कोंच,कबूतर चोरी के विवाद में युवक से मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती, वृद्ध मां ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के भगतसिंह नगर निवासिनी एक वृद्ध महिला ने तीन लोगों पर अपने पुत्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रविवार देर रात 10:30 बजे पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। महिला ने प्रभारी निरीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि घटना 27 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे की है। शिकायती पत्र के मुक्त, उसका पुत्र कमालुद्दीन बाइक की दुकान पर मजदूरी करने के बाद घर लौट रहा था। आरोप है कि खेड़ा चौराहे के पास इंसु उर्फ इसरार पुत्र अब्दुल सत्तार तथा उनके दो पुत्र खुशनसीब और फैजल ने उसे रोक लिया। महिला का आरोप है कि आरोपितों ने उसके पुत्र से कबूतर चोरी की कहने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर कथित तौर पर डंडों और चप्पलों से उसके पेट में मारपीट की गई। महिला के मुताबिक, मारपीट में उसके पुत्र को चोटें आईं और राहगीरों ने उसे रिक्शे से सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। मैंने ने यह भी बताया कि उसका पुत्र पहले से पेट की बीमारी से पीड़ित है। महिला ने प्रभारी निरीक्षक से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
कोंच,कबूतर चोरी के विवाद में युवक से मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती, वृद्ध मां ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के भगतसिंह नगर निवासिनी एक वृद्ध महिला ने तीन लोगों पर अपने पुत्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रविवार देर रात 10:30 बजे पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। महिला ने प्रभारी निरीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि घटना 27 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे की है। शिकायती पत्र के मुक्त, उसका पुत्र कमालुद्दीन बाइक की दुकान पर मजदूरी करने के बाद घर लौट रहा था। आरोप है कि खेड़ा चौराहे के पास इंसु उर्फ इसरार पुत्र अब्दुल सत्तार तथा उनके दो पुत्र खुशनसीब और फैजल ने उसे रोक लिया। महिला का आरोप है कि आरोपितों ने उसके पुत्र से कबूतर चोरी की कहने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर कथित तौर पर डंडों और चप्पलों से उसके पेट में मारपीट की गई। महिला के मुताबिक, मारपीट में उसके पुत्र को चोटें आईं और राहगीरों ने उसे रिक्शे से सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। मैंने ने यह भी बताया कि उसका पुत्र पहले से पेट की बीमारी से पीड़ित है। महिला ने प्रभारी निरीक्षक से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
- कोंच,कबूतर चोरी के विवाद में युवक से मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती, वृद्ध मां ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के भगतसिंह नगर निवासिनी एक वृद्ध महिला ने तीन लोगों पर अपने पुत्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रविवार देर रात 10:30 बजे पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। महिला ने प्रभारी निरीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि घटना 27 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे की है। शिकायती पत्र के मुक्त, उसका पुत्र कमालुद्दीन बाइक की दुकान पर मजदूरी करने के बाद घर लौट रहा था। आरोप है कि खेड़ा चौराहे के पास इंसु उर्फ इसरार पुत्र अब्दुल सत्तार तथा उनके दो पुत्र खुशनसीब और फैजल ने उसे रोक लिया। महिला का आरोप है कि आरोपितों ने उसके पुत्र से कबूतर चोरी की कहने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर कथित तौर पर डंडों और चप्पलों से उसके पेट में मारपीट की गई। महिला के मुताबिक, मारपीट में उसके पुत्र को चोटें आईं और राहगीरों ने उसे रिक्शे से सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। मैंने ने यह भी बताया कि उसका पुत्र पहले से पेट की बीमारी से पीड़ित है। महिला ने प्रभारी निरीक्षक से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।1
- उरई में जिलाधिकारी कार्यालय पर बाम दलों ने SIR और वोट चोरी को लेकर ज्ञानेश कुमार को लेकर नारेबाजी की प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा1
- अकबरपुर इटौरा में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान /हेलमेट को लेकर वाहन चालकों को किया जागरूक* *पुलिस से बहस कर सकते हैं /लेकिन यमराज से नहीं थाना अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने वाहन चालकों को समझाया हेलमेट का महत्व* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *अकबरपुर इटौरा में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान /हेलमेट को लेकर वाहन चालकों को किया जागरूक* *पुलिस से बहस कर सकते हैं /लेकिन यमराज से नहीं थाना अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने वाहन चालकों को समझाया हेलमेट का महत्व* जनपद जालौन सड़क सुरक्षा और याता यात नियमों के पालन को लेकर पुलिस ने अकबरपुर इटौरा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया आटा थाना अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा और इटौरा चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच करते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से सीधे संवाद करते हुए हेलमेट की अनिवार्यता और सड़क पर सावधानी से वाहन चलाने की अपील की आप को बता दें थाना अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने वाहन चालकों को समझाते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन किसी दबाव में नहीं बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए करना चाहिए उन्होंने कहा आप लोग हेलमेट को लेकर पुलिस से बहस कर सकते हैं लेकिन यमराज से बहस नहीं कर सकते इसलिए हेलमेट लगाना बेहद जरूरी है आप सुरक्षित रहेंगे तो आपके घर-परिवार के लोग भी सुरक्षित रहेंगे पुलिस की इस समझाइश का मकसद वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ साथ सड़क हादसों से बचाव के लिए सतर्क करना रहा चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और चारपहिया वाहन चालकों से भी यातायात नियमों का सही तरीके से पालन करने की हिदायत दी चारपहिया वाहन चालकों को भी दी सख्त हिदायत इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस टीम ने चारपहिया वाहन चालकों को भी यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों की अनदेखी करना किसी भी व्यक्ति के लिए भारी पड़ सकता है वाहन चालकों से सुरक्षित गति यातायात अनुशासन और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की गई चेकिंग अभियान में मौजूद रही पुलिस टीम अकबरपुर इटौरा में चलाए गए इस चेकिंग एवं जागरूकता अभियान के दौरान थाना अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह चालक महेंद्र यादव अमन शुक्ला कांस्टेबल प्रमोद कुमार कांस्टेबल नेपाल सिंह कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह एवं रुपेश कुमार सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में यातायात नियमों को लेकर जागरूकता का संदेश पहुंचा बता दें पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि हेलमेट और यातायात नियमों को पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी जिंदगी और परिवार की सुरक्षा के लिए अपनाएं4
- क्या वजह जो नगर पालिका जालौन.. स्कूल और बस्ती के सामने कूड़ा डाल रहा.. शिकायत करने पर.. कूड़ा उठाने की बात कही फिर मुकर गयी नगर पालिका जालौन क्या वजह जो नगर पालिका जालौन.. स्कूल के सामने कूड़ा डाल रहा.. शिकायत करने पर.. कूड़ा उठाने की बात कही फिर मुकर गयी नगर पालिका जालौन3
- न्याय मांगने थाने पहुंची महिला, समझौते की पर्ची लेकर लौटी! जालौन कोतवाली में पुलिस पर जबरन समझौता कराने का आरोप, महिला बोली—“शिकायत लेकर गई थी, समझौता करवाकर भेज दिया” जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र के ग्राम पंचायत मकरंदपुरा में विवाद के बाद एक महिला ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। महिला का आरोप है कि वह शिकायत लेकर थाने पहुंची थी, लेकिन कार्रवाई की उम्मीद के बजाय उस पर समझौते का दबाव बनाया गया। मोहल्ला चुर्खीबाल निवासी राशि प्रजापति पत्नी संजय का आरोप है कि मकरंदपुरा में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद वह अपनी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचीं। महिला के मुताबिक, हल्का प्रभारी ने दोनों पक्षों को बैठाया और कथित तौर पर उस पर दबाव बनाकर समझौता करा दिया। महिला का कहना है कि वह न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंची थी, लेकिन मामला कार्रवाई से आगे बढ़ने के बजाय सीधे “चलो भाई, समझौता करो” वाली स्थिति में पहुंच गया। महिला ने हल्का प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि पूरे मामले में वास्तव में क्या हुआ और समझौता किन परिस्थितियों में कराया गया।1
- जालौन में पुलिस पर जबरन समझौता कराने का आरोप, महिला बोली- दबाव बनाकर कराया समझौता जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र के ग्राम पंचायत मकरंदपुरा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद एक महिला ने पुलिस पर जबरन समझौता कराने का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, राशि प्रजापति पत्नी संजय, निवासी मोहल्ला चुर्खीबाल, जालौन ने आरोप लगाया कि मकरंदपुरा में दो पक्षों के बीच विवाद होने के बाद वह शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची थीं। महिला का आरोप है कि हल्का प्रभारी ने दोनों पक्षों को बैठाकर उस पर दबाव बनाया और जबरन समझौता करा दिया। महिला का कहना है कि वह न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंची थी, लेकिन उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उसे ही समझौता करने के लिए मजबूर किया गया। महिला ने हल्का प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल, महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- जन चौपाल में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, गर्भवती महिला की कराई जन चौपाल में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, गर्भवती महिला की कराई गोद भराई जालौन। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और उनके निराकरण के उद्देश्य से आयोजित जन चौपाल में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, विकास कार्यों सहित विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जन चौपाल के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं, जहां गर्भवती महिला के लिए गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक ने गर्भवती महिला को शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ मातृत्व एवं शिशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। अधिकारियों ने भी ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक एवं प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और उनके समाधान की उम्मीद जताई। और इस मौके पर पुलिस प्रशासन थाना एट भी मौजूद रहा सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा के साथ भाजपा नेता शीलू गौतम भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय पाल भाजपा महामंत्री ऋषभ पटेरिया और भाजपा नेता चंद्रभान नेता ग्राम प्रधान जखोली देशराज प्रधान बिरासनी और भारी संख्या में महिलाएं एवं आंगनवाड़ी ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही विधायक गौरी शंकर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जिन-जिन लोगों को आवास एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे हैं काम करूंगा और जन चौपाल के द्वारा सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे कोच ब्लॉक की ग्राम सभा जखोली में जांच चौपाल के द्वारा सदर विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्या और उनके निराकरण का आश्वासन दिया जन चौपाल देर शाम तक चली शुरू आपके लिए पुनीत कुमार पांडे की रिपोर्ट4
- कोंच,भदारी गांव में सरकारी तालाब पर अतिक्रमण से बढ़ी जलभराव की समस्या, ग्रामीणों ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदारी में सरकारी तालाब पर कथित अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने एसडीएम कोंच अभिनव कुमार यादव को शिकायती पत्र सौंपकर तालाब से अतिक्रमण हटवाने और जल निकासी व्यवस्था बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में स्थित तालाब संख्या 220 का कुल रकबा 0.2830 हेक्टेयर है। आरोप है कि कई लोगों ने तालाब को मिट्टी से पाटकर उसके ऊपर निर्माण कर लिया है। इससे तालाब का मूल स्वरूप बदल गया है और पानी के संग्रह की व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले गांव का अधिकांश पानी इसी तालाब में पहुंचता था। इसके अलावा तालाब पशुओं के लिए भी पानी का प्रमुख स्रोत था। तालाब के पाटे जाने और जल निकासी का रास्ता बंद होने के कारण बारिश के साथ ही घरों से निकलने वाला पानी आसपास के मोहल्लों में जमा हो जाता है। सीवर और गंदा पानी सड़कों पर फैलने से लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने समस्या को लेकर ग्राम लेखपाल से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर तालाब से कथित अतिक्रमण हटवाने, तालाब का पुनरुद्धार कराने और जल निकासी व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की। एसडीएम अभिनव कुमार यादव ने ग्रामीणों को जल्द जांच करवाकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर गिरेन्द्र, पिंटू, प्रीतम, देवेंद्र, धर्म सिंह, श्रीप्रकाश, प्रवीण, पवन, रोहित परिहार, मुन्ना, धर्मवीर, राहुल, अरविंद, राजकुमार, अमीटा, भूपत, राजा, मूलचंद्र, श्यामू सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।1