logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीम आर्मी ने संगठन का किया विस्तार, नेम कुमार आजाद जिला महासचिव और अमन वाल्मीकि बने नगर अध्यक्ष जनपद कन्नौज के विशुनगढ़ भीम आर्मी भारत एकता मिशन कन्नौज ने सोमवार को संगठन का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां कीं। जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कर्ण ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए नेम कुमार आजाद को कन्नौज जिला महासचिव तथा अमन वाल्मीकि को विशुनगढ़ नगर अध्यक्ष नियुक्त किया। जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कर्ण ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाना तथा उनके अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना है। जिला महासचिव नियुक्त किए गए नेम कुमार आजाद ने संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी के लिए जिला नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। वहीं विशुनगढ़ नगर अध्यक्ष अमन वाल्मीकि ने भी संगठन के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने तथा नगर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। नियुक्तियों की जानकारी मिलते ही नवनियुक्त पदाधिकारियों के समर्थकों और संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने नेम कुमार आजाद और अमन वाल्मीकि का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव-गांव और नगर स्तर तक मजबूत बनाने तथा समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

2 days ago
user_ओमकार कठेरिया पत्रकार
ओमकार कठेरिया पत्रकार
Court reporter तखा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
2 days ago
38f67505-4c62-46a2-a3c1-99b9532ffd8d

भीम आर्मी ने संगठन का किया विस्तार, नेम कुमार आजाद जिला महासचिव और अमन वाल्मीकि बने नगर अध्यक्ष जनपद कन्नौज के विशुनगढ़ भीम आर्मी भारत एकता मिशन कन्नौज ने सोमवार को संगठन का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां कीं। जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कर्ण ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए नेम कुमार आजाद को कन्नौज जिला महासचिव तथा अमन वाल्मीकि को विशुनगढ़ नगर अध्यक्ष नियुक्त किया। जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कर्ण ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाना तथा उनके अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना है। जिला महासचिव नियुक्त किए गए नेम कुमार आजाद ने संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी के लिए जिला नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। वहीं विशुनगढ़ नगर अध्यक्ष अमन वाल्मीकि ने भी संगठन के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने तथा नगर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। नियुक्तियों की जानकारी मिलते ही नवनियुक्त पदाधिकारियों के समर्थकों और संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने नेम कुमार आजाद और अमन वाल्मीकि का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव-गांव और नगर स्तर तक मजबूत बनाने तथा समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हर थाने में बनेगी मिनी फील्ड यूनिट, घटना की सूचना मिलते ही पहुंचेगी टीम - फॉरेंसिक फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने पर जोर औरैया। अपराधों की विवेचना को अधिक वैज्ञानिक, निष्पक्ष और प्रभावी बनाने के लिए औरैया पुलिस ने साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में ‘मिनी फील्ड यूनिट (फॉरेंसिक फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स)’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जनपद के प्रत्येक थाने में मिनी फील्ड यूनिट का गठन किया गया है। प्रत्येक थाना स्तर पर दो-दो पुलिसकर्मियों को इसके लिए चयनित कर प्रशिक्षण दिया गया है। किसी भी घटना की सूचना मिलने पर यह दो सदस्यीय टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार आवश्यक साक्ष्यों के संकलन में सहयोग करेगी। कार्यशाला में पुलिसकर्मियों को बताया गया कि आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली में पारंपरिक साक्ष्यों के साथ-साथ फॉरेंसिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित तरीके से एकत्र करना और उनकी गुणवत्ता बनाए रखना विवेचना को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जनपद की फॉरेंसिक टीम ने कार्यशाला में मौजूद पुलिसकर्मियों को साक्ष्य संकलन की आधुनिक विधियों, घटनास्थल के निरीक्षण तथा फॉरेंसिक उपकरणों के सही इस्तेमाल के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। पुलिसकर्मियों को मौके पर साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और वैज्ञानिक तरीके से संकलित करने की प्रक्रिया से भी अभ्यस्त कराया गया। पुलिस की इस पहल से घटनास्थल पर त्वरित और व्यवस्थित साक्ष्य संकलन सुनिश्चित होने की उम्मीद है। इससे विवेचना अधिक पारदर्शी, वैज्ञानिक और गुणवत्तापूर्ण बनेगी तथा न्यायालय में अभियोजन को मजबूत वैज्ञानिक साक्ष्य उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
    1
    हर थाने में बनेगी मिनी फील्ड यूनिट, घटना की सूचना मिलते ही पहुंचेगी टीम
- फॉरेंसिक फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने पर जोर

औरैया। अपराधों की विवेचना को अधिक वैज्ञानिक, निष्पक्ष और प्रभावी बनाने के लिए औरैया पुलिस ने साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में ‘मिनी फील्ड यूनिट (फॉरेंसिक फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स)’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जनपद के प्रत्येक थाने में मिनी फील्ड यूनिट का गठन किया गया है। प्रत्येक थाना स्तर पर दो-दो पुलिसकर्मियों को इसके लिए चयनित कर प्रशिक्षण दिया गया है। किसी भी घटना की सूचना मिलने पर यह दो सदस्यीय टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार आवश्यक साक्ष्यों के संकलन में सहयोग करेगी।
कार्यशाला में पुलिसकर्मियों को बताया गया कि आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली में पारंपरिक साक्ष्यों के साथ-साथ फॉरेंसिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित तरीके से एकत्र करना और उनकी गुणवत्ता बनाए रखना विवेचना को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
जनपद की फॉरेंसिक टीम ने कार्यशाला में मौजूद पुलिसकर्मियों को साक्ष्य संकलन की आधुनिक विधियों, घटनास्थल के निरीक्षण तथा फॉरेंसिक उपकरणों के सही इस्तेमाल के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। पुलिसकर्मियों को मौके पर साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और वैज्ञानिक तरीके से संकलित करने की प्रक्रिया से भी अभ्यस्त कराया गया।
पुलिस की इस पहल से घटनास्थल पर त्वरित और व्यवस्थित साक्ष्य संकलन सुनिश्चित होने की उम्मीद है। इससे विवेचना अधिक पारदर्शी, वैज्ञानिक और गुणवत्तापूर्ण बनेगी तथा न्यायालय में अभियोजन को मजबूत वैज्ञानिक साक्ष्य उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इटावा में चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के विरोध में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन इटावा में चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के विरोध में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन इटावा। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के विरोध में जिला मुख्यालय इटावा पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों को लेकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन की अध्यक्षता आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम बौद्ध ने की। कार्यक्रम में जोन प्रभारी शिव प्रकाश विश्वकर्मा, भीम आर्मी जिला संयोजक मनीष शाक्य, जिला महासचिव राघवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप, लकी जाटव, जयप्रकाश भाईचारा, सोनू गौतम, अतुल सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख रूप से पंचायत सहायकों के मानदेय में वृद्धि किए जाने की मांग उठाई गई। साथ ही 68,500 शिक्षक भर्ती मामले में ओबीसी आरक्षण से संबंधित प्रकरण की जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने बाराबंकी में हुए हमले की स्पष्ट एवं निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग भी रखी। इसके अलावा चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के मामले में भी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ज्ञापन में उठाई गई मांगें सामाजिक न्याय, आरक्षण और संवैधानिक अधिकारों से जुड़ी हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही और कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
    3
    इटावा में चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के विरोध में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
इटावा में चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के विरोध में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
इटावा। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के विरोध में जिला मुख्यालय इटावा पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों को लेकर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन की अध्यक्षता आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम बौद्ध ने की। कार्यक्रम में जोन प्रभारी शिव प्रकाश विश्वकर्मा, भीम आर्मी जिला संयोजक मनीष शाक्य, जिला महासचिव राघवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप, लकी जाटव, जयप्रकाश भाईचारा, सोनू गौतम, अतुल सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख रूप से पंचायत सहायकों के मानदेय में वृद्धि किए जाने की मांग उठाई गई। साथ ही 68,500 शिक्षक भर्ती मामले में ओबीसी आरक्षण से संबंधित प्रकरण की जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई।
कार्यकर्ताओं ने बाराबंकी में हुए हमले की स्पष्ट एवं निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग भी रखी। इसके अलावा चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के मामले में भी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ज्ञापन में उठाई गई मांगें सामाजिक न्याय, आरक्षण और संवैधानिक अधिकारों से जुड़ी हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही और कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
    user_राघवेंद्र सिंह रिपोर्टर
    राघवेंद्र सिंह रिपोर्टर
    Association or organisation भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लुखरिया कन्नौज के रहने वाले युवकसुमित जिला लेवल पर वॉलीबॉल में रचा इतिहास सामने वाले टीम के छोटा दिए पसीने एक अकेलेयुवक ने
    1
    लुखरिया कन्नौज के रहने वाले युवकसुमित जिला लेवल पर वॉलीबॉल में रचा इतिहास
सामने वाले टीम के छोटा दिए पसीने एक अकेलेयुवक ने
    user_Sumit Yadav
    Sumit Yadav
    Court reporter हसेरन, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भोगनीपुर प्रखण्ड निचली गंगा नहर सिंचाई विभाग किसानों की समस्याओं को लेकर अन्नदाता किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन इटावा। अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने दर्जनों किसानों के साथ किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंच कर धरना प्रदर्शन पर बैठकर विभिन्न पांच सूत्री समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। ज्ञापन में भोगनीपुर प्रखंड की निचली गंगा नहर एवं उससे जुड़े माइनरों और राजवाहों में किसानों को पर्याप्त सिंचाई पानी उपलब्ध कराने तथा नहरों की स्थिति में सुधार कराने की मांग की गई है। अन्नदाता किसान यूनियन ने सिंचाई व्यवस्था में लापरवाही और किसानों को हो रही परेशानियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। ज्ञापन में नहर क्षेत्र में अवैध खनन एवं अन्य अनियमितताओं की शिकायतों की जांच कर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग भी की गई है। साथ ही किसानों व किसान नेताओं द्वारा शिकायत किए जाने के बाद भी समस्याओं का समाधान न होने पर नाराजगी जताई गई। किसान यूनियन ने मांग की कि नहरों और माइनरों का स्थलीय निरीक्षण कर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। और आमरण अनशन की किया जाएगा अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है और किसानों की समस्याओं का समाधान होने तक संगठन अपनी आवाज उठाता रहेगा। ब्यूरो रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस राजीव यादव
    1
    भोगनीपुर प्रखण्ड निचली गंगा नहर सिंचाई विभाग किसानों की समस्याओं को लेकर अन्नदाता किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन
इटावा। अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने दर्जनों किसानों के साथ किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंच कर धरना प्रदर्शन पर बैठकर विभिन्न पांच सूत्री समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।
ज्ञापन में भोगनीपुर प्रखंड की निचली गंगा नहर एवं उससे जुड़े माइनरों और राजवाहों में किसानों को पर्याप्त सिंचाई पानी उपलब्ध कराने तथा नहरों की स्थिति में सुधार कराने की मांग की गई है। अन्नदाता किसान यूनियन ने सिंचाई व्यवस्था में लापरवाही और किसानों को हो रही परेशानियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
ज्ञापन में नहर क्षेत्र में अवैध खनन एवं अन्य अनियमितताओं की शिकायतों की जांच कर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग भी की गई है। साथ ही किसानों व किसान नेताओं द्वारा शिकायत किए जाने के बाद भी समस्याओं का समाधान न होने पर नाराजगी जताई गई।
किसान यूनियन ने मांग की कि नहरों और माइनरों का स्थलीय निरीक्षण कर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। और आमरण अनशन की किया जाएगा 
अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है और किसानों की समस्याओं का समाधान होने तक संगठन अपनी आवाज उठाता रहेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट  इटावा एक्सप्रेस राजीव यादव
    user_इटावा एक्सप्रेस etawah express
    इटावा एक्सप्रेस etawah express
    पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • *इटावा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में लूट-चोरी की वारदात से पहले जसवन्तनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अन्तर्जनपदीय गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार; हथियारों का जखीरा बरामद*
    1
    *इटावा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में लूट-चोरी की वारदात से पहले जसवन्तनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अन्तर्जनपदीय गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार; हथियारों का जखीरा बरामद*
    user_देवेन्द्र सिंह
    देवेन्द्र सिंह
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जुआ खेलते सात लोग गिरफ्तार, 26,830 रुपये व ताश की गड्डी बरामद अजीतमल। थाना अजीतमल पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 26,830 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। मामले में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी अजीतमल के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 सितंबर की शाम करीब 7:50 बजे अजीतमल पुलिस टीम ने ग्राम मोहारी बंबा के पास झाड़ियों में कुछ लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। पुलिस ने मौके से नवल सिंह (45) निवासी मोहारी, विकास कुमार (35) निवासी मोहारी, सर्वेश कुमार (35) निवासी पटेल नगर अजीतमल, नौशाद (43) निवासी गांधी नगर अजीतमल, शिव कुमार (32) निवासी भूरेपुर कला, कुंवर सिंह (50) निवासी गोपियापुर थाना बकेवर जिला इटावा और पवन कुमार (28) निवासी विलावा अजीतमल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना अजीतमल में मु0अ0सं0 365/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजीव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल रामप्रकाश और आशीष कुमार शामिल रहे।
    1
    जुआ खेलते सात लोग गिरफ्तार, 26,830 रुपये व ताश की गड्डी बरामद
अजीतमल। थाना अजीतमल पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 26,830 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। मामले में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी अजीतमल के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 सितंबर की शाम करीब 7:50 बजे अजीतमल पुलिस टीम ने ग्राम मोहारी बंबा के पास झाड़ियों में कुछ लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा।
पुलिस ने मौके से नवल सिंह (45) निवासी मोहारी, विकास कुमार (35) निवासी मोहारी, सर्वेश कुमार (35) निवासी पटेल नगर अजीतमल, नौशाद (43) निवासी गांधी नगर अजीतमल, शिव कुमार (32) निवासी भूरेपुर कला, कुंवर सिंह (50) निवासी गोपियापुर थाना बकेवर जिला इटावा और पवन कुमार (28) निवासी विलावा अजीतमल को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना अजीतमल में मु0अ0सं0 365/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजीव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल रामप्रकाश और आशीष कुमार शामिल रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हर थाने में बनेगी मिनी फील्ड यूनिट, दो पुलिसकर्मी करेंगे साक्ष्य संकलन औरैया। अपराधों की विवेचना को अधिक वैज्ञानिक, निष्पक्ष और प्रभावी बनाने के लिए औरैया पुलिस की ओर से थाना स्तर पर ‘मिनी फील्ड यूनिट (फॉरेंसिक फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स)’ का गठन किया गया है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य घटनास्थल से साक्ष्यों के वैज्ञानिक तरीके से संकलन को मजबूत करना और आपराधिक न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना रहा। जनपद के प्रत्येक थाने में गठित मिनी फील्ड यूनिट में दो-दो पुलिसकर्मियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की टीम किसी भी आपराधिक घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर त्वरित रूप से पहुंचकर निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार साक्ष्यों का संकलन करेगी। इससे घटनास्थल पर महत्वपूर्ण साक्ष्यों के सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से एकत्र किए जाने में मदद मिलेगी। कार्यशाला के दौरान अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली में पारंपरिक साक्ष्यों के साथ-साथ फॉरेंसिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण हो रही है। ऐसे में घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया को वैज्ञानिक तरीके से करना विवेचना की गुणवत्ता के लिए जरूरी है। जनपद की फॉरेंसिक टीम ने प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को फॉरेंसिक साक्ष्य संकलन की आधुनिक विधियों और विभिन्न उपकरणों के प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिसकर्मियों को व्यावहारिक रूप से भी प्रशिक्षित किया गया, ताकि वास्तविक घटनास्थल पर साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और एकत्र करने में किसी प्रकार की कमी न रहे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि इस पहल से जिले में विवेचना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, वैज्ञानिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही वैज्ञानिक साक्ष्यों के बेहतर संकलन से अभियोजन को मजबूती मिलने और न्यायालय में मामलों के प्रभावी निस्तारण में भी सहायता मिलने की उम्मीद है।
    1
    हर थाने में बनेगी मिनी फील्ड यूनिट, दो पुलिसकर्मी करेंगे साक्ष्य संकलन
औरैया। अपराधों की विवेचना को अधिक वैज्ञानिक, निष्पक्ष और प्रभावी बनाने के लिए औरैया पुलिस की ओर से थाना स्तर पर ‘मिनी फील्ड यूनिट (फॉरेंसिक फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स)’ का गठन किया गया है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला का उद्देश्य घटनास्थल से साक्ष्यों के वैज्ञानिक तरीके से संकलन को मजबूत करना और आपराधिक न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना रहा। जनपद के प्रत्येक थाने में गठित मिनी फील्ड यूनिट में दो-दो पुलिसकर्मियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया है।
प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की टीम किसी भी आपराधिक घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर त्वरित रूप से पहुंचकर निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार साक्ष्यों का संकलन करेगी। इससे घटनास्थल पर महत्वपूर्ण साक्ष्यों के सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से एकत्र किए जाने में मदद मिलेगी।
कार्यशाला के दौरान अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली में पारंपरिक साक्ष्यों के साथ-साथ फॉरेंसिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण हो रही है। ऐसे में घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया को वैज्ञानिक तरीके से करना विवेचना की गुणवत्ता के लिए जरूरी है।
जनपद की फॉरेंसिक टीम ने प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को फॉरेंसिक साक्ष्य संकलन की आधुनिक विधियों और विभिन्न उपकरणों के प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिसकर्मियों को व्यावहारिक रूप से भी प्रशिक्षित किया गया, ताकि वास्तविक घटनास्थल पर साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और एकत्र करने में किसी प्रकार की कमी न रहे।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि इस पहल से जिले में विवेचना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, वैज्ञानिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही वैज्ञानिक साक्ष्यों के बेहतर संकलन से अभियोजन को मजबूती मिलने और न्यायालय में मामलों के प्रभावी निस्तारण में भी सहायता मिलने की उम्मीद है।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जनपद कन्नौज को तालग्राम पुलिस टीम द्वारा मिली बड़ी कामयाबी (प्रवेंद्र राजपूत पत्रकार)- तालग्राम जनपद कन्नौज* *दिनांक - 16.09.2026* *थाना तालग्राम पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी/परिवहन करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से मैजिक मोमेन्ट ग्रेन वोडका 120 बोतल, रॉयल ग्रीन 182 बोतल, 96 हॉफ एवं 95 क्वार्टर, कुल 493 अदद अवैध अंग्रेजी शराब(लगभग 300 लीटर) कीमत लगभग ₹2,50,000/-,एवं तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद।* पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध/अपराधियों एवं मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के मार्गदर्शन में , क्षेत्राधिकारी नगर शिल्पा वर्मा के पर्यवेक्षण में, प्र0नि0 रंजना पाण्डेय के नेतृत्व में थाना तालग्राम पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 16.09.2026 को को ग्राम तिसौली के पास से अभियुक्त मोहित उर्फ मनवीर पुत्र दयानंद निवासी ग्राम आंगपुर, थाना सूरज कुंड, जिला फरीदाबाद, राज्य हरियाणा, उम्र करीब 31 वर्ष को ग्राम गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के कब्जे से 120 बोतल मैजिक मोमेन्ट ग्रेन वोडका, 182 बोतल रॉयल ग्रीन, 04 अदद पेटी रॉयल ग्रीन हॉफ (कुल 96 बोतल) एवं 02 अदद पेटी रॉयल ग्रीन क्वार्टर (कुल 95 क्वार्टर) अवैध अंग्रेजी शराब(लगभग 300 लीटर) अनुमानित कीमत करीब ₹2,50,000/-, 01 अदद मोबाइल फोन एवं 500 रुपये नकद बरामद किये गये तथा अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त 01 अदद कार संख्या UP 21 BC 2701 को बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 141/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं धारा 207 एमवी एक्ट थाना तालग्राम पर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता अभियुक्त –* 1.मोहित उर्फ मनवीर पुत्र दयानंद उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम आंगपुर, थाना सूरज कुंड, जिला फरीदाबाद, राज्य हरियाणा । *पूछताछ का विवरण –* अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि वह हरियाणा राज्य से सस्ते दामों में शराब खरीदकर बिहार राज्य में महगें दामों में शराब बिक्री करता है। इस तरह से किये गये शराब बिक्री से जो रुपये मिलते हैं । उसी से अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करता हूं। *बरामदगी का विवरण –* 1. 120 बोतल मैजिक मोमेन्ट ग्रेन वोडका। 2. 182 बोतल रॉयल ग्रीन। 3. 04 अदद पेटी रॉयल ग्रीन हॉफ (कुल 96 बोतल)। 4. 02 अदद पेटी रॉयल ग्रीन क्वार्टर (कुल 95 क्वार्टर)। 5. 01 अदद मोबाइल फोन। 6. 500 रुपये नकद। 7. कार संख्या UP21 BC 2701 (सीजशुदा)। *आपराधिक इतिहास अभियुक्त मोहित उर्फ मनवीर –* 1. मु0अ0सं0 1035/2019 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम थाना नौएडा सैक्टर-49 कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर। 2. मु0अ0सं0 0119/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम थाना अरौल पश्चिमी (कमिश्नरेट कानपुर नगर) 3. मु0अ0सं0 141/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं धारा 207 एमवी एक्ट थाना तालग्राम, कन्नौज। *गिरफ्तार करने वाली टीमः-* 1. प्रभारी निरीक्षक रंजना पाण्डेय, थाना तालग्राम, जनपद कन्नौज। 2. उ0नि0 श्रीराम प्रजापति 3. उ0नि0 तरुण प्रताप सिंह 4. मुख्य आरक्षी संजय सिंह, 5. आरक्षी विष्णु 6. आरक्षी आनन्द कुमार 7. आरक्षी धीरज कुमार 8. आरक्षी मानसिंह 9. आरक्षी केशचन्द्र 10. आरक्षी धीरेन्द्र बहादुर सिंह 11. आरक्षी अभिजीत प्रताप (चालक)
    4
    जनपद कन्नौज को तालग्राम पुलिस टीम द्वारा मिली बड़ी कामयाबी 
(प्रवेंद्र राजपूत पत्रकार)- तालग्राम जनपद कन्नौज*
*दिनांक - 16.09.2026*
*थाना तालग्राम पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी/परिवहन करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से मैजिक मोमेन्ट ग्रेन वोडका 120 बोतल, रॉयल ग्रीन 182 बोतल, 96 हॉफ एवं 95 क्वार्टर, कुल 493 अदद अवैध अंग्रेजी शराब(लगभग 300 लीटर)  कीमत लगभग ₹2,50,000/-,एवं तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद।*
पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध/अपराधियों एवं मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के मार्गदर्शन में , क्षेत्राधिकारी नगर शिल्पा वर्मा के पर्यवेक्षण में, प्र0नि0 रंजना पाण्डेय के नेतृत्व में थाना तालग्राम पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 16.09.2026 को को ग्राम तिसौली के पास से अभियुक्त मोहित उर्फ मनवीर पुत्र दयानंद निवासी ग्राम आंगपुर, थाना सूरज कुंड, जिला फरीदाबाद, राज्य हरियाणा, उम्र करीब 31 वर्ष को ग्राम गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के कब्जे से 120 बोतल मैजिक मोमेन्ट ग्रेन वोडका, 182 बोतल रॉयल ग्रीन, 04 अदद पेटी रॉयल ग्रीन हॉफ (कुल 96 बोतल) एवं 02 अदद पेटी रॉयल ग्रीन क्वार्टर (कुल 95 क्वार्टर) अवैध अंग्रेजी शराब(लगभग 300 लीटर) अनुमानित कीमत करीब ₹2,50,000/-, 01 अदद मोबाइल फोन एवं 500 रुपये नकद बरामद किये गये तथा अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त 01 अदद कार संख्या UP 21 BC 2701 को बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 141/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं धारा 207 एमवी एक्ट थाना तालग्राम पर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता अभियुक्त –*
1.मोहित उर्फ मनवीर पुत्र दयानंद उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम आंगपुर, थाना सूरज कुंड, जिला फरीदाबाद, राज्य हरियाणा ।
*पूछताछ का विवरण –*  अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि वह हरियाणा राज्य से सस्ते दामों में शराब खरीदकर बिहार राज्य में महगें दामों में शराब बिक्री करता है। इस तरह से किये गये शराब बिक्री से जो रुपये मिलते हैं । उसी से अपना  व अपने परिवार का जीवन यापन करता हूं।
*बरामदगी का विवरण –*
1. 120 बोतल मैजिक मोमेन्ट ग्रेन वोडका।
2. 182 बोतल रॉयल ग्रीन।
3. 04 अदद पेटी रॉयल ग्रीन हॉफ (कुल 96 बोतल)।
4. 02 अदद पेटी रॉयल ग्रीन क्वार्टर (कुल 95 क्वार्टर)।
5. 01 अदद मोबाइल फोन।
6. 500 रुपये नकद।
7. कार संख्या UP21 BC 2701 (सीजशुदा)।
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त मोहित उर्फ मनवीर –*
1. मु0अ0सं0 1035/2019 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम थाना नौएडा सैक्टर-49 कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर।
2. मु0अ0सं0 0119/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम थाना अरौल पश्चिमी (कमिश्नरेट कानपुर नगर)
3. मु0अ0सं0 141/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं धारा 207 एमवी एक्ट थाना तालग्राम, कन्नौज।
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1. प्रभारी निरीक्षक रंजना पाण्डेय, थाना तालग्राम, जनपद कन्नौज।
2. उ0नि0 श्रीराम प्रजापति
3. उ0नि0 तरुण प्रताप सिंह
4. मुख्य आरक्षी संजय सिंह, 
5. आरक्षी विष्णु
6. आरक्षी आनन्द कुमार
7. आरक्षी धीरज कुमार		
8. आरक्षी मानसिंह
9. आरक्षी केशचन्द्र	
10. आरक्षी धीरेन्द्र बहादुर सिंह
11. आरक्षी अभिजीत प्रताप (चालक)
    user_परवेंद्र राजपूत न्यूज रि
    परवेंद्र राजपूत न्यूज रि
    Advertising agency छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.