भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें विद्यार्थी : अरुण सार्वा सरस्वती शिशु मंदिर मड़ईमाठा में जन्माष्टमी महोत्सव, राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता ने मोहा मन धमतरी। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय मड़ईमाठा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा जी के पूजन-अर्चन से हुआ। विद्यार्थियों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन और आदर्शों को प्रस्तुत किया। महोत्सव में नन्हे विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा धारण कर सजाओ प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने अतिथियों, अभिभावकों और दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत धमतरी अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, कर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। अध्यक्षता श्रीराम शिक्षण समिति के अध्यक्ष अखिलेश शाह पवार ने की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें विद्यार्थी : अरुण सार्वा सरस्वती शिशु मंदिर मड़ईमाठा में जन्माष्टमी महोत्सव, राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता ने मोहा मन धमतरी। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय मड़ईमाठा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा जी के पूजन-अर्चन से हुआ। विद्यार्थियों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन और आदर्शों को प्रस्तुत किया। महोत्सव में नन्हे विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा
धारण कर सजाओ प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने अतिथियों, अभिभावकों और दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत धमतरी अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, कर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। अध्यक्षता श्रीराम शिक्षण समिति के अध्यक्ष अखिलेश शाह पवार ने की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
- भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें विद्यार्थी : अरुण सार्वा सरस्वती शिशु मंदिर मड़ईमाठा में जन्माष्टमी महोत्सव, राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता ने मोहा मन धमतरी। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय मड़ईमाठा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा जी के पूजन-अर्चन से हुआ। विद्यार्थियों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन और आदर्शों को प्रस्तुत किया। महोत्सव में नन्हे विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा धारण कर सजाओ प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने अतिथियों, अभिभावकों और दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत धमतरी अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, कर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। अध्यक्षता श्रीराम शिक्षण समिति के अध्यक्ष अखिलेश शाह पवार ने की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।2
- BJP महिला मोर्चा बालोद के तीज मिलन समारोह में आकर्षक प्रस्तुति जिला मुख्यालय बालोद में स्थित बालाजी रिसोर्ट में भाजपा महिला मोर्चा बालोद द्वारा तीज मिलन समारोह संपन्न हुआ। जहां एक महिला कार्यकर्ता द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत पर नृत्य करते हुए आकर्षक प्रस्तुति दी गई।1
- ग्राम चिलपरस में काकन नाला के पास सड़क हादसे में युवक की मौत,जांच में जुटी पुलिस 8 सितम्बर शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार,जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चिलपरस में, काकन नाला के पास सड़क हादसे में 21 वर्षीय तमेश्वर मंडावी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना 6 सितंबर को हुई, पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया। मृतक तमेश्वर मंडावी के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद मौत होने की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया।1
- स्टारलिंक से गांवों में भी तेज इंटरनेट: स्पेक्ट्रम नियमों पर बड़ी मंजूरी, सेवा शुरू होने का रास्ता साफ स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/नई दिल्ली/रायपुर। एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक (Starlink) के भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है। डिजिटल कम्युनिकेशंस कमीशन (DCC) ने ट्राई (TRAI) की सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन संबंधी सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। इससे स्टारलिंक, यूटेलसैट वनवेब और रिलायंस जियो जैसी कंपनियों के लिए कमर्शियल सेवाएं शुरू करने का रास्ता और साफ हो गया है। क्या है नया फैसला? सरकारी पैनल ने सैटेलाइट सेवा प्रदाताओं को पांच साल के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित करने का फैसला किया है। कंपनियों को एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) का 5 प्रतिशत स्पेक्ट्रम यूज चार्ज (SUC) देना होगा। ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में सेवा देने पर यह चार्ज घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया गया है, ताकि गांवों तक इंटरनेट पहुंचाने को बढ़ावा मिले। यह फैसला स्टारलिंक के लिए खास तौर पर फायदेमंद माना जा रहा है क्योंकि कंपनी लंबे समय से नीलामी के बिना स्पेक्ट्रम आवंटन की मांग कर रही थी। स्टारलिंक की तकनीक और गांवों को फायदा स्टारलिंक की तकनीक सीधे सैटेलाइट से इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराती है। इससे पारंपरिक मोबाइल टावर या फाइबर नेटवर्क पर निर्भरता खत्म हो सकती है। खासकर उन इलाकों में जहां अभी नेटवर्क की पहुंच सीमित है—जैसे पहाड़ी क्षेत्र, जंगल वाले इलाके, द्वीप और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के दूरदराज के गांव—वहां तेज इंटरनेट पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है। एलन मस्क ने पहले भी कहा था कि स्टारलिंक भारत के सबसे कम सेवा वाले इलाकों, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों, को कनेक्टिविटी देने में मदद करेगा। कंपनी के पास पहले से ही जीएमपीसीएस (GMPCS) लाइसेंस और IN-SPACe से जेन-1 कॉन्स्टेलेशन की मंजूरी है। अब स्पेक्ट्रम फ्रेमवर्क साफ होने के बाद अंतिम सुरक्षा जांच और कैबिनेट की मंजूरी बाकी है। अभी क्या बाकी है? सुरक्षा एजेंसियों (गृह मंत्रालय) की अंतिम क्लीयरेंस और कैबिनेट की औपचारिक मंजूरी अभी बाकी है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टारलिंक की 100 प्रतिशत विदेशी निवेश संरचना भी एक मुद्दा रहा है। कंपनी ने जेन-2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन (लगभग 30,000 सैटेलाइट) के लिए भी IN-SPACe में दोबारा आवेदन किया है, जिसमें डायरेक्ट-टू-डिवाइस तकनीक शामिल है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि कैबिनेट मंजूरी और सुरक्षा क्लीयरेंस मिलने के बाद 2026 के अंत या उसके आसपास कमर्शियल सेवाएं शुरू हो सकती हैं। शुरू में उद्यम (एंटरप्राइज) और दूरदराज के क्षेत्रों पर फोकस रहेगा, जबकि आम उपभोक्ताओं तक पहुंच में थोड़ा समय लग सकता है। छत्तीसगढ़ और ग्रामीण भारत के लिए क्या मायने? छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में कई गांव अभी भी तेज इंटरनेट से वंचित हैं। स्टारलिंक जैसी सेवा से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, ऑनलाइन बैंकिंग, कृषि संबंधी जानकारी और आपदा प्रबंधन में बड़ा बदलाव आ सकता है। पारंपरिक नेटवर्क जहां लगाना मुश्किल या महंगा है, वहां सैटेलाइट इंटरनेट एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है। नोट: सेवा शुरू होने का सटीक समय और कीमतें अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुई हैं। अंतिम मंजूरी के बाद ही औपचारिक लॉन्च की तारीख और प्लान्स सामने आएंगे। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- लापता लेडीज' में छोटू का किरदार निभाने वाले एक्टर सतेंद्र सोनी से जुड़े मारपीट मामले आमिर खान की फिल्म 'लापता लेडीज' में छोटू का किरदार निभाने वाले एक्टर सतेंद्र सोनी से जुड़े मारपीट मामले में एक अहम अपडेट सामने आया है। सतेंद्र सोनी ने डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह और उनकी पत्नी-एक्ट्रेस प्रगति चौहान के खिलाफ जीरो FIR दर्ज कराई है। मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। सतेंद्र सोनी ने आरोप लगाया है कि फिल्म 'पेड पालकी' की शूटिंग के दौरान उन्हें बकाया पैसे नहीं दिए गए। उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की गई। उन्हें डराया-धमकाया गया और गलत तरीके से बंधक बनाकर रखा गया। ये आरोप मध्य प्रदेश के मैहर में फिल्म की शूटिंग के दौरान जून में हुई एक घटना से जुड़े हैं। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन (AICWA) ने भी इस मामले में सतेंद्र सोनी का समर्थन किया है। सतेंद्र सोनी ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके लुक और बौनेपन की वजह से उन्हें परेशान किया गया, जिसका उन पर मानसिक, शारी1
- गुंडरदेही के पास ट्रक और पिकअप की भिड़ंत से घंटों देर तक केबिन में फंसा रहा ड्राइवर बालोद जिले मे गुंडरदेही के पास आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। मुख्य मार्ग से गुजर रहे पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के केबिन के परखच्चे उड़ गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पिकअप ड्राइवर स्टीयरिंग और केबिन के बीच बुरी तरह फंस गया था। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने पिकअप के दरवाजे और क्षतिग्रस्त हिस्से को रस्सी / डोर से बांधकर खींचा और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात है कि पिकअप और ट्रक दोनों के ड्राइवर सुरक्षित हैं।1
- 07 नग मवेशियों को बूचड़खाने ले जाते 02 व्यक्ति चढ़े पुलिस के हत्थे *कुसमी* बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 07.09.2026 को ग्राम कटिमा के ढोंग सरना के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा 07 नग मवेशियों (गाय, बैल एवं बछड़ा) को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते एवं हांकते हुए झारखण्ड स्थित बुच्चड़खाना ले जाने की रिपोर्ट धारा सदर का अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान कुसमी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गई मौके से 07 नग मवेशियों सहित 02 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम 01.अज्मेरूल्ला अंसारी पिता रशीद अंसारी उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम खमली , थाना आस्ता, जिला जशपुर 02. जितेन्द्र राम बुनकर पिता छोटे राम उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम खमली, थाना आस्ता, जिला जशपुर बताया। जिस पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों के कथन एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर 07 नग मवेशियों को विधिवत जप्त कर सुरक्षार्थ रखा गया। प्रकरण में अपराध घटित करना पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आरोपी क्रमांक 01 अज्मेरूल्ला अंसारी स्थायी वारंटी पाया गया है। जिससे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।3
- नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार सिटी कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कांकेर। सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार 6 सितंबर को नाबालिग की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी नाबालिग बेटी ने आरोपी द्वारा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने की जानकारी दी है। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 309/2026 के तहत बीएनएस की धारा 64(1), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी श्लोक जायसवाल (19), निवासी एकतानगर कांकेर के अपने घर पर मौजूद होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना स्वीकार की, जिसके बाद उसे 7 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय कांकेर में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन और एसडीओपी हरीश पाटील के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र साहू सहित पुलिस टीम ने की। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चों के साथ होने वाले अपराध, शोषण या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।1