Shuru
Apke Nagar Ki App…
गांव सालाहेड़ी में फिरनी सड़क के निर्माण पर सवाल, कि करवाई की मांग नूंह के गांव सालाहेड़ी में फिरनी सड़क के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीण मुबाशिर का आरोप है कि कई जगह PCC की मोटाई करीब 1 से 2 इंच दिखाई दे रही है, जबकि निर्माण मानकों के अनुसार पर्याप्त मोटाई जरूरी है। सड़क किनारे पानी की निकासी के लिए नाली नहीं बनाए जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों ने संबंधित JE और अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर निर्माण की जांच कराने और तय मानकों के अनुसार काम करवाने की मांग की है।
Mk
गांव सालाहेड़ी में फिरनी सड़क के निर्माण पर सवाल, कि करवाई की मांग नूंह के गांव सालाहेड़ी में फिरनी सड़क के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीण मुबाशिर का आरोप है कि कई जगह PCC की मोटाई करीब 1 से 2 इंच दिखाई दे रही है, जबकि निर्माण मानकों के अनुसार पर्याप्त मोटाई जरूरी है। सड़क किनारे पानी की निकासी के लिए नाली नहीं बनाए जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों ने संबंधित JE और अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर निर्माण की जांच कराने और तय मानकों के अनुसार काम करवाने की मांग की है।
More news from हरियाणा and nearby areas
- जैक के सहारे मकान उठाने का अनोखा काम, देखने उमड़ी भीड़: ठेकेदार रणवीर कुमार और रामानंद पलवल। शहर में एक पुराने मकान को जैक की मदद से ऊंचा उठाने का अनोखा काम इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। मकान को सुरक्षित तरीके से ऊपर उठाने के लिए विशेषज्ञों की टीम द्वारा विशेष तकनीक और भारी क्षमता वाले जैक का इस्तेमाल किया जा रहा है। मकान को धीरे-धीरे निर्धारित ऊंचाई तक उठाया जा रहा है, ताकि भवन की संरचना को नुकसान न पहुंचे। इस कार्य को देखने के लिए आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में इस तरह से मकान उठाने का काम पहली बार देखने को मिल रहा है। वही ठेकेदारी रणवीर कुमार पलवल आदर्श कॉलोनी निवासी का कहना है कि 18 से 20 वर्ष का अनुभव है और अब तक लगभग 3000 से अधिक मकानों को जैक के सहारे ऊंचा कर चुके हैं ओमेक्स में श्री राम मंदिर के पास तीन मंजिला मकान को 48 फुट बाय से दाएं किया था वहीं उन्होंने कहा कि झुके हुए मकानों को भी उन्होंने अब तक सीधा किया है 2006 से वह पलवल में ही रह रहे हैं और पलवल जिला में पलवल के आसपास महीने में लगभग 4 से 5 नए मकान में उनके द्वारा काम शुरू कर दिया जाता है जहां नए मकान का निर्माण करने में लाखों रुपए वह वर्षों का समय लगता है वही पुराने मकान को ऊपर उठाने में नाम मात्र खर्च हुए मात्र एक महीने का समय लगता है जिस समय और पैसा दोनों की मालिक को बचत हो जाती है विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के कार्य में तकनीकी विशेषज्ञों की निगरानी और सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है। मकान को ऊंचा करने का उद्देश्य निचले हिस्से में जरूरी निर्माण कार्य करना और भवन को नई ऊंचाई देना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों में बना कौतूहल, मोबाइल में कैद कर रहे वीडियो।1
- नगर परिषद हेली मंडी पाटौदी सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चारमुराई2
- दिल्ली मेट्रो में CISF जवान पर एक लड़की का फोटो लेने का आरोप, हंगामा दिल्ली मेट्रो में CISF जवान पर एक लड़की का फोटो लेने का आरोप, हंगामा जवान से मारपीट1
- खैरथल तिजारा जिला मुख्यालय पर नगर निकाय चुनावों को लेकर जिले की सभी नगर परिषद व नगर पालिकाओं की पार्षदों की लॉटरी निकाली गई1
- लड़का क्यों दिल का कमजोर होता है यह जानने के लिए पूरी वीडियो को लास्ट तक देखें लड़का क्यों दिल का कमजोर होता है यह जानने के लिए पूरी वीडियो को लास्ट तक देखें1
- उदाका गांव के तालाब में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका नूह जिले के उदाका गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक अनीस पुत्र आशु मोहम्मद निवासी कठोल राजस्थान का शव रात करीब देर रात 3:00 बजे गांव उदाका के तालाब से बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूह की मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों के अनुसार अनीश शाम करीब 6:00 बजे अपने ससुराल उदा का गांव पहुंचा था। बाद में उसका शव तालाब में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अस्पताल के बाहर धरना दिया और निष्पक्ष जांच की मांग की। फिलहाल पुलिस ने हत्या की पुष्टि नहीं की है और मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही होगा।1
- भारतीय कर्मचारी संघ ने आज प्रधानमंत्री के नाम 17 सूत्रीय मांग पत्र ज्ञापन के रूप में डीसी पलवल को सोपा1
- किशनगढ़ बास। निकाय चुनाव को लेकर गंज रोड पर स्थित गुलाब देवी धर्मशाला में कांग्रेस की एक बैठक का आयोजन किया गया । विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि किशनगढ़ बास नगर पालिका चुनाव हेतु एक संगठनात्मक बैठक विधायक दीपचंद खैरिया के मुख्यातिथि , विधानसभा प्रभारी देव कसाना की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल ने की। इस मौके पर विधायक दीपचंद खेरिया, प्रभारी देव कसाना, पीसीसी महासचिव अजीत यादव, वीरनारायण यादव, किसान नेता जसवन्त यादव, एससी विभाग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भूपेश लहकरा, पूर्व प्रधान रोहतास चौधरी, संदीप पाटिल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखें। इस मौके पर विधायक खैरिया में विधान सभा प्रभारी देव कसाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले नगर निकाय के चुनाव में कांग्रेस पार्टी का बोर्ड बनाना है तो सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ना होगा। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे गए तथा कहा कि टिकट वितरण में पारदर्शिता बढ़ाते हुए सर्वे के आधार पर देखते हैं वितरण की जाएगी। इस मौके पर उमेश यादव, पूर्व सरपंच अजय चौधरी, कमल सिंह, शेर सिंह चौधरी, सुल्तान यादव , सरपंच संजीव कुमार, नवीन खेरिया , उमाशंकर शर्मा, रामेश्वर जांगिड़, राजेंद्र सिंघल बलवान यादव, पार्सद सुनील सांवरिया, पार्षद नितिन यादव, जतिन लालवानी, पूर्व सरपंच इंदर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन सूरत सिंह खैरिया ने किया1
- मातम में बदल मनाली का टूर मां के सीने से लगा था बेटा, दोनों की हुई मौत1