Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोहद विधानसभा क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के अवसर पर जगह-जगह विराजमान हुई गणेश जी की प्रतिमाएं गोहद विधानसभा क्षेत्र में गणेश चतुर्थी हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस दौरान गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को लगभग 5:00 बजे गोहद मालनपुर एंडोरी गोहद चौराहा सहित जगह-जगह गणेश जी की भव्य प्रतिमाएं विराजमान हुई।इस दौरान लोगों ने गणेश जी की भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की।
Devendra jain
गोहद विधानसभा क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के अवसर पर जगह-जगह विराजमान हुई गणेश जी की प्रतिमाएं गोहद विधानसभा क्षेत्र में गणेश चतुर्थी हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस दौरान गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को लगभग 5:00 बजे गोहद मालनपुर एंडोरी गोहद चौराहा सहित जगह-जगह गणेश जी की भव्य प्रतिमाएं विराजमान हुई।इस दौरान लोगों ने गणेश जी की भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- विश्व शांति एवं अच्छी फसल की कामना को लेकर श्री गणेश मंदिर में हुआ हवन अखंड रामायण की पूर्णाहुति पर वेद मंत्रों के साथ दी गईं हवन में आहुतियां, चार दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया भाग पोरसा,,,,,,,,,,,,, विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र में अच्छी फसल की कामना को लेकर भगवान श्री गणेश जी के मंदिर पर अखंड रामायण की समाप्ति के अवसर पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्रद्धापूर्वक आहुतियां अर्पित कीं और भगवान श्री गणेश से विश्व में शांति तथा सभी के सुखी एवं निरोगी जीवन की कामना की। हवन का आयोजन आचार्य आनंद शास्त्री एवं पंडित राहुल शास्त्री के मार्गदर्शन में कराया गया। दोनों आचार्यों ने वैदिक परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चार करते हुए श्रद्धालुओं से हवन में आहुतियां अर्पित कराईं। वातावरण में गूंजते वेद मंत्रों और धार्मिक जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। हवन को माना गया है शुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम सनातन धार्मिक परंपरा में हवन एवं यज्ञ का विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अग्नि में मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां अर्पित करने से वातावरण की शुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा के संचार और मन की एकाग्रता में सहायता मिलती है। यज्ञ में अग्नि को देवताओं तक आहुति पहुंचाने का माध्यम माना गया है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि विधि-विधान से किया गया यज्ञ परिवार, समाज और समस्त जीव-जगत के कल्याण की भावना को मजबूत करता है। धार्मिक दृष्टि से हवन की प्रत्येक आहुति के साथ व्यक्ति अपनी व्यक्तिगत इच्छाओं के साथ-साथ लोक कल्याण, विश्व शांति, सुख-समृद्धि, आरोग्य और प्रकृति के संतुलन की प्रार्थना करता है। यज्ञ की सामूहिक भावना लोगों में सेवा, सहयोग, सद्भाव और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देती है। अच्छी वर्षा एवं फसल की कामना हवन में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान से क्षेत्र में अच्छी वर्षा, किसानों की खुशहाली और अच्छी फसल की कामना की। श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की कि प्रकृति अनुकूल रहे, खेतों में पर्याप्त उपज हो और किसान परिवारों में सुख-समृद्धि आए। साथ ही देश-दुनिया में शांति स्थापित होने तथा आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ने की कामना की गई। हवन में बृजेश सिंह तोमर, अशोक सिंह तोमर, सुदामा गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, साधना तोमर, घनश्याम गुप्ता, दामोदर सिंह तोमर, सुरेश सिंह तोमर सहित लगभग चार दर्जन श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं। श्रद्धालुओं ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके माध्यम से समाज में एकता, सद्भाव, परस्पर सहयोग और मानव कल्याण की भावना को मजबूत करना भी है। सामूहिक रूप से की गई प्रार्थना से लोगों में सकारात्मक सोच और सामाजिक एकजुटता का भाव पैदा होता है। पूर्णाहुति के बाद हुआ विशाल भंडारा हवन एवं अखंड रामायण की पूर्णाहुति के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में पोरसा नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और धार्मिक कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना सहयोग दिया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन कर विश्व शांति, परिवारों की खुशहाली, समाज में सद्भाव और क्षेत्र की समृद्धि की प्रार्थना की।2
- ग्वालियर की भितरवार थाना पुलिस ने राज्य स्तरीय बाइक चोर गैंग गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की जयराज कुबेर, एडिशनल एसपी ग्वालियर देहात ने दी जानकारी ग्वालियर की भितरवार थाना पुलिस ने राज्य स्तरीय बाइक चोर गैंग गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की जयराज कुबेर, एडिशनल एसपी ग्वालियर देहात ने दी जानकारी1
- गीता भवन बाली गली में युबक की अज्ञात कारणों के चलते हुई मौत शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गीता भवन बाली गली में युबक की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई।दरअसल मंगलबार की रोज सुबह करीब 6 बजकर 20 मिंट पर आरिफ नामक युबक अपने घर पर था तभी अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा तो परिजन तुरन्त ही आरिफ नामक युबक को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुचे तो जिला अस्पताल में मौके पर मौजूद डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण करते ही आरिफ नामक युबक को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद मृतक आरिफ नामक युबक के शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह पुलिस ने भेज कर घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुच कर मृतक आरिफ नामक युबक के शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शव ग्रह में पोस्टमार्टम कराया गया1
- आपदा में भी VIP कल्चर! ग्रामीण पानी में जूझता रहा, नेताजी साइकिल पर बैठे रहे बाढ़ में जनता पानी में उतरी, नेताजी साइकिल पर सवार! ग्रामीण से साइकिल खिंचवाते दिखे जिला पंचायत सदस्य के पति, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल मुरैना/अम्बाह-दिमनी। बाढ़ और जलभराव से जूझ रहे ग्रामीण इलाकों में एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में जिला पंचायत वार्ड क्रमांक-5 की सदस्य रेशमा देशराज कुशवाह के पति बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में एक ग्रामीण की साइकिल पर पीछे बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में ग्रामीण पानी से भरे रास्ते पर साइकिल लेकर आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है, जबकि साइकिल पर पीछे बैठे जनप्रतिनिधि के पति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि जब ग्रामीण खुद पानी और खराब रास्ते के बीच संघर्ष कर रहे थे, तब बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे प्रतिनिधि को भी उनके साथ उतरकर परेशानी महसूस करनी चाहिए थी। बाढ़ में ग्रामीण खींचता रहा साइकिल, साहब बैठे रहे पीछे! वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता और वीआईपी संस्कृति से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आपदा के समय उनसे सहयोग और सहानुभूति की उम्मीद होती है, न कि ऐसा व्यवहार जिससे उन्हें अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़े। हालांकि, वीडियो की पूरी परिस्थितियां और यह स्पष्ट नहीं है कि उस समय साइकिल पर बैठने की वास्तविक वजह क्या थी। इसलिए संबंधित जनप्रतिनिधि पक्ष का स्पष्टीकरण सामने आना भी जरूरी है। फिलहाल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और सवाल यही है—जब जनता बाढ़ के पानी में उतरकर रास्ता पार कर रही थी, तो जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि को साइकिल पर सवार होने की जरूरत क्यों पड़ी? #reelsviralシ #MPNews #Morena1
- ग्वालियर के डीडवाना ओली में मित्तल गोल्ड शॉप का हुआ शुभारंभ ग्वालियर के डीडवाना ओली में मित्तल गोल्ड शॉप का हुआ शुभारंभ1
- भिंड में हटाया गया अतिक्रमण खंडा रोड पे जेसीबी के द्वारा 14 सितम्बर को भिंड में नगरपालिका ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जिसमें भिंड नगरपालिका CMO चक्रवर्ती जी भी मौजूद रहे1
- राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार लहार में चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय FLN शिक्षक प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ *राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार लहार में चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय FLN शिक्षक प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 लहार..राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला परियोजना समन्वयक शिवब्रम्ह सिंह जादौन व खंड स्रोत समन्वयक अजय कुमार झा के मार्गदर्शन में मंगलवार को शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहार में चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय रिफ्रेशर FLN शिक्षक प्रशिक्षण (प्रथम चरण) का मां सरस्वती की वंदना के साथ शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण विकासखंड लहार के अंतर्गत कक्षा 1 और 2 में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण की मुख्य बातें: समय एवं उपस्थिति: प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा। सभी प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति सीधे प्रशिक्षण स्थल से ऑनलाइन दर्ज की जा रही है। दक्ष मास्टर ट्रेनर्स: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) मुरैना से तीन दिवसीय आवासीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर्स—धर्मेंद्र तिवारी, शिवमंगल दुबे, राकेश राठौर, अनिल राठौर और लखन परिहार शिक्षकों को हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषयों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य: शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत विद्यालयों में भयमुक्त वातावरण तैयार कर बच्चों को गतिविधि आधारित और आनंदमयी शिक्षा उपलब्ध कराना। सुविधाएं: शिक्षकों की सुविधा के लिए स्थल पर समुचित बैठक व्यवस्था, शीतल पेयजल तथा आधुनिक शिक्षण के लिए स्मार्ट एलईडी टीवी की व्यवस्था की गई है।1
- विश्व शांति, अच्छी फसल और सुख-समृद्धि के लिए हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ,,,, एवं गणेश जी महाराज मंदिर पर हुआ भगवान को मनाने के लिए भजन संध्या कार्यक्रम हुआ,,, गोवर्धन गिरिराज जी महाराज मंदिर पर महंत राम किशोर दास शास्त्री एवं पुजारी शिवकुमार शुक्ला के सानिध्य में उमड़ा भक्तों का सैलाब, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ हवन पोरसा,,,,,,,,, विश्व शांति, क्षेत्र में अच्छी फसल, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना को लेकर पोरसा स्थित भगवान गोवर्धन गिरिराज जी महाराज के मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंदिर के महंत राम किशोर दास शास्त्री एवं पुजारी शिवकुमार शुक्ला के सानिध्य में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। संगीतमय सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान श्रीराम और पवनपुत्र हनुमान के जयकारों से गूंज उठा। भक्ति संगीत और सुंदरकांड की चौपाइयों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर पंचमुखी हनुमान जी महाराज की आराधना की और क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। इस धार्मिक आयोजन में रामनिवास उपाध्याय, जसवीर सिंह तोमर, डॉक्टर सुरेंद्र सिंह तोमर, राधेश्याम सिंह तोमर,, राम दत्त गुप्ता, दीपू सिंह, पंडित जगत नारायण शर्मा, मुरारी लाल गुप्ता, रामवीर सिंह तोमर, हमीर सिंह तोमर, मुरारी सिंह बघेल, ब्रजराज सिंह तोमर, विजेंद्र सिंह, रामचरण, जसवंत सिंह, सुरेश सिंह फौजी, सुखदेवी शर्मा, गुड्डी देवी शर्मा, राम बेटी, मुन्नी देवी ओझा, चंद्रकांता सहित लगभग एक सैकड़ा से अधिक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। सुंदरकांड पाठ के समापन के पश्चात मंदिर के महंत राम किशोर दास शास्त्री के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन का आयोजन किया गया। हवन में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से आहुतियां अर्पित कर विश्व शांति, क्षेत्र में अच्छी वर्षा एवं अच्छी फसल, परिवारों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर महंत राम किशोर दास शास्त्री ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान एवं सामूहिक प्रार्थना से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भगवान हनुमान जी की आराधना श्रद्धालुओं को शक्ति, साहस और आत्मविश्वास प्रदान करती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने तथा समाज में आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने का आह्वान किया। भगवान श्री गणेश जी के मंदिर पर आचार्य आनंद शास्त्री के सानिध्य में भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें पंडित राम किशोर तिवारी, पंडित राहुल शास्त्री, मेवाराम शर्मा, रामशंकर शर्मा, दर्शन लाल शर्मा,अजय डंडोतिया, देवेन्द्र शर्मा, रामवीर सिंह परमार, राधाचरण मिस्त्री,नाकुल श्रीवास,सत्ते , आदि ने भजन गागा के समा बांदा उपस्थित जनों को प्रेरित किया धार्मिक मान्यता है कि कलियुग में भगवान हनुमान जी प्रधान देवता हैं और जो भक्त सच्चे मन से उनकी आराधना करता है, उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। इसी आस्था के साथ आयोजित सुंदरकांड पाठ और हवन में श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की खुशहाली तथा सभी के सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन गिरिराज जी महाराज एवं पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा,,, अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया,,,,,,2
- ग्वालियर में फर्जी दस्तावेज के आधार पर ऑटोमोबाइल कंपनी में ऊंची पोस्ट और भारी-भरकम सैलरी ऐंठने वाले जालसाज को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने कानपुर से गिरफ्तार किया है ग्वालियर में फर्जी दस्तावेज के आधार पर ऑटोमोबाइल कंपनी में ऊंची पोस्ट और भारी-भरकम सैलरी ऐंठने वाले जालसाज को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने कानपुर से गिरफ्तार किया है1