जालौन में पुलिस पर जबरन समझौता कराने का आरोप, महिला बोली- दबाव बनाकर कराया समझौता जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र के ग्राम पंचायत मकरंदपुरा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद एक महिला ने पुलिस पर जबरन समझौता कराने का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, राशि प्रजापति पत्नी संजय, निवासी मोहल्ला चुर्खीबाल, जालौन ने आरोप लगाया कि मकरंदपुरा में दो पक्षों के बीच विवाद होने के बाद वह शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची थीं। महिला का आरोप है कि हल्का प्रभारी ने दोनों पक्षों को बैठाकर उस पर दबाव बनाया और जबरन समझौता करा दिया। महिला का कहना है कि वह न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंची थी, लेकिन उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उसे ही समझौता करने के लिए मजबूर किया गया। महिला ने हल्का प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल, महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
जालौन में पुलिस पर जबरन समझौता कराने का आरोप, महिला बोली- दबाव बनाकर कराया समझौता जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र के ग्राम पंचायत मकरंदपुरा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद एक महिला ने पुलिस पर जबरन समझौता कराने का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, राशि प्रजापति पत्नी संजय, निवासी मोहल्ला चुर्खीबाल, जालौन ने आरोप लगाया कि मकरंदपुरा में दो पक्षों के बीच विवाद होने के बाद वह शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची थीं। महिला का आरोप है कि हल्का प्रभारी ने दोनों पक्षों को बैठाकर उस पर दबाव बनाया और जबरन समझौता करा दिया। महिला का कहना है कि वह न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंची थी, लेकिन उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उसे ही समझौता करने के लिए मजबूर किया गया। महिला ने हल्का प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल, महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा दिखाने जा रहे हैं तो देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ शुरू एप्प पर1
- जन चौपाल में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, गर्भवती महिला की कराई जन चौपाल में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, गर्भवती महिला की कराई गोद भराई जालौन। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और उनके निराकरण के उद्देश्य से आयोजित जन चौपाल में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, विकास कार्यों सहित विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जन चौपाल के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं, जहां गर्भवती महिला के लिए गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक ने गर्भवती महिला को शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ मातृत्व एवं शिशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। अधिकारियों ने भी ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक एवं प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और उनके समाधान की उम्मीद जताई। और इस मौके पर पुलिस प्रशासन थाना एट भी मौजूद रहा सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा के साथ भाजपा नेता शीलू गौतम भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय पाल भाजपा महामंत्री ऋषभ पटेरिया और भाजपा नेता चंद्रभान नेता ग्राम प्रधान जखोली देशराज प्रधान बिरासनी और भारी संख्या में महिलाएं एवं आंगनवाड़ी ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही विधायक गौरी शंकर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जिन-जिन लोगों को आवास एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे हैं काम करूंगा और जन चौपाल के द्वारा सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे कोच ब्लॉक की ग्राम सभा जखोली में जांच चौपाल के द्वारा सदर विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्या और उनके निराकरण का आश्वासन दिया जन चौपाल देर शाम तक चली शुरू आपके लिए पुनीत कुमार पांडे की रिपोर्ट4
- कोंच,कबूतर चोरी के विवाद में युवक से मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती, वृद्ध मां ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के भगतसिंह नगर निवासिनी एक वृद्ध महिला ने तीन लोगों पर अपने पुत्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रविवार देर रात 10:30 बजे पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। महिला ने प्रभारी निरीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि घटना 27 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे की है। शिकायती पत्र के मुक्त, उसका पुत्र कमालुद्दीन बाइक की दुकान पर मजदूरी करने के बाद घर लौट रहा था। आरोप है कि खेड़ा चौराहे के पास इंसु उर्फ इसरार पुत्र अब्दुल सत्तार तथा उनके दो पुत्र खुशनसीब और फैजल ने उसे रोक लिया। महिला का आरोप है कि आरोपितों ने उसके पुत्र से कबूतर चोरी की कहने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर कथित तौर पर डंडों और चप्पलों से उसके पेट में मारपीट की गई। महिला के मुताबिक, मारपीट में उसके पुत्र को चोटें आईं और राहगीरों ने उसे रिक्शे से सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। मैंने ने यह भी बताया कि उसका पुत्र पहले से पेट की बीमारी से पीड़ित है। महिला ने प्रभारी निरीक्षक से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।1
- जालौन जालौन में पुलिया के पास सड़क किनारे पलटा डस्ट से भरा डंपर, डम्पर पलटने के बाद हादसे में बाल बाल बचा चालक, डंपर के पलटने से मार्ग पर आवागमन हुआ प्रभावित, नहीं निकल पा रहे बड़े वाहन जालौन में पुलिया के पास सड़क किनारे पलटा डस्ट से भरा डंपर, डम्पर पलटने के बाद हादसे में बाल बाल बचा चालक, डंपर के पलटने से मार्ग पर आवागमन हुआ प्रभावित, नहीं निकल पा रहे बड़े वाहन सड़क और पुलिया का निर्माण कार्य होने के चलते गड्ढा खोदे जाने से सड़क की चौड़ाई हुई कम, इसी दौरान निकलते समय सड़क के किनारे खिसककर डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, स्थानीय लोगों ने सड़क और पुलिया निर्माण का कार्य धीमी गति से होने का लगाया आरोप, जालौन के कोटरा-एट मार्ग स्थित करथरा पुलिया के पास का हादसा।3
- Konch में भगवान के घर में चोरी! पंचमुखी हनुमान मंदिर की दानपेटी तोड़ी, CCTV में कैद हुआ चोर!!. जालौन में चोरों ने पंचमुखी हनुमान मंदिर को बनाया निशाना मंदिर के दान पात्र में लगे ताले को तोड़कर की चोरी, घटनाक्रम हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू जालौन जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र के नगर क्षेत्र का मामला वाइट - स्थानीय व्यक्ति1
- कलेनापुर गांव में मामूली विवाद को लेकर एक भाई ने दूसरे पर किया हमला, गंभीर घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी डेरापुर थाना क्षेत्र के कलेनापुर गांव में रविवार की देर रात मामूली कहासुनी को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर हुई मारपीट में सरनाम गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, सरनाम दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान उनकी अपने भाई की पत्नी द्रौपदी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद संतोष, नारायण और द्रौपदी ने सरनाम के साथ मारपीट कर दी। हमले में सरनाम लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने घायल सरनाम को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।1
- जालौन ब्लॉक के ग्राम खनुआ में राधा रमन उर्फ टिल्लू दुबे का घर हुआ जमीदोज बताने तीन लगातार हुई बारिश से मकान की गिर गया घर वाले आनन फानन बाहर निकले. हादसा होने से टला टिल्लू दुबे ने की प्रशाशन से सहायता की मांग की है जालौन ब्लॉक के ग्राम खनुआ में राधा रमन उर्फ टिल्लू दुबे का घर हुआ जमीदोज बताने तीन लगातार हुई बारिश से मकान की गिर गया घर वाले आनन फानन बाहर निकले. हादसा होने से टला टिल्लू दुबे ने की प्रशाशन से सहायता की मांग की है1
- कोंच,भदारी गांव में सरकारी तालाब पर अतिक्रमण से बढ़ी जलभराव की समस्या, ग्रामीणों ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदारी में सरकारी तालाब पर कथित अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने एसडीएम कोंच अभिनव कुमार यादव को शिकायती पत्र सौंपकर तालाब से अतिक्रमण हटवाने और जल निकासी व्यवस्था बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में स्थित तालाब संख्या 220 का कुल रकबा 0.2830 हेक्टेयर है। आरोप है कि कई लोगों ने तालाब को मिट्टी से पाटकर उसके ऊपर निर्माण कर लिया है। इससे तालाब का मूल स्वरूप बदल गया है और पानी के संग्रह की व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले गांव का अधिकांश पानी इसी तालाब में पहुंचता था। इसके अलावा तालाब पशुओं के लिए भी पानी का प्रमुख स्रोत था। तालाब के पाटे जाने और जल निकासी का रास्ता बंद होने के कारण बारिश के साथ ही घरों से निकलने वाला पानी आसपास के मोहल्लों में जमा हो जाता है। सीवर और गंदा पानी सड़कों पर फैलने से लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने समस्या को लेकर ग्राम लेखपाल से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर तालाब से कथित अतिक्रमण हटवाने, तालाब का पुनरुद्धार कराने और जल निकासी व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की। एसडीएम अभिनव कुमार यादव ने ग्रामीणों को जल्द जांच करवाकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर गिरेन्द्र, पिंटू, प्रीतम, देवेंद्र, धर्म सिंह, श्रीप्रकाश, प्रवीण, पवन, रोहित परिहार, मुन्ना, धर्मवीर, राहुल, अरविंद, राजकुमार, अमीटा, भूपत, राजा, मूलचंद्र, श्यामू सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।1
- जालौन जालौन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अंबेडकर चौराहे से कलेक्ट्रेट तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर जताया विरोध, ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाने का किया प्रयास जालौन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अंबेडकर चौराहे से कलेक्ट्रेट तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर जताया विरोध, ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाने का किया प्रयास, मौके पर पुलिस बल रहा तैनात, प्रदर्शन पर रखी नजर, नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, विरोध प्रदर्शन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में रहा पुलिस का पहरा, जालौन के उरई स्थित कलेक्ट्रेट परिसर का मामला। बाइट:- अरविंद सिंह सेंगर--जिलाध्यक्ष, कांग्रेस3