Shuru
Apke Nagar Ki App…
त्योहारों में खलल डालने वालों की खैर नहीं रायगढ़ पुलिस ने गुंडा-निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर दी सख्त चेतावनी अपराध किया प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
Raigarh Chhattisgarh
त्योहारों में खलल डालने वालों की खैर नहीं रायगढ़ पुलिस ने गुंडा-निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर दी सख्त चेतावनी अपराध किया प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- सक्ती में सट्टे के खिलाफ पुलिस की सख्ती, पूर्व सटोरियों संग निकाला फ्लैग मार्च, सक्ती में सट्टे के खिलाफ पुलिस की सख्ती, पूर्व सटोरियों संग निकाला फ्लैग मार्च, सक्ती जिले में सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अनोखी पहल करते हुए पहले पूर्व सटोरियों को बुलाकर कड़ी समझाइश दी, फिर उन्हीं लोगों के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकालकर “सट्टा मुक्त सक्ती” का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में निकले फ्लैग मार्च में सट्टा विरोधी बैनर और पोस्टर के साथ लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान “सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो” और “सट्टा अपराध है–इससे दूर रहें” जैसे नारे लगाए गए। एसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा सट्टे में शामिल पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई होगी। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर गुंडा बदमाश एक्ट और जरूरत पड़ने पर जिला बदर की कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से सट्टा गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील की है। अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल, एसडीओपी डॉ भुवनेश्वरी पैकरा और थाना प्रभारी लखनलाल पटेल सहित पुलिस टीम मौजूद रही।1
- :नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही 60 किलो अवैध गांजा व चारपहिया वाहन वैन्यू कार के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, करीब 40 लाख रुपये की संपत्ति जप्त* *➡️ थाना बागबहार क्षेत्र में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 60 किलो अवैध गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।* *➡️ आरोपी वैन्यू कार में उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था।* *➡️ जशपुर पुलिस की टेक्निकल टीम एवं मुखबिर तंत्र से मिली पुख्ता सूचना पर गांधी चौक बागबहार में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।* *➡️ आरोपी के कब्जे से 60 पैकेट में लगभग 60 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद।* *➡️ तस्करी में प्रयुक्त वैन्यू कार क्रमांक UP-91-U 6302 भी पुलिस ने जप्त की।* *➡️ जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये तथा वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये, कुल करीब 40 लाख रुपये की जप्ती।* *➡️ आरोपी के विरुद्ध थाना बागबहार में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत अपराध पंजीबद्ध।* *➡️ गिरफ्तार आरोपी – विकास चौधरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी समस्तीपुर, बिहार; वर्तमान निवास गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।* ----00--- ➡️मामले का संक्षिप्त विवरण आज दिनांक 31.08.2026 की प्रातः करीब 04:00 से 05:00 बजे के मध्य थाना बागबहार पुलिस को जशपुर पुलिस की टेक्निकल टीम एवं विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उड़ीसा की ओर से एक वैन्यू कार क्रमांक UP-91-U 6302 में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में थाना बागबहार पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करों के संभावित मार्गों पर नाकाबंदी एवं घेराबंदी की गई। इसी दौरान गांधी चौक, बागबहार के पास उक्त संदिग्ध वैन्यू कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम विकास चौधरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी समस्तीपुर बिहार, वर्तमान निवास गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस टीम द्वारा गवाहों की उपस्थिति में वाहन की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की में प्लास्टिक टेप से लिपटे हुए 60 पैकेट मिले। पैकेटों को खोलकर जांच करने पर उनमें कुल लगभग 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। पुलिस द्वारा गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त वैन्यू कार क्रमांक UP-91-U 6302 को विधिवत जप्त कर आरोपी विकास चौधरी को हिरासत में लिया गया। *➡️उड़ीसा से उत्तर प्रदेश तक गांजा तस्करी का प्रयास* प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा उड़ीसा से अवैध गांजा लेकर उत्तर प्रदेश की ओर ले जाने का प्रयास किया जाना सामने आया है। मामले में जशपुर पुलिस द्वारा एंड-टू-एंड विवेचना की जा रही है। गांजा आरोपी को किस व्यक्ति से प्राप्त हुआ तथा उत्तर प्रदेश में इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था, इस संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अवैध मादक पदार्थों के इस नेटवर्क से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ➡️ मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने एवं अपराध स्वीकार किए जाने के आधार पर आरोपी विकास चौधरी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। ➡️मामले में थाना बागबहार में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है। ➡️जप्त सामग्री अवैध गांजा – लगभग 60 किलोग्राम गांजे की अनुमानित कीमत – लगभग ₹30 लाख वैन्यू कार क्रमांक UP-91-U 6302 – अनुमानित कीमत लगभग ₹10 लाख कुल जप्ती – लगभग ₹40 लाख *➡️जशपुर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी* नशे के सौदागरों के खिलाफ जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मुखबिर तंत्र को मजबूत किया गया है एवं तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग के निर्देश दिए गए हैं। जशपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की एंड-टू-एंड विवेचना की जा रही है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। *➡️ कार्यवाही में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका* मामले की कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश कुमार जायसवाल, डीएसपी जशपुर शुभम तिवारी, थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक ललित कुमार यादव, प्रधान आरक्षक लव चौहान, आरक्षक अजय खेस, आरक्षक पवन पैंकरा तथा जशपुर पुलिस की साइबर/टेक्निकल टीम का विशेष योगदान रहा।* *➡️ मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है, पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को मजबूत कर अत्यंत सक्रिय किया है, साथ ही पुलिस नशे के सौदागरों पर निरंतर निगाह रखे हुई है, थाना बागबाहर क्षेत्र से 60 किलो के लगभग अवैध मादक प्रदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, मामले में पुलिस एंड टू एंड विवेचना कर रही है, ऐसे मामलों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, पुलिस सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करे करेगी*1
- कोरबा : बारिश थमी, मुसीबत नहीं! गंदे नालों और जलभराव से कोरबा के मोहल्लेवासी बेहाल1
- गांव में आया 20 हाथी का दल,जंगल या रस्ते में आने जाने वाले सतर्क रहें ग्राम पंचायत केरसई से सटे सिहारजौरी जंगल में 20 हाथी का दल आया है। कृपया जंगल या रस्ते में आने जाने वाले सतर्क रहें।1
- रायगढ़ में फाइनेंस कंपनी से 7 लाख 58 हजार की धोखाधड़ी कलेक्शन एजेंट ने ग्राहकों से वसूली की रकम जमा नहीं की,शिकायत के बाद मामला दर्ज।1
- पामगढ़ थाना क्षेत्र में हुई हत्या को लेकर क्षेत्र में सनसनी मामला आडियो हुआ वायरल पुलिस मामले कि जांच में कई सबूत जुटा रही है1
- कोरबा : मामूली विवाद बना मौत की वजह: भतीजे ने मौसी पर किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान हुई मौत1
- सारंगढ़ सड़क हादसा अपडेट: 2 की मौत, 17 घायल, 5 की हालत नाजुक होने पर रायगढ़ रेफर सारंगढ़ न्यूज रिपोर्टर योगेश कुर्रे अपडेट खबर सारंगढ़ सडक हादसा 2 की मौत 5 को रायगढ़ रिफर किया गया है,,, कुल हादसे मे 17 लोग अभी तक घायल की खबर है,,,जिसमे 2 की मौत हो गई है और 5 को रिफर किया गया है,,, बताया जा रहा जिन्हे रिफर किया गया उनकी भी हालात नाजुक बताई जा रही है,,, फिलहाल जिला अस्पताल सारंगढ़ मे बाकी घायल का इलाज जारी है,,,डॉक्टरो की टीम लगातार देख रही है और अभी भी अंदेशा लगाया जा रहा है की कुछ घायल का रिफर करने की आवश्यकता और पढ़ सकती है,,,,सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर pm की तैयारी मे जुट गई है,,,फिलहाल घाटना के बाद परिवारों सदमे मे है1
- सारंगढ़, बरमकेला मार्ग पर बड़ा हादसा टल गया यात्री बस घाटी में सड़क धंसने से पलटी यात्री सुरक्षित कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई पुलिस मामले कि जांच कर रही ज्यादा सवारी बस में नहीं था लगभग 4 यात्री सवार थे सड़क किनारे धंसने से यह अनियंत्रित होकर पल गई1