Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायगढ़ में फाइनेंस कंपनी से 7 लाख 58 हजार की धोखाधड़ी कलेक्शन एजेंट ने ग्राहकों से वसूली की रकम जमा नहीं की,शिकायत के बाद मामला दर्ज।
Raigarh Chhattisgarh
रायगढ़ में फाइनेंस कंपनी से 7 लाख 58 हजार की धोखाधड़ी कलेक्शन एजेंट ने ग्राहकों से वसूली की रकम जमा नहीं की,शिकायत के बाद मामला दर्ज।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- त्योहारों में खलल डालने वालों की खैर नहीं रायगढ़ पुलिस ने गुंडा-निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर दी सख्त चेतावनी अपराध किया प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।1
- रायगढ़ जिले के खरसिया में 2 करोड़ 75 लाख की लागत से निर्मित तहसील भवन का लोकार्पण... रायगढ़ जिले के खरसिया में 2 करोड़ 75 लाख की लागत से निर्मित तहसील भवन का लोकार्पण...1
- सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती,पूर्व में सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों को बुलाकर दी गई कड़ी समझाइश। समझाइश के बाद पुलिस के साथ फ्लैग मार्च कर दिया सट्टा मुक्त सक्ती का संदेश सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती,पूर्व में सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों को बुलाकर दी गई कड़ी समझाइश। समझाइश के बाद पुलिस के साथ फ्लैग मार्च कर दिया सट्टा मुक्त सक्ती का संदेश1
- सक्ती जिले में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, 7 विक्रेताओं पर 80 हजार रुपये का जुर्माना, सक्ती जिले में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, 7 विक्रेताओं पर 80 हजार रुपये का जुर्माना, कलेक्टर जयश्री जैन के निर्देशन में कृषि विभाग ने खाद की कालाबाजारी और अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सक्ती जिले के 7 खाद विक्रेताओं और फर्मों पर कुल 80 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। जुर्माने की राशि चालान के माध्यम से शासकीय खजाने में जमा करा दी गई है। कृषि विभाग के अनुसार उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के उल्लंघन के मामले में कोमल प्रसाद जायसवाल साराडीह, योगेश कुमार अग्रवाल फगुरम, कमल खाद भंडार नन्दौरकला, मयंक ट्रेडर्स सकरेली, सूर्य ट्रेडर्स जैजैपुर, सक्ती आधुनिक एफपीओ भातमाहुल और अजय बहादुर सिंह राठौर नन्दौरकला पर कार्रवाई की गई। विभागीय निरीक्षण टीम की औचक जांच में इन प्रतिष्ठानों के स्टॉक में विसंगतियां और खाद बिक्री नियमों का उल्लंघन मिला था। इसके बाद कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जहां अर्थदंड लगाया गया। जिला प्रशासन ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को स्टॉक बोर्ड और रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में कालाबाजारी या ओवररेटिंग मिलने पर एफआईआर सहित कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसानों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिले में अब तक 143 उर्वरक, 197 बीज और 21 कीटनाशक के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं।1
- धरमजयगढ़ के जंगल में नजर आया 33 हाथियों का विशाल झुंड, क्रोधा मार्ग पर थमा आवागमन धरमजयगढ़ वनमंडल क्षेत्र में हाथियों की लगातार मौजूदगी ने वनांचल के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। जंगलों में आए दिन हाथियों के अलग-अलग झुंड दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच सोमवार शाम क्रोधा मार्ग के किनारे जंगल में करीब 33 हाथियों का विशाल झुंड विचरण करता नजर आया। सड़क के करीब हाथियों के इतने बड़े समूह की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग और हाथी मित्रदल तत्काल सक्रिय हो गया। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी। सुरक्षा के मद्देनजर क्रोधा मार्ग पर दोनों ओर से कुछ समय के लिए आवागमन रोक दिया गया, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों का हाथियों के झुंड से सामना न हो और किसी तरह की अप्रिय घटना घटित न हो। वन विभाग की टीम और हाथी मित्रदल हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रहे। जब हाथियों का झुंड सड़क किनारे के क्षेत्र से हटकर जंगल के अंदरूनी हिस्से की ओर चला गया, तब मार्ग को दोबारा आवागमन के लिए खोल दिया गया। विभागीय जानकारी के अनुसार, इस समय धरमजयगढ़ वनमंडल के अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 140 हाथियों की मौजूदगी बताई जा रही है। बड़ी संख्या में हाथियों की सक्रियता के कारण हाथी प्रभावित गांवों के ग्रामीणों में लगातार भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। जंगल से लेकर सड़क मार्ग और ग्रामीण इलाकों तक हाथियों की आवाजाही ने वन विभाग के सामने भी चुनौती बढ़ा दी है। ऐसे में वन अमला प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रहा है और हाथी मित्रदल के माध्यम से ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है। फिलहाल 33 हाथियों का झुंड जंगल के अंदरूनी हिस्से की ओर बढ़ गया है, लेकिन हाथियों की लगातार मौजूदगी को देखते हुए क्रोधा मार्ग और आसपास के इलाकों में वन विभाग की निगरानी जारी है।4
- तिलकेजा सचिव निलंबित, 48 प्रधान मंत्री आवास योजना मामलों में1
- Post by Raigarh Chhattisgarh1
- Sarangarh सडक हादसा update : CCTV वीडियो आया सामने || देखिये इस वज़ह से घटी घटना सारंगढ़ न्यूज रिपोर्टर योगेश कुर्रे सारंगढ़ का भयानक सडक हादसा का cctv वीडियो आया सामने,,, cctv मे साफ देख सकते है की किस तरह से लापरवाही हुई और एक बड़ी घटना घटी,,, पास के लगे cctv कैमरे मे कैद हुई थी पूरी घटना,,, हलाकि यह वीडियो मे हादसा का महज कुछ हिस्सा दिखाई दे रहा लेकिन उससे देख अन्दजा लगा सकते है की कैसे घटना घटी और किसने क्या लापरवाही की,,,, 31 अगस्त को तक़रीबन 1 बजे आसपास सारंगढ़ से रायगढ़ रोड स्थिति cpm स्कूल के पास एक हादसा हुआ था,,, जिसमे माजदा ट्रक जो pds चावल से भरा हुआ था ओ एक पिकअप को टक्कर मारी थी,,, जिसमे लगभग 17 लोग घायल हुए थे,,, जिनमे 2 की मौत हुई थी और 5 नाजुक स्थिति मे रायगढ़ रेफर किया गया था,,, सभी श्रद्धांलु चंद्रपुर से माता दर्शन कर वापस अपने गावं बाघबहरा महासमुंद लौट रहे थे,,, तभी यह हादसा हुआ था,,, घाटना सिटी कोतवाली की है1