Shuru
Apke Nagar Ki App…
खैरथल तिजारा जिला मुख्यालय पर नगर निकाय चुनावों को लेकर जिले की सभी नगर परिषद व नगर पालिकाओं की पार्षदों की लॉटरी निकाली गई
सुनील कान्त गोल्डी
खैरथल तिजारा जिला मुख्यालय पर नगर निकाय चुनावों को लेकर जिले की सभी नगर परिषद व नगर पालिकाओं की पार्षदों की लॉटरी निकाली गई
More news from हरियाणा and nearby areas
- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में HPPC और HPWPC की महत्वपूर्ण बैठक जारी है। बैठक में कई महत्वपूर्ण खरीद एजेंडों पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। #Haryana #HPPC #HPWPC1
- 15 अगस्त पर पूर्व पार्षद प्रतिनिधि बलबीर सिंह गबदा ने कार्यालय पर मनाया स्वतंत्रता दिवस बच्चों को बांटे राष्ट्रीय ध्वज, टी-शर्ट व लड्डू, बुजुर्गों का किया सम्मान; देशभक्ति के रंग में रंगा समारोह सोहना | संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोहना क्षेत्र में जगह-जगह देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में पूर्व पार्षद प्रतिनिधि बलबीर सिंह (गबदा) ने अपने कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कर राष्ट्रीय पर्व को उत्साह और सम्मान के साथ मनाया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों, बच्चों और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ की गई। इसके बाद बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज, टी-शर्ट और लड्डू वितरित किए गए। बच्चों में तिरंगे और उपहारों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्र के बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उन्हें विशेष रूप से आदर-सम्मान दिया गया। बलबीर सिंह गबदा ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर बलबीर सिंह (गबदा) ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि देश के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को याद करने का दिन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं, उसके पीछे लाखों देशभक्तों का संघर्ष, त्याग और बलिदान है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उनमें बचपन से ही राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और आपसी भाईचारे की भावना पैदा करना जरूरी है। बच्चों को तिरंगा वितरित करने का उद्देश्य भी उनमें देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि वे जाति, धर्म और आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर देशहित में एकजुट होकर कार्य करें। बलबीर सिंह गबदा ने कहा कि देश की तरक्की केवल सरकारों के प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और सहभागिता से संभव है। यदि हर व्यक्ति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करे और समाज में भाईचारा कायम रखे तो देश और भी तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ सकता है। समारोह में बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता, शांति और समृद्धि की कामना की कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई। बच्चों को तिरंगा, टी-शर्ट व लड्डू बांटने तथा बुजुर्गों का सम्मान करने की पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का एहसास कराने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे और सम्मान की भावना को भी मजबूत करते हैं। समारोह के दौरान पूरा कार्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगे के साथ बच्चों की खुशी और बुजुर्गों के सम्मान से कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक और गौरवपूर्ण बना रहा। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और देश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।1
- नगर परिषद हेली मंडी पाटौदी सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चारमुराई2
- नल्हड़ महादेव मंदिर में भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने की पूजा-अर्चना। एंकर - नूंह जिले में सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर अरावली पर्वतमाला की तलहटी में स्थित प्राचीन नल्हड़ महादेव शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भतीजे एवं भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने नल्हड़ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया, इस दौरान मंदिर भोले के जयकारों का गूंझ उठा, भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने भगवान शिव के दर्शन कर देश-प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। सावन के तीसरे सोमवार को मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही और भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस दौरान शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सावन के तीसरे सोमवार की शुभकामनाएं देते हुए भगवान शिव से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। नल्हड़ महादेव मंदिर में दिनभर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान शिव की पूजा की2
- आजादी का महोत्सव उपखंड अधिकारी सीमा मीणा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। राजगढ़ उपखण्ड स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह गांधी पार्क स्थित नवीन रंगमंच पर मनाया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम सीमा मीना, अतिथि भाजपा नेता बन्नाराम मीना व डीएसपी देशराज कुलदीप ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर 35 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। समारोह में नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी विक्रान्त शर्मा, तहसीलदार रतनलाल बंशीवाल, विकास अधिकारी विक्रम सिंह गुर्जर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।4
- केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भतीजे एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी का पलवल के गांव कुशलीपुर,जवाहर नगर कैंप में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान फूल माला डालकर एवं पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। पलवल भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में बहुत से लोगों ने अपना बलिदान दिया था, देश को मिली आजादी को संभालने का जिम्मा अब युवाओं के ऊपर है और उन्हें अब संभालना होगा। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि वर्ष 2047 तक देश को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जाए। मोदी जी के इस सपने को साकार करने में देश के नागरिकों को अपना सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भारत है। विश्व भर में भारत की अलग पहचान बनी है। दुनिया भर में भारत का डंका बज रहा है। भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब ङ्क्षसह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। हरियाणा प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में फरीदाबाद और पलवल जिले के विकास में नए आयाम स्थापित किए जा रहे है। उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि पलवल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पलवल के विकास को नई गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पलवल के लोगों की समस्याओं का निदान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पलवल के लोगों द्वारा उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जा रहा है। आने वाले समय में सूद सहित लोगों के प्यार और आर्शीवाद को लौटाने का कार्य किया जाएगा। शहर की तर्ज पर गांवों का विकास किया जाएगा।3
- जैक के सहारे मकान उठाने का अनोखा काम, देखने उमड़ी भीड़: ठेकेदार रणवीर कुमार और रामानंद पलवल। शहर में एक पुराने मकान को जैक की मदद से ऊंचा उठाने का अनोखा काम इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। मकान को सुरक्षित तरीके से ऊपर उठाने के लिए विशेषज्ञों की टीम द्वारा विशेष तकनीक और भारी क्षमता वाले जैक का इस्तेमाल किया जा रहा है। मकान को धीरे-धीरे निर्धारित ऊंचाई तक उठाया जा रहा है, ताकि भवन की संरचना को नुकसान न पहुंचे। इस कार्य को देखने के लिए आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में इस तरह से मकान उठाने का काम पहली बार देखने को मिल रहा है। वही ठेकेदारी रणवीर कुमार पलवल आदर्श कॉलोनी निवासी का कहना है कि 18 से 20 वर्ष का अनुभव है और अब तक लगभग 3000 से अधिक मकानों को जैक के सहारे ऊंचा कर चुके हैं ओमेक्स में श्री राम मंदिर के पास तीन मंजिला मकान को 48 फुट बाय से दाएं किया था वहीं उन्होंने कहा कि झुके हुए मकानों को भी उन्होंने अब तक सीधा किया है 2006 से वह पलवल में ही रह रहे हैं और पलवल जिला में पलवल के आसपास महीने में लगभग 4 से 5 नए मकान में उनके द्वारा काम शुरू कर दिया जाता है जहां नए मकान का निर्माण करने में लाखों रुपए वह वर्षों का समय लगता है वही पुराने मकान को ऊपर उठाने में नाम मात्र खर्च हुए मात्र एक महीने का समय लगता है जिस समय और पैसा दोनों की मालिक को बचत हो जाती है विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के कार्य में तकनीकी विशेषज्ञों की निगरानी और सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है। मकान को ऊंचा करने का उद्देश्य निचले हिस्से में जरूरी निर्माण कार्य करना और भवन को नई ऊंचाई देना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों में बना कौतूहल, मोबाइल में कैद कर रहे वीडियो।1
- अलवर की धरा से प्रदेश के 17 जिलों के लिए 6 हजार 453 करोड़ के 954 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया अलवर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को अलवर की धरा से प्रदेश के 17 जिलों के लिए 6 हजार 453 करोड़ के 954 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। अलवर जिले में 368.19 करोड़ के 90, कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 198.83 करोड़ रुपए के 67 तथा खैरथल-तिजारा जिले में 329.63 करोड़ रुपए के 59 कार्यों की सौगात दी। विजय नगर मैदान में करीब 17 मिनट के संबोधन में अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधा, साथ ही वर्ष 2047 के विजन का भी उल्लेख किया। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से पूछा- नगर निकाय व पंचायत चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करोगे ना? इस पर सभी ने हां में हां मिलाई। सभा में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, केन्द्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह, अलवर सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, भाजपा नेता बन्नाराम मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। इस दौरान रोजगार उत्सव के अंतर्गत नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र की सौगात भी दी गई।2
- गांव रजोलका के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को 96 साल की उम्र में प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनको पुरस्कार देकर सम्मानित किया। हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। इससे पहले भी राज्य स्तर पर उनको कई पुरस्कार मिले है। पलवल लोक कलाकार हवा सिंह नाथ ने बताया कि उनका परिवार घुमन्तू आदिवासी समुदाय के गरीब सपेरा परिवार में हुआ। उन्होंने कहा कि बीन बजाना सपेरा समुदाय की लोक कला है। परिवार के लोग बीन बजाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। उन्होंने भी बचपन से ही बीन बजाने की इस कला को सीख लिया और इस लोक कला और संस्कृति के विकास के लिए कार्य करने लगे। पूरे सपेरा समाज में उनकी बीन बजाने के चर्चे होने लगे। गांव के लोग उनकी बीन की धुन सुनकर मोहित हो जाते थे और कई कई घंटों तक बीन की धुन सुनते रहते थे। आसपास के क्षेत्रों में त्यौहार या उत्सव मनाया जाता था तो हवा सिंह नाथ की धुनें सुनने के लिए उन्हें बुलाने लगे। उन्होंने बताया कि बढ़ती लोकप्रियता के चलते आकाशवाणी रोहतक में बीन की प्रस्तुति देने लगे। उसके बाद 1986 में दिल्ली में आयोजित अपना उत्सव कार्यक्रम में देशभर से आए लोक कलाकारों में हिस्सा लिया। इसके बाद मुंबई और दुबई शॉपिंग फेस्टिवल में भी शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह,सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला सहित देशभर के राज्यों में बीन बजाने की लोक कला को प्रस्तुत किया। हवा सिंह नाथ ने बताया कि 96 वर्ष की उम्र में भी अपनी कला के क्षेत्र में सक्रिय है और आज भी कई घंटों तक बीज बजा लेते है। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को भी बीन बजाने की लोक कला को सिखाया है ताकि यह लोक कला कभी भी विलुप्त ना हो। उन्होंने कहा कि माननीय राष्ट्रपति द्वारा जो सम्मान दिया गया है,उसे प्राप्त कर बेहद खुश है। बाइट : हवा सिंह नाथ सपेरा लोक कलाकार पलवल फाइल नं 5 हवा सिंह का गांव रजोलका में एक बड़ा परिवार है। उनके 5 बेटे है जो गांव में ही उनके साथ रहते है। हवा सिंह के 10 पोते ( बेटे के बच्चे) और 3 पोतियां है। लेकिन उनके बेटों के बाद कोई भी इस कला से जुड़ाना नही चाहता है। जिसका सबसे बड़ा कारण यही है कि इस कला के साथ परिवार चलाना बेहद मुशकिल है। इसलिए वो बच्चों को पढ़ा रहे है। उनके कई पोते नौकरी भी कर रहे है।4