07 नग मवेशियों को बूचड़खाने ले जाते 02 व्यक्ति चढ़े पुलिस के हत्थे *कुसमी* बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 07.09.2026 को ग्राम कटिमा के ढोंग सरना के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा 07 नग मवेशियों (गाय, बैल एवं बछड़ा) को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते एवं हांकते हुए झारखण्ड स्थित बुच्चड़खाना ले जाने की रिपोर्ट धारा सदर का अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान कुसमी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गई मौके से 07 नग मवेशियों सहित 02 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम 01.अज्मेरूल्ला अंसारी पिता रशीद अंसारी उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम खमली , थाना आस्ता, जिला जशपुर 02. जितेन्द्र राम बुनकर पिता छोटे राम उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम खमली, थाना आस्ता, जिला जशपुर बताया। जिस पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों के कथन एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर 07 नग मवेशियों को विधिवत जप्त कर सुरक्षार्थ रखा गया। प्रकरण में अपराध घटित करना पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आरोपी क्रमांक 01 अज्मेरूल्ला अंसारी स्थायी वारंटी पाया गया है। जिससे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
07 नग मवेशियों को बूचड़खाने ले जाते 02 व्यक्ति चढ़े पुलिस के हत्थे *कुसमी* बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 07.09.2026 को ग्राम कटिमा के ढोंग सरना के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा 07 नग मवेशियों (गाय, बैल एवं बछड़ा) को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते एवं हांकते हुए झारखण्ड स्थित बुच्चड़खाना ले जाने की रिपोर्ट धारा सदर का अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान कुसमी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गई मौके से 07 नग मवेशियों सहित 02 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम 01.अज्मेरूल्ला अंसारी पिता रशीद अंसारी उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम खमली , थाना आस्ता, जिला जशपुर 02. जितेन्द्र राम बुनकर पिता छोटे राम उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम खमली, थाना आस्ता, जिला जशपुर बताया।
जिस पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों के कथन एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर 07 नग मवेशियों को विधिवत जप्त कर सुरक्षार्थ रखा गया। प्रकरण में अपराध घटित करना पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आरोपी क्रमांक 01 अज्मेरूल्ला अंसारी स्थायी वारंटी पाया गया है। जिससे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
- ग्राम चिलपरस में काकन नाला के पास सड़क हादसे में युवक की मौत,जांच में जुटी पुलिस 8 सितम्बर शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार,जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चिलपरस में, काकन नाला के पास सड़क हादसे में 21 वर्षीय तमेश्वर मंडावी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना 6 सितंबर को हुई, पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया। मृतक तमेश्वर मंडावी के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद मौत होने की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया।1
- भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें विद्यार्थी : अरुण सार्वा सरस्वती शिशु मंदिर मड़ईमाठा में जन्माष्टमी महोत्सव, राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता ने मोहा मन धमतरी। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय मड़ईमाठा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा जी के पूजन-अर्चन से हुआ। विद्यार्थियों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन और आदर्शों को प्रस्तुत किया। महोत्सव में नन्हे विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा धारण कर सजाओ प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने अतिथियों, अभिभावकों और दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत धमतरी अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, कर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। अध्यक्षता श्रीराम शिक्षण समिति के अध्यक्ष अखिलेश शाह पवार ने की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।2
- कोंडागांव: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार और कर्तव्य कोंडागांव के शासकीय हाई स्कूल कोकोड़ी में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को बाल अधिकार, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध कानून, साइबर अपराध और निःशुल्क विधिक सहायता सहित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के लिए जागरूक किया गया।1
- BJP महिला मोर्चा बालोद के तीज मिलन समारोह में आकर्षक प्रस्तुति जिला मुख्यालय बालोद में स्थित बालाजी रिसोर्ट में भाजपा महिला मोर्चा बालोद द्वारा तीज मिलन समारोह संपन्न हुआ। जहां एक महिला कार्यकर्ता द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत पर नृत्य करते हुए आकर्षक प्रस्तुति दी गई।1
- नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का निधन, प्रशासनिक अमले में शोक की लहर नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का निधन, प्रशासनिक अमले में शोक की लहर _धनोरा में भी श्रद्धांजलि दी गई कोंडागांव :- जिले के धनोरा तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ सुश्री निधि एस. नेताम का बीती रात रायपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक अमले सहित धनोरा और फरसगांव क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, निधि एस. नेताम पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और उनका रायपुर में उपचार चल रहा था। हाल ही में स्थानांतरण के बाद उन्होंने धनोरा तहसील में नायब तहसीलदार के रूप में कार्यभार संभाला था। इससे पहले वे फरसगांव तहसील में करीब ढाई वर्ष तक सेवाएं दे चुकी थीं। फरसगांव उनकी पहली पदस्थापना थी। उनके निधन के बाद धनोरा में व्यापारियों, अधिकारी-कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान लोगों ने कहा कि निधि एस. नेताम के असामयिक निधन से क्षेत्र ने एक संवेदनशील, कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार अधिकारी को खो दिया है। उनका निधन प्रशासनिक क्षेत्र के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके गृह ग्राम कन्हानपुर, तहसील सरोना, जिला कांकेर में किया गया। धनोरा के नायब तहसीलदार नेताम मैडम के आकस्मिक निधन पर ग्राम धनोरा के व्यापारीगण कर्मचारी अधिकारी गण एवं जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक सभा का आयोजन किया गया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई.2
- जिला शिक्षा अधिकारी ने भुगतान के दस्तावेज को सत्य एवं सही बताया और लगाये आरोप को निराधार बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 5 करोड़ 66 लाख के आवंटन में 5 करोड़ 17 लाख रुपये के नियमानुसार भुगतान का दावा किया है। विभाग के अनुसार सभी बड़ी खरीदी GEM पोर्टल से हुई और गुणवत्ता जांच व भौतिक सत्यापन के बाद ही फर्मों को भुगतान किया गया। कार्यालय का कहना है कि हर खर्च का दस्तावेजी हिसाब मौजूद है। बता दें कि 5.66 करोड़ के आवंटन में 5.17 करोड़ का भुगतान GEM पोर्टल से हुई प्रमुख सामग्री की खरीदी गुणवत्ता जांच और भौतिक सत्यापन के बाद भुगतान लंबित देयकों का भी नियमानुसार किया गया भुगतान शेष 10.98 लाख रुपये शासन कोष में होंगे समर्पित। *जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर* जिला शिक्षा अधिकारी मनी राम ने अपनी सफाई देते हुए बताया है कि भौतिक सत्यापन gem पोर्टल के माध्यम से किया गया जो कथित अनियमितता की बात सामने आई है वह निराधार है। *कृषि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन* कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमारे जिले में भ्रष्ट अधिकारीयों की खैर नहीं है अगर अनियमितता पाई जाती है तो कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। *शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन* शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मीडिया से चर्चा कर बताया कि स्वीकृत राशि को ही पेपर वाले अनियमितता बता देते हैं ये भ्रष्टाचार नहीं है इसकी जांच की जा रही है जांच उपरांत तथ्य सामने आने की बात कहे हैं।3
- 07 नग मवेशियों को बूचड़खाने ले जाते 02 व्यक्ति चढ़े पुलिस के हत्थे *कुसमी* बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 07.09.2026 को ग्राम कटिमा के ढोंग सरना के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा 07 नग मवेशियों (गाय, बैल एवं बछड़ा) को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते एवं हांकते हुए झारखण्ड स्थित बुच्चड़खाना ले जाने की रिपोर्ट धारा सदर का अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान कुसमी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गई मौके से 07 नग मवेशियों सहित 02 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम 01.अज्मेरूल्ला अंसारी पिता रशीद अंसारी उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम खमली , थाना आस्ता, जिला जशपुर 02. जितेन्द्र राम बुनकर पिता छोटे राम उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम खमली, थाना आस्ता, जिला जशपुर बताया। जिस पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों के कथन एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर 07 नग मवेशियों को विधिवत जप्त कर सुरक्षार्थ रखा गया। प्रकरण में अपराध घटित करना पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आरोपी क्रमांक 01 अज्मेरूल्ला अंसारी स्थायी वारंटी पाया गया है। जिससे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।3
- नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार सिटी कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कांकेर। सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार 6 सितंबर को नाबालिग की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी नाबालिग बेटी ने आरोपी द्वारा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने की जानकारी दी है। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 309/2026 के तहत बीएनएस की धारा 64(1), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी श्लोक जायसवाल (19), निवासी एकतानगर कांकेर के अपने घर पर मौजूद होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना स्वीकार की, जिसके बाद उसे 7 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय कांकेर में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन और एसडीओपी हरीश पाटील के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र साहू सहित पुलिस टीम ने की। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चों के साथ होने वाले अपराध, शोषण या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।1