logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राज्यसभा सांसद बैजनाथ नाथ राम ने लातेहार में आयोजित ईद मिलादुन्नबी के कार्यक्रम में बुधवार की दोपहर 12:00 बजे भाग लिया । इस मौके पर लातेहार की सड़कों पर धूमधाम से एवं गाजियाबाद के साथ ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया बुधवार की सुबह 9:00 बजे जहां जुलूस का समापन जिला खेल स्टेडियम लातेहार में दोपहर 12:00 बजे हुआ। मौके पर उपस्थित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने उपस्थित लोगों को कहा कि नवी करीम ने सिर्फ इबादत का तरीका नहीं सिखाया बल्कि इंसानियत सच्चाई गरीबों और कमजोरों से मोहब्बत और भाईचारा का रास्ता भी दिखाया है।

53 min ago
user_Manoj dutt dev
Manoj dutt dev
Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
53 min ago

राज्यसभा सांसद बैजनाथ नाथ राम ने लातेहार में आयोजित ईद मिलादुन्नबी के कार्यक्रम में बुधवार की दोपहर 12:00 बजे भाग लिया । इस मौके पर लातेहार की सड़कों पर धूमधाम से एवं गाजियाबाद के साथ ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया बुधवार की सुबह 9:00 बजे जहां जुलूस का समापन जिला खेल स्टेडियम लातेहार में दोपहर 12:00 बजे हुआ। मौके पर उपस्थित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने उपस्थित लोगों को कहा कि नवी करीम ने सिर्फ इबादत का तरीका नहीं सिखाया बल्कि इंसानियत सच्चाई गरीबों और कमजोरों से मोहब्बत और भाईचारा का रास्ता भी दिखाया है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • प्रखंड मुख्यालय महुआडार में बुधवार की सुबह 11:00 बजे गाजे बाजे के साथ निकाला गया ईद मिलादुन्नबी का जुलूस। आयोजित जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए । आयोजित जुलूस के दौरान महुआडार पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के मुख्य इंतजाम रखे गए थे । महुआडार प्रखंड के साथ-साथ जुलूस का आयोजन परहा टोली ग्राम में भी किया गया था।
    1
    प्रखंड मुख्यालय महुआडार में बुधवार की सुबह 11:00 बजे गाजे बाजे के साथ निकाला गया ईद मिलादुन्नबी का जुलूस।
आयोजित जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए । आयोजित जुलूस के दौरान महुआडार पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के मुख्य इंतजाम रखे गए थे । महुआडार प्रखंड के साथ-साथ जुलूस का आयोजन परहा टोली ग्राम में भी किया गया था।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    17 min ago
  • ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम का संदेश लातेहार ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने संबोधित किया। उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में शांति, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। सांसद ने कहा कि भारत की खूबसूरती उसकी विविधता में एकता है। सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को आपसी प्रेम, सम्मान और सौहार्द के साथ मिल-जुलकर रहना चाहिए। उन्होंने सभी को ईद मिलादुन्नबी की हार्दिक शुभकामनाए दी।
    1
    ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम का संदेश
लातेहार ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने संबोधित किया। उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में शांति, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। सांसद ने कहा कि भारत की खूबसूरती उसकी विविधता में एकता है। सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को आपसी प्रेम, सम्मान और सौहार्द के साथ मिल-जुलकर रहना चाहिए। उन्होंने सभी को ईद मिलादुन्नबी की हार्दिक शुभकामनाए दी।
    user_Ram Kumar
    Ram Kumar
    Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने दिया सर्वधर्म समभाव और भाईचारे का संदेश ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने दिया सर्वधर्म समभाव और भाईचारे का संदेश लातेहार। अंजुमन इस्लामिया लातेहार के बैनर तले बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन इस्लामिया के सदर आफताब आलम और सचिव रिजवान अली ने की। मौके पर सरपरस्त हाजी आशिकल्लाह, शमसुल होदा एवं अलीमुद्दीन कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। मंच का संचालन हाफिज बरकत आलम ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम शामिल हुए। उनके साथ उनके प्रतिनिधि एवं पुत्र प्रभात कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान अंजुमन के सदर आफताब आलम और सचिव रिजवान अली ने बुके देकर सांसद का स्वागत किया। अपने संबोधन में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने सर्वधर्म समभाव, आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस्लाम, ईसाई, सनातन और बौद्ध सहित सभी धर्मों में मानवता, प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना का संदेश मिलता है। हमें हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलते हुए देश से प्रेम और एक-दूसरे से मोहब्बत करनी चाहिए। कार्यक्रम में तंजिम ओलमा अहले सुन्नत के वक्ताओं ने हजरत मोहम्मद मुस्तफा की सीरत और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला। मुफ्ती मोदस्सीर अमजदी, मौलाना वारिश जमाल, मौलाना रजाउल्लाह और मौलाना परवेज अशरफ ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को हिदायत, रहमत, सच्चाई, अमानतदारी और भाईचारे का रास्ता दिखाया। उन्होंने गरीबों, यतीमों और जरूरतमंदों की मदद तथा पड़ोसियों के साथ अच्छे व्यवहार की शिक्षा दी। वक्ताओं ने कहा कि आज जरूरत है कि हम पैगंबर की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और सच्चाई, अच्छे आचरण, सब्र, माफी एवं इंसानियत को व्यवहार में उतारें। मौके पर हाफिज वसीम, गुलाम जाबिर, महबूब हसन, खुशनूर, मौलाना मकसूद, जावेद खान, शमशाद आलम, अख्तर, अयूब, सरताज, शमशेर, रिजवान खान, लड्डन, सरवर, वारिश, टिंकू, नसीम, नासरुद्दीन, आजाद खान, एहसान अंसारी, विशाल, रशीद साहब सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    3
    ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने दिया सर्वधर्म समभाव और भाईचारे का संदेश
ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने दिया सर्वधर्म समभाव और भाईचारे का संदेश
लातेहार। अंजुमन इस्लामिया लातेहार के बैनर तले बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन इस्लामिया के सदर आफताब आलम और सचिव रिजवान अली ने की। मौके पर सरपरस्त हाजी आशिकल्लाह, शमसुल होदा एवं अलीमुद्दीन कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। मंच का संचालन हाफिज बरकत आलम ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम शामिल हुए। उनके साथ उनके प्रतिनिधि एवं पुत्र प्रभात कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान अंजुमन के सदर आफताब आलम और सचिव रिजवान अली ने बुके देकर सांसद का स्वागत किया।
अपने संबोधन में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने सर्वधर्म समभाव, आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस्लाम, ईसाई, सनातन और बौद्ध सहित सभी धर्मों में मानवता, प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना का संदेश मिलता है। हमें हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलते हुए देश से प्रेम और एक-दूसरे से मोहब्बत करनी चाहिए।
कार्यक्रम में तंजिम ओलमा अहले सुन्नत के वक्ताओं ने हजरत मोहम्मद मुस्तफा की सीरत और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला। मुफ्ती मोदस्सीर अमजदी, मौलाना वारिश जमाल, मौलाना रजाउल्लाह और मौलाना परवेज अशरफ ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को हिदायत, रहमत, सच्चाई, अमानतदारी और भाईचारे का रास्ता दिखाया। उन्होंने गरीबों, यतीमों और जरूरतमंदों की मदद तथा पड़ोसियों के साथ अच्छे व्यवहार की शिक्षा दी।
वक्ताओं ने कहा कि आज जरूरत है कि हम पैगंबर की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और सच्चाई, अच्छे आचरण, सब्र, माफी एवं इंसानियत को व्यवहार में उतारें।
मौके पर हाफिज वसीम, गुलाम जाबिर, महबूब हसन, खुशनूर, मौलाना मकसूद, जावेद खान, शमशाद आलम, अख्तर, अयूब, सरताज, शमशेर, रिजवान खान, लड्डन, सरवर, वारिश, टिंकू, नसीम, नासरुद्दीन, आजाद खान, एहसान अंसारी, विशाल, रशीद साहब सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    user_Nihit Kumar
    Nihit Kumar
    Latehar, Jharkhand•
    3 hrs ago
  • लातेहार: गुरुगु गांव में फुटबॉल मैच एंजॉय करने पहुंच रहे लोग।। लातेहार: गुरुगु गांव में फुटबॉल मैच एंजॉय करने पहुंच रहे लोग।।
    1
    लातेहार: गुरुगु गांव में फुटबॉल मैच एंजॉय करने पहुंच रहे लोग।।
लातेहार: गुरुगु गांव में फुटबॉल मैच एंजॉय करने पहुंच रहे लोग।।
    user_Ashish Chandravanshi
    Ashish Chandravanshi
    Local News Reporter Latehar•
    21 hrs ago
  • *प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ा आरा का पुल, ग्रामीण बोले - पुल नहीं बना तो मतदान नहीं करेंगे* *चंदवा, लातेहार* चंदवा प्रखंड अंतर्गत *लाधुप पंचायत के आरा गांव* में पुल की स्थिति पिछले एक साल से बदहाल बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले साल बरसात के मौसम में ही पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल टूटने के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची भी थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी आज तक पुल के जीर्णोद्धार या नए निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुल टूटने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल ले जाने और रोजमर्रा के कामों में ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन की इस उदासीनता को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि *"अगर जल्द ही पुल का निर्माण नहीं होता है तो आगामी किसी भी चुनाव में हम लोग मतदान नहीं करेंगे।"* ग्रामीणों का यह ऐलान जिला प्रशासन, प्रखंड प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लिए शर्मसार करने वाला है। एक साल तक एक छोटे से पुल का निर्माण न हो पाना विकास के दावों की पोल खोलता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब पुल निर्माण की मांग की है.
    4
    *प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ा आरा का पुल, ग्रामीण बोले - पुल नहीं बना तो मतदान नहीं करेंगे*



*चंदवा, लातेहार*

चंदवा प्रखंड अंतर्गत *लाधुप पंचायत के आरा गांव* में पुल की स्थिति पिछले एक साल से बदहाल बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले साल बरसात के मौसम में ही पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल टूटने के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची भी थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी आज तक पुल के जीर्णोद्धार या नए निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
पुल टूटने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल ले जाने और रोजमर्रा के कामों में ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
प्रशासन की इस उदासीनता को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि *"अगर जल्द ही पुल का निर्माण नहीं होता है तो आगामी किसी भी चुनाव में हम लोग मतदान नहीं करेंगे।"*
ग्रामीणों का यह ऐलान जिला प्रशासन, प्रखंड प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लिए शर्मसार करने वाला है। एक साल तक एक छोटे से पुल का निर्माण न हो पाना विकास के दावों की पोल खोलता है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब पुल निर्माण की मांग की है.
    user_MUKESH NATH
    MUKESH NATH
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    42 min ago
  • *अंबेडकर प्रतिमा खंडित मामले में आंदोलन के बाद प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव, भू-माफिया और जमीन विवाद की जांच की उठी मांग *अंबेडकर प्रतिमा खंडित मामले में आंदोलन के बाद प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव, भू-माफिया और जमीन विवाद की जांच की उठी मांग हिंदुस्तान की कुंज स्टेट हेड झारखंड वीरेंद्र कुमार लातेहार। मनिका थाना क्षेत्र में प्रखंड कार्यालय के सामने स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर फेंके जाने की घटना के विरोध में बुधवार को भीम आर्मी झारखंड के नेतृत्व में जोरदार आंदोलन किया गया। आंदोलन में बड़ी संख्या में अंबेडकरवादी एवं संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए और दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि कुछ माह पूर्व मनिका प्रखंड कार्यालय के सामने स्थापित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर फेंक दिया गया था। घटना के बाद अंबेडकर समाज में भारी आक्रोश देखा गया। मामले में मनिका थाना में प्राथमिकी एवं कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया, लेकिन लंबे समय तक ठोस कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक एवं उपायुक्त, लातेहार को भी आवेदन देकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। कार्रवाई नहीं होने के बाद भीम आर्मी झारखंड के प्रदेश वरीय महासचिव वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आंदोलन की तैयारी शुरू की गई। आंदोलन को सफल बनाने के लिए गांव, पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की गईं और लोगों को पूरे मामले की जानकारी देकर आंदोलन से जोड़ा गया। बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने आंदोलन में भाग लेकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। आंदोलन में भीम आर्मी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आंदोलन के दौरान वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अपमान केवल एक प्रतिमा का अपमान नहीं, बल्कि संविधान और अंबेडकर समाज के सम्मान पर हमला है। उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होने तक संघर्ष जारी रहेगा। वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि मनिका सहित लातेहार जिले में जमीन से जुड़े मामलों को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास एवं सरकारी जमीन से जुड़े मामलों में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर एक ही खाता-प्लॉट से संबंधित जमीन पर अलग-अलग लोगों के नाम से डिमांड चलने जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों की जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब और आम ग्रामीण जमीन से जुड़े मामलों को लेकर अंचल, प्रखंड और थाना कार्यालयों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं, जबकि प्रभावशाली लोगों के काम आसानी से होने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि प्रशासनिक स्तर पर गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। भीम आर्मी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लातेहार जिले में जमीन एवं प्रशासनिक स्तर पर कथित गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा अन्य जिलों में भी आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आंदोलन के सफल आयोजन के लिए भीम आर्मी ने सभी अंबेडकरवादियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार जताया। संगठन ने कहा कि बाबा साहेब के सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
    2
    *अंबेडकर प्रतिमा खंडित मामले में आंदोलन के बाद प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव, भू-माफिया और जमीन विवाद की जांच की उठी मांग
*अंबेडकर प्रतिमा खंडित मामले में आंदोलन के बाद प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव, भू-माफिया और जमीन विवाद की जांच की उठी मांग
हिंदुस्तान की कुंज स्टेट हेड झारखंड वीरेंद्र कुमार 
लातेहार। मनिका थाना क्षेत्र में प्रखंड कार्यालय के सामने स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर फेंके जाने की घटना के विरोध में बुधवार को भीम आर्मी झारखंड के नेतृत्व में जोरदार आंदोलन किया गया। आंदोलन में बड़ी संख्या में अंबेडकरवादी एवं संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए और दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई की मांग की।
बताया गया कि कुछ माह पूर्व मनिका प्रखंड कार्यालय के सामने स्थापित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर फेंक दिया गया था। घटना के बाद अंबेडकर समाज में भारी आक्रोश देखा गया। मामले में मनिका थाना में प्राथमिकी एवं कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया, लेकिन लंबे समय तक ठोस कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक एवं उपायुक्त, लातेहार को भी आवेदन देकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
कार्रवाई नहीं होने के बाद भीम आर्मी झारखंड के प्रदेश वरीय महासचिव वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आंदोलन की तैयारी शुरू की गई। आंदोलन को सफल बनाने के लिए गांव, पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की गईं और लोगों को पूरे मामले की जानकारी देकर आंदोलन से जोड़ा गया। बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने आंदोलन में भाग लेकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। आंदोलन में भीम आर्मी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आंदोलन के दौरान वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अपमान केवल एक प्रतिमा का अपमान नहीं, बल्कि संविधान और अंबेडकर समाज के सम्मान पर हमला है। उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि मनिका सहित लातेहार जिले में जमीन से जुड़े मामलों को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास एवं सरकारी जमीन से जुड़े मामलों में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर एक ही खाता-प्लॉट से संबंधित जमीन पर अलग-अलग लोगों के नाम से डिमांड चलने जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों की जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि गरीब और आम ग्रामीण जमीन से जुड़े मामलों को लेकर अंचल, प्रखंड और थाना कार्यालयों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं, जबकि प्रभावशाली लोगों के काम आसानी से होने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि प्रशासनिक स्तर पर गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
भीम आर्मी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लातेहार जिले में जमीन एवं प्रशासनिक स्तर पर कथित गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा अन्य जिलों में भी आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आंदोलन के सफल आयोजन के लिए भीम आर्मी ने सभी अंबेडकरवादियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार जताया। संगठन ने कहा कि बाबा साहेब के सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
    user_Virendra Kumar
    Virendra Kumar
    Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
  • भीम आर्मी के द्वारा लातेहार डाक बंगला से समाहरणालय परिसर पर विशाल पैदल मार्च का आयोजन किया गया जहां मनीका प्रखंड क्षेत्र के अंबेडकर चौक में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने में शामिल व्यक्तियों की गिरफ्तारी की मांग मनिका प्रखंड क्षेत्र के अंबेडकर चौक में स्थापित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा को तोड़कर कचरे में फेके जाने के खिलाफ जिला मुख्यालय लातेहार के डाक बंगला से समाहरणालय परिसर तक भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने में संलिप्त व्यक्तियों की अभिलंब गिरफ्तार मांग एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आकर्षक प्रतिमा उसी स्थान पर लगाने को लेकर विशाल पैदल मार्च निकाला गया |इस पैदल मार्च में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश राम, प्रदेश महासचिव श्री वीरेंद्र कुमार , जिला अध्यक्ष जगजीवन राम, जिला प्रभारी श्यामलाल मोची, जिला मीडिया अध्यक्ष शमशेर आलम, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष जाबिर हुसैन, जिला मीडिया प्रभारी कन्हाई कुमार रवि, जिला प्रवक्ता दीपक कुमार , मनिका प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार रवि, प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष गफ्फार अंसारी, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष परदेसी कुमार रवि, नामुदाग पंचायत के पंचायत अध्यक्ष सफीक अंसारी तथा हजारों की संख्या में बाबा साहब के अनुयायि शामिल हुए जहां प्रमुख मांगे 1.बाबा साहब की भव्य प्रतिमा का अनावरण करो 2.बाबा साहब की प्रतिमा खंडित करने वालों को गिरफ्तार करें
    3
    भीम आर्मी के द्वारा लातेहार डाक बंगला से समाहरणालय परिसर पर विशाल पैदल मार्च का आयोजन किया गया जहां मनीका प्रखंड क्षेत्र के अंबेडकर चौक में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने में शामिल व्यक्तियों की गिरफ्तारी की मांग
मनिका प्रखंड क्षेत्र के अंबेडकर चौक में स्थापित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा को तोड़कर कचरे में फेके जाने के खिलाफ जिला मुख्यालय लातेहार के डाक बंगला से समाहरणालय परिसर तक भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले  बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने में संलिप्त व्यक्तियों की अभिलंब गिरफ्तार मांग एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आकर्षक प्रतिमा उसी स्थान पर लगाने को लेकर विशाल पैदल मार्च निकाला गया |इस पैदल मार्च में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश राम, प्रदेश महासचिव श्री वीरेंद्र कुमार , जिला अध्यक्ष जगजीवन राम, जिला प्रभारी श्यामलाल मोची, जिला मीडिया अध्यक्ष शमशेर आलम, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष जाबिर हुसैन, जिला मीडिया प्रभारी कन्हाई कुमार रवि, जिला प्रवक्ता दीपक कुमार , मनिका प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार रवि, प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष गफ्फार अंसारी, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष परदेसी कुमार रवि, नामुदाग पंचायत के पंचायत अध्यक्ष सफीक अंसारी तथा हजारों की संख्या में बाबा साहब के अनुयायि शामिल हुए
जहां प्रमुख मांगे 
1.बाबा साहब की भव्य प्रतिमा का अनावरण करो
2.बाबा साहब की प्रतिमा खंडित करने वालों को गिरफ्तार करें
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    21 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस का आयोजन सरयू प्रखंड मुख्यालय में बुधवार की सुबह 11:00 किया गया। इस मौके पर जुलूस में शामिल लोगों ने गाजे बाजे के साथ सरयू चौक से सरयू पुलिस टिकट स्थित कर्बला तक जुलूस निकाला और पुनः जरूर सरयू चौक पहुंचकर समाप्त हुई ।आयोजित जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
    1
    ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस का आयोजन सरयू प्रखंड मुख्यालय में बुधवार की सुबह 11:00 किया गया। 
इस मौके पर जुलूस में शामिल लोगों ने गाजे बाजे के साथ सरयू चौक से सरयू पुलिस टिकट स्थित कर्बला तक जुलूस निकाला और पुनः जरूर सरयू चौक पहुंचकर समाप्त हुई ।आयोजित जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    46 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.