logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनगणना की शुरुआत को लेकर डीएम ने दी जानकारी............. जनगणना की शुरुआत को लेकर डीएम ने दी जानकारी............. देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि जनगणना की शुरुआत बरहज तहसील क्षेत्र से शुरू होगी।

2 hrs ago
user_Sunil kumar sharma
Sunil kumar sharma
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जनगणना की शुरुआत को लेकर डीएम ने दी जानकारी............. जनगणना की शुरुआत को लेकर डीएम ने दी जानकारी............. देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि जनगणना की शुरुआत बरहज तहसील क्षेत्र से शुरू होगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनगणना की शुरुआत को लेकर डीएम ने दी जानकारी............. जनगणना की शुरुआत को लेकर डीएम ने दी जानकारी............. देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि जनगणना की शुरुआत बरहज तहसील क्षेत्र से शुरू होगी।
    1
    जनगणना की शुरुआत को लेकर डीएम ने दी जानकारी.............
जनगणना की शुरुआत को लेकर डीएम ने दी जानकारी.............
देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि जनगणना की शुरुआत बरहज तहसील क्षेत्र से शुरू होगी।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मिशन 2027: मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प, बसपा की कैडर मीटिंग में संगठन मजबूती पर जोर सुकरौली (कुशीनगर)। विकासखंड सुकरौली क्षेत्र के बरसैना चौराहे पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सेक्टर और बूथ स्तरीय कैडर मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर पार्टी का आधार बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने बहन कुमारी मायावती को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गोरखपुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी कमलेश गौतम ने कहा कि वर्ष 2027 में बहन कुमारी मायावती को मुख्यमंत्री बनाकर लखनऊ पहुंचाना बसपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के वास्तविक कल्याण, अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। एकजुटता से मजबूत होगा संगठन कमलेश गौतम ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि आपसी फूट और लालच में पड़कर समाज की ताकत कमजोर नहीं करनी चाहिए। यदि समाज के लोग बिखरेंगे तो विकास और अधिकारों की लड़ाई पीछे छूट जाएगी। उन्होंने समाज के स्वाभिमान और अधिकारों को मजबूत करने के लिए एकजुटता बनाए रखने तथा सेक्टर और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। पदाधिकारियों ने लिया संकल्प बैठक की अध्यक्षता गोरखपुर मंडल प्रभारी हरेंद्र कुमार गौतम ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कोषाध्यक्ष शैलेश गुप्ता और बसपा नेता हिमांशु मिश्रा मौजूद रहे। इस दौरान हाटा विधानसभा प्रभारी राज मंगल भारती, हाटा विधानसभा प्रभारी श्री राम कुमार, हाटा विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण कुमार गौतम, विधानसभा महासचिव राजेश कुमार गौतम, विधानसभा सचिव फेकू प्रसाद और विधानसभा संयोजक बीवीएफ राम सुरेश सिंघानिया सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के अंत में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बसपा की नीतियों तथा बहन मायावती के शासनकाल में संचालित जनहितकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही मिशन 2027 के तहत पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने पर सहमति जताई।
    1
    मिशन 2027: मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प, बसपा की कैडर मीटिंग में संगठन मजबूती पर जोर
सुकरौली (कुशीनगर)। विकासखंड सुकरौली क्षेत्र के बरसैना चौराहे पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सेक्टर और बूथ स्तरीय कैडर मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर पार्टी का आधार बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने बहन कुमारी मायावती को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गोरखपुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी कमलेश गौतम ने कहा कि वर्ष 2027 में बहन कुमारी मायावती को मुख्यमंत्री बनाकर लखनऊ पहुंचाना बसपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के वास्तविक कल्याण, अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।
एकजुटता से मजबूत होगा संगठन
कमलेश गौतम ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि आपसी फूट और लालच में पड़कर समाज की ताकत कमजोर नहीं करनी चाहिए। यदि समाज के लोग बिखरेंगे तो विकास और अधिकारों की लड़ाई पीछे छूट जाएगी। उन्होंने समाज के स्वाभिमान और अधिकारों को मजबूत करने के लिए एकजुटता बनाए रखने तथा सेक्टर और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
पदाधिकारियों ने लिया संकल्प
बैठक की अध्यक्षता गोरखपुर मंडल प्रभारी हरेंद्र कुमार गौतम ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कोषाध्यक्ष शैलेश गुप्ता और बसपा नेता हिमांशु मिश्रा मौजूद रहे।
इस दौरान हाटा विधानसभा प्रभारी राज मंगल भारती, हाटा विधानसभा प्रभारी श्री राम कुमार, हाटा विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण कुमार गौतम, विधानसभा महासचिव राजेश कुमार गौतम, विधानसभा सचिव फेकू प्रसाद और विधानसभा संयोजक बीवीएफ राम सुरेश सिंघानिया सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बसपा की नीतियों तथा बहन मायावती के शासनकाल में संचालित जनहितकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही मिशन 2027 के तहत पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने पर सहमति जताई।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • चिरैयाकोट में हुआ रावण दहन 🔥 | हाफिजपुर चट्टी, मऊ | बुराई पर अच्छाई की जीत 🚩 चिरैयाकोट के हाफिजपुर चट्टी पर रावण दहन का आयोजन मऊ जिले के चिरैयाकोट में स्थित हाफिजपुर चट्टी में विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और रावण दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय स्तर पर आवश्यक प्रबंध किए गए। स्थान: हाफिजपुर चट्टी, चिरैयाकोट, जिला मऊ, उत्तर प्रदेश #Chiraiyakot #HafizpurChatti #MauNews #RavanDahan #Dussehra #LocalNews #UPNews
    1
    चिरैयाकोट में हुआ रावण दहन 🔥 | हाफिजपुर चट्टी, मऊ | बुराई पर अच्छाई की जीत 🚩
चिरैयाकोट के हाफिजपुर चट्टी पर रावण दहन का आयोजन
मऊ जिले के चिरैयाकोट में स्थित हाफिजपुर चट्टी में विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और रावण दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।
आयोजकों ने कहा कि विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय स्तर पर आवश्यक प्रबंध किए गए।
स्थान: हाफिजपुर चट्टी, चिरैयाकोट, जिला मऊ, उत्तर प्रदेश
#Chiraiyakot #HafizpurChatti #MauNews #RavanDahan #Dussehra #LocalNews #UPNews
    user_Shiva Yadav
    Shiva Yadav
    मधुबन, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भाटपार रानी दुर्गा प्रतिमाओं का भक्त ले चले विसर्जन स्थल
    1
    भाटपार रानी दुर्गा प्रतिमाओं का भक्त ले चले विसर्जन स्थल
    user_पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकारिता करता हूं सच के साथ आप के साथ भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ‘यादों को फिर से मुस्कुराने दो’ का लोकार्पण | साहित्य से दूर होती युवा पीढ़ी पर जताई चिंता
    1
    ‘यादों को फिर से मुस्कुराने दो’ का लोकार्पण | साहित्य से दूर होती युवा पीढ़ी पर जताई चिंता
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • देवरिया में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत चला बहू-बेटी अभियान, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक परित्यक्ता, तलाकशुदा, विधवा और निराश्रित महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर जोर, विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी देवरिया में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत चला बहू-बेटी अभियान, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक परित्यक्ता, तलाकशुदा, विधवा और निराश्रित महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर जोर, विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी देवरिया, 25 अक्टूबर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के उद्देश्य से देवरिया पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत रविवार को जिलेभर में व्यापक स्तर पर बहू-बेटी अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों और एंटी रोमियो टीमों ने गांवों और कस्बों में चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान का विशेष उद्देश्य परित्यक्ता, तलाकशुदा, विधवा, निराश्रित और दहेज उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। महिला पुलिसकर्मियों ने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, साइबर अपराध और समाज में व्याप्त अन्य कुरीतियों के संबंध में जानकारी देते हुए उनसे बचाव के तरीके बताए। साथ ही पीड़ित महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने और कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अलावा महुआडीह के जंगल बेलवा, मदनपुर के करायल शुक्ल, एकौना के नारायणपुर औराई, सलेमपुर के ओवरब्रिज पश्चिमी छोर, भाटपाररानी के रतसिया मोड़ एवं मालवीय रोड, श्रीरामपुर के चित्रसेन बनकटा और बरहज के मिशन शक्ति केंद्र सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को आपातकालीन सहायता के लिए डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, एंबुलेंस सेवा 108 और 102 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण से जुड़ी योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया। सरकारी योजनाओं और नए कानूनों की जानकारी अभियान के दौरान निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को फैमिली काउंसलिंग, निःशुल्क विधिक परामर्श और कानूनी सहायता के प्रावधानों से भी अवगत कराया गया। इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए पीड़ित-केंद्रित न्याय व्यवस्था के बारे में समझाया गया। पुलिस टीमों ने जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
    4
    देवरिया में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत चला बहू-बेटी अभियान, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
परित्यक्ता, तलाकशुदा, विधवा और निराश्रित महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर जोर, विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

देवरिया में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत चला बहू-बेटी अभियान, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
परित्यक्ता, तलाकशुदा, विधवा और निराश्रित महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर जोर, विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
देवरिया, 25 अक्टूबर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के उद्देश्य से देवरिया पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत रविवार को जिलेभर में व्यापक स्तर पर बहू-बेटी अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों और एंटी रोमियो टीमों ने गांवों और कस्बों में चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
अभियान का विशेष उद्देश्य परित्यक्ता, तलाकशुदा, विधवा, निराश्रित और दहेज उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। महिला पुलिसकर्मियों ने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, साइबर अपराध और समाज में व्याप्त अन्य कुरीतियों के संबंध में जानकारी देते हुए उनसे बचाव के तरीके बताए। साथ ही पीड़ित महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने और कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अलावा महुआडीह के जंगल बेलवा, मदनपुर के करायल शुक्ल, एकौना के नारायणपुर औराई, सलेमपुर के ओवरब्रिज पश्चिमी छोर, भाटपाररानी के रतसिया मोड़ एवं मालवीय रोड, श्रीरामपुर के चित्रसेन बनकटा और बरहज के मिशन शक्ति केंद्र सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को आपातकालीन सहायता के लिए डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, एंबुलेंस सेवा 108 और 102 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण से जुड़ी योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया।
सरकारी योजनाओं और नए कानूनों की जानकारी
अभियान के दौरान निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को फैमिली काउंसलिंग, निःशुल्क विधिक परामर्श और कानूनी सहायता के प्रावधानों से भी अवगत कराया गया।
इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए पीड़ित-केंद्रित न्याय व्यवस्था के बारे में समझाया गया। पुलिस टीमों ने जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Graphic designer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शराब के नशे में घर पहुंचकर कर रहा था गाली-गलौज, भतीजे ने फावड़े से सिर पर किया वार, चाचा की मौत खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पिपरा खेमकरन गांव की घटना, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ शराब के नशे में घर पहुंचकर कर रहा था गाली-गलौज, भतीजे ने फावड़े से सिर पर किया वार, चाचा की मौत खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पिपरा खेमकरन गांव की घटना, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ देवरिया। खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पिपरा खेमकरन गांव में शराब के नशे में घर पहुंचे एक व्यक्ति की गाली-गलौज के दौरान उसके भतीजे ने फावड़े से सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना 24 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे की है। पिपरा खेमकरन निवासी संदीप राजभर (पुत्र तेज बहादुर राजभर) शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस दौरान वह गाली-गलौज कर रहा था। इसी बीच उसके भतीजे ने फावड़े से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल संदीप को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। इस मामले में वादिनी गुड्डी राजभर की तहरीर पर खुखुन्दू थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
    1
    शराब के नशे में घर पहुंचकर कर रहा था गाली-गलौज, भतीजे ने फावड़े से सिर पर किया वार, चाचा की मौत
खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पिपरा खेमकरन गांव की घटना, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
शराब के नशे में घर पहुंचकर कर रहा था गाली-गलौज, भतीजे ने फावड़े से सिर पर किया वार, चाचा की मौत
खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पिपरा खेमकरन गांव की घटना, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
देवरिया। खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पिपरा खेमकरन गांव में शराब के नशे में घर पहुंचे एक व्यक्ति की गाली-गलौज के दौरान उसके भतीजे ने फावड़े से सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, घटना 24 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे की है। पिपरा खेमकरन निवासी संदीप राजभर (पुत्र तेज बहादुर राजभर) शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस दौरान वह गाली-गलौज कर रहा था। इसी बीच उसके भतीजे ने फावड़े से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल संदीप को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
इस मामले में वादिनी गुड्डी राजभर की तहरीर पर खुखुन्दू थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Graphic designer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सहजनवां के घघसरा में 45 वर्षीय महिला का शव फंदे से लटकता मिला, जांच में जुटी पुलिसतीन बेटियों की मां थीं मीरा देवी, मजदूरी कर चलाती थीं परिवार; फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य गोरखपुर सहजनवां के पाली क्षेत्र की नगर पंचायत घघसरा के कोडरी में रविवार सुबह करीब चार बजे 45 वर्षीय महिला मीरा देवी का शव फंदे से लटकता मिला।घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना पर घघसरा चौकी प्रभारी आदर्श पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।मृतका की पहचान मीरा देवी,पत्नी स्व० बैजनाथ उर्फ टीके प्रसाद के रूप में हुई है। मीरा देवी की तीन बेटियां हैं,जिनमें निशा (23 वर्ष), मनीषा (24 वर्ष) और खुशी (20 वर्ष) शामिल हैं। बताया गया कि मनीषा की शादी हो चुकी है। मीरा देवी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
    1
    सहजनवां के घघसरा में 45 वर्षीय महिला का शव फंदे से लटकता मिला, जांच में जुटी पुलिसतीन बेटियों की मां थीं मीरा देवी, मजदूरी कर चलाती थीं परिवार; फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य
गोरखपुर सहजनवां के
पाली क्षेत्र की नगर पंचायत घघसरा के कोडरी में रविवार सुबह करीब चार बजे 45 वर्षीय महिला मीरा देवी का शव फंदे से लटकता मिला।घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना पर घघसरा चौकी प्रभारी आदर्श पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।मृतका की पहचान मीरा देवी,पत्नी स्व० बैजनाथ उर्फ टीके प्रसाद के रूप में हुई है। मीरा देवी की तीन बेटियां हैं,जिनमें निशा (23 वर्ष), मनीषा (24 वर्ष) और खुशी (20 वर्ष) शामिल हैं। बताया गया कि मनीषा की शादी हो चुकी है। मीरा देवी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    23 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.