Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारतीय कर्मचारी संघ ने आज प्रधानमंत्री के नाम 17 सूत्रीय मांग पत्र ज्ञापन के रूप में डीसी पलवल को सोपा
खबरदार पलवल
भारतीय कर्मचारी संघ ने आज प्रधानमंत्री के नाम 17 सूत्रीय मांग पत्र ज्ञापन के रूप में डीसी पलवल को सोपा
More news from हरियाणा and nearby areas
- नल्हड़ महादेव मंदिर में भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने की पूजा-अर्चना। एंकर - नूंह जिले में सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर अरावली पर्वतमाला की तलहटी में स्थित प्राचीन नल्हड़ महादेव शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भतीजे एवं भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने नल्हड़ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया, इस दौरान मंदिर भोले के जयकारों का गूंझ उठा, भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने भगवान शिव के दर्शन कर देश-प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। सावन के तीसरे सोमवार को मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही और भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस दौरान शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सावन के तीसरे सोमवार की शुभकामनाएं देते हुए भगवान शिव से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। नल्हड़ महादेव मंदिर में दिनभर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान शिव की पूजा की2
- केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भतीजे एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी का पलवल के गांव कुशलीपुर,जवाहर नगर कैंप में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान फूल माला डालकर एवं पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। पलवल भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में बहुत से लोगों ने अपना बलिदान दिया था, देश को मिली आजादी को संभालने का जिम्मा अब युवाओं के ऊपर है और उन्हें अब संभालना होगा। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि वर्ष 2047 तक देश को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जाए। मोदी जी के इस सपने को साकार करने में देश के नागरिकों को अपना सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भारत है। विश्व भर में भारत की अलग पहचान बनी है। दुनिया भर में भारत का डंका बज रहा है। भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब ङ्क्षसह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। हरियाणा प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में फरीदाबाद और पलवल जिले के विकास में नए आयाम स्थापित किए जा रहे है। उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि पलवल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पलवल के विकास को नई गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पलवल के लोगों की समस्याओं का निदान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पलवल के लोगों द्वारा उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जा रहा है। आने वाले समय में सूद सहित लोगों के प्यार और आर्शीवाद को लौटाने का कार्य किया जाएगा। शहर की तर्ज पर गांवों का विकास किया जाएगा।3
- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में HPPC और HPWPC की महत्वपूर्ण बैठक जारी है। बैठक में कई महत्वपूर्ण खरीद एजेंडों पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। #Haryana #HPPC #HPWPC1
- 15 अगस्त पर पूर्व पार्षद प्रतिनिधि बलबीर सिंह गबदा ने कार्यालय पर मनाया स्वतंत्रता दिवस बच्चों को बांटे राष्ट्रीय ध्वज, टी-शर्ट व लड्डू, बुजुर्गों का किया सम्मान; देशभक्ति के रंग में रंगा समारोह सोहना | संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोहना क्षेत्र में जगह-जगह देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में पूर्व पार्षद प्रतिनिधि बलबीर सिंह (गबदा) ने अपने कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कर राष्ट्रीय पर्व को उत्साह और सम्मान के साथ मनाया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों, बच्चों और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ की गई। इसके बाद बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज, टी-शर्ट और लड्डू वितरित किए गए। बच्चों में तिरंगे और उपहारों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्र के बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उन्हें विशेष रूप से आदर-सम्मान दिया गया। बलबीर सिंह गबदा ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर बलबीर सिंह (गबदा) ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि देश के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को याद करने का दिन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं, उसके पीछे लाखों देशभक्तों का संघर्ष, त्याग और बलिदान है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उनमें बचपन से ही राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और आपसी भाईचारे की भावना पैदा करना जरूरी है। बच्चों को तिरंगा वितरित करने का उद्देश्य भी उनमें देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि वे जाति, धर्म और आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर देशहित में एकजुट होकर कार्य करें। बलबीर सिंह गबदा ने कहा कि देश की तरक्की केवल सरकारों के प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और सहभागिता से संभव है। यदि हर व्यक्ति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करे और समाज में भाईचारा कायम रखे तो देश और भी तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ सकता है। समारोह में बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता, शांति और समृद्धि की कामना की कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई। बच्चों को तिरंगा, टी-शर्ट व लड्डू बांटने तथा बुजुर्गों का सम्मान करने की पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का एहसास कराने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे और सम्मान की भावना को भी मजबूत करते हैं। समारोह के दौरान पूरा कार्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगे के साथ बच्चों की खुशी और बुजुर्गों के सम्मान से कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक और गौरवपूर्ण बना रहा। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और देश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।1
- लगातार घर पर पुलिस की गार्द बैठी रहती है जैसे किसी आतंकवादी का घर हो। मास्टर श्यौराज1
- तिरंगा यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से पूरा बल्लभगढ़ राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा ने क्षेत्रवासियों में देश के प्रति गर्व, सम्मान और एकता की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया। बल्लभगढ़ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर रहे मुख्य अतिथि, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने किया नेतृत्व व आयोजन — युवाओं, बुजुर्गों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा बल्लभगढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लिए हजारों की संख्या में नौजवानों, बुजुर्गों, महिलाओं तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरा बल्लभगढ़ भारत माता के जयकारों और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर रहे, जबकि कार्यक्रम का आयोजन बल्लभगढ़ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा द्वारा किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। तिरंगा यात्रा सेक्टर-3 पुल से शुरू होकर तिगांव रोड, बस अड्डा मार्केट होते हुए बल्लभगढ़ खंड स्तरीय कार्यालय पहुंची, जहां यात्रा का विधिवत समापन हुआ। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा और जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे युवा देशभक्ति के गीतों और नारों के साथ उत्साह बढ़ाते नजर आए। बुजुर्गों और महिलाओं ने भी यात्रा में अपनी भागीदारी दर्ज कराते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की आजादी के लिए असंख्य वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। आज हम सभी का दायित्व है कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। आज देश का तिरंगा पूरी दुनिया में भारत की शक्ति, सामर्थ्य और गौरव का प्रतीक बन चुका है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से जोड़ना है। विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं तथा बल्लभगढ़ की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस उत्साह और अनुशासन के साथ लोगों ने यात्रा में भाग लिया, वह बल्लभगढ़ की राष्ट्रभक्ति और एकजुटता को दर्शाता है। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने भी तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि राष्ट्रध्वज देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, पूर्व चेयरमैन हुकम सिंह भाटी, चेयरमैन संजीव बैंसला, पार्षद रवि भगत, पार्षद योगेश शर्मा, पार्षद महेश गोयल, पार्षद किरण बाला, पार्षद प्रतिनिधि मास्टर जयप्रकाश, पार्षद मुकेश डागर, पार्षद प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र भारद्वाज, पार्षद सोनू वैष्णव, स्वराज भाटी, शिक्षाविद दीपक यादव, शिक्षाविद उद्यम आधाना, राहुल गोयल, मंडल अध्यक्ष संजय जांगिड़, मंडल अध्यक्ष गौरव विरमानी, मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, मंडल अध्यक्ष कुलदीप मथारू, पूर्व पार्षद जगत भूरा, हरेराम प्रधान, विपिन त्यागी, महावीर सैनी, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग सहित बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।1
- घासेड़ा PHC में लापरवाही के आरोप, महिला को बाहर निकाला तो बाहर ही हुई डिलीवरी नूंह के घासेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि डिलीवरी के लिए पहुंची एक महिला को स्टाफ नर्सों ने बाहर निकाल दिया, जिसके कुछ देर बाद महिला ने स्वास्थ्य केंद्र के बाहर ही बच्चे को जन्म दे दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 20 दिन पहले भी डिलीवरी के बाद महिला से 4 हजार रुपये लेने और कुछ घंटों में मां-बच्चे को घर भेजने के आरोप लगे थे। इसके बाद नवजात को संक्रमण होने पर पलवल के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। लगातार सामने आ रहे इन आरोपों पर स्वास्थ्य विभाग को जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।1
- जैक के सहारे मकान उठाने का अनोखा काम, देखने उमड़ी भीड़: ठेकेदार रणवीर कुमार और रामानंद पलवल। शहर में एक पुराने मकान को जैक की मदद से ऊंचा उठाने का अनोखा काम इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। मकान को सुरक्षित तरीके से ऊपर उठाने के लिए विशेषज्ञों की टीम द्वारा विशेष तकनीक और भारी क्षमता वाले जैक का इस्तेमाल किया जा रहा है। मकान को धीरे-धीरे निर्धारित ऊंचाई तक उठाया जा रहा है, ताकि भवन की संरचना को नुकसान न पहुंचे। इस कार्य को देखने के लिए आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में इस तरह से मकान उठाने का काम पहली बार देखने को मिल रहा है। वही ठेकेदारी रणवीर कुमार पलवल आदर्श कॉलोनी निवासी का कहना है कि 18 से 20 वर्ष का अनुभव है और अब तक लगभग 3000 से अधिक मकानों को जैक के सहारे ऊंचा कर चुके हैं ओमेक्स में श्री राम मंदिर के पास तीन मंजिला मकान को 48 फुट बाय से दाएं किया था वहीं उन्होंने कहा कि झुके हुए मकानों को भी उन्होंने अब तक सीधा किया है 2006 से वह पलवल में ही रह रहे हैं और पलवल जिला में पलवल के आसपास महीने में लगभग 4 से 5 नए मकान में उनके द्वारा काम शुरू कर दिया जाता है जहां नए मकान का निर्माण करने में लाखों रुपए वह वर्षों का समय लगता है वही पुराने मकान को ऊपर उठाने में नाम मात्र खर्च हुए मात्र एक महीने का समय लगता है जिस समय और पैसा दोनों की मालिक को बचत हो जाती है विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के कार्य में तकनीकी विशेषज्ञों की निगरानी और सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है। मकान को ऊंचा करने का उद्देश्य निचले हिस्से में जरूरी निर्माण कार्य करना और भवन को नई ऊंचाई देना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों में बना कौतूहल, मोबाइल में कैद कर रहे वीडियो।1