logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुंडरदेही के पास ट्रक और पिकअप की भिड़ंत से घंटों देर तक केबिन में फंसा रहा ड्राइवर बालोद जिले मे गुंडरदेही के पास आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। मुख्य मार्ग से गुजर रहे पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के केबिन के परखच्चे उड़ गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पिकअप ड्राइवर स्टीयरिंग और केबिन के बीच बुरी तरह फंस गया था। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने पिकअप के दरवाजे और क्षतिग्रस्त हिस्से को रस्सी / डोर से बांधकर खींचा और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात है कि पिकअप और ट्रक दोनों के ड्राइवर सुरक्षित हैं।

13 hrs ago
user_खोमेश्वर गुरुपंच
खोमेश्वर गुरुपंच
Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
13 hrs ago

गुंडरदेही के पास ट्रक और पिकअप की भिड़ंत से घंटों देर तक केबिन में फंसा रहा ड्राइवर बालोद जिले मे गुंडरदेही के पास आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। मुख्य मार्ग से गुजर रहे पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के केबिन के परखच्चे उड़ गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पिकअप ड्राइवर स्टीयरिंग और केबिन के बीच बुरी तरह फंस गया था। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने पिकअप के दरवाजे और क्षतिग्रस्त हिस्से को रस्सी / डोर से बांधकर खींचा और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात है कि पिकअप और ट्रक दोनों के ड्राइवर सुरक्षित हैं।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • BJP महिला मोर्चा बालोद के तीज मिलन समारोह में आकर्षक प्रस्तुति जिला मुख्यालय बालोद में स्थित बालाजी रिसोर्ट में भाजपा महिला मोर्चा बालोद द्वारा तीज मिलन समारोह संपन्न हुआ। जहां एक महिला कार्यकर्ता द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत पर नृत्य करते हुए आकर्षक प्रस्तुति दी गई।
    1
    BJP महिला मोर्चा बालोद के तीज मिलन समारोह में आकर्षक प्रस्तुति
जिला मुख्यालय बालोद में स्थित बालाजी रिसोर्ट में भाजपा महिला मोर्चा बालोद द्वारा तीज मिलन समारोह संपन्न हुआ। जहां एक महिला कार्यकर्ता द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत पर नृत्य करते हुए आकर्षक प्रस्तुति दी गई।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच
    खोमेश्वर गुरुपंच
    Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें विद्यार्थी : अरुण सार्वा सरस्वती शिशु मंदिर मड़ईमाठा में जन्माष्टमी महोत्सव, राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता ने मोहा मन धमतरी। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय मड़ईमाठा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा जी के पूजन-अर्चन से हुआ। विद्यार्थियों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन और आदर्शों को प्रस्तुत किया। महोत्सव में नन्हे विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा धारण कर सजाओ प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने अतिथियों, अभिभावकों और दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत धमतरी अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, कर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। अध्यक्षता श्रीराम शिक्षण समिति के अध्यक्ष अखिलेश शाह पवार ने की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    2
    भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें विद्यार्थी : अरुण सार्वा
सरस्वती शिशु मंदिर मड़ईमाठा में जन्माष्टमी महोत्सव, राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता ने मोहा मन
धमतरी। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय मड़ईमाठा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा जी के पूजन-अर्चन से हुआ। विद्यार्थियों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन और आदर्शों को प्रस्तुत किया।
महोत्सव में नन्हे विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा धारण कर सजाओ प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने अतिथियों, अभिभावकों और दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत धमतरी अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, कर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। अध्यक्षता श्रीराम शिक्षण समिति के अध्यक्ष अखिलेश शाह पवार ने की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_यशवंत गंजीर
    यशवंत गंजीर
    Local News Reporter धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • ग्राम चिलपरस में काकन नाला के पास सड़क हादसे में युवक की मौत,जांच में जुटी पुलिस 8 सितम्बर शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार,जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चिलपरस में, काकन नाला के पास सड़क हादसे में 21 वर्षीय तमेश्वर मंडावी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना 6 सितंबर को हुई, पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया। मृतक तमेश्वर मंडावी के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद मौत होने की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया।
    1
    ग्राम चिलपरस में काकन नाला के पास सड़क हादसे में युवक की मौत,जांच में जुटी पुलिस
8 सितम्बर शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार,जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चिलपरस में, काकन नाला के पास सड़क हादसे में 21 वर्षीय तमेश्वर मंडावी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना 6 सितंबर को हुई, पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया। मृतक तमेश्वर मंडावी के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद मौत होने की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • स्टारलिंक से गांवों में भी तेज इंटरनेट: स्पेक्ट्रम नियमों पर बड़ी मंजूरी, सेवा शुरू होने का रास्ता साफ स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/नई दिल्ली/रायपुर। एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक (Starlink) के भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है। डिजिटल कम्युनिकेशंस कमीशन (DCC) ने ट्राई (TRAI) की सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन संबंधी सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। इससे स्टारलिंक, यूटेलसैट वनवेब और रिलायंस जियो जैसी कंपनियों के लिए कमर्शियल सेवाएं शुरू करने का रास्ता और साफ हो गया है। क्या है नया फैसला? सरकारी पैनल ने सैटेलाइट सेवा प्रदाताओं को पांच साल के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित करने का फैसला किया है। कंपनियों को एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) का 5 प्रतिशत स्पेक्ट्रम यूज चार्ज (SUC) देना होगा। ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में सेवा देने पर यह चार्ज घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया गया है, ताकि गांवों तक इंटरनेट पहुंचाने को बढ़ावा मिले। यह फैसला स्टारलिंक के लिए खास तौर पर फायदेमंद माना जा रहा है क्योंकि कंपनी लंबे समय से नीलामी के बिना स्पेक्ट्रम आवंटन की मांग कर रही थी। स्टारलिंक की तकनीक और गांवों को फायदा स्टारलिंक की तकनीक सीधे सैटेलाइट से इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराती है। इससे पारंपरिक मोबाइल टावर या फाइबर नेटवर्क पर निर्भरता खत्म हो सकती है। खासकर उन इलाकों में जहां अभी नेटवर्क की पहुंच सीमित है—जैसे पहाड़ी क्षेत्र, जंगल वाले इलाके, द्वीप और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के दूरदराज के गांव—वहां तेज इंटरनेट पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है। एलन मस्क ने पहले भी कहा था कि स्टारलिंक भारत के सबसे कम सेवा वाले इलाकों, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों, को कनेक्टिविटी देने में मदद करेगा। कंपनी के पास पहले से ही जीएमपीसीएस (GMPCS) लाइसेंस और IN-SPACe से जेन-1 कॉन्स्टेलेशन की मंजूरी है। अब स्पेक्ट्रम फ्रेमवर्क साफ होने के बाद अंतिम सुरक्षा जांच और कैबिनेट की मंजूरी बाकी है। अभी क्या बाकी है? सुरक्षा एजेंसियों (गृह मंत्रालय) की अंतिम क्लीयरेंस और कैबिनेट की औपचारिक मंजूरी अभी बाकी है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टारलिंक की 100 प्रतिशत विदेशी निवेश संरचना भी एक मुद्दा रहा है। कंपनी ने जेन-2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन (लगभग 30,000 सैटेलाइट) के लिए भी IN-SPACe में दोबारा आवेदन किया है, जिसमें डायरेक्ट-टू-डिवाइस तकनीक शामिल है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि कैबिनेट मंजूरी और सुरक्षा क्लीयरेंस मिलने के बाद 2026 के अंत या उसके आसपास कमर्शियल सेवाएं शुरू हो सकती हैं। शुरू में उद्यम (एंटरप्राइज) और दूरदराज के क्षेत्रों पर फोकस रहेगा, जबकि आम उपभोक्ताओं तक पहुंच में थोड़ा समय लग सकता है। छत्तीसगढ़ और ग्रामीण भारत के लिए क्या मायने? छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में कई गांव अभी भी तेज इंटरनेट से वंचित हैं। स्टारलिंक जैसी सेवा से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, ऑनलाइन बैंकिंग, कृषि संबंधी जानकारी और आपदा प्रबंधन में बड़ा बदलाव आ सकता है। पारंपरिक नेटवर्क जहां लगाना मुश्किल या महंगा है, वहां सैटेलाइट इंटरनेट एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है। नोट: सेवा शुरू होने का सटीक समय और कीमतें अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुई हैं। अंतिम मंजूरी के बाद ही औपचारिक लॉन्च की तारीख और प्लान्स सामने आएंगे। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    स्टारलिंक से गांवों में भी तेज इंटरनेट: स्पेक्ट्रम नियमों पर बड़ी मंजूरी, सेवा शुरू होने का रास्ता साफ
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/नई दिल्ली/रायपुर। एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक (Starlink) के भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है। डिजिटल कम्युनिकेशंस कमीशन (DCC) ने ट्राई (TRAI) की सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन संबंधी सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। इससे स्टारलिंक, यूटेलसैट वनवेब और रिलायंस जियो जैसी कंपनियों के लिए कमर्शियल सेवाएं शुरू करने का रास्ता और साफ हो गया है।
क्या है नया फैसला?
सरकारी पैनल ने सैटेलाइट सेवा प्रदाताओं को पांच साल के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित करने का फैसला किया है। कंपनियों को एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) का 5 प्रतिशत स्पेक्ट्रम यूज चार्ज (SUC) देना होगा। ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में सेवा देने पर यह चार्ज घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया गया है, ताकि गांवों तक इंटरनेट पहुंचाने को बढ़ावा मिले।
यह फैसला स्टारलिंक के लिए खास तौर पर फायदेमंद माना जा रहा है क्योंकि कंपनी लंबे समय से नीलामी के बिना स्पेक्ट्रम आवंटन की मांग कर रही थी।
स्टारलिंक की तकनीक और गांवों को फायदा
स्टारलिंक की तकनीक सीधे सैटेलाइट से इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराती है। इससे पारंपरिक मोबाइल टावर या फाइबर नेटवर्क पर निर्भरता खत्म हो सकती है। खासकर उन इलाकों में जहां अभी नेटवर्क की पहुंच सीमित है—जैसे पहाड़ी क्षेत्र, जंगल वाले इलाके, द्वीप और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के दूरदराज के गांव—वहां तेज इंटरनेट पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है।
एलन मस्क ने पहले भी कहा था कि स्टारलिंक भारत के सबसे कम सेवा वाले इलाकों, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों, को कनेक्टिविटी देने में मदद करेगा। कंपनी के पास पहले से ही जीएमपीसीएस (GMPCS) लाइसेंस और IN-SPACe से जेन-1 कॉन्स्टेलेशन की मंजूरी है। अब स्पेक्ट्रम फ्रेमवर्क साफ होने के बाद अंतिम सुरक्षा जांच और कैबिनेट की मंजूरी बाकी है।
अभी क्या बाकी है?
सुरक्षा एजेंसियों (गृह मंत्रालय) की अंतिम क्लीयरेंस और कैबिनेट की औपचारिक मंजूरी अभी बाकी है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टारलिंक की 100 प्रतिशत विदेशी निवेश संरचना भी एक मुद्दा रहा है। कंपनी ने जेन-2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन (लगभग 30,000 सैटेलाइट) के लिए भी IN-SPACe में दोबारा आवेदन किया है, जिसमें डायरेक्ट-टू-डिवाइस तकनीक शामिल है।
इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि कैबिनेट मंजूरी और सुरक्षा क्लीयरेंस मिलने के बाद 2026 के अंत या उसके आसपास कमर्शियल सेवाएं शुरू हो सकती हैं। शुरू में उद्यम (एंटरप्राइज) और दूरदराज के क्षेत्रों पर फोकस रहेगा, जबकि आम उपभोक्ताओं तक पहुंच में थोड़ा समय लग सकता है।
छत्तीसगढ़ और ग्रामीण भारत के लिए क्या मायने?
छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में कई गांव अभी भी तेज इंटरनेट से वंचित हैं। स्टारलिंक जैसी सेवा से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, ऑनलाइन बैंकिंग, कृषि संबंधी जानकारी और आपदा प्रबंधन में बड़ा बदलाव आ सकता है। पारंपरिक नेटवर्क जहां लगाना मुश्किल या महंगा है, वहां सैटेलाइट इंटरनेट एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है।
नोट: सेवा शुरू होने का सटीक समय और कीमतें अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुई हैं। अंतिम मंजूरी के बाद ही औपचारिक लॉन्च की तारीख और प्लान्स सामने आएंगे।
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • खड़का जलहूर में जंगल पर कब्जे का आरोप, काट डाले अनगिनत पेड़ विभाग को जानकारी तक नहीं, वन क्षेत्र में लगातार नुकसान को लेकर उठे सवाल भानुप्रतापपुर। खड़का जलहूर क्षेत्र में जंगल की जमीन पर कथित कब्जे और बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा वन क्षेत्र के एक हिस्से में कथित रूप से कब्जा कर वहां मौजूद कई पेड़ों को काट दिया गया। इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतने बड़े स्तर पर पेड़ों की कटाई और जंगल की जमीन पर कथित कब्जे के बावजूद संबंधित विभाग को इसकी जानकारी क्यों नहीं हो सकी। स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, जंगल के एक हिस्से को साफ करने के लिए अनगिनत पेड़ों की कटाई की गई है। पेड़ों की कटाई से वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचने के साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, संबंधित विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि वन क्षेत्र में लंबे समय से पेड़ों की कटाई और जमीन पर कब्जे की गतिविधियां चल रही थीं, तो विभागीय अमले को इसकी जानकारी समय रहते क्यों नहीं मिली? क्या क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी की जा रही थी, यह भी जांच का विषय है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से मौके का निरीक्षण कर जमीन की स्थिति, पेड़ों की कटाई तथा कथित कब्जे की जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग भी उठ रही है। अब देखना होगा कि शिकायत अथवा मामला सामने आने के बाद वन विभाग और प्रशासन मौके पर पहुंचकर क्या कार्रवाई करता है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि जंगल की जमीन पर कब्जा और पेड़ों की कटाई किस स्तर पर हुई तथा इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
    3
    खड़का जलहूर में जंगल पर कब्जे का आरोप, काट डाले अनगिनत पेड़

विभाग को जानकारी तक नहीं, वन क्षेत्र में लगातार नुकसान को लेकर उठे सवाल
भानुप्रतापपुर। खड़का जलहूर क्षेत्र में जंगल की जमीन पर कथित कब्जे और बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा वन क्षेत्र के एक हिस्से में कथित रूप से कब्जा कर वहां मौजूद कई पेड़ों को काट दिया गया। इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतने बड़े स्तर पर पेड़ों की कटाई और जंगल की जमीन पर कथित कब्जे के बावजूद संबंधित विभाग को इसकी जानकारी क्यों नहीं हो सकी।
स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, जंगल के एक हिस्से को साफ करने के लिए अनगिनत पेड़ों की कटाई की गई है। पेड़ों की कटाई से वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचने के साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं, संबंधित विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि वन क्षेत्र में लंबे समय से पेड़ों की कटाई और जमीन पर कब्जे की गतिविधियां चल रही थीं, तो विभागीय अमले को इसकी जानकारी समय रहते क्यों नहीं मिली? क्या क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी की जा रही थी, यह भी जांच का विषय है।
मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से मौके का निरीक्षण कर जमीन की स्थिति, पेड़ों की कटाई तथा कथित कब्जे की जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग भी उठ रही है।
अब देखना होगा कि शिकायत अथवा मामला सामने आने के बाद वन विभाग और प्रशासन मौके पर पहुंचकर क्या कार्रवाई करता है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि जंगल की जमीन पर कब्जा और पेड़ों की कटाई किस स्तर पर हुई तथा इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
    user_Roshan Mishra
    Roshan Mishra
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • लापता लेडीज' में छोटू का किरदार निभाने वाले एक्टर सतेंद्र सोनी से जुड़े मारपीट मामले आमिर खान की फिल्म 'लापता लेडीज' में छोटू का किरदार निभाने वाले एक्टर सतेंद्र सोनी से जुड़े मारपीट मामले में एक अहम अपडेट सामने आया है। सतेंद्र सोनी ने डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह और उनकी पत्नी-एक्ट्रेस प्रगति चौहान के खिलाफ जीरो FIR दर्ज कराई है। मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। सतेंद्र सोनी ने आरोप लगाया है कि फिल्म 'पेड पालकी' की शूटिंग के दौरान उन्हें बकाया पैसे नहीं दिए गए। उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की गई। उन्हें डराया-धमकाया गया और गलत तरीके से बंधक बनाकर रखा गया। ये आरोप मध्य प्रदेश के मैहर में फिल्म की शूटिंग के दौरान जून में हुई एक घटना से जुड़े हैं। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन (AICWA) ने भी इस मामले में सतेंद्र सोनी का समर्थन किया है। सतेंद्र सोनी ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके लुक और बौनेपन की वजह से उन्हें परेशान किया गया, जिसका उन पर मानसिक, शारी
    1
    लापता लेडीज' में छोटू का किरदार निभाने वाले एक्टर सतेंद्र सोनी से जुड़े मारपीट मामले
आमिर खान की फिल्म 'लापता लेडीज' में छोटू का किरदार निभाने वाले एक्टर सतेंद्र सोनी से जुड़े मारपीट मामले में एक अहम अपडेट सामने आया है। सतेंद्र सोनी ने डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह और उनकी पत्नी-एक्ट्रेस प्रगति चौहान के खिलाफ जीरो FIR दर्ज कराई है। मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने भारतीय न्याय
संहिता (BNS) की धाराओं के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
सतेंद्र सोनी ने आरोप लगाया है कि फिल्म 'पेड पालकी' की शूटिंग के दौरान उन्हें बकाया पैसे नहीं दिए गए। उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की गई। उन्हें डराया-धमकाया गया और गलत तरीके से बंधक बनाकर रखा गया। ये आरोप मध्य प्रदेश के मैहर में फिल्म की शूटिंग के दौरान जून में हुई एक घटना से जुड़े हैं। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन (AICWA) ने भी इस मामले में सतेंद्र सोनी का समर्थन किया है। सतेंद्र सोनी ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके लुक और बौनेपन की वजह से उन्हें परेशान किया गया, जिसका उन पर मानसिक, शारी
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    13 hrs ago
  • गुंडरदेही के पास ट्रक और पिकअप की भिड़ंत से घंटों देर तक केबिन में फंसा रहा ड्राइवर बालोद जिले मे गुंडरदेही के पास आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। मुख्य मार्ग से गुजर रहे पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के केबिन के परखच्चे उड़ गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पिकअप ड्राइवर स्टीयरिंग और केबिन के बीच बुरी तरह फंस गया था। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने पिकअप के दरवाजे और क्षतिग्रस्त हिस्से को रस्सी / डोर से बांधकर खींचा और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात है कि पिकअप और ट्रक दोनों के ड्राइवर सुरक्षित हैं।
    1
    गुंडरदेही के पास ट्रक और पिकअप की भिड़ंत से घंटों देर तक केबिन में फंसा रहा ड्राइवर
बालोद जिले मे गुंडरदेही के पास आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। मुख्य मार्ग से गुजर रहे पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के केबिन के परखच्चे उड़ गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पिकअप ड्राइवर स्टीयरिंग और केबिन के बीच बुरी तरह फंस गया था। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने पिकअप के दरवाजे और क्षतिग्रस्त हिस्से को रस्सी / डोर से बांधकर खींचा और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात है कि पिकअप और ट्रक दोनों के ड्राइवर सुरक्षित हैं।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच
    खोमेश्वर गुरुपंच
    Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार सिटी कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कांकेर। सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार 6 सितंबर को नाबालिग की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी नाबालिग बेटी ने आरोपी द्वारा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने की जानकारी दी है। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 309/2026 के तहत बीएनएस की धारा 64(1), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी श्लोक जायसवाल (19), निवासी एकतानगर कांकेर के अपने घर पर मौजूद होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना स्वीकार की, जिसके बाद उसे 7 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय कांकेर में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन और एसडीओपी हरीश पाटील के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र साहू सहित पुलिस टीम ने की। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चों के साथ होने वाले अपराध, शोषण या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    1
    नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

सिटी कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर
कांकेर। सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार 6 सितंबर को नाबालिग की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी नाबालिग बेटी ने आरोपी द्वारा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने की जानकारी दी है। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 309/2026 के तहत बीएनएस की धारा 64(1), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी श्लोक जायसवाल (19), निवासी एकतानगर कांकेर के अपने घर पर मौजूद होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना स्वीकार की, जिसके बाद उसे 7 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय कांकेर में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन और एसडीओपी हरीश पाटील के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र साहू सहित पुलिस टीम ने की।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चों के साथ होने वाले अपराध, शोषण या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    user_Tokeshwar sahu
    Tokeshwar sahu
    Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.