logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जामनेर खंड में गौवंश के साथ दुर्व्यवहार का मामला, CCTV में कैद; विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संज्ञान में आया जामनेर खंड में गौवंश के साथ दुर्व्यवहार का मामला, CCTV में कैद; विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संज्ञान में आया ​जामनेर खंड में गौवंश के साथ अमानवीय व्यवहार की घटना सामने आई है, जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। यह घटना रात लगभग 9:00 बजे की है, जब सड़क पर ट्रैफिक बंद होने के कारण गौवंश अक्सर सड़क पर विश्राम करते हैं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, सड़क पर बैठी एक गाय को वहां पहुंचे एक पिकअप वाहन से उतरे व्यक्ति ने लात मारकर जबरन उठाया, जबकि उसे हाथ के इशारे या प्यार से भी हटाया जा सकता था। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति बाहर से जामनेर में किसी दुकान का शटर लगाने के काम से आया था। ​सनातन धर्म में गौ माता पूजनीय हैं और उनमें 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है, जिसके कारण इस कृत्य का वीडियो सामने आते ही क्षेत्र के लोगों और हिंदू समाज ने कड़ा विरोध जताया। मामला विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संज्ञान में आने पर स्थानीय लोगों ने संबंधित व्यक्ति को पकड़कर समझाइश दी और उससे माफी मंगवाई। साथ ही उसे सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में गौवंश के साथ दोबारा ऐसा दुर्व्यवहार न किया जाए।

11 hrs ago
user_गजेंद्र शिवहरे
गजेंद्र शिवहरे
कुंभराज, गुना, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago

जामनेर खंड में गौवंश के साथ दुर्व्यवहार का मामला, CCTV में कैद; विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संज्ञान में आया जामनेर खंड में गौवंश के साथ दुर्व्यवहार का मामला, CCTV में कैद; विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संज्ञान में आया ​जामनेर खंड में गौवंश के साथ अमानवीय व्यवहार की घटना सामने आई है, जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। यह घटना रात लगभग 9:00

बजे की है, जब सड़क पर ट्रैफिक बंद होने के कारण गौवंश अक्सर सड़क पर विश्राम करते हैं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, सड़क पर बैठी एक गाय को वहां पहुंचे एक पिकअप वाहन से उतरे व्यक्ति ने लात मारकर जबरन उठाया, जबकि उसे हाथ के इशारे या प्यार से भी हटाया जा सकता था। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति बाहर से जामनेर में किसी दुकान का शटर लगाने के काम से आया था। ​सनातन धर्म में

गौ माता पूजनीय हैं और उनमें 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है, जिसके कारण इस कृत्य का वीडियो सामने आते ही क्षेत्र के लोगों और हिंदू समाज ने कड़ा विरोध जताया। मामला विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संज्ञान में आने पर स्थानीय लोगों ने संबंधित व्यक्ति को पकड़कर समझाइश दी और उससे माफी मंगवाई। साथ ही उसे सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में गौवंश के साथ दोबारा ऐसा दुर्व्यवहार न किया जाए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • इस मामले की निष्पक्ष जांच हों, अगर कोई अपने सुझाव देना चाहता है तो अपने विचार व्यक्त करें
    1
    इस मामले की निष्पक्ष जांच हों, अगर कोई अपने सुझाव देना चाहता है तो अपने विचार व्यक्त करें
    user_लक्ष्मण विश्वकर्मा
    लक्ष्मण विश्वकर्मा
    Carpenter लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    22 min ago
  • विदिशा में कैंसर डे-केयर सेंटर की शुरुआत लोकेशन विदिशा स्लग : विदिशा में कैंसर डे-केयर सेंटर की शुरुआत एंकर: विदिशा के अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों के इलाज के लिए कीमोथेरेपी डे-केयर सेंटर की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सेंटर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम से पहले दोनों केंद्रीय मंत्रियों का रोड शो भी निकाला गया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। वीओ: सेंटर शुरू होने से विदिशा और आसपास के क्षेत्रों के कैंसर मरीजों को स्थानीय स्तर पर कीमोथेरेपी की सुविधा मिल सकेगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आने वाले समय में यहां रेडियोथेरेपी समेत अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी और समर्पित कैंसर अस्पताल बनाने की दिशा में काम होगा। उन्होंने कहा कि अभी मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में जाना पड़ता है, लेकिन भविष्य में कैंसर उपचार की सुविधाएं विदिशा में ही उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। डे-केयर मॉडल में कीमोथेरेपी के बाद चिकित्सकीय निगरानी में मरीज घर जा सकेंगे। बाइट शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय कृषि मंत्री
    4
    विदिशा में कैंसर डे-केयर सेंटर की शुरुआत
लोकेशन विदिशा 
स्लग : विदिशा में कैंसर डे-केयर सेंटर की शुरुआत
एंकर:
विदिशा के अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों के इलाज के लिए कीमोथेरेपी डे-केयर सेंटर की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सेंटर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम से पहले दोनों केंद्रीय मंत्रियों का रोड शो भी निकाला गया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
वीओ:
सेंटर शुरू होने से विदिशा और आसपास के क्षेत्रों के कैंसर मरीजों को स्थानीय स्तर पर कीमोथेरेपी की सुविधा मिल सकेगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आने वाले समय में यहां रेडियोथेरेपी समेत अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी और समर्पित कैंसर अस्पताल बनाने की दिशा में काम होगा। उन्होंने कहा कि अभी मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में जाना पड़ता है, लेकिन भविष्य में कैंसर उपचार की सुविधाएं विदिशा में ही उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। डे-केयर मॉडल में कीमोथेरेपी के बाद चिकित्सकीय निगरानी में मरीज घर जा सकेंगे।
बाइट शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय कृषि मंत्री
    user_रिपोर्टर rupesh yadav
    रिपोर्टर rupesh yadav
    Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • नातरा. के नाम पर 12 लख रुपए की मांग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार *नातरा झगड़ा के नाम पर अवैध वसूली करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार* {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7049220386 जिला राजगढ़ में नातरा झगड़ा कुप्रथा से संबंधित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षकअमित तोलानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राजगढ़ अरविंद सिंह राठौर के नेतृत्व में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कालीपीठ पुलिस द्वारा नातरा झगड़ा के नाम पर अवैध धनराशि की मांग करने एवं राशि नहीं देने पर फसल को नुकसान पहुंचाने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले 03 आरोपियों देवी सिंह पिताकुवानसिह, पाचू लाल पिता बापू लाल, कुवानसिह. पिताबापूलाल, निवासी. ग्राम धनवास को धारा 182 /2026.308(5).324(4).3(5)BNS गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भेजा गया है घटना का विवरण :- दिनांक 17.08.2026 को फरियादी फूलसिंह पिता घीसालाल तंवर, उम्र 60 वर्ष द्वारा थाना कालीपीठ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी पुत्री का विवाह लगभग 3 वर्ष पूर्व ग्राम धनवास में देवसिंह पिता कुवान से हुआ था। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मोटरसाइकिल चलाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसकी पुत्री अपने मायके आ गई। इसके बाद आरोपीगण देवसिंह पिता कुवानसिंह तंवर, कुवान पिता बापूलाल तंवर एवं पांचूलाल पिता गंगाराम तंवर द्वारा नातरा झगड़ा के नाम पर 12 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। राशि नहीं देने पर आरोपियों द्वारा फरियादी के गांव के ही प्रभुलाल पिता काशीराम तंवर की मक्का की फसल काटकर नुकसान किया गया तथा धमकी दी गई कि झगड़े की राशि नहीं देने पर इसी प्रकार गांव में नुकसान करते रहेंगे एवं किसी को जान से मार देंगे।
    1
    नातरा. के नाम पर
12 लख रुपए की मांग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार 
*नातरा झगड़ा के नाम पर अवैध वसूली करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*
{श्याम रानोलिया राजगढ़ }
7049220386
जिला राजगढ़ में नातरा झगड़ा कुप्रथा से संबंधित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षकअमित तोलानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राजगढ़  अरविंद सिंह राठौर के नेतृत्व में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना कालीपीठ पुलिस द्वारा नातरा झगड़ा के नाम पर अवैध धनराशि की मांग करने एवं राशि नहीं देने पर फसल को नुकसान पहुंचाने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले 03 आरोपियों देवी सिंह पिताकुवानसिह, पाचू लाल पिता बापू लाल, कुवानसिह. पिताबापूलाल, निवासी. ग्राम धनवास  को  धारा 182 /2026.308(5).324(4).3(5)BNS गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भेजा गया है 
घटना का विवरण :-
दिनांक 17.08.2026 को फरियादी फूलसिंह पिता घीसालाल तंवर, उम्र 60 वर्ष द्वारा थाना कालीपीठ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी पुत्री का विवाह लगभग 3 वर्ष पूर्व ग्राम धनवास में देवसिंह पिता कुवान से हुआ था। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मोटरसाइकिल चलाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसकी पुत्री अपने मायके आ गई।
इसके बाद आरोपीगण देवसिंह पिता कुवानसिंह तंवर, कुवान पिता बापूलाल तंवर एवं पांचूलाल पिता गंगाराम तंवर द्वारा नातरा झगड़ा के नाम पर 12 लाख रुपये की मांग की जा रही थी।
राशि नहीं देने पर आरोपियों द्वारा फरियादी के गांव के ही प्रभुलाल पिता काशीराम तंवर की मक्का की फसल काटकर नुकसान किया गया तथा धमकी दी गई कि झगड़े की राशि नहीं देने पर इसी प्रकार गांव में नुकसान करते रहेंगे एवं किसी को जान से मार देंगे।
    user_Shyam Ranoliya
    Shyam Ranoliya
    Local News Reporter राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *दिनांक : 07 सितंबर 2026* *जिला : विदिशा* *एक माह से फरार आबकारी एक्ट के दो आरोपियों पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई — एक आरोपी भोपाल से, दूसरा विदिशा से गिरफ्तार* विदिशा जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने आबकारी एक्ट के प्रकरण में करीब एक माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल दाखिल किया गया। *घटना एवं प्रकरण का विवरण:* दिनांक 16 अगस्त 2026 को अनुपम मेगा सिटी में अवैध शराब मिलने की सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक घर से अवैध शराब जप्त की गई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 518/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे। *फरार आरोपियों की पहचान निम्नानुसार हुई—* 👉सागर खटीक पिता कंछेदी लाल खटीक, उम्र 29 वर्ष, निवासी स्वर्णकार कॉलोनी, विदिशा। 👉शुभम उर्फ शिवम उर्फ पिंटू सिसोदिया पिता स्वर्गीय गिरीश सिसोदिया, उम्र 24 वर्ष, निवासी किरी मोहल्ला, विदिशा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ पतारसी के प्रयास किए जा रहे थे। *तकनीकी संसाधनों एवं मुखबिर तंत्र से मिली सफलता:* पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तकनीकी संसाधनों एवं विश्वसनीय स्थानीय मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की तलाश तेज की गई। लगातार किए गए प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम ने दिनांक 06 सितंबर 2026 को आरोपी सागर खटीक को भोपाल से तथा शुभम उर्फ शिवम को विदिशा से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को विधिवत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल दाखिल किया गया। *सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद राज, उप निरीक्षक रीतेश नागर, आरक्षक भूपेंद्र कुर्मी, आरक्षक जयदेव सिंह, आरक्षक राघवेंद्र सिकरवार एवं आरक्षक शिशुपाल सिंह दांगी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
    1
    *दिनांक : 07 सितंबर 2026*
*जिला : विदिशा*

*एक माह से फरार आबकारी एक्ट के दो आरोपियों पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई — एक आरोपी भोपाल से, दूसरा विदिशा से गिरफ्तार*

विदिशा जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने आबकारी एक्ट के प्रकरण में करीब एक माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल दाखिल किया गया।

*घटना एवं प्रकरण का विवरण:*
दिनांक 16 अगस्त 2026 को अनुपम मेगा सिटी में अवैध शराब मिलने की सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक घर से अवैध शराब जप्त की गई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 518/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे।

*फरार आरोपियों की पहचान निम्नानुसार हुई—*
👉सागर खटीक पिता कंछेदी लाल खटीक, उम्र 29 वर्ष, निवासी स्वर्णकार कॉलोनी, विदिशा।
👉शुभम उर्फ शिवम उर्फ पिंटू सिसोदिया पिता स्वर्गीय गिरीश सिसोदिया, उम्र 24 वर्ष, निवासी किरी मोहल्ला, विदिशा।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ पतारसी के प्रयास किए जा रहे थे।

*तकनीकी संसाधनों एवं मुखबिर तंत्र से मिली सफलता:*
पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक  अतुल सिंह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तकनीकी संसाधनों एवं विश्वसनीय स्थानीय मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की तलाश तेज की गई।

लगातार किए गए प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम ने दिनांक 06 सितंबर 2026 को आरोपी सागर खटीक को भोपाल से तथा शुभम उर्फ शिवम को विदिशा से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को विधिवत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल दाखिल किया गया।

*सराहनीय भूमिका:*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद राज, उप निरीक्षक रीतेश नागर, आरक्षक भूपेंद्र कुर्मी, आरक्षक जयदेव सिंह, आरक्षक राघवेंद्र सिकरवार एवं आरक्षक शिशुपाल सिंह दांगी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
    user_IBN NEWS
    IBN NEWS
    सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • दूध उत्पादकों ने प्रशासन से दूध का 12₹ प्रति फेट रेट बढ़ाने की की मांग रखी किसानों का कहना है कि उनके दूध का भाव यदि ₹12 फिर प्रतिपेट नहीं बढ़ाया गया तो 13 9.2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे इसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी दरअसल किसानों को बढ़ती महंगाई के कारण पशु आहार खरीदना महंगा पड़ रहा है जिसके कारण दूध के भाव बढ़ने की मांग उठ रही है देखते रहिए बीएसजी न्यूज़ 24 की खबरें खबर को शेयर चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले
    1
    दूध उत्पादकों ने प्रशासन से दूध का 12₹ प्रति फेट रेट बढ़ाने की की मांग रखी किसानों का कहना है कि उनके दूध का भाव यदि ₹12 फिर प्रतिपेट नहीं बढ़ाया गया तो 13 9.2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे इसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी दरअसल किसानों को बढ़ती महंगाई के कारण पशु आहार खरीदना महंगा पड़ रहा है जिसके कारण दूध के भाव बढ़ने की मांग उठ रही है देखते रहिए बीएसजी न्यूज़ 24 की खबरें खबर को शेयर चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले
    user_BS Mandloi The News Today
    BS Mandloi The News Today
    Court reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    23 min ago
  • निकाय चुनाव से पहले खानपुर में फ्लैग मार्च खानपुर। नगर पालिका चुनाव को लेकर मंगलवार को प्रशासन और पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। रिटर्निंग अधिकारी रजत कुमार विजयवर्गीय के नेतृत्व में निकले मार्च में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ खानपुर, सारोला, पनवाड़ और मंडावर थाना क्षेत्रों का पुलिस जाप्ता शामिल रहा। अधिकारियों ने मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया और शांतिभंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। खानपुर नगर पालिका के 25 वार्डों में 11 सितंबर को मतदान होगा।
    1
    निकाय चुनाव से पहले खानपुर में फ्लैग मार्च
खानपुर। नगर पालिका चुनाव को लेकर मंगलवार को प्रशासन और पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। रिटर्निंग अधिकारी रजत कुमार विजयवर्गीय के नेतृत्व में निकले मार्च में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ खानपुर, सारोला, पनवाड़ और मंडावर थाना क्षेत्रों का पुलिस जाप्ता शामिल रहा। अधिकारियों ने मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया और शांतिभंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। खानपुर नगर पालिका के 25 वार्डों में 11 सितंबर को मतदान होगा।
    user_Rakesh Kumar Nagar
    Rakesh Kumar Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र,भुवाखेड़ी में अजा एकादशी पर भक्ति की बयार, रात्रि जागरण में गूंजे हरि नाम। छबड़ा:भुवाखेड़ी - अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र, भुवाखेड़ी पर अजा एकादशी के पावन अवसर पर भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में छबड़ा के सुप्रसिद्ध भजन गायक दीनानाथ जी नागर एवं उनकी छबड़ा मण्डली द्वारा देर रात तक भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए।भगवान श्री हरि विष्णु के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरी रात "अलख निरंजन" और "जय श्री हरि" के जयकारों से केंद्र गूंजता रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और एकादशी व्रत की कथा का श्रवण किया।अजा एकादशी का महत्व स्वामी ध्यान गगन एवं पंडितों के अनुसार अजा एकादशी को अन्नदा एकादशी भी कहा जाता है। यह हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इस वर्ष अजा एकादशी 7 सितंबर, सोमवार को मनाई गयीं। धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा और विधि-विधान से अजा एकादशी का व्रत करने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। भविष्योत्तर और पद्म पुराण के अनुसार स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को इस व्रत का महात्म्य बताया था। इसकी कथा सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र से जुड़ी है। कहा जाता है कि ऋषि गौतम के कहने पर राजा हरिश्चंद्र ने अजा एकादशी का व्रत रखा था, जिसके प्रभाव से उन्हें खोया हुआ राज्य, परिवार और सम्मान पुनः प्राप्त हुआ और अंत में मोक्ष की प्राप्ति हुई। इसलिए इस एकादशी की कथा सुनने मात्र से पुण्य की प्राप्ति होती है।
    4
    अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र,भुवाखेड़ी में अजा एकादशी पर भक्ति की बयार, रात्रि जागरण में गूंजे हरि नाम।

छबड़ा:भुवाखेड़ी - अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र, भुवाखेड़ी पर अजा एकादशी के पावन अवसर पर भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया।
जागरण में छबड़ा के सुप्रसिद्ध भजन गायक दीनानाथ जी नागर एवं उनकी छबड़ा मण्डली द्वारा देर रात तक भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए।भगवान श्री हरि विष्णु के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरी रात "अलख निरंजन" और "जय श्री हरि" के जयकारों से केंद्र गूंजता रहा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और एकादशी व्रत की कथा का श्रवण किया।अजा एकादशी का महत्व स्वामी ध्यान गगन एवं पंडितों के अनुसार अजा एकादशी को अन्नदा एकादशी भी कहा जाता है। यह हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इस वर्ष अजा एकादशी 7 सितंबर, सोमवार को मनाई गयीं। धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा और विधि-विधान से अजा एकादशी का व्रत करने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। भविष्योत्तर और पद्म पुराण के अनुसार स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को इस व्रत का महात्म्य बताया था।  
इसकी कथा सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र से जुड़ी है। कहा जाता है कि ऋषि गौतम के कहने पर राजा हरिश्चंद्र ने अजा एकादशी का व्रत रखा था, जिसके प्रभाव से उन्हें खोया हुआ राज्य, परिवार और सम्मान पुनः प्राप्त हुआ और अंत में मोक्ष की प्राप्ति हुई। इसलिए इस एकादशी की कथा सुनने मात्र से पुण्य की प्राप्ति होती है।
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    19 hrs ago
  • पनवाड़ में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया बच्छ बारस पर्व, गोमाता व बछड़े की पूजा कर मांगी संतानों की दीर्घायु पनवाड़ कस्बे सहित समूचे ग्रामीण अंचल में मंगलवार को गोवत्स द्वादशी (बच्छ बारस) का पावन पर्व पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित महिलाओं ने पूजा की थाल सजाकर गोमाता व बछड़े का विधि-विधान से पूजन किया और अपने पुत्रों की दीर्घायु व परिवार की मंगलकामना के लिए व्रत रखा। पर्व की अनूठी परंपरा का निर्वहन करते हुए महिलाओं ने चाकू या दरांती जैसे धारदार उपकरणों से कटे फल, सब्जी व अन्न से पूर्ण परहेज रखा तथा ज्वार, बाजरा, मक्का और अंकुरित अनाजों से बने पकवानों का गोमाता को भोग लगाकर सामूहिक रूप से पौराणिक कथा सुनी। क्षेत्र की व्रती महिलाओं ने बताया कि जन्माष्टमी के चार दिन बाद आने वाले इस पर्व का सीधा संबंध भगवान श्रीकृष्ण के गो-प्रेम से है। धार्मिक मान्यता है कि गोमाता में सभी देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए बछड़े सहित गाय की आराधना करने से भगवान श्रीकृष्ण व समस्त देवों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे घर-परिवार में सुख, समृद्धि तथा खुशहाली का संचार होता है।
    1
    पनवाड़ में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया बच्छ बारस पर्व, गोमाता व बछड़े की पूजा कर मांगी संतानों की दीर्घायु
पनवाड़ कस्बे सहित समूचे ग्रामीण अंचल में मंगलवार को गोवत्स द्वादशी (बच्छ बारस) का पावन पर्व पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित महिलाओं ने पूजा की थाल सजाकर गोमाता व बछड़े का विधि-विधान से पूजन किया और अपने पुत्रों की दीर्घायु व परिवार की मंगलकामना के लिए व्रत रखा। पर्व की अनूठी परंपरा का निर्वहन करते हुए महिलाओं ने चाकू या दरांती जैसे धारदार उपकरणों से कटे फल, सब्जी व अन्न से पूर्ण परहेज रखा तथा ज्वार, बाजरा, मक्का और अंकुरित अनाजों से बने पकवानों का गोमाता को भोग लगाकर सामूहिक रूप से पौराणिक कथा सुनी। क्षेत्र की व्रती महिलाओं ने बताया कि जन्माष्टमी के चार दिन बाद आने वाले इस पर्व का सीधा संबंध भगवान श्रीकृष्ण के गो-प्रेम से है। धार्मिक मान्यता है कि गोमाता में सभी देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए बछड़े सहित गाय की आराधना करने से भगवान श्रीकृष्ण व समस्त देवों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे घर-परिवार में सुख, समृद्धि तथा खुशहाली का संचार होता है।
    user_Pradeep Nagar
    Pradeep Nagar
    Photographer खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • पशु आहार महंगा हो जाने के कारण दूध उत्पादकों ने दूध के दाम 12 रुपए प्रति फेट बढ़ाने की रखी मांग बड़ी संख्या मे नारे लगाते हुवे नायब तहसीलदार कार्यकाल में नायब तहसीलदार की अनुपस्थिति में राजेंद्र वरदानिया जी को महामहिम राज्यपाल के नाम का सोपा ज्ञापन
    2
    पशु आहार महंगा हो जाने के कारण दूध उत्पादकों ने दूध के दाम 12 रुपए प्रति फेट बढ़ाने की रखी मांग 
बड़ी संख्या मे नारे लगाते हुवे नायब तहसीलदार कार्यकाल में नायब तहसीलदार की अनुपस्थिति में राजेंद्र वरदानिया जी को महामहिम राज्यपाल के नाम का सोपा ज्ञापन
    user_BS Mandloi The News Today
    BS Mandloi The News Today
    Court reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.