logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धरमजयगढ़ के जंगल में नजर आया 33 हाथियों का विशाल झुंड, क्रोधा मार्ग पर थमा आवागमन धरमजयगढ़ वनमंडल क्षेत्र में हाथियों की लगातार मौजूदगी ने वनांचल के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। जंगलों में आए दिन हाथियों के अलग-अलग झुंड दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच सोमवार शाम क्रोधा मार्ग के किनारे जंगल में करीब 33 हाथियों का विशाल झुंड विचरण करता नजर आया। सड़क के करीब हाथियों के इतने बड़े समूह की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग और हाथी मित्रदल तत्काल सक्रिय हो गया। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी। सुरक्षा के मद्देनजर क्रोधा मार्ग पर दोनों ओर से कुछ समय के लिए आवागमन रोक दिया गया, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों का हाथियों के झुंड से सामना न हो और किसी तरह की अप्रिय घटना घटित न हो। वन विभाग की टीम और हाथी मित्रदल हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रहे। जब हाथियों का झुंड सड़क किनारे के क्षेत्र से हटकर जंगल के अंदरूनी हिस्से की ओर चला गया, तब मार्ग को दोबारा आवागमन के लिए खोल दिया गया। विभागीय जानकारी के अनुसार, इस समय धरमजयगढ़ वनमंडल के अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 140 हाथियों की मौजूदगी बताई जा रही है। बड़ी संख्या में हाथियों की सक्रियता के कारण हाथी प्रभावित गांवों के ग्रामीणों में लगातार भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। जंगल से लेकर सड़क मार्ग और ग्रामीण इलाकों तक हाथियों की आवाजाही ने वन विभाग के सामने भी चुनौती बढ़ा दी है। ऐसे में वन अमला प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रहा है और हाथी मित्रदल के माध्यम से ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है। फिलहाल 33 हाथियों का झुंड जंगल के अंदरूनी हिस्से की ओर बढ़ गया है, लेकिन हाथियों की लगातार मौजूदगी को देखते हुए क्रोधा मार्ग और आसपास के इलाकों में वन विभाग की निगरानी जारी है।

23 hrs ago
user_ऋषभ तिवारी
ऋषभ तिवारी
पत्रकार Udaipur (Dharamjaigarh), Raigarh•
23 hrs ago
cfd2b69c-4c80-4377-8c4a-b12ca182081c

धरमजयगढ़ के जंगल में नजर आया 33 हाथियों का विशाल झुंड, क्रोधा मार्ग पर थमा आवागमन धरमजयगढ़ वनमंडल क्षेत्र में हाथियों की लगातार मौजूदगी ने वनांचल के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। जंगलों में आए दिन हाथियों के अलग-अलग झुंड दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच सोमवार शाम क्रोधा मार्ग के किनारे जंगल में करीब 33 हाथियों का विशाल झुंड विचरण करता नजर आया। सड़क के करीब हाथियों के इतने बड़े समूह की मौजूदगी की सूचना मिलते ही

4e19d37c-4c99-4523-ab3a-1f684f91b3d1

वन विभाग और हाथी मित्रदल तत्काल सक्रिय हो गया। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी। सुरक्षा के मद्देनजर क्रोधा मार्ग पर दोनों ओर से कुछ समय के लिए आवागमन रोक दिया गया, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों का हाथियों के झुंड से सामना न हो और किसी तरह की अप्रिय घटना घटित न हो। वन विभाग की टीम और हाथी मित्रदल हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रहे। जब

e191ad7a-e5b5-46a1-a4c7-0c0262ad44f6

हाथियों का झुंड सड़क किनारे के क्षेत्र से हटकर जंगल के अंदरूनी हिस्से की ओर चला गया, तब मार्ग को दोबारा आवागमन के लिए खोल दिया गया। विभागीय जानकारी के अनुसार, इस समय धरमजयगढ़ वनमंडल के अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 140 हाथियों की मौजूदगी बताई जा रही है। बड़ी संख्या में हाथियों की सक्रियता के कारण हाथी प्रभावित गांवों के ग्रामीणों में लगातार भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। जंगल से लेकर सड़क मार्ग और ग्रामीण इलाकों तक

हाथियों की आवाजाही ने वन विभाग के सामने भी चुनौती बढ़ा दी है। ऐसे में वन अमला प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रहा है और हाथी मित्रदल के माध्यम से ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है। फिलहाल 33 हाथियों का झुंड जंगल के अंदरूनी हिस्से की ओर बढ़ गया है, लेकिन हाथियों की लगातार मौजूदगी को देखते हुए क्रोधा मार्ग और आसपास के इलाकों में वन विभाग की निगरानी जारी है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • तिलकेजा सचिव निलंबित, 48 प्रधान मंत्री आवास योजना मामलों में
    1
    तिलकेजा सचिव निलंबित, 48 प्रधान मंत्री आवास योजना मामलों में
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • सक्ती जिले में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, 7 विक्रेताओं पर 80 हजार रुपये का जुर्माना, सक्ती जिले में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, 7 विक्रेताओं पर 80 हजार रुपये का जुर्माना, कलेक्टर जयश्री जैन के निर्देशन में कृषि विभाग ने खाद की कालाबाजारी और अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सक्ती जिले के 7 खाद विक्रेताओं और फर्मों पर कुल 80 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। जुर्माने की राशि चालान के माध्यम से शासकीय खजाने में जमा करा दी गई है। कृषि विभाग के अनुसार उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के उल्लंघन के मामले में कोमल प्रसाद जायसवाल साराडीह, योगेश कुमार अग्रवाल फगुरम, कमल खाद भंडार नन्दौरकला, मयंक ट्रेडर्स सकरेली, सूर्य ट्रेडर्स जैजैपुर, सक्ती आधुनिक एफपीओ भातमाहुल और अजय बहादुर सिंह राठौर नन्दौरकला पर कार्रवाई की गई। विभागीय निरीक्षण टीम की औचक जांच में इन प्रतिष्ठानों के स्टॉक में विसंगतियां और खाद बिक्री नियमों का उल्लंघन मिला था। इसके बाद कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जहां अर्थदंड लगाया गया। जिला प्रशासन ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को स्टॉक बोर्ड और रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में कालाबाजारी या ओवररेटिंग मिलने पर एफआईआर सहित कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसानों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिले में अब तक 143 उर्वरक, 197 बीज और 21 कीटनाशक के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं।
    1
    सक्ती जिले में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, 7 विक्रेताओं पर 80 हजार रुपये का जुर्माना,

सक्ती जिले में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, 7 विक्रेताओं पर 80 हजार रुपये का जुर्माना,
कलेक्टर जयश्री जैन के निर्देशन में कृषि विभाग ने खाद की कालाबाजारी और अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सक्ती जिले के 7 खाद विक्रेताओं और फर्मों पर कुल 80 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। जुर्माने की राशि चालान के माध्यम से शासकीय खजाने में जमा करा दी गई है।
कृषि विभाग के अनुसार उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के उल्लंघन के मामले में कोमल प्रसाद जायसवाल साराडीह, योगेश कुमार अग्रवाल फगुरम, कमल खाद भंडार नन्दौरकला, मयंक ट्रेडर्स सकरेली, सूर्य ट्रेडर्स जैजैपुर, सक्ती आधुनिक एफपीओ भातमाहुल और अजय बहादुर सिंह राठौर नन्दौरकला पर कार्रवाई की गई।
विभागीय निरीक्षण टीम की औचक जांच में इन प्रतिष्ठानों के स्टॉक में विसंगतियां और खाद बिक्री नियमों का उल्लंघन मिला था। इसके बाद कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जहां अर्थदंड लगाया गया।
जिला प्रशासन ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को स्टॉक बोर्ड और रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में कालाबाजारी या ओवररेटिंग मिलने पर एफआईआर सहित कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
किसानों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिले में अब तक 143 उर्वरक, 197 बीज और 21 कीटनाशक के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    11 hrs ago
  • रायगढ़ जिले के खरसिया में 2 करोड़ 75 लाख की लागत से निर्मित तहसील भवन का लोकार्पण... रायगढ़ जिले के खरसिया में 2 करोड़ 75 लाख की लागत से निर्मित तहसील भवन का लोकार्पण...
    1
    रायगढ़ जिले के खरसिया में 2 करोड़ 75 लाख की लागत से निर्मित तहसील भवन का लोकार्पण...
रायगढ़ जिले के खरसिया में 2 करोड़ 75 लाख की लागत से निर्मित तहसील भवन का लोकार्पण...
    user_Tamanna
    Tamanna
    खरसिया, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • त्योहारों में खलल डालने वालों की खैर नहीं रायगढ़ पुलिस ने गुंडा-निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर दी सख्त चेतावनी अपराध किया प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
    1
    त्योहारों में खलल डालने वालों की खैर नहीं रायगढ़ पुलिस ने गुंडा-निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर दी सख्त चेतावनी अपराध किया प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • 🔥 संतोष पाण्डेय ने भूपेश बघेल पर साधा निशाना, कही बड़ी बात! भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर बड़ा बयान दिया। पाण्डेय ने बघेल पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल और उसके फैसलों को लेकर तीखा हमला बोला। 📌 संतोष पाण्डेय ने भूपेश बघेल को लेकर क्या कहा? 🎥 पूरी खबर और बयान वीडियो में देखें। #SantoshPandey #BhupeshBaghel #ChhattisgarhNews #BJP #Congress #PoliticalNews #PradeshKhabar 🔥 संतोष पाण्डेय ने भूपेश बघेल पर साधा निशाना, कही बड़ी बात! भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर बड़ा बयान दिया। पाण्डेय ने बघेल पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल और उसके फैसलों को लेकर तीखा हमला बोला। 📌 संतोष पाण्डेय ने भूपेश बघेल को लेकर क्या कहा? 🎥 पूरी खबर और बयान वीडियो में देखें। #SantoshPandey #BhupeshBaghel #ChhattisgarhNews #BJP #Congress #PoliticalNews #PradeshKhabar
    1
    🔥 संतोष पाण्डेय ने भूपेश बघेल पर साधा निशाना, कही बड़ी बात!
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर बड़ा बयान दिया। पाण्डेय ने बघेल पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल और उसके फैसलों को लेकर तीखा हमला बोला।
📌 संतोष पाण्डेय ने भूपेश बघेल को लेकर क्या कहा?
🎥 पूरी खबर और बयान वीडियो में देखें।
#SantoshPandey #BhupeshBaghel #ChhattisgarhNews #BJP #Congress #PoliticalNews #PradeshKhabar
🔥 संतोष पाण्डेय ने भूपेश बघेल पर साधा निशाना, कही बड़ी बात!
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर बड़ा बयान दिया। पाण्डेय ने बघेल पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल और उसके फैसलों को लेकर तीखा हमला बोला।
📌 संतोष पाण्डेय ने भूपेश बघेल को लेकर क्या कहा?
🎥 पूरी खबर और बयान वीडियो में देखें।
#SantoshPandey #BhupeshBaghel #ChhattisgarhNews #BJP #Congress #PoliticalNews #PradeshKhabar
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • गांव में आया 20 हाथी का दल,जंगल या रस्ते में आने जाने वाले सतर्क रहें ग्राम पंचायत केरसई से सटे सिहारजौरी जंगल में 20 हाथी का दल आया है। कृपया जंगल या रस्ते में आने जाने वाले सतर्क रहें।
    1
    गांव में आया 20 हाथी का दल,जंगल या रस्ते में आने जाने वाले सतर्क रहें 

ग्राम पंचायत केरसई से सटे सिहारजौरी जंगल में 20 हाथी का दल आया है। कृपया जंगल या रस्ते में आने जाने वाले सतर्क रहें।
    user_श्याम बिहारी चौहान
    श्याम बिहारी चौहान
    फरसाबहार, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • कोरबा : कटघोरा वनमण्डल के जंगल में गूंजी किलकारी, हथिनी ने दिया नन्हे शावक को जन्म; हाथियों का कुनबा बढ़कर 52
    1
    कोरबा : कटघोरा वनमण्डल के जंगल में गूंजी किलकारी, हथिनी ने दिया नन्हे शावक को जन्म; हाथियों का कुनबा बढ़कर 52
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • सक्ती में सट्टे के खिलाफ पुलिस की सख्ती, पूर्व सटोरियों संग निकाला फ्लैग मार्च, सक्ती में सट्टे के खिलाफ पुलिस की सख्ती, पूर्व सटोरियों संग निकाला फ्लैग मार्च, सक्ती जिले में सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अनोखी पहल करते हुए पहले पूर्व सटोरियों को बुलाकर कड़ी समझाइश दी, फिर उन्हीं लोगों के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकालकर “सट्टा मुक्त सक्ती” का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में निकले फ्लैग मार्च में सट्टा विरोधी बैनर और पोस्टर के साथ लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान “सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो” और “सट्टा अपराध है–इससे दूर रहें” जैसे नारे लगाए गए। एसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा सट्टे में शामिल पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई होगी। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर गुंडा बदमाश एक्ट और जरूरत पड़ने पर जिला बदर की कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से सट्टा गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील की है। अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल, एसडीओपी डॉ भुवनेश्वरी पैकरा और थाना प्रभारी लखनलाल पटेल सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
    1
    सक्ती में सट्टे के खिलाफ पुलिस की सख्ती, पूर्व सटोरियों संग निकाला फ्लैग मार्च,

सक्ती में सट्टे के खिलाफ पुलिस की सख्ती, पूर्व सटोरियों संग निकाला फ्लैग मार्च,
सक्ती जिले में सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अनोखी पहल करते हुए पहले पूर्व सटोरियों को बुलाकर कड़ी समझाइश दी, फिर उन्हीं लोगों के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकालकर “सट्टा मुक्त सक्ती” का संदेश दिया।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में निकले फ्लैग मार्च में सट्टा विरोधी बैनर और पोस्टर के साथ लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान “सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो” और “सट्टा अपराध है–इससे दूर रहें” जैसे नारे लगाए गए।
एसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा सट्टे में शामिल पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई होगी। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर गुंडा बदमाश एक्ट और जरूरत पड़ने पर जिला बदर की कार्रवाई भी की जाएगी।
पुलिस ने नागरिकों से सट्टा गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील की है। अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल, एसडीओपी डॉ भुवनेश्वरी पैकरा और थाना प्रभारी लखनलाल पटेल सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    12 hrs ago
  • Post by Raigarh Chhattisgarh
    1
    Post by Raigarh Chhattisgarh
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.