Shuru
Apke Nagar Ki App…
ड्रग व मेडिकल माफियाओं के झूठे षड्यंत्रों से देश व दुनिया को बचाएं, बीपी व शुगर आदि सभी रोगों को जड़ से मिटाएं... #Diabetes #Sugar #BP #patanjalistore #OrderMe #FreeTelemedicine ड्रग व मेडिकल माफियाओं के झूठे षड्यंत्रों से देश व दुनिया को बचाएं, बीपी व शुगर आदि सभी रोगों को जड़ से मिटाएं... #Diabetes #Sugar #BP #patanjalistore #OrderMe #FreeTelemedicine
युवा भारत
ड्रग व मेडिकल माफियाओं के झूठे षड्यंत्रों से देश व दुनिया को बचाएं, बीपी व शुगर आदि सभी रोगों को जड़ से मिटाएं... #Diabetes #Sugar #BP #patanjalistore #OrderMe #FreeTelemedicine ड्रग व मेडिकल माफियाओं के झूठे षड्यंत्रों से देश व दुनिया को बचाएं, बीपी व शुगर आदि सभी रोगों को जड़ से मिटाएं... #Diabetes #Sugar #BP #patanjalistore #OrderMe #FreeTelemedicine
More news from झारखंड and nearby areas
- ड्रग व मेडिकल माफियाओं के झूठे षड्यंत्रों से देश व दुनिया को बचाएं, बीपी व शुगर आदि सभी रोगों को जड़ से मिटाएं... #Diabetes #Sugar #BP #patanjalistore #OrderMe #FreeTelemedicine ड्रग व मेडिकल माफियाओं के झूठे षड्यंत्रों से देश व दुनिया को बचाएं, बीपी व शुगर आदि सभी रोगों को जड़ से मिटाएं... #Diabetes #Sugar #BP #patanjalistore #OrderMe #FreeTelemedicine1
- 🔥 खबर का असर! डेली मार्केट पहुंचीं नगर पालिका अध्यक्ष, फटी पाइपलाइन की समस्या जल्द होगी दूर 🔥 खबर का असर! डेली मार्केट पहुंचीं नगर पालिका अध्यक्ष, फटी पाइपलाइन की समस्या जल्द होगी दूर1
- जशपुर: बगीचा सन्ना में महात्मा गांधी चौक में महात्मा गांधी का प्रतिमा के साथ जून 2026 में असामाजिक तत्व द्वारा तोड़ दिया गया था अब अक्टूबर आने वाला है अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई साथ प्रतिमा को भी नहीं सुधरा गया!@jashpur_district_police @bagichapolice #JashpurNews जशपुर: बगीचा सन्ना में महात्मा गांधी चौक में महात्मा गांधी का प्रतिमा के साथ जून 2026 में असामाजिक तत्व द्वारा तोड़ दिया गया था अब अक्टूबर आने वाला है अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई साथ प्रतिमा को भी नहीं सुधरा गया!@jashpur_district_police @bagichapolice #JashpurNews1
- खेलो झारखंड में छात्रों को षप्रतिभा निखारने कि अवसर- मनमोहन साहु। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने पढ़ाई के साथ-साथ खेल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न तरह के खलों का प्रखंड स्तर पर आयोजित करने कि दिशा निर्देश जारी किया गया है जिसके तहत कर्रा प्रखंड के संत जोसेफ उच्च विद्यालय कर्रा के मैदान में खेलो झारखंड का आयोजन किया गया जिसमें बालक एवं बालिकाओं ने भारी बारिश के वावयुद भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रखंड स्तरीय खेल में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयओं से प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन साहु ने कहा की छात्रों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरुरी है क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है जिससे पढ़ाई में भी मन लगता है इसलिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है, खिलाड़ीयों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप खेल के माध्यम से अपना प्रखंड, जिला एवं राज्य का नाम रोशन करें साथ हीं उन्होंने बताया की प्रखंड स्तर के विजेता टीम जिला स्तर के खेल में भाग लेंगी जिला स्तर के विजेता टीम राज्य स्तर पर खेलेगी। आज के इस प्रतियोगिता में अंडर 17 बालक वर्ग के 400 मीटर के रिले दौड़ में प्लस टु उच्च विद्यालय कर्रा एवं बालिका बर्ग ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कर्रा ने विजेता टीम की ट्राफी अपने नाम किया वही 3000 मीटर के दौड़ में बालक वर्ग में पिंड दोहरा उत्क्र उच्च विद्यालय लोधमा एवं बालिका वर्ग में सुचिता मुंडा प्लस टु उच्च विद्यालय कर्रा ने ग़ल्ड मेडल अपने नाम किया। आज के इस खेलो झारखंड के विभिन्न खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ीयों का सहयोग एवं मैच खेलाने में प्रखंड के विभिन्न उच्च विद्यालयों में पदस्थापित खेल शिक्षक ,संजय मुंडा ,प्रेम रतन आईन्द, सावित्री कुमारी, प्रवीण ए खलखो, समीर हेरेंज, चंद्रजीत यादव की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन कुमार काश्यप, प्रखंड साधन सेवी राजेश प्रसाद, सूर्यकांत कुमार,संदीप सिंह दिलीप सुकेश महतो सपना कुमा ,दीपा कुमारी, संगुता कुमारी एवं आलोक शंकर वर्मा का अहम योगदान रहा विशेष कर व्यवस्था एवं खेल संचालन में आर सी बालक मध्य विद्यालय कर्रा के प्रभारी शिक्षक स्टीफन बारला एवं फ्रांसिस जेवियर होतो की महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा फोटोग्राफी में सहखयक शिक्षक अली उल्ला खान ने पटरी ईमानदारी से अपनी भुमिका निभाई। खेल समापन के दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने सभी खिलाड़ी एवं शिक्षकों का हौसला अफजाई करते हुए खेल के सफल संचालन के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया मंच का संचालन राजकीय प्राथमिक विद्यालय आटा के सहायक शिक्षक रवि प्रकाश सोनी ने किया ।1
- SIR-2026 के विशेष शिविरों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मतदाताओं की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान गुमला। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में संचालित विशेष शिविरों की जमीनी स्थिति एवं प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, गुमला दिलेश्वर महतो ने आज विभिन्न पंचायत भवनों में आयोजित विशेष शिविरों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने करौंदी एवं पुग्गू पंचायत में आयोजित शिविरों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं, प्राप्त आवेदनों एवं लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली। *शिविर में पहुंचकर मतदाताओं से लिया फीडबैक* उपायुक्त ने दोनों पंचायतों में शिविर में पहुंचे नागरिकों से सीधे संवाद कर SIR-2026 की प्रक्रिया के दौरान उन्हें हो रही समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों से शिविर में प्राप्त आवेदनों के प्रकार, उनके निष्पादन की स्थिति तथा दस्तावेज सत्यापन से संबंधित मामलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान अधिकारियों द्वारा शिविर में सामने आ रही विभिन्न समस्याओं एवं प्राप्त आवेदनों की प्रकृति से उपायुक्त को अवगत कराया गया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले की नियमानुसार जांच करते हुए पात्र नागरिकों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने तथा अनावश्यक रूप से किसी भी आवेदन को लंबित नहीं रखने का निर्देश दिया। *कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट किया गया समाधान* निरीक्षण के दौरान सामने आए कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश देते हुए मामलों के त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया सुनिश्चित कराई। उन्होंने कहा कि विशेष शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को उनके क्षेत्र में ही आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना और पुनरीक्षण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं सुगम बनाना है। *नोडल पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश* पुग्गू पंचायत में आयोजित शिविर के लिए एसडीओ सदर अखिलेश कुमार तथा करौंदी पंचायत में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। उपायुक्त ने दोनों नोडल पदाधिकारियों से शिविर में प्राप्त मामलों एवं उनकी प्रगति की जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि सभी मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा के अनुरूप निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक को प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जाए। दस्तावेज सत्यापन अथवा किसी अन्य कारण से लंबित मामलों में संबंधित नागरिकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने कहा कि SIR-2026 की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र स्तर पर आयोजित विशेष शिविरों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो और संबंधित मामलों का नियमानुसार समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।4
- Post by आपकी अपनी बात1
- एस आई आर के तहत मतदाता सूची के सत्यापन एवं दावा-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी।1
- बिग ब्रेकिंग न्यूज़ सिसई/गुमला : साथ जाने से इनकार करने पर पत्नी पर चाकू से हमला मायके में रह रही थी महिला, वापस ले जाने पहुंचे पति से विवाद के बाद वारदात गुमला से बड़ी खबर है, जहां पति-पत्नी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि मायके में रह रही पत्नी के साथ जाने से इनकार करने पर पति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत नाजुक होने पर उसे रिम्स रांची रेफर किया गया है। वहीं घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। मामला घाघरा थाना क्षेत्र के तिलसारी अंबा टोली गांव का है। जहां 20 वर्षीय संतोषी कुमारी पर उसके पति गणेश गोप द्वारा चाकू से हमला किए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि संतोषी पिछले करीब आठ दिनों से अपने मायके में भाई के घर रह रही थी। महिला का आरोप है कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था, जिसके चलते वह मायके आकर रहने लगी थी। शुक्रवार को गणेश गोप पत्नी को वापस अपने साथ ले जाने के लिए उसके भाई के घर पहुंचा। उस वक्त संतोषी का भाई बिनेश्वर उरांव और परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। संतोषी के मुताबिक, उसने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गणेश ने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। चाकू के वार से संतोषी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी, जबकि आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही संतोषी के बड़े भाई बिनेश्वर उरांव ने उसे घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में उपचार के बाद भी महिला की हालत गंभीर बनी रही। इसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। फरार आरोपी गणेश गोप की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों के साथ-साथ हमले में इस्तेमाल किए गए चाकू और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। फिलहाल घायल महिला का इलाज रिम्स रांची में कराया जा रहा है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है। अब देखना होगा कि जांच में इस विवाद की पूरी वजह क्या सामने आती है और आरोपी की गिरफ्तारी कब तक होती है।4