logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

:नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही 60 किलो अवैध गांजा व चारपहिया वाहन वैन्यू कार के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, करीब 40 लाख रुपये की संपत्ति जप्त* *➡️ थाना बागबहार क्षेत्र में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 60 किलो अवैध गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।* *➡️ आरोपी वैन्यू कार में उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था।* *➡️ जशपुर पुलिस की टेक्निकल टीम एवं मुखबिर तंत्र से मिली पुख्ता सूचना पर गांधी चौक बागबहार में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।* *➡️ आरोपी के कब्जे से 60 पैकेट में लगभग 60 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद।* *➡️ तस्करी में प्रयुक्त वैन्यू कार क्रमांक UP-91-U 6302 भी पुलिस ने जप्त की।* *➡️ जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये तथा वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये, कुल करीब 40 लाख रुपये की जप्ती।* *➡️ आरोपी के विरुद्ध थाना बागबहार में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत अपराध पंजीबद्ध।* *➡️ गिरफ्तार आरोपी – विकास चौधरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी समस्तीपुर, बिहार; वर्तमान निवास गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।* ----00--- ➡️मामले का संक्षिप्त विवरण आज दिनांक 31.08.2026 की प्रातः करीब 04:00 से 05:00 बजे के मध्य थाना बागबहार पुलिस को जशपुर पुलिस की टेक्निकल टीम एवं विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उड़ीसा की ओर से एक वैन्यू कार क्रमांक UP-91-U 6302 में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में थाना बागबहार पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करों के संभावित मार्गों पर नाकाबंदी एवं घेराबंदी की गई। इसी दौरान गांधी चौक, बागबहार के पास उक्त संदिग्ध वैन्यू कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम विकास चौधरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी समस्तीपुर बिहार, वर्तमान निवास गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस टीम द्वारा गवाहों की उपस्थिति में वाहन की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की में प्लास्टिक टेप से लिपटे हुए 60 पैकेट मिले। पैकेटों को खोलकर जांच करने पर उनमें कुल लगभग 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। पुलिस द्वारा गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त वैन्यू कार क्रमांक UP-91-U 6302 को विधिवत जप्त कर आरोपी विकास चौधरी को हिरासत में लिया गया। *➡️उड़ीसा से उत्तर प्रदेश तक गांजा तस्करी का प्रयास* प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा उड़ीसा से अवैध गांजा लेकर उत्तर प्रदेश की ओर ले जाने का प्रयास किया जाना सामने आया है। मामले में जशपुर पुलिस द्वारा एंड-टू-एंड विवेचना की जा रही है। गांजा आरोपी को किस व्यक्ति से प्राप्त हुआ तथा उत्तर प्रदेश में इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था, इस संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अवैध मादक पदार्थों के इस नेटवर्क से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ➡️ मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने एवं अपराध स्वीकार किए जाने के आधार पर आरोपी विकास चौधरी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। ➡️मामले में थाना बागबहार में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है। ➡️जप्त सामग्री अवैध गांजा – लगभग 60 किलोग्राम गांजे की अनुमानित कीमत – लगभग ₹30 लाख वैन्यू कार क्रमांक UP-91-U 6302 – अनुमानित कीमत लगभग ₹10 लाख कुल जप्ती – लगभग ₹40 लाख *➡️जशपुर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी* नशे के सौदागरों के खिलाफ जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मुखबिर तंत्र को मजबूत किया गया है एवं तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग के निर्देश दिए गए हैं। जशपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की एंड-टू-एंड विवेचना की जा रही है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। *➡️ कार्यवाही में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका* मामले की कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश कुमार जायसवाल, डीएसपी जशपुर शुभम तिवारी, थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक ललित कुमार यादव, प्रधान आरक्षक लव चौहान, आरक्षक अजय खेस, आरक्षक पवन पैंकरा तथा जशपुर पुलिस की साइबर/टेक्निकल टीम का विशेष योगदान रहा।* *➡️ मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है, पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को मजबूत कर अत्यंत सक्रिय किया है, साथ ही पुलिस नशे के सौदागरों पर निरंतर निगाह रखे हुई है, थाना बागबाहर क्षेत्र से 60 किलो के लगभग अवैध मादक प्रदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, मामले में पुलिस एंड टू एंड विवेचना कर रही है, ऐसे मामलों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, पुलिस सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करे करेगी*

11 hrs ago
user_Ajit gupta
Ajit gupta
Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Post by Raigarh Chhattisgarh
    1
    Post by Raigarh Chhattisgarh
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • 'बैंकित' (Bankit) का 599 रुपये का "साइलेंट कट" धमाका: 'हमारा क्या उखाड़ लोगे?' वाला एटीट्यूड और 45 दिनों से लगातार सिर्फ 'झांसा'! बिना बताए अकाउंट से कट गए ₹599, सवाल पूछने पर अफसरों की फौज का 'अहंकार' और 'इग्नोर मोड' ऑन! जानिए कैसे छोटे दुकानदारों के पसीने की कमाई पर चल रहा है 'आश्वासन का खेल'। न्यूज़ डेस्क / विशेष रिपोर्ट: अगर आप अपनी दुकान पर ग्राहकों का पैसा निकालने या डिजिटल लेन-देन के लिए FINDI / BANKIT (बैंकित) ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो ज़रा अपने खाते के ट्रांजैक्शन संभालकर देख लीजिए! हो सकता है कि आपकी जेब से भी चुपके से "सब्सक्रिप्शन प्लान" के नाम पर डाका डाला जा चुका हो और आपको खबर तक न हो। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक दुकानदार एजेंट के खाते से बिना किसी सहमति या जानकारी के सीधे ₹599 काट लिए गए (सेवा: Subscription Plan - 599 - M)। जब इस "साइलेंट कटौती" का पता चला, तो लगा कि कोई गलती से कटा होगा, लेकिन असली कहानी तो इसके बाद शुरू हुई! 🎭 'अधिकारियों की बारात' और 45 दिनों की 'आश्वासन एक्सप्रेस' जब दुकानदार ने अपने हक का पैसा वापस मांगा और पूछा कि “किसकी इजाजत से ये पैसे काटे गए?”, तो जवाब में कोई ठोस वजह नहीं बताई गई। बस इतना कहा गया—“एक बार कट गया है, आगे से नहीं कटेगा!” (मानो 599 रुपये कोई खैरात में बांटे जा रहे हों!) बात यहीं खत्म नहीं हुई। समाधान के नाम पर कस्टमर केयर और सेल्स टीम ने अधिकारियों की पूरी 'पदानुक्रम' (Hierarchy) की लिस्ट थमा दी: निचले स्तर पर: शोएब खान (Shoaib Khan) * उनके ऊपर: महफूज अली (Mahfuj Ali) और सबसे ऊपर: विजय श्रीवास्तव (Vijay Shrivastav) लेकिन नतीजा? ढाक के वही तीन पात! जब इन साहबानों से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो कुछ ने तो फरियाद सुनते ही फोन उठाना बंद कर दिया, तो कुछ के पास जवाब देने की फुरसत ही नहीं थी! 45 दिन बीत जाने के बाद भी हर बार सिर्फ एक ही घुट्टी पिलाई जा रही है—“पैसे वापस आ जाएंगे, प्रोसेस में है।” लेकिन वो 'जल्द' कब आएगा, इसकी कोई सीमा-रेखा नहीं है। 📱 स्क्रीनशॉट में खुला 'अहंकार' और लाचारी का सच! कंपनी के प्रतिनिधियों के रवैये की पोल उनके चैट और कॉल लॉग्स खुद खोल रहे हैं: "कंपनी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा!" (शोएब खान की वॉर्निंग): चैट में साफ़ देखा जा सकता है कि जब पीड़ित दुकानदार ने कानूनी रास्ता अपनाने या FIR की बात कही, तो शोएब खान (Shoaib Khan Bankit) की तरफ से जवाब आता है: > "परेशान मत होइए आप लोग, ये सब से कुछ नहीं होगा। आप ही सिर्फ परेशान होंगे, कंपनी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा!" > इसके बाद आगे बड़े ही बेपरवाह लहजे में लिखा गया—"एक बार और अगर हो गया रिफंड तो ठीक, वरना आप लोग करना जो भी करना होगा!" > वाह! क्या ग्राहक सेवा है! यह बातचीत साफ़ दर्शाती है कि छोटे दुकानदारों की परेशानी पर कंपनी के नुमाइंदों को कितना 'फर्क' पड़ता है। > "I'll call you back later" का अटूट लूप: दुकानदार दिन भर फोन मिलाता रहता है और उधर से एक ऑटो-जनरेटेड या रूखा मैसेज आता है—"I'll call you back later." पीड़ित पूछ रहा है “क्या हुआ सर, 4 दिन हो गए?” लेकिन जवाब में फिर वही घिसा-पिटा मैसेज। कॉल लॉग्स बने 'नॉट कनेक्टेड': कॉल हिस्ट्री गवाह है कि लगातार कोशिशों के बाद भी फोन काट दिए जा रहे हैं या अनसुने किए जा रहे हैं। 💣 क्या यह सिर्फ ₹599 का मामला है? सोचने वाली बात यह है कि ₹599 की रकम एक छोटे दुकानदार के लिए दिन भर की मेहनत की कमाई हो सकती है। अगर ऐसी कटौती देश भर के हज़ारों दुकानदारों के खातों से 'बिना अनुमति' की जा रही है, तो यह आंकड़ा लाखों-करोड़ों का खेल बन जाता है! सवाल यह है कि: जब सब्सक्रिप्शन ग्राहक ने मांगा ही नहीं, तो पैसे काटने का अधिकार किसने दिया? दूसरा सवाल: 45 दिनों तक रिफंड अटकाना और 'कंपनी को फर्क नहीं पड़ता' जैसी धमकियां देना किस कंज्यूमर लॉ (Customer Rights) के तहत सही है? अब देखना यह होगा कि क्या BANKIT प्रबंधन अपने इन 'भगवान स्वरूप' रवैये वाले अधिकारियों पर कोई कार्रवाई करता है और पीड़ित का पैसा रिफंड करता है, या फिर पीड़ित दुकानदारों को मजबूरन कंज्यूमर फोरम (Consumer Court) और साइबर पुलिस का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा!
    4
    'बैंकित' (Bankit) का 599 रुपये का "साइलेंट कट" धमाका: 'हमारा क्या उखाड़ लोगे?' वाला एटीट्यूड और 45 दिनों से लगातार सिर्फ 'झांसा'!
बिना बताए अकाउंट से कट गए ₹599, सवाल पूछने पर अफसरों की फौज का 'अहंकार' और 'इग्नोर मोड' ऑन! जानिए कैसे छोटे दुकानदारों के पसीने की कमाई पर चल रहा है 'आश्वासन का खेल'।
न्यूज़ डेस्क / विशेष रिपोर्ट:
अगर आप अपनी दुकान पर ग्राहकों का पैसा निकालने या डिजिटल लेन-देन के लिए FINDI / BANKIT (बैंकित) ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो ज़रा अपने खाते के ट्रांजैक्शन संभालकर देख लीजिए! हो सकता है कि आपकी जेब से भी चुपके से "सब्सक्रिप्शन प्लान" के नाम पर डाका डाला जा चुका हो और आपको खबर तक न हो।
ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक दुकानदार एजेंट के खाते से बिना किसी सहमति या जानकारी के सीधे ₹599 काट लिए गए (सेवा: Subscription Plan - 599 - M)। जब इस "साइलेंट कटौती" का पता चला, तो लगा कि कोई गलती से कटा होगा, लेकिन असली कहानी तो इसके बाद शुरू हुई!
🎭 'अधिकारियों की बारात' और 45 दिनों की 'आश्वासन एक्सप्रेस'
जब दुकानदार ने अपने हक का पैसा वापस मांगा और पूछा कि “किसकी इजाजत से ये पैसे काटे गए?”, तो जवाब में कोई ठोस वजह नहीं बताई गई। बस इतना कहा गया—“एक बार कट गया है, आगे से नहीं कटेगा!” (मानो 599 रुपये कोई खैरात में बांटे जा रहे हों!)
बात यहीं खत्म नहीं हुई। समाधान के नाम पर कस्टमर केयर और सेल्स टीम ने अधिकारियों की पूरी 'पदानुक्रम' (Hierarchy) की लिस्ट थमा दी:
निचले स्तर पर: शोएब खान (Shoaib Khan)
* उनके ऊपर: महफूज अली (Mahfuj Ali)
और सबसे ऊपर: विजय श्रीवास्तव (Vijay Shrivastav)
लेकिन नतीजा? ढाक के वही तीन पात!
जब इन साहबानों से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो कुछ ने तो फरियाद सुनते ही फोन उठाना बंद कर दिया, तो कुछ के पास जवाब देने की फुरसत ही नहीं थी! 45 दिन बीत जाने के बाद भी हर बार सिर्फ एक ही घुट्टी पिलाई जा रही है—“पैसे वापस आ जाएंगे, प्रोसेस में है।” लेकिन वो 'जल्द' कब आएगा, इसकी कोई सीमा-रेखा नहीं है।
📱 स्क्रीनशॉट में खुला 'अहंकार' और लाचारी का सच!
कंपनी के प्रतिनिधियों के रवैये की पोल उनके चैट और कॉल लॉग्स खुद खोल रहे हैं:
"कंपनी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा!" (शोएब खान की वॉर्निंग):
चैट में साफ़ देखा जा सकता है कि जब पीड़ित दुकानदार ने कानूनी रास्ता अपनाने या FIR की बात कही, तो शोएब खान (Shoaib Khan Bankit) की तरफ से जवाब आता है:
> "परेशान मत होइए आप लोग, ये सब से कुछ नहीं होगा। आप ही सिर्फ परेशान होंगे, कंपनी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा!"
> इसके बाद आगे बड़े ही बेपरवाह लहजे में लिखा गया—"एक बार और अगर हो गया रिफंड तो ठीक, वरना आप लोग करना जो भी करना होगा!"
> वाह! क्या ग्राहक सेवा है! यह बातचीत साफ़ दर्शाती है कि छोटे दुकानदारों की परेशानी पर कंपनी के नुमाइंदों को कितना 'फर्क' पड़ता है।
> 
"I'll call you back later" का अटूट लूप:
दुकानदार दिन भर फोन मिलाता रहता है और उधर से एक ऑटो-जनरेटेड या रूखा मैसेज आता है—"I'll call you back later." पीड़ित पूछ रहा है “क्या हुआ सर, 4 दिन हो गए?” लेकिन जवाब में फिर वही घिसा-पिटा मैसेज।
कॉल लॉग्स बने 'नॉट कनेक्टेड':
कॉल हिस्ट्री गवाह है कि लगातार कोशिशों के बाद भी फोन काट दिए जा रहे हैं या अनसुने किए जा रहे हैं।
💣 क्या यह सिर्फ ₹599 का मामला है?
सोचने वाली बात यह है कि ₹599 की रकम एक छोटे दुकानदार के लिए दिन भर की मेहनत की कमाई हो सकती है। अगर ऐसी कटौती देश भर के हज़ारों दुकानदारों के खातों से 'बिना अनुमति' की जा रही है, तो यह आंकड़ा लाखों-करोड़ों का खेल बन जाता है!
सवाल यह है कि: जब सब्सक्रिप्शन ग्राहक ने मांगा ही नहीं, तो पैसे काटने का अधिकार किसने दिया?
दूसरा सवाल: 45 दिनों तक रिफंड अटकाना और 'कंपनी को फर्क नहीं पड़ता' जैसी धमकियां देना किस कंज्यूमर लॉ (Customer Rights) के तहत सही है?
अब देखना यह होगा कि क्या BANKIT प्रबंधन अपने इन 'भगवान स्वरूप' रवैये वाले अधिकारियों पर कोई कार्रवाई करता है और पीड़ित का पैसा रिफंड करता है, या फिर पीड़ित दुकानदारों को मजबूरन कंज्यूमर फोरम (Consumer Court) और साइबर पुलिस का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा!
    user_ANURAG
    ANURAG
    Media house जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • कोरबा : बारिश थमी, मुसीबत नहीं! गंदे नालों और जलभराव से कोरबा के मोहल्लेवासी बेहाल
    1
    कोरबा : बारिश थमी, मुसीबत नहीं! गंदे नालों और जलभराव से कोरबा के मोहल्लेवासी बेहाल
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती,पूर्व में सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों को बुलाकर दी गई कड़ी समझाइश। समझाइश के बाद पुलिस के साथ फ्लैग मार्च कर दिया सट्टा मुक्त सक्ती का संदेश सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती,पूर्व में सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों को बुलाकर दी गई कड़ी समझाइश। समझाइश के बाद पुलिस के साथ फ्लैग मार्च कर दिया सट्टा मुक्त सक्ती का संदेश
    1
    सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती,पूर्व में सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों को बुलाकर दी गई कड़ी समझाइश।

समझाइश के बाद पुलिस के साथ फ्लैग मार्च कर दिया सट्टा मुक्त सक्ती का संदेश
सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती,पूर्व में सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों को बुलाकर दी गई कड़ी समझाइश।
समझाइश के बाद पुलिस के साथ फ्लैग मार्च कर दिया सट्टा मुक्त सक्ती का संदेश
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • सक्ती जिले में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, 7 विक्रेताओं पर 80 हजार रुपये का जुर्माना, सक्ती जिले में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, 7 विक्रेताओं पर 80 हजार रुपये का जुर्माना, कलेक्टर जयश्री जैन के निर्देशन में कृषि विभाग ने खाद की कालाबाजारी और अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सक्ती जिले के 7 खाद विक्रेताओं और फर्मों पर कुल 80 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। जुर्माने की राशि चालान के माध्यम से शासकीय खजाने में जमा करा दी गई है। कृषि विभाग के अनुसार उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के उल्लंघन के मामले में कोमल प्रसाद जायसवाल साराडीह, योगेश कुमार अग्रवाल फगुरम, कमल खाद भंडार नन्दौरकला, मयंक ट्रेडर्स सकरेली, सूर्य ट्रेडर्स जैजैपुर, सक्ती आधुनिक एफपीओ भातमाहुल और अजय बहादुर सिंह राठौर नन्दौरकला पर कार्रवाई की गई। विभागीय निरीक्षण टीम की औचक जांच में इन प्रतिष्ठानों के स्टॉक में विसंगतियां और खाद बिक्री नियमों का उल्लंघन मिला था। इसके बाद कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जहां अर्थदंड लगाया गया। जिला प्रशासन ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को स्टॉक बोर्ड और रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में कालाबाजारी या ओवररेटिंग मिलने पर एफआईआर सहित कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसानों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिले में अब तक 143 उर्वरक, 197 बीज और 21 कीटनाशक के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं।
    1
    सक्ती जिले में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, 7 विक्रेताओं पर 80 हजार रुपये का जुर्माना,

सक्ती जिले में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, 7 विक्रेताओं पर 80 हजार रुपये का जुर्माना,
कलेक्टर जयश्री जैन के निर्देशन में कृषि विभाग ने खाद की कालाबाजारी और अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सक्ती जिले के 7 खाद विक्रेताओं और फर्मों पर कुल 80 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। जुर्माने की राशि चालान के माध्यम से शासकीय खजाने में जमा करा दी गई है।
कृषि विभाग के अनुसार उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के उल्लंघन के मामले में कोमल प्रसाद जायसवाल साराडीह, योगेश कुमार अग्रवाल फगुरम, कमल खाद भंडार नन्दौरकला, मयंक ट्रेडर्स सकरेली, सूर्य ट्रेडर्स जैजैपुर, सक्ती आधुनिक एफपीओ भातमाहुल और अजय बहादुर सिंह राठौर नन्दौरकला पर कार्रवाई की गई।
विभागीय निरीक्षण टीम की औचक जांच में इन प्रतिष्ठानों के स्टॉक में विसंगतियां और खाद बिक्री नियमों का उल्लंघन मिला था। इसके बाद कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जहां अर्थदंड लगाया गया।
जिला प्रशासन ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को स्टॉक बोर्ड और रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में कालाबाजारी या ओवररेटिंग मिलने पर एफआईआर सहित कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
किसानों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिले में अब तक 143 उर्वरक, 197 बीज और 21 कीटनाशक के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    11 hrs ago
  • 🇮🇳🇺🇿 LIVE: PM नरेंद्र मोदी की अहम प्रेस मीटिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव (Shavkat Mirziyoyev) के साथ प्रेस मीटिंग के दौरान महत्वपूर्ण वक्तव्य दिए। 🤝 भारत और उज्बेकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों, सहयोग और साझा हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। 📺 LIVE अपडेट के लिए जुड़े रहें। प्रदेश खबर न्यूज़ नेटवर्क 📰 देश-दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले #PMModi #NarendraModi #ShavkatMirziyoyev #Uzbekistan #IndiaUzbekistan #ModiLive #BreakingNews #LatestNews #PradeshKhabar
    1
    🇮🇳🇺🇿 LIVE: PM नरेंद्र मोदी की अहम प्रेस मीटिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव (Shavkat Mirziyoyev) के साथ प्रेस मीटिंग के दौरान महत्वपूर्ण वक्तव्य दिए।
🤝 भारत और उज्बेकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों, सहयोग और साझा हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
📺 LIVE अपडेट के लिए जुड़े रहें।
प्रदेश खबर न्यूज़ नेटवर्क
📰 देश-दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले
#PMModi #NarendraModi #ShavkatMirziyoyev #Uzbekistan #IndiaUzbekistan #ModiLive #BreakingNews #LatestNews #PradeshKhabar
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • रायगढ़ में फाइनेंस कंपनी से 7 लाख 58 हजार की धोखाधड़ी कलेक्शन एजेंट ने ग्राहकों से वसूली की रकम जमा नहीं की,शिकायत के बाद मामला दर्ज।
    1
    रायगढ़ में फाइनेंस कंपनी से 7 लाख 58 हजार की धोखाधड़ी कलेक्शन एजेंट ने ग्राहकों से वसूली की रकम जमा नहीं की,शिकायत के बाद मामला दर्ज।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • कोरबा : मामूली विवाद बना मौत की वजह: भतीजे ने मौसी पर किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान हुई मौत
    1
    कोरबा : मामूली विवाद बना मौत की वजह: भतीजे ने मौसी पर किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान हुई मौत
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • रिठानी मेट्रो स्टेशन की ऊपरी में लगी आग सोलर पैनल की मशीन जलकर राख
    1
    रिठानी मेट्रो स्टेशन की ऊपरी में लगी आग सोलर पैनल की मशीन जलकर राख
    user_Sarju Kumar Patrakar
    Sarju Kumar Patrakar
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.