के लोग और पेट्रोल पंप कर्मचारी फायर एक्स्टिंग्विशर लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला कांस्टेबल को गंभीर हालत में पहले शहजादनगर के संजीवनी अस्पताल ले जाया गया, फिर बरेली रेफर किया गया। रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लता बहटरा गांव (थाना मिलक) की रहने वाली थीं। वे श्रावस्ती जिले के 1090 कार्यालय में तैनात थीं और 18 फरवरी से छुट्टी पर थीं। दान सिंह किराए की गाड़ियां चलाते हैं। यह परिवार नई कार खरीदने की खुशी मना रहा था। महज 22 दिन पहले दान सिंह एक मुकदमे से बरी हुए थे, जिसकी खुशी में नैनीताल घूमने गए थे। दान सिंह की पहली पत्नी रजनी की भी 4 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। पुलिस कार्रवाई थाना गंज पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। दान सिंह ने बताया, “डंपर ने साइड से टक्कर मारी, मैं और रवि कूदकर बाहर निकल आए, लेकिन पत्नी और बेटा अंदर फंस गए। मैं चिल्लाता रहा, लेकिन कुछ नहीं बच पाया।” रवि ने रोते हुए कहा, “नई कार थी, नैनीताल घूमकर खुश थे, सब कुछ खत्म हो गया।”
    4
    रामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: 
रामपुर (उत्तर प्रदेश), 26 फरवरी 2026: थाना गंज क्षेत्र के स्वार-बाजपुर (स्वार-रामपुर) मार्ग पर बुधवार रात करीब 11 बजे एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। अज्ञात डंपर ने स्विफ्ट डिजायर कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार की पेट्रोल टैंक फट गई और वाहन में भीषण आग लग गई। कार में सवार महिला पुलिस कांस्टेबल लता (27 वर्ष) और उनके ढाई वर्षीय पुत्र अभियांश (लट्टू/अवांश) जलकर जिंदा भस्म हो गए। पति दान सिंह और रिश्तेदार रवि किसी तरह बाहर निकलकर बच गए, दोनों मामूली रूप से झुलसे हैं।
हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। परिवार नैनीताल घूमकर लौट रहा था। दान सिंह कार चला रहे थे, आगे की सीट पर रवि बैठा था, जबकि लता पीछे अपने बेटे के साथ सो रही थीं। काशीपुर गांव के पास आंगा मोड़ पर सामने से आ रहे डंपर ने कार के साइड में टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे का दरवाजा लॉक हो गया और लता व बच्चा बाहर नहीं निकल पाए। आग की लपटें 1 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। आसपास के लोग और पेट्रोल पंप कर्मचारी फायर एक्स्टिंग्विशर लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला कांस्टेबल को गंभीर हालत में पहले शहजादनगर के संजीवनी अस्पताल ले जाया गया, फिर बरेली रेफर किया गया। रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लता बहटरा गांव (थाना मिलक) की रहने वाली थीं। वे श्रावस्ती जिले के 1090 कार्यालय में तैनात थीं और 18 फरवरी से छुट्टी पर थीं। दान सिंह किराए की गाड़ियां चलाते हैं। यह परिवार नई कार खरीदने की खुशी मना रहा था। महज 22 दिन पहले दान सिंह एक मुकदमे से बरी हुए थे, जिसकी खुशी में नैनीताल घूमने गए थे। दान सिंह की पहली पत्नी रजनी की भी 4 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।
पुलिस कार्रवाई
थाना गंज पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
दान सिंह ने बताया, “डंपर ने साइड से टक्कर मारी, मैं और रवि कूदकर बाहर निकल आए, लेकिन पत्नी और बेटा अंदर फंस गए। मैं चिल्लाता रहा, लेकिन कुछ नहीं बच पाया।”
रवि ने रोते हुए कहा, “नई कार थी, नैनीताल घूमकर खुश थे, सब कुछ खत्म हो गया।”
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Rampur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • एसपी बरेली मानुष पारीक जानकारी देते
    1
    एसपी बरेली मानुष पारीक जानकारी देते
    user_BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    Media and information sciences faculty बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • jamant Rampur ganna kadai khad buvai
    8
    jamant Rampur ganna kadai khad buvai
    user_Sachin jatav
    Sachin jatav
    बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Yeh mera khet hai or kaise laga aap logon ko yeh video
    1
    Yeh mera khet hai or kaise laga aap logon ko yeh video
    user_Rahul
    Rahul
    मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बिलासपुर में हाईवे के जीरो प्वाइंट पर तेज रफ्तार कार ने एक ई-रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी।इससे अनियंत्रित रिक्शा डिवाइडर से टकराकर पलट गया।लहुलुहान अवस्था में चालक को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।हालांकि दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाजार कलां निवासी रिक्शा चालक शाहिद अली गुरुवार की पूर्वाह्न साढ़े बजे वह हाईवे पर नवीन मंडी से आगे एक दुकान पर सामान उतारने के बाद वापिस लौट रहा था।बताया जाता है कि जीरो प्वॉइंट पर रूद्रपुर दिशा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिक्शा अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गया।दुर्घटना में कार का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जानकारी के मुताबिक कार में दंपती सवार थें और वह उत्तराखंड के हल्द्वानी से दिल्ली जा रहे थें।दुर्घटना में रिक्शा चालक की चीख-पुकार मच गई,और दुर्घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और हाईवे पर यातायात व्यवस्था बाधित हो गया।साथ ही घायल को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया।उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।प्राइवेट हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ केबी सिंह ने बताया कि दुर्घटना में व्यक्ति को सीने में गंभीर चोटें आई हैं,इसलिए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
    4
    बिलासपुर में हाईवे के जीरो प्वाइंट पर तेज रफ्तार कार ने एक ई-रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी।इससे अनियंत्रित रिक्शा डिवाइडर से टकराकर पलट गया।लहुलुहान अवस्था में चालक को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।हालांकि दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाजार कलां निवासी रिक्शा चालक शाहिद अली गुरुवार की पूर्वाह्न साढ़े बजे वह हाईवे पर नवीन मंडी से आगे एक दुकान पर सामान उतारने के बाद वापिस लौट रहा था।बताया जाता है कि जीरो प्वॉइंट पर रूद्रपुर दिशा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिक्शा अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गया।दुर्घटना में कार का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जानकारी के मुताबिक कार में दंपती सवार थें और वह उत्तराखंड के हल्द्वानी से दिल्ली जा रहे थें।दुर्घटना में रिक्शा चालक की चीख-पुकार मच गई,और दुर्घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और हाईवे पर यातायात व्यवस्था बाधित हो गया।साथ ही घायल को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया।उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।प्राइवेट हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ केबी सिंह ने बताया कि दुर्घटना में व्यक्ति को सीने में गंभीर चोटें आई हैं,इसलिए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.