logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राशन दुकान चयन प्रक्रिया हंगामे के चलते स्थगित, अगली तिथि का इंतजार ​कलान (शाहजहांपुर)। विकासखंड कलान की ग्राम पंचायत पृथ्वीपुर कुबेरपुर के गांव कुबेरपुर में आज उचित दर राशन की दुकान के चयन हेतु खुली बैठक बुलाई गई थी। ​ग्राम सभा की बैठक में एकत्र ग्रामीणों की मांग थी कि राशन डीलर का चुनाव पारदर्शी तरीके से हाथ उठवाकर जनमत के आधार पर किया जाए। दूसरी तरफ मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों का कहना था कि शासकीय नियमों के तहत चयन प्रक्रिया में प्रथम वरीयता महिला स्वयं सहायता समूह को दी जाएगी। ​वरीयता नियमों और जनमत से चुनाव की मांग को लेकर ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच सहमति नहीं बन सकी। देखते ही देखते मौके पर भारी हंगामा शुरू हो गया, जिससे कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। स्थिति की गंभीरता और ग्रामीणों के उग्र विरोध को देखते हुए प्रक्रिया को बीच में ही रोकना पड़ा। ​अधिकारियों ने आज के प्रस्ताव को निरस्त करते हुए आगे की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रशासन का कहना है कि अब राशन दुकान का चुनाव उच्च अधिकारियों की देखरेख और निगरानी में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जाएगा।

4 hrs ago
user_Àjay shakya spn Shakya
Àjay shakya spn Shakya
Graphic designer कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

राशन दुकान चयन प्रक्रिया हंगामे के चलते स्थगित, अगली तिथि का इंतजार ​कलान (शाहजहांपुर)। विकासखंड कलान की ग्राम पंचायत पृथ्वीपुर कुबेरपुर के गांव कुबेरपुर में आज उचित दर राशन की दुकान के चयन हेतु खुली बैठक बुलाई गई थी। ​ग्राम सभा की बैठक में एकत्र ग्रामीणों की मांग थी कि राशन डीलर का चुनाव पारदर्शी तरीके से हाथ उठवाकर जनमत के आधार पर किया जाए। दूसरी तरफ मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों का कहना था कि शासकीय नियमों के तहत चयन प्रक्रिया में प्रथम वरीयता महिला स्वयं सहायता समूह को दी जाएगी। ​वरीयता नियमों और जनमत से चुनाव की मांग को लेकर ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच सहमति नहीं बन सकी। देखते ही देखते मौके पर भारी हंगामा शुरू हो गया, जिससे कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। स्थिति की गंभीरता और ग्रामीणों के उग्र विरोध को देखते हुए प्रक्रिया को बीच में ही रोकना पड़ा। ​अधिकारियों ने आज के प्रस्ताव को निरस्त करते हुए आगे की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रशासन का कहना है कि अब राशन दुकान का चुनाव उच्च अधिकारियों की देखरेख और निगरानी में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राशन दुकान चयन प्रक्रिया हंगामे के चलते स्थगित, अगली तिथि का इंतजार ​कलान (शाहजहांपुर)। विकासखंड कलान की ग्राम पंचायत पृथ्वीपुर कुबेरपुर के गांव कुबेरपुर में आज उचित दर राशन की दुकान के चयन हेतु खुली बैठक बुलाई गई थी। ​ग्राम सभा की बैठक में एकत्र ग्रामीणों की मांग थी कि राशन डीलर का चुनाव पारदर्शी तरीके से हाथ उठवाकर जनमत के आधार पर किया जाए। दूसरी तरफ मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों का कहना था कि शासकीय नियमों के तहत चयन प्रक्रिया में प्रथम वरीयता महिला स्वयं सहायता समूह को दी जाएगी। ​वरीयता नियमों और जनमत से चुनाव की मांग को लेकर ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच सहमति नहीं बन सकी। देखते ही देखते मौके पर भारी हंगामा शुरू हो गया, जिससे कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। स्थिति की गंभीरता और ग्रामीणों के उग्र विरोध को देखते हुए प्रक्रिया को बीच में ही रोकना पड़ा। ​अधिकारियों ने आज के प्रस्ताव को निरस्त करते हुए आगे की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रशासन का कहना है कि अब राशन दुकान का चुनाव उच्च अधिकारियों की देखरेख और निगरानी में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जाएगा।
    1
    राशन दुकान चयन प्रक्रिया हंगामे के चलते स्थगित, अगली तिथि का इंतजार
​कलान (शाहजहांपुर)। विकासखंड कलान की ग्राम पंचायत पृथ्वीपुर कुबेरपुर के गांव कुबेरपुर में आज उचित दर राशन की दुकान के चयन हेतु खुली बैठक बुलाई गई थी।
​ग्राम सभा की बैठक में एकत्र ग्रामीणों की मांग थी कि राशन डीलर का चुनाव पारदर्शी तरीके से हाथ उठवाकर जनमत के आधार पर किया जाए। दूसरी तरफ मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों का कहना था कि शासकीय नियमों के तहत चयन प्रक्रिया में प्रथम वरीयता महिला स्वयं सहायता समूह को दी जाएगी।
​वरीयता नियमों और जनमत से चुनाव की मांग को लेकर ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच सहमति नहीं बन सकी। देखते ही देखते मौके पर भारी हंगामा शुरू हो गया, जिससे कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। स्थिति की गंभीरता और ग्रामीणों के उग्र विरोध को देखते हुए प्रक्रिया को बीच में ही रोकना पड़ा।
​अधिकारियों ने आज के प्रस्ताव को निरस्त करते हुए आगे की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रशासन का कहना है कि अब राशन दुकान का चुनाव उच्च अधिकारियों की देखरेख और निगरानी में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जाएगा।
    user_Àjay shakya spn Shakya
    Àjay shakya spn Shakya
    Graphic designer कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आर्य समाज मंदिर के नव निर्माण कार्य का स्वामी नरेंद्र देव आर्य ने लोकार्पण किया। जलालाबाद/परशुरामपुरी बरेली रोड स्थित आर्य समाज मंदिर का पुनः नव निर्माण कार्य अल्लागंज के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय प्रयाग नारायण गुप्ता की स्मृति में उनके पुत्र भाजपा नेता अनिल गुप्ता एवं पुत्रवधु भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री चंद्रेश गुप्ता द्वारा कराया गया। जिसका आज लोकार्पण स्वामी नरेंद्र देव आर्य के कल कमलों द्वारा किया गया। इस मौके पर श्रीकृष्ण आर्य विक्रांत आर्य कुंनेद्र पाल आर्य प्रमोद आर्य अनिल गुप्ता विनोद गुप्ता बलवीर आर्य आदि मौजूद रहे।
    3
    आर्य समाज मंदिर के नव निर्माण कार्य का स्वामी नरेंद्र देव आर्य ने लोकार्पण किया।
जलालाबाद/परशुरामपुरी बरेली रोड स्थित आर्य समाज मंदिर का पुनः नव निर्माण कार्य अल्लागंज के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय प्रयाग नारायण गुप्ता की स्मृति में उनके पुत्र भाजपा नेता अनिल गुप्ता एवं पुत्रवधु भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री चंद्रेश गुप्ता द्वारा कराया गया। जिसका आज लोकार्पण स्वामी नरेंद्र देव आर्य के कल कमलों द्वारा किया गया। इस मौके पर श्रीकृष्ण आर्य विक्रांत आर्य  कुंनेद्र पाल आर्य प्रमोद आर्य अनिल गुप्ता विनोद गुप्ता बलवीर आर्य आदि मौजूद रहे।
    user_विमल गुप्ता पत्रकार
    विमल गुप्ता पत्रकार
    Advertising agency जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • देखिए, सरकार कहती है कि हर गरीब को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। लेकिन औरैया जिले से जो वीडियो सामने आया है, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ये मामला औरैया के एरवा कटरा इलाके के सूरजपुर गांव का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की रोते हुए अपने घर की हालत दिखा रही है। आप खुद सोचिए... बारिश हुई और पूरा घर तालाब बन गया। घर के अंदर चारों तरफ पानी ही पानी। खाना बनाने वाला चूल्हा भी पानी में डूब गया। हालत ऐसी हो गई कि परिवार खाना तक नहीं बना पाया। फिर घर के लोग झाड़ू और बाल्टी से पानी निकालते नजर आए। बताया जा रहा है कि ये परिवार राजेश कुमार जाटव का है। राजेश मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करते हैं। रहने के नाम पर सिर्फ दो पुराने और जर्जर कमरे हैं। बाकी खाना छप्पर के नीचे बनता है। लेकिन बारिश आते ही पूरा घर पानी से भर जाता है और जरूरी सामान भी डूब जाता है। परिवार का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रधान और अधिकारियों से प्रधानमंत्री आवास की मांग की, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि अगर ऐसे गरीब परिवार तक भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं पहुंच रहा, तो फिर आखिर योजना का फायदा किसे मिल रहा है? हालांकि, इस वीडियो और लगाए गए सभी आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासन की तरफ से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन इस परिवार की मदद करता है या नहीं। अगर परिवार वास्तव में पात्र है, तो क्या उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा या फिर ये मामला भी सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित रह जाएगा?
    1
    देखिए, सरकार कहती है कि हर गरीब को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। लेकिन औरैया जिले से जो वीडियो सामने आया है, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये मामला औरैया के एरवा कटरा इलाके के सूरजपुर गांव का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की रोते हुए अपने घर की हालत दिखा रही है।
आप खुद सोचिए... बारिश हुई और पूरा घर तालाब बन गया। घर के अंदर चारों तरफ पानी ही पानी। खाना बनाने वाला चूल्हा भी पानी में डूब गया। हालत ऐसी हो गई कि परिवार खाना तक नहीं बना पाया। फिर घर के लोग झाड़ू और बाल्टी से पानी निकालते नजर आए।
बताया जा रहा है कि ये परिवार राजेश कुमार जाटव का है। राजेश मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करते हैं। रहने के नाम पर सिर्फ दो पुराने और जर्जर कमरे हैं। बाकी खाना छप्पर के नीचे बनता है। लेकिन बारिश आते ही पूरा घर पानी से भर जाता है और जरूरी सामान भी डूब जाता है।
परिवार का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रधान और अधिकारियों से प्रधानमंत्री आवास की मांग की, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि अगर ऐसे गरीब परिवार तक भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं पहुंच रहा, तो फिर आखिर योजना का फायदा किसे मिल रहा है?
हालांकि, इस वीडियो और लगाए गए सभी आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासन की तरफ से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
अब देखना होगा कि वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन इस परिवार की मदद करता है या नहीं। अगर परिवार वास्तव में पात्र है, तो क्या उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा या फिर ये मामला भी सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित रह जाएगा?
    user_Ajay Prajapati
    Ajay Prajapati
    Lawyer फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • हजरतपुर थाना पुलिस पर लगे गंभीर आरोप 20 दिनों बाद भी नहीं चोरी खुलासा 🚨 बदायूं ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 हजरतपुर थाना पुलिस पर लगे गंभीर आरोप संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन 8658252442 बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमालपुर के मजरा गिरगिट नगला में करीब 20 दिन पहले हुई दो भैंसों की चोरी के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि उसने नामजद प्रार्थना पत्र थाना हजरतपुर में दिया था, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने जल्द भैंस बरामद कराने का आश्वासन देकर उससे अंगूठे का निशान भी ले लिया, लेकिन मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित का आरोप है कि न्याय की उम्मीद में वह लगातार उच्च अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में चोर मजबूत और पुलिस कमजोर नजर आ रही है। फिलहाल इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    3
    हजरतपुर थाना पुलिस पर लगे गंभीर आरोप 20 दिनों बाद भी नहीं  चोरी खुलासा 

🚨 बदायूं ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
हजरतपुर थाना पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
संवाददाता प्रवेंद्र सिंह 
फोन 8658252442
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमालपुर के मजरा गिरगिट नगला में करीब 20 दिन पहले हुई दो भैंसों की चोरी के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।
पीड़ित का आरोप है कि उसने नामजद प्रार्थना पत्र थाना हजरतपुर में दिया था, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने जल्द भैंस बरामद कराने का आश्वासन देकर उससे अंगूठे का निशान भी ले लिया, लेकिन मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित का आरोप है कि न्याय की उम्मीद में वह लगातार उच्च अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में चोर मजबूत और पुलिस कमजोर नजर आ रही है।
फिलहाल इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Pravendra Singh
    Pravendra Singh
    Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • CITY NEWS डीएम ने आपदा नियंत्रण कक्ष और राजस्व अभिलेखागार का किया औचक निरीक्षण
    1
    CITY NEWS डीएम ने आपदा नियंत्रण कक्ष और राजस्व अभिलेखागार का किया औचक निरीक्षण
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • एटा ब्रैकिंग..... एटा के माया पैलेस के प्रभा रेस्टोरेंट में परोसी गई 2200 रुपए की खराब दाल पर हंगामा। एटा के एक मशहूर प्रभा होटल में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब खाने में परोसी गई दाल मखनी खराब निकली। आरोप है कि होटल प्रबंधन ने पहले तो खराब दाल मखनी को नजर अंदाज किया और बाद में उसका बिल भी वसूलने की कोशिश की। दरअसल मामला एटा के प्रभा रेस्टोरेंट का है, जहां श्री वार्ष्णेय नवयुवक मंडल की एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक खत्म होने के बाद मंडल की ओर से सभी पदाधिकारियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। खाने में कढ़ाई पनीर, दाल मखनी और पाइनएप्पल रायता परोसा गया। जैसे ही पदाधिकारी खाना खाने बैठे और दाल मखनी की पहली चम्मच खाई, उसमें से कड़वाहट आ रही थी। मौजूद लोगों ने तुरंत होटल स्टाफ को इसकी शिकायत की। स्टाफ ने दाल को नजर अंदाज किया और कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। इसके बाद होटल प्रबंधन ने मामला संभालने के लिए दाल अरहर परोस दी, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि खराब दाल मखनी का 2200 रुपया का बिल भी ग्राहकों के खाते में जोड़ दिया गया। जब लोगों ने इसका विरोध किया और कहा कि उन्होंने दाल मखनी खाई ही नहीं, तो उसका बिल क्यों दिया जाए, तब काफी बहस के बाद होटल मालिक ने कहा बिल तो लगेगा जो चाहे वो कर लो। अब सवाल यह उठता है कि क्या इस तरह से लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है? बरसात के मौसम में खराब खाना गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि खाद्य विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है या नहीं। रिपोर्ट: वैभव वार्ष्णेय, एटा मो.8006209854 #highlight Following Love PMO India Chief Minister Office Uttar Pradesh Brajesh Pathak Food Safety and Standards Authority of India DM Etah Etah City - U.P Apna Etah Pramod Gupta Vipin kumar david MLA Virendra Singh Lodhi Mla Vipin Kumar David
    1
    एटा ब्रैकिंग.....

एटा के माया पैलेस के प्रभा रेस्टोरेंट में परोसी गई 2200 रुपए की खराब दाल पर हंगामा। 

एटा के एक मशहूर प्रभा होटल में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब खाने में परोसी गई दाल मखनी खराब निकली। आरोप है कि होटल प्रबंधन ने पहले तो खराब दाल मखनी को नजर अंदाज किया और बाद में उसका बिल भी वसूलने की कोशिश की।

दरअसल मामला एटा के प्रभा रेस्टोरेंट का है, जहां श्री वार्ष्णेय नवयुवक मंडल की एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक खत्म होने के बाद मंडल की ओर से सभी पदाधिकारियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।

खाने में कढ़ाई पनीर, दाल मखनी और पाइनएप्पल रायता परोसा गया। जैसे ही पदाधिकारी खाना खाने बैठे और दाल मखनी की पहली चम्मच खाई, उसमें से कड़वाहट आ रही थी। 

मौजूद लोगों ने तुरंत होटल स्टाफ को इसकी शिकायत की। स्टाफ ने दाल को नजर अंदाज किया और कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। 

इसके बाद होटल प्रबंधन ने मामला संभालने के लिए दाल अरहर परोस दी, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि खराब दाल मखनी का 2200 रुपया का बिल भी ग्राहकों के खाते में जोड़ दिया गया।

जब लोगों ने इसका विरोध किया और कहा कि उन्होंने दाल मखनी खाई ही नहीं, तो उसका बिल क्यों दिया जाए, तब काफी बहस के बाद होटल मालिक ने कहा बिल तो लगेगा जो चाहे वो कर लो। 

अब सवाल यह उठता है कि क्या इस तरह से लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है? बरसात के मौसम में खराब खाना गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि खाद्य विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है या नहीं। 

रिपोर्ट: वैभव वार्ष्णेय, एटा
मो.8006209854

#highlight Following Love PMO India Chief Minister Office Uttar Pradesh Brajesh Pathak Food Safety and Standards Authority of India  DM Etah Etah City - U.P Apna Etah Pramod Gupta Vipin kumar david MLA Virendra Singh Lodhi Mla Vipin Kumar David
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आर्य समाज मंदिर परिसर में जिला स्थलीय आर्य अधिवेशन का हुआ भव्य आयोजन जलालाबाद स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में जिला स्तरीय आर्य अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया। अधिवेशन में जिले भर से आए आर्य समाज के पदाधिकारियों, विद्वानों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आर्य प्रतिनिधि सभा के पंकज कुमार आर्य कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती के विचार आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक सुधार, नारी सम्मान, वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा अंधविश्वास और कुरीतियों के उन्मूलन पर विशेष बल दिया। इसके अलावा भाजपा महिला सभा की क्षेत्रीय महामंत्री व जलालाबाद आर्य समाज की संरक्षक चंद्रेश गुप्ता ने समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना, युवाओं को संस्कारवान बनाने तथा वैदिक सिद्धांतों के अनुरूप जीवन जीने का आह्वान किया। अधिवेशन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, भजन एवं विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर कुंनेद्र पाल आर्य नरेंद्र देव आर्य प्रमोद आर्य अनिल गुप्ता विनोद गुप्ता बलवीर आर्य आदि मौजूद रहे।
    1
    आर्य समाज मंदिर परिसर में जिला स्थलीय आर्य अधिवेशन का हुआ भव्य आयोजन
जलालाबाद स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में जिला स्तरीय आर्य अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया। अधिवेशन में जिले भर से आए आर्य समाज के पदाधिकारियों, विद्वानों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आर्य प्रतिनिधि सभा के पंकज कुमार आर्य कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती के विचार आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक सुधार, नारी सम्मान, वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा अंधविश्वास और कुरीतियों के उन्मूलन पर विशेष बल दिया। इसके अलावा भाजपा महिला सभा की क्षेत्रीय महामंत्री व जलालाबाद आर्य समाज की संरक्षक चंद्रेश गुप्ता ने समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना, युवाओं को संस्कारवान बनाने तथा वैदिक सिद्धांतों के अनुरूप जीवन जीने का आह्वान किया।
अधिवेशन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, भजन एवं विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर कुंनेद्र पाल आर्य नरेंद्र देव आर्य प्रमोद आर्य अनिल गुप्ता विनोद गुप्ता बलवीर आर्य आदि मौजूद रहे।
    user_विमल गुप्ता पत्रकार
    विमल गुप्ता पत्रकार
    Advertising agency जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सीसीटीवी फुटेज में नजर आए मूर्ति चोर। फुटेज हुई वायरल सीसीटीवी फुटेज में नजर आए मूर्ति चोर। फुटेज हुई वायरल रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट धर्म प्रेमियों ने नई मूर्तियां की स्थापित एटा/जलेसर - नगर के मोहल्ला शेरगंज स्थित माता मंदिर के निकट नवनिर्मित शिव मंदिर से चार मूर्तियां चोरी होने एवं भगवान शिव की मूर्ति छति ग्रस्त किए जाने से धर्म प्रेमियों में रोष व्याप्त हो गया था मंदिर के निकट की दुकान की सीसीटीवी फुटेज में मूर्ति चोरों के संबंध में हुई जानकारी विवाद करने वाले व्यक्ति की बेटी ही चोरी कर ले गई मूर्तिया विवाद करने वाले व्यक्ति रमेश चंद्र के द्वारा मंदिर की भूमि को लेकर पीछे 4 साल से कब्जाए जाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन धर्म प्रेमियों के कड़े विरोध के चलते उक्त भूमि पर कर्ज नहीं कर पाया है सनत रहे के कई वर्ष पूर्व भी उक्त रमेश चंद्र के द्वारा कब्जे का प्रयास किया गया था इस व्यक्ति के पास 44 फुट सड़क किनारे भूमि का बैनामा है जिसमें साडे 42 फुट भूमि छे दुकाने बनी हुई है वहीं डेढ़ फुट इसकी भूमि खाली पड़ी है लेकिन उक्त व्यक्ति पूर्व में सरकारी नौकरी भी करता रहा अब मौके पर आकर जबरदस्ती मंदिर की भूमि कब्जाने का प्रयास कर रहा है इस संबंध में पूर्व में शहर लेखपाल द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट में जो दुकानें बनी है वह भूमि सरकारी है लेकिन उसके बादजूद भी मंदिर की भूमि को कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है जिस धर्म प्रेमी किसी भी कीमत पर नहीं होने दे रहे बीते एक माह पूर्व ही विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी जिसमें उप जिलाधिकारी पीयूष रावत के द्वारा उक्त भूमि को कुर्क करके नगर पालिका को सोपा गया था 3 और 4 अगस्त की रात्रि 2:33 पर हुई चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रही थी जिसमें रमेश चंद्र की बेटियां मूर्तियां ले जाती हुई दिखी मूर्तियां चोरी होने की घटना के उपरांत हिंदू धर्म प्रेमियों में रोष व्याप्त था हिंदू समुदाय के द्वारा नई मूर्तियां मंगा कर देर शाम उन्हें पुन स्थापित कराई गई उक्त प्रकरण में गति दिवस संदीप गोयल पुत्र गिरीश चंद्र गोयल के द्वारा मूर्ति चोरी होने के संबंध में रमेश चंद्र एवं उनकी पुत्री पर चोरी करने की आशंका जताई गई थी जो सीसीटीवी फुटेज आने के बाद सच साबित हुई सभासद पति एवं भाजपा नेता झरनेद्र सिंह ने ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज आने के बाद स्थिति स्पष्ट होने के उपरांत क्या कोतवाली पुलिस मूर्ति चोरों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करेगी
    1
    सीसीटीवी फुटेज में नजर आए मूर्ति चोर। फुटेज हुई वायरल 
सीसीटीवी फुटेज में नजर आए मूर्ति चोर। फुटेज हुई वायरल 
रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट 
धर्म प्रेमियों ने नई मूर्तियां की स्थापित 
एटा/जलेसर - नगर के मोहल्ला शेरगंज स्थित माता मंदिर के निकट नवनिर्मित शिव मंदिर से चार मूर्तियां चोरी होने एवं भगवान शिव की मूर्ति छति ग्रस्त किए जाने से धर्म प्रेमियों में रोष व्याप्त हो गया था मंदिर के निकट की दुकान की सीसीटीवी फुटेज में मूर्ति चोरों के संबंध में हुई जानकारी विवाद करने वाले व्यक्ति की बेटी ही चोरी कर ले गई मूर्तिया
विवाद करने वाले व्यक्ति रमेश चंद्र के द्वारा मंदिर की भूमि को लेकर पीछे 4 साल से कब्जाए जाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन धर्म प्रेमियों के कड़े विरोध के चलते उक्त भूमि पर कर्ज नहीं कर पाया है सनत रहे के कई वर्ष पूर्व भी उक्त रमेश चंद्र के द्वारा कब्जे का प्रयास किया गया था इस व्यक्ति के पास 44 फुट सड़क किनारे भूमि का बैनामा है जिसमें साडे 42 फुट भूमि छे दुकाने बनी हुई है वहीं डेढ़ फुट इसकी भूमि खाली पड़ी है लेकिन उक्त व्यक्ति पूर्व में सरकारी नौकरी भी करता रहा अब मौके पर आकर जबरदस्ती मंदिर की भूमि कब्जाने का प्रयास कर रहा है इस संबंध में पूर्व में शहर लेखपाल द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट में जो दुकानें बनी है वह भूमि सरकारी है लेकिन उसके बादजूद भी मंदिर की भूमि को कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है जिस धर्म प्रेमी किसी भी कीमत पर नहीं होने दे रहे 
बीते एक माह पूर्व ही विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी जिसमें उप जिलाधिकारी पीयूष रावत के द्वारा उक्त भूमि को कुर्क करके नगर पालिका को सोपा गया था
3 और 4 अगस्त की रात्रि 2:33 पर हुई चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रही थी जिसमें रमेश चंद्र की बेटियां मूर्तियां ले जाती हुई दिखी मूर्तियां चोरी होने की घटना के उपरांत हिंदू धर्म प्रेमियों में रोष व्याप्त था हिंदू समुदाय के द्वारा नई मूर्तियां मंगा कर देर शाम उन्हें पुन स्थापित कराई गई 
उक्त प्रकरण में गति दिवस संदीप गोयल पुत्र गिरीश चंद्र गोयल के द्वारा मूर्ति चोरी होने के संबंध में रमेश चंद्र एवं उनकी पुत्री पर चोरी करने की आशंका जताई गई थी जो सीसीटीवी फुटेज आने के बाद सच साबित हुई 
सभासद पति एवं भाजपा नेता झरनेद्र सिंह ने ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज आने के बाद स्थिति स्पष्ट होने के उपरांत क्या कोतवाली पुलिस मूर्ति चोरों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करेगी
    user_Ravendra Jadon पत्रकार
    Ravendra Jadon पत्रकार
    Farmer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.