बाहरी में ब्लॉक स्तरीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित, विजेता छात्राओं का सम्मान। *बाहरी में ब्लॉक स्तरीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित, विजेता छात्राओं का सम्मान।* छबड़ा(बारां)ब्लॉक स्तरीय 60 वां अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कार्यक्रम का आयोजन आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाहरी, तहसील छबड़ा में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान बद्री लाल जी वर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO), छबड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेकर शानदार प्रस्तुतियां दीं।प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे -कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 6 से 8) • कुर्सी दौड़: प्रथम स्थान - प्रिया गाडरी, द्वितीय स्थान - नंदनी बैरवा • नींबू-चम्मच दौड़: प्रथम स्थान - प्रिया गाडरी, द्वितीय स्थान - परिधि कश्यप वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9 से 12) • कुर्सी दौड़: प्रथम स्थान - डोली बैरवा, द्वितीय स्थान - जिया बैरवा • नींबू-चम्मच दौड़: प्रथम स्थान - जिया बैरवा, द्वितीय स्थान - प्रीति ढीमर • पोस्टर प्रतियोगिता: प्रथम स्थान - किरण कुशवाह (कक्षा 12), द्वितीय स्थान - किरण कुशवाह (कक्षा 11) • रंगोली प्रतियोगिता: प्रथम स्थान - नव्या कबाड़ी, द्वितीय स्थान - मीनाक्षी बैरवा • मेहंदी प्रतियोगिता: प्रथम स्थान - भावना मेहरा (कक्षा 9), द्वितीय स्थान - विशाखा नागर इस अवसर पर मुख्य अतिथि CBEO श्री बद्री लाल वर्मा ने 60वें अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। संस्था प्रधान श्री गोविंद लाल शर्मा ने मुख्य अतिथि का विद्यालय में प्रथम आगमन पर स्वागत किया तथा विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरण के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता श्री प्रवीण कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम प्रभारी वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती कमलेश साहू ने सभी छात्राओं का मार्गदर्शन किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार लोधा, ललित कश्यप, कृष्ण मुरारी नायक, चेतन मेघवाल, जोधराज मेघवाल, वंदना शर्मा, संतोष शर्मा, कौशल्या सेन एवं मुकेश नागर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
बाहरी में ब्लॉक स्तरीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित, विजेता छात्राओं का सम्मान। *बाहरी में ब्लॉक स्तरीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित, विजेता छात्राओं का सम्मान।* छबड़ा(बारां)ब्लॉक स्तरीय 60 वां अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कार्यक्रम का आयोजन आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाहरी, तहसील छबड़ा में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान बद्री लाल जी वर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO), छबड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेकर शानदार प्रस्तुतियां दीं।प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे -कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 6 से 8) • कुर्सी दौड़: प्रथम स्थान - प्रिया गाडरी, द्वितीय स्थान - नंदनी बैरवा • नींबू-चम्मच दौड़: प्रथम स्थान - प्रिया गाडरी, द्वितीय स्थान - परिधि कश्यप वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9 से 12) • कुर्सी दौड़: प्रथम स्थान - डोली बैरवा, द्वितीय स्थान - जिया बैरवा • नींबू-चम्मच दौड़: प्रथम स्थान - जिया बैरवा, द्वितीय स्थान - प्रीति ढीमर • पोस्टर प्रतियोगिता: प्रथम स्थान - किरण कुशवाह (कक्षा
12), द्वितीय स्थान - किरण कुशवाह (कक्षा 11) • रंगोली प्रतियोगिता: प्रथम स्थान - नव्या कबाड़ी, द्वितीय स्थान - मीनाक्षी बैरवा • मेहंदी प्रतियोगिता: प्रथम स्थान - भावना मेहरा (कक्षा 9), द्वितीय स्थान - विशाखा नागर इस अवसर पर मुख्य अतिथि CBEO श्री बद्री लाल वर्मा ने 60वें अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। संस्था प्रधान श्री गोविंद लाल शर्मा ने मुख्य अतिथि का विद्यालय में प्रथम आगमन पर स्वागत किया तथा विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरण के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता श्री प्रवीण कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम प्रभारी वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती कमलेश साहू ने सभी छात्राओं का मार्गदर्शन किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार लोधा, ललित कश्यप, कृष्ण मुरारी नायक, चेतन मेघवाल, जोधराज मेघवाल, वंदना शर्मा, संतोष शर्मा, कौशल्या सेन एवं मुकेश नागर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
- अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई पीएम श्री विद्यालय में हुआ कई गतिविधियों का आयोजन शाहाबाद ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना के विश्राम कॉल पश्चात अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर 'सब पढें सब बढें' गतिविधि के साथ-साथ योगेश्वर श्रीकृष्ण का जन्म महोत्सव मनाया गया। संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने बताया कि इस अवसर पर राहुल & पार्टी ने पढ़ लिख कर योग्य बनने तथा समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान का संदेश दिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में राधिका शोभा एंड पार्टी मानवी अनुष्का एंड पार्टी शारदा सलोनी एंड पार्टी और अनुष्का वंशिका & पार्टी ने नृत्य गीत प्रस्तुत किये। तत्पश्चात वर्षा दीक्षा पूजा संध्या सविता निशा एंड पार्टी ने कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका प्रज्ञा दुबे ने किया इस अवसर पर अध्यापक दयालु राम ललेंद्र सिंह राज कुमार जुगल किशोर कामिनी खटीक जगदीश प्रसाद रोहित शर्मा हरिओम मीणा मंजू चौधरी कंप्यूटर अनुदेशक हेमंत वर्मा व संगीत शिक्षक गगन शर्मा NTT शिक्षक राहुल मेहता मौजूद रहे, कार्यक्रम के अंत में सामूहिक राष्ट्रगान के पश्चात फल वितरण किया गया।4
- लोकतंत्र के पर्व में निभाएं अपनी जिम्मेदारी — अवश्य करें मतदान झालावाड़ जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत दो चरणों में मतदान होने जा रहा है। प्रथम चरण में 9 सितम्बर 2026 को नगर परिषद् झालावाड़ तथा नगर पालिका झालरापाटन, डग एवं भवानीमण्डी में तथा द्वितीय चरण में 11 सितम्बर 2026 को नगर पालिका खानपुर, अकलेरा, मनोहरथाना एवं पिड़ावा में मतदान होगा। मैं, जिला निर्वाचन अधिकारी, झालावाड़, जिले के सभी मतदाताओं से विनम्र अपील करता हूँ कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। आपका एक-एक मत हमारे नगरीय निकायों के विकास, सुशासन एवं सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। अतः सभी मतदाता बिना किसी भय, दबाव, प्रलोभन अथवा भेदभाव के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। आइए, हम सभी मिलकर मतदान का संकल्प लें और लोकतंत्र के इस पर्व को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं। “मेरा वोट — मेरी आवाज, मेरा अधिकार” जिला निर्वाचन अधिकारी झालावाड़1
- झालावाड़-खानपुर क्षेत्र के बकानी तहसील की 25 ग्राम पंचायतों के 175 गांवों तक संगठन पहुंचाने का लक्ष्य, सदस्यता अभियान में महिला किसानों को भी जोड़ने पर जोर। झालावाड़ खानपुर क्षेत्र के बकानी भारतीय किसान संघ तह बकानी की मासिक बैठक एवं वन विहार कार्यक्रम झरमोड़ी स्थित महादेव मंदिर की धर्मशाला में आयोजित किया गया। संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने, आगामी सदस्यता अभियान, किसान सम्मेलन, बलराम जयंती एवं महिला किसान सम्मेलन सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यता अभियान को लेकर विशेष कार्ययोजना बनाई गई। निर्णय लिया गया कि 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक ग्राम पंचायत प्रभारी अपने क्षेत्र के गांवों में जाकर किसानों से संपर्क करेंगे तथा 1 जनवरी को सदस्यता अभियान को संपन्न करवाया जाएगा। सदस्यता अभियान में महिला किसानों को भी संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है। बकानी तहसील की 25 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले 175 गांवों तक भारतीय किसान संघ की पहुंच बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। ग्राम पंचायत प्रभारियों को सक्रिय रूप से गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करने, संगठन की गतिविधियों से अवगत कराने तथा अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। बकानी तहसील की 25 ग्राम पंचायतों में आगामी तीन वर्षों के लिए ग्राम पंचायत प्रभारी नियुक्त किए गए। प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई कि वे तीन वर्षों तक अपनी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में भारतीय किसान संघ के कार्यक्रम आयोजित करवाने, ग्राम समितियों को मजबूत करने तथा किसानों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रयास करें। जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन में बकानी तहसील से अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। 17 सितंबर को प्रत्येक ग्राम समिति में बलराम जयंती मनाने तथा 30 सितंबर को दिल्ली में आयोजित महिला किसान सम्मेलन में झालावाड़ जिले से अधिक से अधिक महिला किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर ने कहा कि आज की आवश्यकता है कि किसान संगठन से जुड़े, क्योंकि संगठन में ही शक्ति है। यदि किसान को सशक्त और मजबूत बनाना है तो किसानों को जागृत करते हुए उन्हें एकजुट करना होगा। देश में सबसे महत्वपूर्ण चीज खाद्यान्न है और किसान धरती का सीना चीरकर अन्न उगाता है। किसान के मन में हमेशा यह भाव रहता है कि मेरे देश का कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोए। इसी भावना को लेकर किसान प्रतिदिन खेती में नए-नए नवाचार करते हुए मेहनत कर रहा है, लेकिन शासन और प्रशासन में बैठे लोगों द्वारा किसानों की समस्याओं और उनकी चिंता पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाना दुर्भाग्य का विषय है। किसान की समस्याओं के समाधान और उसके अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए किसानों का संगठित होना आवश्यक है। ग्राम पंचायत प्रभारी गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करें और भारतीय किसान संघ के संगठन को प्रत्येक गांव तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने तथा बकानी तहसील के प्रत्येक गांव में संगठन की मजबूत ग्राम समिति खड़ी करने का संकल्प लिया।4
- अशोकनगर में जहरीली शराब पर आबकारी का शिकंजा 10 कंपोजिट दुकानों की जांच, 4 अवैध शराब के केस दर्ज सागर कांड के बाद अलर्ट मोड पर अशोकनगर आबकारी विभाग अशोकनगर में जहरीली शराब पर आबकारी का शिकंजा 10 कंपोजिट दुकानों की जांच, 4 अवैध शराब के केस दर्ज सागर कांड के बाद अलर्ट मोड पर अशोकनगर आबकारी विभाग1
- निवेरी गांव की 2 किलोमीटर सड़क बनी कीचड़ का रास्ता, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम निवेरी में बारिश के दौरान सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। करीब 2 किलोमीटर का रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील होने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश होते ही रास्ते पर इतना कीचड़ जमा हो जाता है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को इस कीचड़ भरे रास्ते को पार करने में काफी समय लग जाता है, जिसके कारण कई बार उन्हें स्कूल पहुंचने में देरी हो जाती है। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक बारिश के पूरे सीजन में उन्हें फतेहगढ़ आने-जाने के लिए कई बार पैदल ही सफर करना पड़ता है। सड़क खराब होने के कारण वाहन चलाना भी मुश्किल हो जाता है। किसानों की परेशानी भी कम नहीं है। खेती के लिए जरूरी खाद, बीज और अन्य सामान गांव तक पहुंचाने में काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हुआ। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि करीब 2 किलोमीटर सड़क का जल्द निर्माण या उचित मरम्मत कराई जाए, ताकि बारिश के मौसम में आवागमन सुचारु हो सके और बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी न उठानी पड़े।4
- सत्य निकेतन हादसे के बाद आसपास के PG खाली कराए गए हैं और बच्चों के मेस भी बंद हो गए हैं। ऐसे मुश्किल वक्त में NSUI छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। छात्रों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है और हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। #sosnsui सत्य निकेतन हादसे के बाद आसपास के PG खाली कराए गए हैं और बच्चों के मेस भी बंद हो गए हैं। ऐसे मुश्किल वक्त में NSUI छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। छात्रों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है और हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। #sosnsui1
- अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र,भुवाखेड़ी में अजा एकादशी पर भक्ति की बयार, रात्रि जागरण में गूंजे हरि नाम। छबड़ा:भुवाखेड़ी - अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र, भुवाखेड़ी पर अजा एकादशी के पावन अवसर पर भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में छबड़ा के सुप्रसिद्ध भजन गायक दीनानाथ जी नागर एवं उनकी छबड़ा मण्डली द्वारा देर रात तक भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए।भगवान श्री हरि विष्णु के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरी रात "अलख निरंजन" और "जय श्री हरि" के जयकारों से केंद्र गूंजता रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और एकादशी व्रत की कथा का श्रवण किया।अजा एकादशी का महत्व स्वामी ध्यान गगन एवं पंडितों के अनुसार अजा एकादशी को अन्नदा एकादशी भी कहा जाता है। यह हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इस वर्ष अजा एकादशी 7 सितंबर, सोमवार को मनाई गयीं। धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा और विधि-विधान से अजा एकादशी का व्रत करने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। भविष्योत्तर और पद्म पुराण के अनुसार स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को इस व्रत का महात्म्य बताया था। इसकी कथा सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र से जुड़ी है। कहा जाता है कि ऋषि गौतम के कहने पर राजा हरिश्चंद्र ने अजा एकादशी का व्रत रखा था, जिसके प्रभाव से उन्हें खोया हुआ राज्य, परिवार और सम्मान पुनः प्राप्त हुआ और अंत में मोक्ष की प्राप्ति हुई। इसलिए इस एकादशी की कथा सुनने मात्र से पुण्य की प्राप्ति होती है।4
- नदियों का जलस्तर कम होने पर जान जोखिम में डालकर नदियों को पार करते दिखे लोगो की तस्वीर आई सामने शाहाबाद उपखण्ड की रैपी नदी में पानी की आवक कम हो गई जिसके बाद लोग नदी की पुलिया से होकर आते-जाते नजर आए। लोग अपने वाहनों को कंधे पर उठाकर जान जोखिम में डालकर नदियों को पार करते साफ नजर आ रहे हैं। बीते कई दिनों से क्षेत्र में हो रही बरसात के कारण नदियों की पुलिया पर अधिक पानी होने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित होने के बाद लोगों का आना-जाना बिल्कुल बंद था। अब लोग अपने खाने पीने के सामान एवं रोजमर्रा की जरूरी चीजें लेने के लिए बाजारों की तरफ आ रहे हैं। लेकिन क्षेत्र में नदिओं पर बड़ा पुल नहीं होने के कारण लोग अपनी जान जोखिम में डालकर दो पहिया वाहनों को कंधों पर उठाकर नदी पार करते साफ देखे जा रहे हैं। लोगों को नदी पार नहीं करने की समझाइश के बाद भी नदियों को पार करना लोगों की मजबूरी बन गई है।2
- ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला करने का दावा किया है. ईरान की सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्म्स (IRGC) के बयानों के अनुसार, यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के लारक द्वीप (Larak Island) पर हुए अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में की गई है1