मिशन 2027: मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प, बसपा की कैडर मीटिंग में संगठन मजबूती पर जोर सुकरौली (कुशीनगर)। विकासखंड सुकरौली क्षेत्र के बरसैना चौराहे पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सेक्टर और बूथ स्तरीय कैडर मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर पार्टी का आधार बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने बहन कुमारी मायावती को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गोरखपुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी कमलेश गौतम ने कहा कि वर्ष 2027 में बहन कुमारी मायावती को मुख्यमंत्री बनाकर लखनऊ पहुंचाना बसपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के वास्तविक कल्याण, अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। एकजुटता से मजबूत होगा संगठन कमलेश गौतम ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि आपसी फूट और लालच में पड़कर समाज की ताकत कमजोर नहीं करनी चाहिए। यदि समाज के लोग बिखरेंगे तो विकास और अधिकारों की लड़ाई पीछे छूट जाएगी। उन्होंने समाज के स्वाभिमान और अधिकारों को मजबूत करने के लिए एकजुटता बनाए रखने तथा सेक्टर और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। पदाधिकारियों ने लिया संकल्प बैठक की अध्यक्षता गोरखपुर मंडल प्रभारी हरेंद्र कुमार गौतम ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कोषाध्यक्ष शैलेश गुप्ता और बसपा नेता हिमांशु मिश्रा मौजूद रहे। इस दौरान हाटा विधानसभा प्रभारी राज मंगल भारती, हाटा विधानसभा प्रभारी श्री राम कुमार, हाटा विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण कुमार गौतम, विधानसभा महासचिव राजेश कुमार गौतम, विधानसभा सचिव फेकू प्रसाद और विधानसभा संयोजक बीवीएफ राम सुरेश सिंघानिया सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के अंत में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बसपा की नीतियों तथा बहन मायावती के शासनकाल में संचालित जनहितकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही मिशन 2027 के तहत पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने पर सहमति जताई।
मिशन 2027: मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प, बसपा की कैडर मीटिंग में संगठन मजबूती पर जोर सुकरौली (कुशीनगर)। विकासखंड सुकरौली क्षेत्र के बरसैना चौराहे पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सेक्टर और बूथ स्तरीय कैडर मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर पार्टी का आधार बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने बहन कुमारी मायावती को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गोरखपुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी कमलेश गौतम ने कहा कि वर्ष 2027 में बहन कुमारी मायावती को मुख्यमंत्री बनाकर लखनऊ पहुंचाना बसपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के वास्तविक कल्याण, अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। एकजुटता से मजबूत होगा संगठन कमलेश गौतम ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि आपसी फूट और लालच में पड़कर समाज की ताकत कमजोर नहीं करनी चाहिए। यदि समाज के लोग बिखरेंगे तो विकास और अधिकारों की लड़ाई पीछे छूट जाएगी। उन्होंने समाज के स्वाभिमान और अधिकारों को मजबूत करने के लिए एकजुटता बनाए रखने तथा सेक्टर और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। पदाधिकारियों ने लिया संकल्प बैठक की अध्यक्षता गोरखपुर मंडल प्रभारी हरेंद्र कुमार गौतम ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कोषाध्यक्ष शैलेश गुप्ता और बसपा नेता हिमांशु मिश्रा मौजूद रहे। इस दौरान हाटा विधानसभा प्रभारी राज मंगल भारती, हाटा विधानसभा प्रभारी श्री राम कुमार, हाटा विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण कुमार गौतम, विधानसभा महासचिव राजेश कुमार गौतम, विधानसभा सचिव फेकू प्रसाद और विधानसभा संयोजक बीवीएफ राम सुरेश सिंघानिया सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के अंत में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बसपा की नीतियों तथा बहन मायावती के शासनकाल में संचालित जनहितकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही मिशन 2027 के तहत पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने पर सहमति जताई।
- मिशन 2027: मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प, बसपा की कैडर मीटिंग में संगठन मजबूती पर जोर सुकरौली (कुशीनगर)। विकासखंड सुकरौली क्षेत्र के बरसैना चौराहे पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सेक्टर और बूथ स्तरीय कैडर मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर पार्टी का आधार बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने बहन कुमारी मायावती को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गोरखपुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी कमलेश गौतम ने कहा कि वर्ष 2027 में बहन कुमारी मायावती को मुख्यमंत्री बनाकर लखनऊ पहुंचाना बसपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के वास्तविक कल्याण, अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। एकजुटता से मजबूत होगा संगठन कमलेश गौतम ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि आपसी फूट और लालच में पड़कर समाज की ताकत कमजोर नहीं करनी चाहिए। यदि समाज के लोग बिखरेंगे तो विकास और अधिकारों की लड़ाई पीछे छूट जाएगी। उन्होंने समाज के स्वाभिमान और अधिकारों को मजबूत करने के लिए एकजुटता बनाए रखने तथा सेक्टर और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। पदाधिकारियों ने लिया संकल्प बैठक की अध्यक्षता गोरखपुर मंडल प्रभारी हरेंद्र कुमार गौतम ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कोषाध्यक्ष शैलेश गुप्ता और बसपा नेता हिमांशु मिश्रा मौजूद रहे। इस दौरान हाटा विधानसभा प्रभारी राज मंगल भारती, हाटा विधानसभा प्रभारी श्री राम कुमार, हाटा विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण कुमार गौतम, विधानसभा महासचिव राजेश कुमार गौतम, विधानसभा सचिव फेकू प्रसाद और विधानसभा संयोजक बीवीएफ राम सुरेश सिंघानिया सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के अंत में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बसपा की नीतियों तथा बहन मायावती के शासनकाल में संचालित जनहितकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही मिशन 2027 के तहत पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने पर सहमति जताई।1
- जनगणना की शुरुआत को लेकर डीएम ने दी जानकारी............. जनगणना की शुरुआत को लेकर डीएम ने दी जानकारी............. देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि जनगणना की शुरुआत बरहज तहसील क्षेत्र से शुरू होगी।1
- 👉तमकुहीराज में 31 अक्टूबर से सजेगा रॉकेट्री का राष्ट्रीय मंच, देशभर की 76 टीमें लेंगी हिस्सा 👉608 विद्यार्थी और 150 शिक्षक-मेंटर होंगे शामिल, सांसद शशांक मणि ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी ✍️आई कैन न्यूज / कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक राष्ट्रीय स्तर की ‘IN-SPACE नारायणी रॉकेट्री कप-2026’ प्रतियोगिता आयोजित होगी। नारायणी नदी के तट पर होने वाले इस चार दिवसीय आयोजन में देशभर की 76 टीमें भाग लेंगी, जिनमें 608 विद्यार्थी और 150 शिक्षक एवं मेंटर शामिल होंगे। कुशीनगर के पथिक निवास में आयोजित प्रेसवार्ता में देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता में 48 टीमें कैनसेट और 28 टीमें मॉडल रॉकेट्री श्रेणी में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। विद्यार्थी रॉकेट निर्माण, डिजाइन, प्रक्षेपण और पेलोड की सुरक्षित वापसी जैसी तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन करेंगे। सांसद ने कहा कि उनकी विकास पहल ‘अमृत प्रयास’ के तहत पूर्वांचल के युवाओं को विज्ञान, अंतरिक्ष तकनीक और नवाचार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित होने के साथ युवाओं को नए अवसर मिलेंगे। IN-SPACE, श्रीनारायणी साइंस डेवलपमेंट फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित यह प्रतियोगिता कुशीनगर को राष्ट्रीय स्तर पर वैज्ञानिक नवाचार की नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- रोटरी क्लब कुशीनगर ने मनाया विश्व पोलियो दिवस......... अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा कसया स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोलियो टीकाकरण और विश्व से उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व पोलियो दिवस मनाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी ने विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए रोटरी क्लब के सतत प्रयासों और जनसेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त भारत अभियान में रोटरी की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि वे नियमित टीकाकरण एवं विशेष पोलियो अभियान के दौरान अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि हर बच्चा स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की ओर अग्रसर हो सके। रोटरी के सह संरक्षक वाहिद अली ने बताया कि 24 अक्टूबर को मनाए जाने वाले विश्व पोलियो दिवस की शुरुआत रोटरी फाउंडेशन द्वारा पोलियोमाइलाइटिस (पोलियो) के खिलाफ पहला टीका विकसित करने वाली टीम का नेतृत्व करने वाले जोनास साल्क के जन्म के उपलक्ष्य में की गई थी। ग्लोबल पोलियो उन्मूलन पहल को रोटरी इंटरनेशनल और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा 1988 में शुरू किया गया था, उस समय 125 देशों में पोलियो के लगभग 350000 मामले थे। रोटरी उन मेहनती सदस्यों और कर्मचारियों को भी धन्यवाद करता है जो कभी-कभी अपने जीवन को जोखिम में डाल कर कुछ सबसे दुर्गम इलाकों और स्थानों में डोर-टू-डोर जाकर टीकाकरण करते हैं। खूंखार बीमारी पोलियो का आज तक कोई इलाज नहीं निकाला जा सका है परंतु इसे होने से रोका जा सकता है। इसे होने से रोकने के लिए 5 साल से कम उम्र की आयु के बच्चों को पोलियो की ओरल वैक्सीन दी जाती है, अर्थात इसकी रोकथाम ही इसका इलाज है। रोटरी के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि यह बीमारी अधिकांश देशों से मिट चुकी है और, 2013 तक कई देशों को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया गया है, लेकिन अब भी पाकिस्तान, अफगानिस्तान जैसे देशों में कुछ सबसे अधिक हाशिए वाले और गरीब लोगों में इस बीमारी की दुर्लभ घटनाएं देखी जा रही है, जिससे दुनिया के किसी भी हिस्से में इस बीमारी के दोबारा उभरने का खतरा बना हुआ है। वर्ष 2014 में डब्ल्यूएचओ द्वारा भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित किया जा चुका है। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया के अधीक्षक मार्कण्डेय चतुर्वेदी , रोटरी के सह संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय सिंह, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, निदेशक सुनील सिंह, निदेशक अमित श्रीवास्तव, सार्जेंट एट आर्म्स सत्येंद्र राय, आशीष अग्रवाल, विनोद वर्मा, आनंदपाल सिंह, दीपक जायसवाल एवं आदिल खान के अलावा की गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- ‘यादों को फिर से मुस्कुराने दो’ का लोकार्पण | साहित्य से दूर होती युवा पीढ़ी पर जताई चिंता1
- बिहार में जेडीयू से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने पर विधायक अनंत सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "कोई गम नही.. हम अपनी पार्टी बना लेंगे।" नीतीश जी की पार्टी थी अब वो है ही नही.. बिहार में जेडीयू से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने पर विधायक अनंत सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "कोई गम नही.. हम अपनी पार्टी बना लेंगे।" नीतीश जी की पार्टी थी अब वो है ही नही..1
- देवरिया में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत चला बहू-बेटी अभियान, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक परित्यक्ता, तलाकशुदा, विधवा और निराश्रित महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर जोर, विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी देवरिया में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत चला बहू-बेटी अभियान, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक परित्यक्ता, तलाकशुदा, विधवा और निराश्रित महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर जोर, विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी देवरिया, 25 अक्टूबर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के उद्देश्य से देवरिया पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत रविवार को जिलेभर में व्यापक स्तर पर बहू-बेटी अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों और एंटी रोमियो टीमों ने गांवों और कस्बों में चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान का विशेष उद्देश्य परित्यक्ता, तलाकशुदा, विधवा, निराश्रित और दहेज उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। महिला पुलिसकर्मियों ने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, साइबर अपराध और समाज में व्याप्त अन्य कुरीतियों के संबंध में जानकारी देते हुए उनसे बचाव के तरीके बताए। साथ ही पीड़ित महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने और कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अलावा महुआडीह के जंगल बेलवा, मदनपुर के करायल शुक्ल, एकौना के नारायणपुर औराई, सलेमपुर के ओवरब्रिज पश्चिमी छोर, भाटपाररानी के रतसिया मोड़ एवं मालवीय रोड, श्रीरामपुर के चित्रसेन बनकटा और बरहज के मिशन शक्ति केंद्र सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को आपातकालीन सहायता के लिए डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, एंबुलेंस सेवा 108 और 102 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण से जुड़ी योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया। सरकारी योजनाओं और नए कानूनों की जानकारी अभियान के दौरान निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को फैमिली काउंसलिंग, निःशुल्क विधिक परामर्श और कानूनी सहायता के प्रावधानों से भी अवगत कराया गया। इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए पीड़ित-केंद्रित न्याय व्यवस्था के बारे में समझाया गया। पुलिस टीमों ने जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।4
- शराब के नशे में घर पहुंचकर कर रहा था गाली-गलौज, भतीजे ने फावड़े से सिर पर किया वार, चाचा की मौत खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पिपरा खेमकरन गांव की घटना, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ शराब के नशे में घर पहुंचकर कर रहा था गाली-गलौज, भतीजे ने फावड़े से सिर पर किया वार, चाचा की मौत खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पिपरा खेमकरन गांव की घटना, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ देवरिया। खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पिपरा खेमकरन गांव में शराब के नशे में घर पहुंचे एक व्यक्ति की गाली-गलौज के दौरान उसके भतीजे ने फावड़े से सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना 24 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे की है। पिपरा खेमकरन निवासी संदीप राजभर (पुत्र तेज बहादुर राजभर) शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस दौरान वह गाली-गलौज कर रहा था। इसी बीच उसके भतीजे ने फावड़े से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल संदीप को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। इस मामले में वादिनी गुड्डी राजभर की तहरीर पर खुखुन्दू थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपित से पूछताछ की जा रही है।1