अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र,भुवाखेड़ी में अजा एकादशी पर भक्ति की बयार, रात्रि जागरण में गूंजे हरि नाम। छबड़ा:भुवाखेड़ी - अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र, भुवाखेड़ी पर अजा एकादशी के पावन अवसर पर भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में छबड़ा के सुप्रसिद्ध भजन गायक दीनानाथ जी नागर एवं उनकी छबड़ा मण्डली द्वारा देर रात तक भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए।भगवान श्री हरि विष्णु के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरी रात "अलख निरंजन" और "जय श्री हरि" के जयकारों से केंद्र गूंजता रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और एकादशी व्रत की कथा का श्रवण किया।अजा एकादशी का महत्व स्वामी ध्यान गगन एवं पंडितों के अनुसार अजा एकादशी को अन्नदा एकादशी भी कहा जाता है। यह हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इस वर्ष अजा एकादशी 7 सितंबर, सोमवार को मनाई गयीं। धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा और विधि-विधान से अजा एकादशी का व्रत करने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। भविष्योत्तर और पद्म पुराण के अनुसार स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को इस व्रत का महात्म्य बताया था। इसकी कथा सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र से जुड़ी है। कहा जाता है कि ऋषि गौतम के कहने पर राजा हरिश्चंद्र ने अजा एकादशी का व्रत रखा था, जिसके प्रभाव से उन्हें खोया हुआ राज्य, परिवार और सम्मान पुनः प्राप्त हुआ और अंत में मोक्ष की प्राप्ति हुई। इसलिए इस एकादशी की कथा सुनने मात्र से पुण्य की प्राप्ति होती है।
अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र,भुवाखेड़ी में अजा एकादशी पर भक्ति की बयार, रात्रि जागरण में गूंजे हरि नाम। छबड़ा:भुवाखेड़ी - अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र, भुवाखेड़ी पर अजा एकादशी के पावन अवसर पर भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में छबड़ा के सुप्रसिद्ध भजन गायक दीनानाथ जी नागर एवं उनकी छबड़ा मण्डली द्वारा देर रात तक भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए।भगवान श्री
हरि विष्णु के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरी रात "अलख निरंजन" और "जय श्री हरि" के जयकारों से केंद्र गूंजता रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और एकादशी व्रत की कथा का श्रवण किया।अजा एकादशी का महत्व स्वामी ध्यान गगन एवं पंडितों के अनुसार अजा एकादशी को अन्नदा एकादशी भी कहा जाता है। यह हर साल भाद्रपद मास
के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इस वर्ष अजा एकादशी 7 सितंबर, सोमवार को मनाई गयीं। धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा और विधि-विधान से अजा एकादशी का व्रत करने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। भविष्योत्तर और पद्म पुराण के अनुसार स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को इस व्रत का महात्म्य बताया था।
इसकी कथा सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र से जुड़ी है। कहा जाता है कि ऋषि गौतम के कहने पर राजा हरिश्चंद्र ने अजा एकादशी का व्रत रखा था, जिसके प्रभाव से उन्हें खोया हुआ राज्य, परिवार और सम्मान पुनः प्राप्त हुआ और अंत में मोक्ष की प्राप्ति हुई। इसलिए इस एकादशी की कथा सुनने मात्र से पुण्य की प्राप्ति होती है।
- मूलभूत आवश्यकताओं में रोटी,कपड़ा,मकान थे जो आज तक पूरा नही हुआ,अब बिजली,पानी,सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य का सपना कैसे हो पूरा,जब सरकारें इसी में लगी रहे कि पैसा कहां से लावे,जबकि यह सब सुविधाऐं,टेक्स देने के बाद फ्री मिलनी चाहिए।आजादी के 80 साल गुजर गये पर लोगों को आर्थिक आजादी नही मिली। *"स्मार्ट मीटर:सच क्या,भ्रम क्या - जन जागरूकता लावें।*" "*बिजली बचावें स्मार्ट मीटर लगने दे या सौर ऊर्जा अपनावे।"* छबड़ा(बारां)आपके गांव-शहर में भी जो मीटर लग रहा है, जैसा इस फोटो में दिख रहा है - नीले बॉक्स में लगा Kimbal कंपनी का स्मार्ट प्रीपेड मीटर - यही अब पूरे देश में लगाया जा रहा है। लोगों के मन में दो बड़े सवाल हैं - 1. सरकार इसे जबरदस्ती क्यों लगा रही है? 2. नया मीटर ज्यादा रीडिंग क्यों देता है?आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं। 1. सरकार जबरदस्ती क्यों लगा रही है? सरकार इसे RDSS - रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत लगा रही है। पुराने सिस्टम में क्या होता था: • मीटर रीडर कभी आता,कभी नहीं • गलत रीडिंग, एवरेज बिल • बिजली चोरी और लाइन लॉस का पता नहीं चलता था • डिस्कॉम (बिजली कंपनी) घाटे में थी स्मार्ट मीटर से सरकार का तर्क है: • बिल हर दिन मोबाइल पर दिखेगा • मीटर रीडर की जरूरत खत्म • चोरी पकड़ी जाएगी • आपको प्रीपेड की तरह पहले रिचार्ज करना होगा, इसलिए कंपनी का घाटा रुकेगा इसीलिए इसे अनिवार्य किया गया है। उपभोक्ता की सहमति नहीं ली जा रही, विरोध करने पर कनेक्शन काटने की धमकी तक की खबरें आ रही हैं। यही कारण है कि लोगों को यह "जबरदस्ती" लग रहा है। 2. स्मार्ट मीटर ज्यादा रीडिंग क्यों दिखाता है? - ये है असली वजह मीटर तेज भागता नहीं है, वो बारीक हिसाब देता है, इसलिए बिल ज्यादा लगता है। (क) पुराना मीटर धीमा हो जाता था: आपका पुराना इलेक्ट्रॉनिक मीटर 10-15 साल पुराना है। अंदर धूल, उम्र के कारण वो 5-10% कम रीडिंग देता था। नया मीटर IS 16444 मानक से टेस्टेड है और 0.5% तक सटीक है, तो वो पूरा हिसाब लिख देता है। (ख) अब हर छोटी चीज गिनी जाती है: पुराना मीटर 60-80 वॉट से कम लोड पर चलता ही नहीं था। मोबाइल चार्जर, TV का स्टैंडबाय, इंडिकेटर, रात भर जलता जीरो वॉट बल्ब - ये सब अब गिना जाता है। दिन भर में 0.5 से 1 यूनिट ऐसे ही बन जाती है। (ग) वोल्टेज और पावर फैक्टर का खेल: स्मार्ट मीटर kWh के साथ kVAh भी गिनता है। गांव-देहात में वोल्टेज कम-ज्यादा होता है, तो मीटर लोड का पूरा हिसाब ले लेता है, जबकि पुराना मीटर सिर्फ साधारण हिसाब लेता था। (घ) प्रीपेड में झटका ज्यादा लगता है: पहले 2 महीने बाद बिल आता था। अब रोज बैलेंस कटता दिखता है, इसलिए एहसास होता है कि मीटर तेज है। अगर आपको लगता है आपका मीटर तेज है, तो क्या करें? यह आपका अधिकार है: 1. तुलना टेस्ट करें: एक दिन के लिए अपने घर का सारा लोड बंद करके देखें, फिर 1000 वॉट की 1 प्रेस 1 घंटे चलाएं। मीटर में ठीक 1 यूनिट बढ़नी चाहिए। ज्यादा बढ़े तो शिकायत बनती है। 2.मीटर टेस्ट की मांग करें:आप लिखित में SDO ऑफिस में मीटर टेस्टिंग लैब में जांच की मांग कर सकते हैं। फीस लगभग 200-300 रुपये है। मीटर तेज पाया गया तो फीस वापस मिलती है। 3. सील न तोड़ें: फोटो में दिख रही लाल-नीली सील और ट्रांसपेरेंट बॉक्स सरकारी प्रॉपर्टी है। छेड़छाड़ पर चोरी का केस बन सकता है। 4. बिल का रिकॉर्ड रखें: हर महीने की रीडिंग की फोटो खींचकर रखें। ऐप में "दैनिक खपत" जरूर चेक करें। स्मार्ट मीटर तकनीक बुरी नहीं है, पर तरीका गलत है। सरकार को जबरदस्ती की जगह पहले लोगों को समझाना चाहिए, एक-दो महीने पुराने और नए मीटर दोनों से तुलना दिखानी चाहिए और प्रीपेड को वैकल्पिक रखना चाहिए। जागरूक बनिए, अफवाह पर नहीं, अपने टेस्ट और अधिकार पर भरोसा कीजिए। *"बिजली बचावें स्मार्ट मीटर लगने दे या सौर ऊर्जा अपनावे।"*3
- अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन छीपाबड़ौद - गगचाना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गगचाना में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया। साक्षरता प्रभारी *संजीदा आरा प्रबोधक* ने बताया कि विद्यालय में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य *भीमराज मीणा* ने विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर निबंध, नींबू-चम्मच दौड़ एवं कुर्सी-दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। *परिणाम इस प्रकार रहे —* *निबंध प्रतियोगिता:* प्रथम - तमन्ना नागर, द्वितीय - कोमल, तृतीय - अविनाश रेगर *नींबू-चम्मच दौड़:* प्रथम - पूनम चक्रधारी, द्वितीय - शिवम नोनरिया, तृतीय - किट्टू *कुर्सी-दौड़:* प्रथम - आदित्य, द्वितीय - प्रज्ञा चक्रधारी, तृतीय - आकाश निर्णायक की भूमिका व्याख्याता *महावीर प्रसाद नागर*, वरिष्ठ अध्यापक *कमल सिंह मीणा*, अध्यापक *परमानंद कुशवाह, सोहनलाल चक्रधारी*, शारीरिक शिक्षक *ललित कुमार कुमावत* ने निभाई। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक *तेजराज कुमावत*, पंचायत शिक्षक *कैलाशचंद्र, फूलचंद नागर*, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी *परमानंद नागर*, अतिथि शिक्षक *धनराज सेन, शिवानी नागर*, बाल संसद की प्रधानमंत्री *नेहा*, बाल संसद के सदस्य *कौशल्या कुमावत, योगिता योगी, जसोदा* सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।3
- निकाय चुनाव से पहले खानपुर में फ्लैग मार्च खानपुर। नगर पालिका चुनाव को लेकर मंगलवार को प्रशासन और पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। रिटर्निंग अधिकारी रजत कुमार विजयवर्गीय के नेतृत्व में निकले मार्च में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ खानपुर, सारोला, पनवाड़ और मंडावर थाना क्षेत्रों का पुलिस जाप्ता शामिल रहा। अधिकारियों ने मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया और शांतिभंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। खानपुर नगर पालिका के 25 वार्डों में 11 सितंबर को मतदान होगा।1
- पनवाड़ में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया बच्छ बारस पर्व, गोमाता व बछड़े की पूजा कर मांगी संतानों की दीर्घायु पनवाड़ कस्बे सहित समूचे ग्रामीण अंचल में मंगलवार को गोवत्स द्वादशी (बच्छ बारस) का पावन पर्व पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित महिलाओं ने पूजा की थाल सजाकर गोमाता व बछड़े का विधि-विधान से पूजन किया और अपने पुत्रों की दीर्घायु व परिवार की मंगलकामना के लिए व्रत रखा। पर्व की अनूठी परंपरा का निर्वहन करते हुए महिलाओं ने चाकू या दरांती जैसे धारदार उपकरणों से कटे फल, सब्जी व अन्न से पूर्ण परहेज रखा तथा ज्वार, बाजरा, मक्का और अंकुरित अनाजों से बने पकवानों का गोमाता को भोग लगाकर सामूहिक रूप से पौराणिक कथा सुनी। क्षेत्र की व्रती महिलाओं ने बताया कि जन्माष्टमी के चार दिन बाद आने वाले इस पर्व का सीधा संबंध भगवान श्रीकृष्ण के गो-प्रेम से है। धार्मिक मान्यता है कि गोमाता में सभी देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए बछड़े सहित गाय की आराधना करने से भगवान श्रीकृष्ण व समस्त देवों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे घर-परिवार में सुख, समृद्धि तथा खुशहाली का संचार होता है।1
- राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत हुआ विज्ञान मेले का आयोजन खानपुर कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खानपुर में पीएम श्री योजनान्तर्गत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेला प्रभारी सुमन शर्मा व्याख्याता ने बताया कि विज्ञान मेले के अन्तर्गत जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 8 तथा सीनियर वर्ग कक्षा 9 से 12 में विज्ञान-गणित क्विज प्रतियोगिता तथा मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिए गए। प्रधानाचार्य बालचन्द नागर ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और प्रायोगिक कौशल को विकसित करने का एक प्रभावी माध्यम है। साथ ही इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और संवाद कौशल को बढ़ावा मिलता है। प्रतिभा नागर व्याख्याता, बलवंत सिंह व्याख्याता, दिनेश वैष्णव व्याख्याता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में ललित कुमार गुजर उपप्राचार्य, शाहिदा, कविता मीणा,नरेश कुमार नागर व्याख्याता, जुल्फीकार अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, कमलकांत नागर , योगेश शर्मा, गिरिराज बैरवा राजेंद्र नाथ यादवेन्दु , नरेश कुमार नागर प्रयोगशाला सहायक ,अंकुर कुमार यादव, सुनिता गर्ग वरिष्ठ सहायक, हेमन्त शर्मा , महेन्द्र नागर, मनभर मीणा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।3
- कोटा में तेंदुए की एंट्री!गार्डन में घूम रहा तेंदुआ? पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर, नयापुरा सीबी गार्डन में मचा हड़कंप कोटा के नयापुरा स्थित सीबी गार्डन में तेंदुआ आने की सूचना से हड़कंप मच गया कोटा में तेंदुए की एंट्री!गार्डन में घूम रहा तेंदुआ? पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर, नयापुरा सीबी गार्डन में मचा हड़कंप कोटा के नयापुरा स्थित सीबी गार्डन में तेंदुआ आने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और तेंदुए की तलाश शुरू की।सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर गार्डन से बाहर निकाल दिया गया। एहतियात के तौर पर सीबी गार्डन के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। वन विभाग की टीमें तेंदुए की तलाश में जुटी हुई हैं। लोगों से फिलहाल गार्डन के आसपास नहीं जाने की अपील की जा रही है। कोटा में तेंदुए का खौफ! सीबी गार्डन के बाहर उमड़ी लोगों की भीड़, रेस्क्यू के लिए वन विभाग-पुलिस की टीमें तैनात कोटा। नयापुरा स्थित सीबी गार्डन में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुए को देखने के लिए गार्डन के बाहर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, वन विभाग समेत विभिन्न टीमें मौके पर पहुंचीं और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के प्रयास लगातार जारी हैं।सुरक्षा को देखते हुए सीबी गार्डन को पूरी तरह खाली करा दिया गया है और गार्डन के गेट बंद कर दिए गए हैं। मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीमें लोगों को दूर रखने के साथ तेंदुए की तलाश और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। ऊंचाई पर बैठा तेंदुआ, रेस्क्यू के लिए जुटाए जा रहे संसाधन! हाइड्रोलिक मशीन भी मौके पर बुलाई कोटा के नयापुरा स्थित सीबी गार्डन में तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग और प्रशासन ने संसाधन जुटाना शुरू कर दिया है। तेंदुआ काफी ऊंचाई पर मौजूद होने के कारण रेस्क्यू टीम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेंदुए तक सुरक्षित पहुंचने के लिए हाइड्रोलिक मशीन भी मौके पर मंगाई गई है। वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए की निगरानी करते हुए उसे सुरक्षित पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है। सुरक्षा के लिहाज से गार्डन को खाली कराया गया है। तेंदुए को पकड़ने लठ लेकर पहुंची वन विभाग की टीम नयापुरा स्थित सीबी गार्डन में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम पूरी तैयारी के साथ मौके पर जुटी हुई है। तेंदुआ ऊंचाई पर होने के कारण टीम को रेस्क्यू में चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। टीम के सदस्य लठ समेत जरूरी संसाधनों के साथ तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के प्रयास में जुटे हैं। सुरक्षा को देखते हुए गार्डन को पूरी तरह खाली कराया गया है। तेंदुए के लिए सीवी गार्डन में पकड़ने के लिए लाया गया पिंजरा! ट्रेंकुलाइज करने के बाद पेड़ से नीचे जाल में गिरा पैंथर आखिरकार पकड़ा गया पैंथर,वन विभाग की टीम ने किया ट्रेंकुलाइज! कोटा वालों के लिए राहत की खबर! घबराने की जरूरत नहीं…पैंथर हुआ रेस्क्यू !1
- बाहरी में ब्लॉक स्तरीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित, विजेता छात्राओं का सम्मान। *बाहरी में ब्लॉक स्तरीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित, विजेता छात्राओं का सम्मान।* छबड़ा(बारां)ब्लॉक स्तरीय 60 वां अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कार्यक्रम का आयोजन आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाहरी, तहसील छबड़ा में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान बद्री लाल जी वर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO), छबड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेकर शानदार प्रस्तुतियां दीं।प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे -कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 6 से 8) • कुर्सी दौड़: प्रथम स्थान - प्रिया गाडरी, द्वितीय स्थान - नंदनी बैरवा • नींबू-चम्मच दौड़: प्रथम स्थान - प्रिया गाडरी, द्वितीय स्थान - परिधि कश्यप वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9 से 12) • कुर्सी दौड़: प्रथम स्थान - डोली बैरवा, द्वितीय स्थान - जिया बैरवा • नींबू-चम्मच दौड़: प्रथम स्थान - जिया बैरवा, द्वितीय स्थान - प्रीति ढीमर • पोस्टर प्रतियोगिता: प्रथम स्थान - किरण कुशवाह (कक्षा 12), द्वितीय स्थान - किरण कुशवाह (कक्षा 11) • रंगोली प्रतियोगिता: प्रथम स्थान - नव्या कबाड़ी, द्वितीय स्थान - मीनाक्षी बैरवा • मेहंदी प्रतियोगिता: प्रथम स्थान - भावना मेहरा (कक्षा 9), द्वितीय स्थान - विशाखा नागर इस अवसर पर मुख्य अतिथि CBEO श्री बद्री लाल वर्मा ने 60वें अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। संस्था प्रधान श्री गोविंद लाल शर्मा ने मुख्य अतिथि का विद्यालय में प्रथम आगमन पर स्वागत किया तथा विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरण के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता श्री प्रवीण कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम प्रभारी वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती कमलेश साहू ने सभी छात्राओं का मार्गदर्शन किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार लोधा, ललित कश्यप, कृष्ण मुरारी नायक, चेतन मेघवाल, जोधराज मेघवाल, वंदना शर्मा, संतोष शर्मा, कौशल्या सेन एवं मुकेश नागर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।2
- जामनेर खंड में गौवंश के साथ दुर्व्यवहार का मामला, CCTV में कैद; विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संज्ञान में आया जामनेर खंड में गौवंश के साथ दुर्व्यवहार का मामला, CCTV में कैद; विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संज्ञान में आया जामनेर खंड में गौवंश के साथ अमानवीय व्यवहार की घटना सामने आई है, जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। यह घटना रात लगभग 9:00 बजे की है, जब सड़क पर ट्रैफिक बंद होने के कारण गौवंश अक्सर सड़क पर विश्राम करते हैं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, सड़क पर बैठी एक गाय को वहां पहुंचे एक पिकअप वाहन से उतरे व्यक्ति ने लात मारकर जबरन उठाया, जबकि उसे हाथ के इशारे या प्यार से भी हटाया जा सकता था। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति बाहर से जामनेर में किसी दुकान का शटर लगाने के काम से आया था। सनातन धर्म में गौ माता पूजनीय हैं और उनमें 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है, जिसके कारण इस कृत्य का वीडियो सामने आते ही क्षेत्र के लोगों और हिंदू समाज ने कड़ा विरोध जताया। मामला विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संज्ञान में आने पर स्थानीय लोगों ने संबंधित व्यक्ति को पकड़कर समझाइश दी और उससे माफी मंगवाई। साथ ही उसे सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में गौवंश के साथ दोबारा ऐसा दुर्व्यवहार न किया जाए।3