मध्य प्रदेश के सिंगरौली में हुई बैंक लूट का सोना-कैश डेहरी स्टेशन से बरामद, एक गिरफ्तार रोहतास जिले के डेहरी रेल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिंगरौली में हुई बैंक लूट कांड से जुड़ा कैश और सोना बरामद करते हुए एक आरोपी को डेहरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। डीएसपी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सिंगरौली एक्सप्रेस में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला, जिस पर निगरानी रखते हुए डेहरी स्टेशन पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके बैग से करीब 15 लाख रुपये नकद और 61.77 ग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग 9 लाख रुपये की आंकलन की गई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि बरामद कैश और जेवरात सिंगरौली में हुए बैंक लूट कांड के हैं। बताया गया कि अपराधियों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था, जहां से करोड़ों रुपये मूल्य का सोना और करीब 20 लाख रुपये नकद लूटा गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नालंदा जिले के कमलेश कुमार के रूप में हुई है, जो लूट के हिस्से का सोना और नकदी लेकर बिहार आ रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मामले में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में हुई बैंक लूट का सोना-कैश डेहरी स्टेशन से बरामद, एक गिरफ्तार रोहतास जिले के डेहरी रेल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिंगरौली में हुई बैंक लूट कांड से जुड़ा कैश और सोना बरामद करते हुए एक आरोपी को डेहरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। डीएसपी आलोक कुमार
सिंह ने बताया कि सिंगरौली एक्सप्रेस में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला, जिस पर निगरानी रखते हुए डेहरी स्टेशन पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके बैग से करीब 15 लाख रुपये नकद और 61.77 ग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग 9 लाख रुपये की आंकलन
की गई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि बरामद कैश और जेवरात सिंगरौली में हुए बैंक लूट कांड के हैं। बताया गया कि अपराधियों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था, जहां से करोड़ों रुपये मूल्य का सोना और करीब 20 लाख रुपये नकद लूटा गया
था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नालंदा जिले के कमलेश कुमार के रूप में हुई है, जो लूट के हिस्से का सोना और नकदी लेकर बिहार आ रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मामले में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।
- हसपुरा बस स्टैंड के समीप पार्टी कार्यालय में भाकपा की ओर से मार्क्सवादी लेलिन की जयंती मनाई गई1
- अंबेडकर जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांसद ने किया उद्घाटन करगहर (रोहतास)। प्रखंड क्षेत्र के सेंदुआर पंचायत अंतर्गत लहुआरा गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज राम ने किया। इस मौके पर सेंदुआर ग्राम पंचायत के मुखिया अशोक सिंह ने सांसद का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद मनोज राम ने डॉ. अंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद वे सैकड़ों गांवों का दौरा कर चुके हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अपेक्षित गति से विकास नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि उमस भरी गर्मी और हीट वेव के बावजूद वे लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं। सांसद ने आश्वस्त किया कि विपक्ष में रहते हुए भी वे क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे और जनता से किए गए वादों को पूरा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी प्रियदर्शी एवं बुल्लू मस्ताना द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- भोजपुर जिला के बिहिया महथीन माई में मंदिपरिसर में सामूहिक विवाह किया गया जहां दर्जनों जोड़ों की शादी पूरे विधि विधान के साथ संपन्न कराई गई, बिहिया महथीन माई मंदिर परिसर में दूर दराज के गांव से आए बर बधु ने एक दूसरे को वरमाला पहन कर सात फेर लिए, और जीवन भर साथ निभाने की संकल्प लिया,पूरा दिन मंदिर परिसर आकर्षक का केंद्र बना रहा, स्थानीय लोगों परिवार परिजन गार्जियन और सामाजिक संगठनों की ओर से बढ़ चढ़कर सहयोग किया गया, विवाह के बाद सभी नव विवाहित जोड़ों को आवश्यक घरेलू सामान और उपहार भी प्रदान किए गए ताकि वह अपने नए जीवन की शुरुआत सुचारू रूप से कर सके, इस मौके पर उपस्थित गण मान्य अतिथि गार्जियन के लोगों ने कहा कि सामूहिक विवाह समाज में एकता और सादगी का संदेश देता है और आर्थिक रूप से कम कमजोर परिवार के लिए यह एक बड़ी राहत साबित होता है, पूरा मंदिर परिसर उत्साह और खुशी से भरा रहा, भारी भीड़ ने इस शादी के बर वधु को ऐतिहासिक साक्षी भी बने, धर्मेंद्र कुमार की एक खास रिपोर्ट1
- मंगलवार को रोहतास जिले में बढ़ती गर्मी और लगातार चढ़ते तापमान को देखते हुए सासाराम नगर निगम ने आम लोगों और यात्रियों को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। नगर निगम द्वारा शहर के 10 प्रमुख स्थानों पर ठंडे एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था शुरू की गई है, जिससे चिलचिलाती धूप में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस योजना का उद्घाटन मेयर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने बताया कि यह पहल शहर के व्यस्त इलाकों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई है। सासाराम एक ऐतिहासिक शहर होने के कारण यहां रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, जिन्हें अब पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर निगम ने भविष्य में और केंद्र बढ़ाने की योजना भी बनाई है।1
- तिलक चढ़ाने पहुंचे लड़की पक्ष के लोग, लड़के वाले मकान में ताला बंद कर हुए फरार शादी से ठीक पहले इस घटना से लड़की पक्ष मर् अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज देखने के लिए naitik bihar को follow करे1
- तिलक चढ़ाने पहुंचे लड़की पक्ष के लोग, लड़के वाले मकान में ताला बंद कर हुए फरार शादी से ठीक पहले इस घटना से लड़की पक्ष मर्माहत गोह(औरंगाबाद) मंगलवार की देर शाम मदनपुर थाना मुख्यालय गांव में तिलक चढ़ाने गए लड़की पक्ष को बिना तिलक चढ़ाएं वापस आना पड़ा। तिलक के दिन दुल्हा और उसके परिजन फरार थे और घर में ताला लटका हुआ था। बताया जाता है कि गोह थाना क्षेत्र के अकौना गांव निवासी रामाधार राम ने अपनी पुत्री की शादी मदनपुर थाना गांव के देवराज राम के पुत्र विकास कुमार राम उर्फ प्रितम से तय किया था। लड़की के पिता ने अपने सामर्थ्य अनुसार 10 लाख रुपए नगद और अन्य समान उपहार स्वरूप दे दिया था। शादी के दिन नजदीक आ गए। 21 अप्रैल को तिलकोत्सव और 27 अप्रैल को बारात तय थी। इसी बीच लड़के पक्ष के परिजनों ने अचानक से 15 लाख रुपए और चार चक्का गाड़ी की मांग कर दी। जब तिलक चढ़ाने लड़की पक्ष वाले निर्धारित दिन पहुंचे तो लड़के पक्ष वाले घर में ताला बंद कर फरार हो गए। इस संबंध में लड़की के पिता रामाधार राम ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।1
- अरवल --- आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाह जुहैर भवन अरवल में रूसी क्रांति के महान नायक कामरेड व्लादिमीर लेनिन की 156 वी जयंती बड़ी धूमधाम और हर्ष उल्लास के वातावरण में मनाई गई । जिसकी अध्यक्षता सीपीआई के जिला सचिव कामरेड अरुण कुमार ने की । सर्वप्रथम कामरेड लेनिन के तैलीयचित्र पर माल्यार्पण किया गया ।उसके बाद समारोह को संबोधित करते हुए कॉमरेड अरुण कुमार ने कहा की कॉमरेड लेनिन ने दुनिया को यह दिखा दिया की किसान मजदूर एवं तमाम मेहनतकश अवाम सिर्फ उत्पादन करना ही नहीं जानते हैं बल्कि शासन करना भी जानते हैं 7 नवंबर 1917 की समाजवादी क्रांति दुनिया की पहली एवं अनोखी घटना है । इस कार्यक्रम में अरवल अंचल सचिव कामरेड पंकज कुमार राय, जिला परिषद सदस्य कामरेड विकास कुमार , कॉमरेड संतोष कुमार अधिवक्ता, कॉमरेड नवाब खान के अलावे दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।4
- Post by Abhay kumar1
- छतरपुर में बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष का भव्य स्वागत, एम्बुलेंस को दिलाई प्राथमिकता1