15 अगस्त पर पूर्व पार्षद प्रतिनिधि बलबीर सिंह गबदा ने कार्यालय पर मनाया स्वतंत्रता दिवस बच्चों को बांटे राष्ट्रीय ध्वज, टी-शर्ट व लड्डू, बुजुर्गों का किया सम्मान; देशभक्ति के रंग में रंगा समारोह सोहना | संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोहना क्षेत्र में जगह-जगह देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में पूर्व पार्षद प्रतिनिधि बलबीर सिंह (गबदा) ने अपने कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कर राष्ट्रीय पर्व को उत्साह और सम्मान के साथ मनाया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों, बच्चों और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ की गई। इसके बाद बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज, टी-शर्ट और लड्डू वितरित किए गए। बच्चों में तिरंगे और उपहारों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्र के बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उन्हें विशेष रूप से आदर-सम्मान दिया गया। बलबीर सिंह गबदा ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर बलबीर सिंह (गबदा) ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि देश के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को याद करने का दिन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं, उसके पीछे लाखों देशभक्तों का संघर्ष, त्याग और बलिदान है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उनमें बचपन से ही राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और आपसी भाईचारे की भावना पैदा करना जरूरी है। बच्चों को तिरंगा वितरित करने का उद्देश्य भी उनमें देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि वे जाति, धर्म और आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर देशहित में एकजुट होकर कार्य करें। बलबीर सिंह गबदा ने कहा कि देश की तरक्की केवल सरकारों के प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और सहभागिता से संभव है। यदि हर व्यक्ति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करे और समाज में भाईचारा कायम रखे तो देश और भी तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ सकता है। समारोह में बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता, शांति और समृद्धि की कामना की कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई। बच्चों को तिरंगा, टी-शर्ट व लड्डू बांटने तथा बुजुर्गों का सम्मान करने की पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का एहसास कराने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे और सम्मान की भावना को भी मजबूत करते हैं। समारोह के दौरान पूरा कार्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगे के साथ बच्चों की खुशी और बुजुर्गों के सम्मान से कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक और गौरवपूर्ण बना रहा। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और देश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

- 15 अगस्त पर पूर्व पार्षद प्रतिनिधि बलबीर सिंह गबदा ने कार्यालय पर मनाया स्वतंत्रता दिवस बच्चों को बांटे राष्ट्रीय ध्वज, टी-शर्ट व लड्डू, बुजुर्गों का किया सम्मान; देशभक्ति के रंग में रंगा समारोह सोहना | संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोहना क्षेत्र में जगह-जगह देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में पूर्व पार्षद प्रतिनिधि बलबीर सिंह (गबदा) ने अपने कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कर राष्ट्रीय पर्व को उत्साह और सम्मान के साथ मनाया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों, बच्चों और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ की गई। इसके बाद बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज, टी-शर्ट और लड्डू वितरित किए गए। बच्चों में तिरंगे और उपहारों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्र के बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उन्हें विशेष रूप से आदर-सम्मान दिया गया। बलबीर सिंह गबदा ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर बलबीर सिंह (गबदा) ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि देश के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को याद करने का दिन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं, उसके पीछे लाखों देशभक्तों का संघर्ष, त्याग और बलिदान है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उनमें बचपन से ही राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और आपसी भाईचारे की भावना पैदा करना जरूरी है। बच्चों को तिरंगा वितरित करने का उद्देश्य भी उनमें देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि वे जाति, धर्म और आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर देशहित में एकजुट होकर कार्य करें। बलबीर सिंह गबदा ने कहा कि देश की तरक्की केवल सरकारों के प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और सहभागिता से संभव है। यदि हर व्यक्ति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करे और समाज में भाईचारा कायम रखे तो देश और भी तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ सकता है। समारोह में बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता, शांति और समृद्धि की कामना की कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई। बच्चों को तिरंगा, टी-शर्ट व लड्डू बांटने तथा बुजुर्गों का सम्मान करने की पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का एहसास कराने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे और सम्मान की भावना को भी मजबूत करते हैं। समारोह के दौरान पूरा कार्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगे के साथ बच्चों की खुशी और बुजुर्गों के सम्मान से कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक और गौरवपूर्ण बना रहा। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और देश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।1
- घासेड़ा PHC में लापरवाही के आरोप, महिला को बाहर निकाला तो बाहर ही हुई डिलीवरी नूंह के घासेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि डिलीवरी के लिए पहुंची एक महिला को स्टाफ नर्सों ने बाहर निकाल दिया, जिसके कुछ देर बाद महिला ने स्वास्थ्य केंद्र के बाहर ही बच्चे को जन्म दे दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 20 दिन पहले भी डिलीवरी के बाद महिला से 4 हजार रुपये लेने और कुछ घंटों में मां-बच्चे को घर भेजने के आरोप लगे थे। इसके बाद नवजात को संक्रमण होने पर पलवल के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। लगातार सामने आ रहे इन आरोपों पर स्वास्थ्य विभाग को जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।1
- नूंह जिले में बूचड़खानों के खिलाफ विरोध जारी, टपकन की मीट फैक्ट्री की बदबू से 4 गांव प्रभावित संवाददाता लियाकत अली : नूंह जिले में संचालित और निर्माणाधीन बूचड़खानों के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध लगातार जारी है। प्रदूषण, गंदगी और बदबू की समस्या को लेकर लोग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं। इस बार नूंह विधानसभा क्षेत्र के गांव टपकन में स्थित एवरग्रीन प्राइवेट लिमिटेड मीट फैक्ट्री को लेकर आवाज तेज हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण और बदबू से टपकन, चंदेनी सहित चार गांव बुरी तरह प्रभावित हैं।1
- नल्हड़ महादेव मंदिर में भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने की पूजा-अर्चना। एंकर - नूंह जिले में सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर अरावली पर्वतमाला की तलहटी में स्थित प्राचीन नल्हड़ महादेव शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भतीजे एवं भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने नल्हड़ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया, इस दौरान मंदिर भोले के जयकारों का गूंझ उठा, भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने भगवान शिव के दर्शन कर देश-प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। सावन के तीसरे सोमवार को मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही और भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस दौरान शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सावन के तीसरे सोमवार की शुभकामनाएं देते हुए भगवान शिव से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। नल्हड़ महादेव मंदिर में दिनभर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान शिव की पूजा की2
- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में HPPC और HPWPC की महत्वपूर्ण बैठक जारी है। बैठक में कई महत्वपूर्ण खरीद एजेंडों पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। #Haryana #HPPC #HPWPC1
- केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भतीजे एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी का पलवल के गांव कुशलीपुर,जवाहर नगर कैंप में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान फूल माला डालकर एवं पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। पलवल भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में बहुत से लोगों ने अपना बलिदान दिया था, देश को मिली आजादी को संभालने का जिम्मा अब युवाओं के ऊपर है और उन्हें अब संभालना होगा। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि वर्ष 2047 तक देश को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जाए। मोदी जी के इस सपने को साकार करने में देश के नागरिकों को अपना सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भारत है। विश्व भर में भारत की अलग पहचान बनी है। दुनिया भर में भारत का डंका बज रहा है। भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब ङ्क्षसह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। हरियाणा प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में फरीदाबाद और पलवल जिले के विकास में नए आयाम स्थापित किए जा रहे है। उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि पलवल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पलवल के विकास को नई गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पलवल के लोगों की समस्याओं का निदान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पलवल के लोगों द्वारा उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जा रहा है। आने वाले समय में सूद सहित लोगों के प्यार और आर्शीवाद को लौटाने का कार्य किया जाएगा। शहर की तर्ज पर गांवों का विकास किया जाएगा।3
- यूपी: हिंदू छात्राओं को बुर्का पहना कराया डांस, हुआ बवाल . यूपी: हिंदू छात्राओं को बुर्का पहना कराया डांस, हुआ बवाल UP News: वीडियो उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक निजी स्कूल का बताया जा रहा है. 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हिंदूछात्राओं द्वारा बुर्का पहनकर भोजपुरी और फिल्मी गानों पर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ. जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया. इस घटना पर लोगों की आपत्तियों के बाद स्कूल प्रबंधक ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है और प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं.1
- गांव सालाहेड़ी में फिरनी सड़क के निर्माण पर सवाल, कि करवाई की मांग नूंह के गांव सालाहेड़ी में फिरनी सड़क के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीण मुबाशिर का आरोप है कि कई जगह PCC की मोटाई करीब 1 से 2 इंच दिखाई दे रही है, जबकि निर्माण मानकों के अनुसार पर्याप्त मोटाई जरूरी है। सड़क किनारे पानी की निकासी के लिए नाली नहीं बनाए जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों ने संबंधित JE और अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर निर्माण की जांच कराने और तय मानकों के अनुसार काम करवाने की मांग की है।1