logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

BJP महिला मोर्चा बालोद के तीज मिलन समारोह में आकर्षक प्रस्तुति जिला मुख्यालय बालोद में स्थित बालाजी रिसोर्ट में भाजपा महिला मोर्चा बालोद द्वारा तीज मिलन समारोह संपन्न हुआ। जहां एक महिला कार्यकर्ता द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत पर नृत्य करते हुए आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

12 hrs ago
user_खोमेश्वर गुरुपंच
खोमेश्वर गुरुपंच
Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
12 hrs ago

BJP महिला मोर्चा बालोद के तीज मिलन समारोह में आकर्षक प्रस्तुति जिला मुख्यालय बालोद में स्थित बालाजी रिसोर्ट में भाजपा महिला मोर्चा बालोद द्वारा तीज मिलन समारोह संपन्न हुआ। जहां एक महिला कार्यकर्ता द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत पर नृत्य करते हुए आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • भैसगांव नागरमारी पहाड़ी में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 5 माओवादी पर दोषसिद्ध,11 साल बाद फैसला 8 सितम्बर शाम साढ़े 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, वर्ष 2015 के भैसगांव नागरमारी पहाड़ी मुठभेड़ मामले में विशेष न्यायालय ने, पांच आरोपियों को दोषसिद्ध कर दंडित किया। 7 सितंबर 2015 को तत्कालीन उप निरीक्षक मोहन निषाद के नेतृत्व में, 49 पुलिस जवान सर्चिंग पर थे। इसी दौरान प्रभाकर राव, राजे कांगे समेत वर्दीधारी माओवादियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। घटना के बाद उसी रात 22:15 बजे थाना कोरर में अपराध दर्ज किया गया। विवेचना पूरी होने पर 20 जून 2025 को प्रभाकर, राजे कांगे, श्यामनाथ उसेंडी, चिंतूराम ताम्रकार और रमेश कुमार कुमेटी के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया गया। 18 जुलाई 2025 को आरोप तय हुए और, 22 अगस्त 2025 से विचारण शुरू हुआ। 29 अगस्त 2026 को न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रखा। इसके बाद 7 सितंबर 2026 को पांचों आरोपियों को,दोषसिद्ध कर निर्धारित धाराओं में सजा सुनाई गई। मामले में पुलिस द्वारा जुटाए गए इलेक्ट्रॉनिक व, डिजिटल साक्ष्यों को भी न्यायालय ने महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में स्वीकार किया।
    1
    भैसगांव नागरमारी पहाड़ी में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 5 माओवादी पर दोषसिद्ध,11 साल बाद फैसला
8 सितम्बर शाम साढ़े 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, वर्ष 2015 के भैसगांव नागरमारी पहाड़ी मुठभेड़ मामले में विशेष न्यायालय ने, पांच आरोपियों को दोषसिद्ध कर दंडित किया। 7 सितंबर 2015 को तत्कालीन उप निरीक्षक मोहन निषाद के नेतृत्व में, 49 पुलिस जवान सर्चिंग पर थे। इसी दौरान प्रभाकर राव, राजे कांगे समेत वर्दीधारी माओवादियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। घटना के बाद उसी रात 22:15 बजे थाना कोरर में अपराध दर्ज किया गया।
विवेचना पूरी होने पर 20 जून 2025 को प्रभाकर, राजे कांगे, श्यामनाथ उसेंडी, चिंतूराम ताम्रकार और रमेश कुमार कुमेटी के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया गया। 18 जुलाई 2025 को आरोप तय हुए और, 22 अगस्त 2025 से विचारण शुरू हुआ। 29 अगस्त 2026 को न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रखा। इसके बाद 7 सितंबर 2026 को पांचों आरोपियों को,दोषसिद्ध कर निर्धारित धाराओं में सजा सुनाई गई। मामले में पुलिस द्वारा जुटाए गए इलेक्ट्रॉनिक व, डिजिटल साक्ष्यों को भी न्यायालय ने महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में स्वीकार किया।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • वाइंडिंग दुकान से तांबा तार चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का तांबा तार और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कांकेर। पखांजूर पुलिस ने वाइंडिंग दुकान से तांबा तार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 किलो तांबा तार और चोरी में इस्तेमाल TVS Raider मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम पीव्ही-40 पुरुषोत्तम नगर निवासी रोहित विश्वास ने पखांजूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 और 11 अगस्त की दरम्यानी रात पीव्ही-33 चौक स्थित उसकी वाइंडिंग दुकान से करीब 10-11 किलो तांबा तार चोरी हो गया। चोरी गए तार की कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पीव्ही-36 चांदीपुर निवासी मुकुल मंडल (29) पर संदेह हुआ। पुलिस टीम ने उसके घर दबिश देकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने 10 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे पीले रंग की बिना नंबर TVS Raider से दुकान पहुंचकर टीन का दरवाजा साइड से उखाड़कर अंदर प्रवेश करने और बोरी में रखे तांबा तार चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के पीछे छिपाकर रखा करीब 2 किलो तांबा तार, जिसकी कीमत करीब 2 हजार रुपये है, बरामद किया गया। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। आरोपी को 7 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल कांकेर भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन और एसडीओपी कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा सहित पुलिस टीम ने की।
    1
    वाइंडिंग दुकान से तांबा तार चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

चोरी का तांबा तार और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद
कांकेर। पखांजूर पुलिस ने वाइंडिंग दुकान से तांबा तार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 किलो तांबा तार और चोरी में इस्तेमाल TVS Raider मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार ग्राम पीव्ही-40 पुरुषोत्तम नगर निवासी रोहित विश्वास ने पखांजूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 और 11 अगस्त की दरम्यानी रात पीव्ही-33 चौक स्थित उसकी वाइंडिंग दुकान से करीब 10-11 किलो तांबा तार चोरी हो गया। चोरी गए तार की कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को पीव्ही-36 चांदीपुर निवासी मुकुल मंडल (29) पर संदेह हुआ। पुलिस टीम ने उसके घर दबिश देकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने 10 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे पीले रंग की बिना नंबर TVS Raider से दुकान पहुंचकर टीन का दरवाजा साइड से उखाड़कर अंदर प्रवेश करने और बोरी में रखे तांबा तार चोरी करने की बात स्वीकार की।
आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के पीछे छिपाकर रखा करीब 2 किलो तांबा तार, जिसकी कीमत करीब 2 हजार रुपये है, बरामद किया गया। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। आरोपी को 7 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल कांकेर भेज दिया गया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन और एसडीओपी कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा सहित पुलिस टीम ने की।
    user_Tokeshwar sahu
    Tokeshwar sahu
    Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • स्टारलिंक के भारत आने का रास्ता साफ! स्पेक्ट्रम आवंटन को मिली मंजूरी (स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़) भारत में एलन मस्क की स्टारलिंक सहित सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। सूत्रों के अनुसार, सचिवों के समूह (Inter-Ministerial Group of Secretaries) ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन संबंधी सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। पिछले सप्ताह डिजिटल कम्युनिकेशन कमीशन (DCC) की बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। इस फैसले से स्टारलिंक, यूटेलसैट वनवेब, रिलायंस जियो सैटेलाइट कम्युनिकेशंस और अमेजन लियो जैसी कंपनियों को व्यावसायिक सेवाएं शुरू करने का रास्ता साफ होने की उम्मीद है। मुख्य बातें: कंपनियों को 5 साल के लिए स्पेक्ट्रम मिलेगा (2 साल के विस्तार का विकल्प भी संभव)। स्पेक्ट्रम यूसेज चार्ज (SUC) एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) का 5 प्रतिशत होगा। ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में सेवा देने पर यह 4 प्रतिशत रह सकता है। स्पेक्ट्रम नीलामी के बजाय प्रशासनिक तरीके से आवंटित किया जाएगा। अभी क्या बाकी है? सरकार को अब इस प्रस्ताव पर केंद्रीय कैबिनेट की अंतिम मंजूरी लेनी होगी। इसके अलावा, कंपनियों को सुरक्षा संबंधी शर्तों का पालन करना होगा। होम मिनिस्ट्री (MHA) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों से अंतिम सुरक्षा मंजूरी अभी बाकी है। स्टारलिंक के 100 प्रतिशत विदेशी निवेश (FDI) वाले ढांचे पर भी कुछ मुद्दे अनसुलझे बताए जा रहे हैं। स्टारलिंक, वनवेब और जियो के पास पहले से ही GMPCS लाइसेंस मौजूद हैं। स्टारलिंक ने अगली पीढ़ी (Gen-2) के सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन के लिए भी IN-SPACe में दोबारा आवेदन किया है, जिसमें डायरेक्ट-टू-डिवाइस कनेक्टिविटी जैसी नई सुविधाएं शामिल हैं। यह विकास भारत के दूरदराज, पहाड़ी, सीमावर्ती और द्वीपीय क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कैबिनेट मंजूरी और सुरक्षा क्लियरेंस के बाद 2026 के अंत या उसके आसपास सेवाएं शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। स्रोत: आज (8 सितंबर 2026) की मीडिया रिपोर्ट्स। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    स्टारलिंक के भारत आने का रास्ता साफ! स्पेक्ट्रम आवंटन को मिली मंजूरी
(स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़)
भारत में एलन मस्क की स्टारलिंक सहित सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। सूत्रों के अनुसार, सचिवों के समूह (Inter-Ministerial Group of Secretaries) ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन संबंधी सिफारिशों को मंजूरी दे दी है।
पिछले सप्ताह डिजिटल कम्युनिकेशन कमीशन (DCC) की बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। इस फैसले से स्टारलिंक, यूटेलसैट वनवेब, रिलायंस जियो सैटेलाइट कम्युनिकेशंस और अमेजन लियो जैसी कंपनियों को व्यावसायिक सेवाएं शुरू करने का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।
मुख्य बातें:
कंपनियों को 5 साल के लिए स्पेक्ट्रम मिलेगा (2 साल के विस्तार का विकल्प भी संभव)।
स्पेक्ट्रम यूसेज चार्ज (SUC) एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) का 5 प्रतिशत होगा। ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में सेवा देने पर यह 4 प्रतिशत रह सकता है।
स्पेक्ट्रम नीलामी के बजाय प्रशासनिक तरीके से आवंटित किया जाएगा।
अभी क्या बाकी है?
सरकार को अब इस प्रस्ताव पर केंद्रीय कैबिनेट की अंतिम मंजूरी लेनी होगी। इसके अलावा, कंपनियों को सुरक्षा संबंधी शर्तों का पालन करना होगा। होम मिनिस्ट्री (MHA) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों से अंतिम सुरक्षा मंजूरी अभी बाकी है। स्टारलिंक के 100 प्रतिशत विदेशी निवेश (FDI) वाले ढांचे पर भी कुछ मुद्दे अनसुलझे बताए जा रहे हैं।
स्टारलिंक, वनवेब और जियो के पास पहले से ही GMPCS लाइसेंस मौजूद हैं। स्टारलिंक ने अगली पीढ़ी (Gen-2) के सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन के लिए भी IN-SPACe में दोबारा आवेदन किया है, जिसमें डायरेक्ट-टू-डिवाइस कनेक्टिविटी जैसी नई सुविधाएं शामिल हैं।
यह विकास भारत के दूरदराज, पहाड़ी, सीमावर्ती और द्वीपीय क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कैबिनेट मंजूरी और सुरक्षा क्लियरेंस के बाद 2026 के अंत या उसके आसपास सेवाएं शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
स्रोत: आज (8 सितंबर 2026) की मीडिया रिपोर्ट्स।
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • Raipur News 🚨 रायपुर की इंफ्लूएंसर सोमा देवांगन गिरफ्तार महापौर मीनल चौबे से जुड़े मामले में कोर्ट ने भेजा जेल रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद सोमा देवांगन को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया गया।
    1
    Raipur News 🚨 रायपुर की इंफ्लूएंसर सोमा देवांगन गिरफ्तार
महापौर मीनल चौबे से जुड़े मामले में कोर्ट ने भेजा जेल
रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद सोमा देवांगन को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया गया।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    13 hrs ago
  • कोंडागांव: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार और कर्तव्य कोंडागांव के शासकीय हाई स्कूल कोकोड़ी में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को बाल अधिकार, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध कानून, साइबर अपराध और निःशुल्क विधिक सहायता सहित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के लिए जागरूक किया गया।
    1
    कोंडागांव: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार और कर्तव्य
कोंडागांव के शासकीय हाई स्कूल कोकोड़ी में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को बाल अधिकार, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध कानून, साइबर अपराध और निःशुल्क विधिक सहायता सहित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के लिए जागरूक किया गया।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • अन्नपूर्णा पारा में 6 फीट लंबा सांप निकला,वन विभाग की टीम ने किया सफल रेस्क्यू 8 सितम्बर दोपहर साढ़े 3 बजे मिली जानकारी अनुसार, अन्नपूर्णा पारा के गंगा नगर में उस समय हड़कम मच गया।जब लगभग 6 फीट लंबा सांप घर में घुस गया। इतने लंबे सांप को देख कर परिवार वालों में दहशद फ़ैल गई और, परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर निकल गए। घर में सांप घुसने की जानकारी वन विभाग को दी गई।वन विभाग की रेस्क्यू टीम तत्काल अन्नपूर्णा पारा गंगा नगर पर पहुंचे और, लगभग 6 फीट लंबे सांप का सफल रेस्क्यू कर, सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। तब जा कर घर वालों ने राहत की सास ली।
    1
    अन्नपूर्णा पारा में 6 फीट लंबा सांप निकला,वन विभाग की टीम ने किया सफल रेस्क्यू
8 सितम्बर दोपहर साढ़े 3 बजे मिली जानकारी अनुसार, अन्नपूर्णा पारा के गंगा नगर में उस समय हड़कम मच गया।जब लगभग 6 फीट लंबा सांप घर में घुस गया। इतने लंबे सांप को देख कर परिवार वालों में दहशद फ़ैल गई और, परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर निकल गए। घर में सांप घुसने की जानकारी वन विभाग को दी गई।वन विभाग की रेस्क्यू टीम तत्काल अन्नपूर्णा पारा गंगा नगर पर पहुंचे और, लगभग 6 फीट लंबे सांप का सफल रेस्क्यू कर, सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़  दिया। तब जा कर घर वालों ने राहत की सास ली।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • भारत-पाकिस्तान में फिर हो सकता है मुकाबला? महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में दोनों टीमों के आमने-सामने आने की संभावना (स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़) दुबई में चल रहे महिला टी20 एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला टीम दोनों सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। दोनों टीमें एक ही ग्रुप (ग्रुप ए) से आगे बढ़ी हैं, इसलिए सेमीफाइनल में उनका सीधा मुकाबला नहीं होगा। अगर दोनों अपनी सेमीफाइनल जीत जाती हैं तो 13 सितंबर को फाइनल में भारत-पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। वर्तमान स्थिति (8 सितंबर 2026 तक) ग्रुप ए भारत: 3 मैच, 3 जीत, 6 अंक, नेट रन रेट +5.471 (टॉप पर) पाकिस्तान: 3 मैच, 2 जीत, 1 हार, 4 अंक, नेट रन रेट +0.927 (दूसरे स्थान पर) भारत ने ग्रुप स्टेज में थाईलैंड को 94 रनों से, हांगकांग को 137 रनों से और पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। 5 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत ने पाकिस्तान को सिर्फ 55 रनों पर समेट दिया और लक्ष्य 8.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। पाकिस्तान ने 7 सितंबर को हांगकांग को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल की जगह पक्की की। इस मैच में नाशरा संधू ने 4 ओवर में महज 7 रन देकर 6 विकेट झटके, जो पाकिस्तान महिला टीम के टी20 इंटरनेशनल इतिहास का बेहतरीन बॉलिंग प्रदर्शन है। ग्रुप बी श्रीलंका: 3 मैच, 3 जीत, 6 अंक (टॉप पर, डिफेंडिंग चैंपियन) बांग्लादेश और यूएई: दोनों 2 मैच खेल चुके हैं और 2-2 अंक पर हैं। आज (8 सितंबर) बांग्लादेश बनाम यूएई का मैच होगा, जिसकी विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। सेमीफाइनल शेड्यूल पहला सेमीफाइनल (10 सितंबर, रात 8 बजे IST): भारत बनाम ग्रुप बी की दूसरी टीम (बांग्लादेश या यूएई) दूसरा सेमीफाइनल (11 सितंबर, रात 8 बजे IST): श्रीलंका बनाम पाकिस्तान दोनों मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। फाइनल 13 सितंबर को शाम 8 बजे होगा। फाइनल में भारत-पाकिस्तान मुकाबले की संभावना भारत का सामना अपेक्षाकृत कमजोर टीम (बांग्लादेश या यूएई) से होगा, इसलिए भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने की संभावना बहुत मजबूत है। स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा और अन्य खिलाड़ियों का फॉर्म बेहतरीन है। पाकिस्तान को श्रीलंका का सामना करना होगा। श्रीलंका ने अभी तक टूर्नामेंट में सभी मैच जीते हैं और 2024 में भारत को फाइनल में हराकर खिताब जीता था। पाकिस्तान के लिए श्रीलंका को हराना आसान नहीं होगा, लेकिन अगर वे सेमीफाइनल जीत जाते हैं तो फाइनल में भारत से दोबारा भिड़ंत हो सकती है। भारत की मजबूती भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में बेहद प्रभावशाली प्रदर्शन कर रही है। ग्रुप स्टेज में तीनों मैच बड़े अंतर से जीते गए। स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ 124 रनों की शानदार पारी खेली थी। गेंदबाजी में स्पिनर्स का दबदबा साफ दिख रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ हालिया जीत से टीम का मनोबल और ऊंचा हो गया है। अगर भारत फाइनल में पहुंचता है तो खिताब पर मजबूत दावेदार रहेगा। निष्कर्ष महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान दोनों अंतिम चार में हैं। सेमीफाइनल में अलग-अलग रास्ते हैं, इसलिए फाइनल में दोनों के मुकाबले की संभावना बनी हुई है। भारतीय प्रशंसकों की नजरें अब 10 सितंबर के सेमीफाइनल पर टिकी हैं। अगर टीम इंडिया और पाकिस्तान दोनों आगे बढ़ती हैं तो 13 सितंबर को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। सभी मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनीलिव पर लाइव देखे जा सकते हैं। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    भारत-पाकिस्तान में फिर हो सकता है मुकाबला? महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में दोनों टीमों के आमने-सामने आने की संभावना
(स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़)
दुबई में चल रहे महिला टी20 एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला टीम दोनों सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। दोनों टीमें एक ही ग्रुप (ग्रुप ए) से आगे बढ़ी हैं, इसलिए सेमीफाइनल में उनका सीधा मुकाबला नहीं होगा। अगर दोनों अपनी सेमीफाइनल जीत जाती हैं तो 13 सितंबर को फाइनल में भारत-पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
वर्तमान स्थिति (8 सितंबर 2026 तक)
ग्रुप ए
भारत: 3 मैच, 3 जीत, 6 अंक, नेट रन रेट +5.471 (टॉप पर)
पाकिस्तान: 3 मैच, 2 जीत, 1 हार, 4 अंक, नेट रन रेट +0.927 (दूसरे स्थान पर)
भारत ने ग्रुप स्टेज में थाईलैंड को 94 रनों से, हांगकांग को 137 रनों से और पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। 5 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत ने पाकिस्तान को सिर्फ 55 रनों पर समेट दिया और लक्ष्य 8.4 ओवर में ही हासिल कर लिया।
पाकिस्तान ने 7 सितंबर को हांगकांग को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल की जगह पक्की की। इस मैच में नाशरा संधू ने 4 ओवर में महज 7 रन देकर 6 विकेट झटके, जो पाकिस्तान महिला टीम के टी20 इंटरनेशनल इतिहास का बेहतरीन बॉलिंग प्रदर्शन है।
ग्रुप बी
श्रीलंका: 3 मैच, 3 जीत, 6 अंक (टॉप पर, डिफेंडिंग चैंपियन)
बांग्लादेश और यूएई: दोनों 2 मैच खेल चुके हैं और 2-2 अंक पर हैं। आज (8 सितंबर) बांग्लादेश बनाम यूएई का मैच होगा, जिसकी विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
सेमीफाइनल शेड्यूल
पहला सेमीफाइनल (10 सितंबर, रात 8 बजे IST): भारत बनाम ग्रुप बी की दूसरी टीम (बांग्लादेश या यूएई)
दूसरा सेमीफाइनल (11 सितंबर, रात 8 बजे IST): श्रीलंका बनाम पाकिस्तान
दोनों मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। फाइनल 13 सितंबर को शाम 8 बजे होगा।
फाइनल में भारत-पाकिस्तान मुकाबले की संभावना
भारत का सामना अपेक्षाकृत कमजोर टीम (बांग्लादेश या यूएई) से होगा, इसलिए भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने की संभावना बहुत मजबूत है। स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा और अन्य खिलाड़ियों का फॉर्म बेहतरीन है।
पाकिस्तान को श्रीलंका का सामना करना होगा। श्रीलंका ने अभी तक टूर्नामेंट में सभी मैच जीते हैं और 2024 में भारत को फाइनल में हराकर खिताब जीता था। पाकिस्तान के लिए श्रीलंका को हराना आसान नहीं होगा, लेकिन अगर वे सेमीफाइनल जीत जाते हैं तो फाइनल में भारत से दोबारा भिड़ंत हो सकती है।
भारत की मजबूती
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में बेहद प्रभावशाली प्रदर्शन कर रही है। ग्रुप स्टेज में तीनों मैच बड़े अंतर से जीते गए। स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ 124 रनों की शानदार पारी खेली थी। गेंदबाजी में स्पिनर्स का दबदबा साफ दिख रहा है।
पाकिस्तान के खिलाफ हालिया जीत से टीम का मनोबल और ऊंचा हो गया है। अगर भारत फाइनल में पहुंचता है तो खिताब पर मजबूत दावेदार रहेगा।
निष्कर्ष
महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान दोनों अंतिम चार में हैं। सेमीफाइनल में अलग-अलग रास्ते हैं, इसलिए फाइनल में दोनों के मुकाबले की संभावना बनी हुई है। भारतीय प्रशंसकों की नजरें अब 10 सितंबर के सेमीफाइनल पर टिकी हैं। अगर टीम इंडिया और पाकिस्तान दोनों आगे बढ़ती हैं तो 13 सितंबर को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा।
सभी मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनीलिव पर लाइव देखे जा सकते हैं।
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • जिला शिक्षा अधिकारी ने भुगतान के दस्तावेज को सत्य एवं सही बताया और लगाये आरोप को निराधार बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 5 करोड़ 66 लाख के आवंटन में 5 करोड़ 17 लाख रुपये के नियमानुसार भुगतान का दावा किया है। विभाग के अनुसार सभी बड़ी खरीदी GEM पोर्टल से हुई और गुणवत्ता जांच व भौतिक सत्यापन के बाद ही फर्मों को भुगतान किया गया। कार्यालय का कहना है कि हर खर्च का दस्तावेजी हिसाब मौजूद है। बता दें कि 5.66 करोड़ के आवंटन में 5.17 करोड़ का भुगतान GEM पोर्टल से हुई प्रमुख सामग्री की खरीदी गुणवत्ता जांच और भौतिक सत्यापन के बाद भुगतान लंबित देयकों का भी नियमानुसार किया गया भुगतान शेष 10.98 लाख रुपये शासन कोष में होंगे समर्पित। *जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर* जिला शिक्षा अधिकारी मनी राम ने अपनी सफाई देते हुए बताया है कि भौतिक सत्यापन gem पोर्टल के माध्यम से किया गया जो कथित अनियमितता की बात सामने आई है वह निराधार है। *कृषि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन* कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमारे जिले में भ्रष्ट अधिकारीयों की खैर नहीं है अगर अनियमितता पाई जाती है तो कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। *शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन* शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मीडिया से चर्चा कर बताया कि स्वीकृत राशि को ही पेपर वाले अनियमितता बता देते हैं ये भ्रष्टाचार नहीं है इसकी जांच की जा रही है जांच उपरांत तथ्य सामने आने की बात कहे हैं।
    3
    जिला शिक्षा अधिकारी ने भुगतान के दस्तावेज को सत्य एवं सही बताया और लगाये आरोप को निराधार 
बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 5 करोड़ 66 लाख के आवंटन में 5 करोड़ 17 लाख रुपये के नियमानुसार भुगतान का दावा किया है। विभाग के अनुसार सभी बड़ी खरीदी GEM पोर्टल से हुई और गुणवत्ता जांच व भौतिक सत्यापन के बाद ही फर्मों को भुगतान किया गया। कार्यालय का कहना है कि हर खर्च का दस्तावेजी हिसाब मौजूद है।
बता दें कि 5.66 करोड़ के आवंटन में 5.17 करोड़ का भुगतान GEM पोर्टल से हुई प्रमुख सामग्री की खरीदी गुणवत्ता जांच और भौतिक सत्यापन के बाद भुगतान लंबित देयकों का भी नियमानुसार किया गया भुगतान 
शेष 10.98 लाख रुपये शासन कोष में होंगे समर्पित। 
*जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर*
जिला शिक्षा अधिकारी मनी राम ने अपनी सफाई देते हुए बताया है कि भौतिक सत्यापन gem पोर्टल के माध्यम से किया गया जो कथित अनियमितता की बात सामने आई है वह निराधार है।
*कृषि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन*
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमारे जिले में भ्रष्ट अधिकारीयों की खैर नहीं है अगर अनियमितता पाई जाती है तो कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
*शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन*
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मीडिया से चर्चा कर बताया कि स्वीकृत राशि को ही पेपर वाले अनियमितता बता देते हैं ये भ्रष्टाचार नहीं है इसकी  जांच की जा रही है जांच उपरांत तथ्य सामने आने की बात कहे हैं।
    user_Umesh Singh
    Umesh Singh
    Animal rescue service राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • 07 नग मवेशियों को बूचड़खाने ले जाते 02 व्यक्ति चढ़े पुलिस के हत्थे *कुसमी* बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 07.09.2026 को ग्राम कटिमा के ढोंग सरना के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा 07 नग मवेशियों (गाय, बैल एवं बछड़ा) को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते एवं हांकते हुए झारखण्ड स्थित बुच्चड़खाना ले जाने की रिपोर्ट धारा सदर का अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान कुसमी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गई मौके से 07 नग मवेशियों सहित 02 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम 01.अज्मेरूल्ला अंसारी पिता रशीद अंसारी उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम खमली , थाना आस्ता, जिला जशपुर 02. जितेन्द्र राम बुनकर पिता छोटे राम उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम खमली, थाना आस्ता, जिला जशपुर बताया। जिस पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों के कथन एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर 07 नग मवेशियों को विधिवत जप्त कर सुरक्षार्थ रखा गया। प्रकरण में अपराध घटित करना पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आरोपी क्रमांक 01 अज्मेरूल्ला अंसारी स्थायी वारंटी पाया गया है। जिससे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
    3
    07 नग मवेशियों को बूचड़खाने ले जाते 02 व्यक्ति चढ़े पुलिस के हत्थे 
*कुसमी*  बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 07.09.2026 को ग्राम कटिमा के ढोंग सरना के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा 07 नग मवेशियों (गाय, बैल एवं बछड़ा) को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते एवं हांकते हुए झारखण्ड स्थित बुच्चड़खाना ले जाने की रिपोर्ट धारा सदर का अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान कुसमी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर  आवश्यक कार्यवाही की गई मौके से 07 नग मवेशियों सहित 02 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम 01.अज्मेरूल्ला अंसारी पिता रशीद अंसारी उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम खमली , थाना आस्ता, जिला जशपुर 02. जितेन्द्र राम बुनकर पिता छोटे राम उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम खमली, थाना आस्ता, जिला जशपुर बताया। जिस पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों के कथन एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर 07 नग मवेशियों को विधिवत जप्त कर सुरक्षार्थ रखा गया। प्रकरण में अपराध घटित करना पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आरोपी क्रमांक 01 अज्मेरूल्ला अंसारी स्थायी वारंटी पाया गया है। जिससे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
    user_Umesh Singh
    Umesh Singh
    Animal rescue service राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.