वाइंडिंग दुकान से तांबा तार चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का तांबा तार और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कांकेर। पखांजूर पुलिस ने वाइंडिंग दुकान से तांबा तार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 किलो तांबा तार और चोरी में इस्तेमाल TVS Raider मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम पीव्ही-40 पुरुषोत्तम नगर निवासी रोहित विश्वास ने पखांजूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 और 11 अगस्त की दरम्यानी रात पीव्ही-33 चौक स्थित उसकी वाइंडिंग दुकान से करीब 10-11 किलो तांबा तार चोरी हो गया। चोरी गए तार की कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पीव्ही-36 चांदीपुर निवासी मुकुल मंडल (29) पर संदेह हुआ। पुलिस टीम ने उसके घर दबिश देकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने 10 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे पीले रंग की बिना नंबर TVS Raider से दुकान पहुंचकर टीन का दरवाजा साइड से उखाड़कर अंदर प्रवेश करने और बोरी में रखे तांबा तार चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के पीछे छिपाकर रखा करीब 2 किलो तांबा तार, जिसकी कीमत करीब 2 हजार रुपये है, बरामद किया गया। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। आरोपी को 7 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल कांकेर भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन और एसडीओपी कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा सहित पुलिस टीम ने की।
वाइंडिंग दुकान से तांबा तार चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का तांबा तार और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कांकेर। पखांजूर पुलिस ने वाइंडिंग दुकान से तांबा तार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 किलो तांबा तार और चोरी में इस्तेमाल TVS Raider मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम पीव्ही-40 पुरुषोत्तम नगर निवासी रोहित विश्वास ने पखांजूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 और 11 अगस्त की दरम्यानी रात पीव्ही-33 चौक स्थित उसकी वाइंडिंग दुकान से करीब 10-11 किलो तांबा तार चोरी हो गया। चोरी गए तार की कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पीव्ही-36 चांदीपुर निवासी मुकुल मंडल (29) पर संदेह हुआ। पुलिस टीम ने उसके घर दबिश देकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने 10 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे पीले रंग की बिना नंबर TVS Raider से दुकान पहुंचकर टीन का दरवाजा साइड से उखाड़कर अंदर प्रवेश करने और बोरी में रखे तांबा तार चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के पीछे छिपाकर रखा करीब 2 किलो तांबा तार, जिसकी कीमत करीब 2 हजार रुपये है, बरामद किया गया। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। आरोपी को 7 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल कांकेर भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन और एसडीओपी कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा सहित पुलिस टीम ने की।
- वाइंडिंग दुकान से तांबा तार चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का तांबा तार और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कांकेर। पखांजूर पुलिस ने वाइंडिंग दुकान से तांबा तार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 किलो तांबा तार और चोरी में इस्तेमाल TVS Raider मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम पीव्ही-40 पुरुषोत्तम नगर निवासी रोहित विश्वास ने पखांजूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 और 11 अगस्त की दरम्यानी रात पीव्ही-33 चौक स्थित उसकी वाइंडिंग दुकान से करीब 10-11 किलो तांबा तार चोरी हो गया। चोरी गए तार की कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पीव्ही-36 चांदीपुर निवासी मुकुल मंडल (29) पर संदेह हुआ। पुलिस टीम ने उसके घर दबिश देकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने 10 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे पीले रंग की बिना नंबर TVS Raider से दुकान पहुंचकर टीन का दरवाजा साइड से उखाड़कर अंदर प्रवेश करने और बोरी में रखे तांबा तार चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के पीछे छिपाकर रखा करीब 2 किलो तांबा तार, जिसकी कीमत करीब 2 हजार रुपये है, बरामद किया गया। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। आरोपी को 7 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल कांकेर भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन और एसडीओपी कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा सहित पुलिस टीम ने की।1
- गुंडरदेही के पास ट्रक और पिकअप की भिड़ंत से घंटों देर तक केबिन में फंसा रहा ड्राइवर बालोद जिले मे गुंडरदेही के पास आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। मुख्य मार्ग से गुजर रहे पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के केबिन के परखच्चे उड़ गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पिकअप ड्राइवर स्टीयरिंग और केबिन के बीच बुरी तरह फंस गया था। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने पिकअप के दरवाजे और क्षतिग्रस्त हिस्से को रस्सी / डोर से बांधकर खींचा और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात है कि पिकअप और ट्रक दोनों के ड्राइवर सुरक्षित हैं।1
- कोंडागांव: मालगांव कन्या छात्रावास में विधिक जागरूकता शिविर, छात्राओं को बताए अधिकार और कानून कोंडागांव के मालगांव स्थित प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार, साइबर अपराध, गुड टच-बैड टच और निःशुल्क विधिक सहायता जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। अधिकार मित्र सुप्रिया शील ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार के शोषण या अपराध की स्थिति में चुप न रहने और तत्काल अभिभावक, शिक्षक अथवा संबंधित सहायता केंद्र को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।1
- जिला शिक्षा अधिकारी ने भुगतान के दस्तावेज को सत्य एवं सही बताया और लगाये आरोप को निराधार बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 5 करोड़ 66 लाख के आवंटन में 5 करोड़ 17 लाख रुपये के नियमानुसार भुगतान का दावा किया है। विभाग के अनुसार सभी बड़ी खरीदी GEM पोर्टल से हुई और गुणवत्ता जांच व भौतिक सत्यापन के बाद ही फर्मों को भुगतान किया गया। कार्यालय का कहना है कि हर खर्च का दस्तावेजी हिसाब मौजूद है। बता दें कि 5.66 करोड़ के आवंटन में 5.17 करोड़ का भुगतान GEM पोर्टल से हुई प्रमुख सामग्री की खरीदी गुणवत्ता जांच और भौतिक सत्यापन के बाद भुगतान लंबित देयकों का भी नियमानुसार किया गया भुगतान शेष 10.98 लाख रुपये शासन कोष में होंगे समर्पित। *जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर* जिला शिक्षा अधिकारी मनी राम ने अपनी सफाई देते हुए बताया है कि भौतिक सत्यापन gem पोर्टल के माध्यम से किया गया जो कथित अनियमितता की बात सामने आई है वह निराधार है। *कृषि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन* कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमारे जिले में भ्रष्ट अधिकारीयों की खैर नहीं है अगर अनियमितता पाई जाती है तो कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। *शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन* शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मीडिया से चर्चा कर बताया कि स्वीकृत राशि को ही पेपर वाले अनियमितता बता देते हैं ये भ्रष्टाचार नहीं है इसकी जांच की जा रही है जांच उपरांत तथ्य सामने आने की बात कहे हैं।3
- नारायणपुर: सड़क किनारे खड़े मालवाहक वाहनों में लगी भीषण आग नारायणपुर में सड़क किनारे खड़े कई मालवाहक ट्रकों में आग लगने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में ट्रकों से उठता धुआं और आग की तेज लपटें साफ दिखाई दे रही हैं। आग की चपेट में आए वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। वीडियो में मौके पर मौजूद लोगों और घटनास्थल के दृश्य भी दिखाई दे रहे हैं। आग लगने का कारण और नुकसान का विस्तृत विवरण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।1
- करलखा में धर्मांतरण का विवाद और जमीन पर कब्जे का आरोप! सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टरों से पहुंचे नारायणपुर हेडिंग करलखा के सैकड़ों ग्रामीणों का नारायणपुर में प्रदर्शन, धर्मांतरण गतिविधियों और जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर कलेक्टर, एसपी व तहसीलदार से मिले नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत करलखा के सैकड़ों ग्रामीण आज ट्रैक्टरों में सवार होकर जिला मुख्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव में कथित अवैध धर्मांतरण गतिविधियों और भूमि पर कथित अवैध कब्जे के दो अलग-अलग मामलों को लेकर कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल और तहसीलदार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रशासनिक अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। नारायणपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत करलखा में आज बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर ट्रैक्टरों के माध्यम से जिला मुख्यालय नारायणपुर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सर्वप्रथम कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर नम्रता जैन को दो अलग-अलग ज्ञापनों के माध्यम से अपनी समस्याओं से अवगत कराया। धर्मांतरण गतिविधियों को लेकर जताई आपत्ति ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में गांव में कथित रूप से बिना पंचायत की अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने और धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियों की शिकायत की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत करलखा पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में आता है और यहां पेसा कानून लागू है। ऐसे में ग्राम सभा और पंचायत की अनुमति के बिना इस प्रकार की गतिविधियां संचालित किए जाने पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में एक व्यक्ति पर कथित रूप से प्रार्थना सभा और धर्मांतरण गतिविधियों से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि गांव में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रशासन को मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। कलेक्टर नम्रता जैन ने ग्रामीणों को सुझाव दिया कि धर्मांतरण और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामले में वे पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी शिकायत विस्तार से रखें। एसपी को सौंपा लिखित ज्ञापन कलेक्टर से मिलने के बाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एसपी संदीप कुमार पटेल को लिखित ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन में संबंधित व्यक्ति और कथित धर्मांतरण गतिविधियों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।ग्रामीणों के अनुसार पुलिस प्रशासन ने उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया है। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि भविष्य में यदि संबंधित व्यक्ति या कोई अन्य व्यक्ति इस प्रकार की कोई गतिविधि करता है, तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी जाए, ताकि शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके। 6 डिसमिल जमीन पर कथित अवैध कब्जे का मामला ग्रामीणों ने दूसरा ज्ञापन भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर सौंपा। ज्ञापन के अनुसार गांव में लगभग 6 डिसमिल भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा किए जाने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि मामले को लेकर पूर्व में भी प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। कलेक्टर नम्रता जैन ने ग्रामीणों को भूमि विवाद और अवैध कब्जे के मामले में तहसीलदार से मिलकर विस्तृत जानकारी देने का सुझाव दिया। इसके बाद ग्राम पंचायत के ग्रामीण सरपंच एवं उपसरपंच के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार से मामले की जानकारी ली। तहसीलदार ने ग्रामीणों को बताया कि प्रकरण में न्यायिक प्रक्रिया जारी है और संबंधित पक्ष से न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत पूछताछ एवं सुनवाई की जा रही है। तहसीलदार ने यह भी आश्वासन दिया कि मामले की नियमानुसार सुनवाई की जाएगी और यदि जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया में भूमि पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो नियमानुसार कब्जा हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। एक ही दिन में करलखा के सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और तहसीलदार से मिलकर गांव से जुड़े दो महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रशासन के सामने रखा। धर्मांतरण गतिविधियों की शिकायत और भूमि पर कथित अवैध कब्जे के मामले में अधिकारियों द्वारा जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। अब ग्रामीणों की निगाह प्रशासन और पुलिस द्वारा आगे की जाने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।1
- अन्नपूर्णा पारा में 6 फीट लंबा सांप निकला,वन विभाग की टीम ने किया सफल रेस्क्यू 8 सितम्बर दोपहर साढ़े 3 बजे मिली जानकारी अनुसार, अन्नपूर्णा पारा के गंगा नगर में उस समय हड़कम मच गया।जब लगभग 6 फीट लंबा सांप घर में घुस गया। इतने लंबे सांप को देख कर परिवार वालों में दहशद फ़ैल गई और, परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर निकल गए। घर में सांप घुसने की जानकारी वन विभाग को दी गई।वन विभाग की रेस्क्यू टीम तत्काल अन्नपूर्णा पारा गंगा नगर पर पहुंचे और, लगभग 6 फीट लंबे सांप का सफल रेस्क्यू कर, सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। तब जा कर घर वालों ने राहत की सास ली।1
- फरसगांव: उरंदाबेड़ा पुलिस का वाहन जांच अभियान, 28 चालकों पर कार्रवाई… ₹4,400 समन शुल्क वसूला उरंदाबेड़ा पुलिस ने ग्राम आडवाल में विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान 28 चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹4,400 समन शुल्क वसूल किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने, सीट बेल्ट और हेलमेट का इस्तेमाल करने तथा शराब के नशे में वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी।1
- नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का निधन, प्रशासनिक अमले में शोक की लहर नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का निधन, प्रशासनिक अमले में शोक की लहर _धनोरा में भी श्रद्धांजलि दी गई कोंडागांव :- जिले के धनोरा तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ सुश्री निधि एस. नेताम का बीती रात रायपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक अमले सहित धनोरा और फरसगांव क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, निधि एस. नेताम पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और उनका रायपुर में उपचार चल रहा था। हाल ही में स्थानांतरण के बाद उन्होंने धनोरा तहसील में नायब तहसीलदार के रूप में कार्यभार संभाला था। इससे पहले वे फरसगांव तहसील में करीब ढाई वर्ष तक सेवाएं दे चुकी थीं। फरसगांव उनकी पहली पदस्थापना थी। उनके निधन के बाद धनोरा में व्यापारियों, अधिकारी-कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान लोगों ने कहा कि निधि एस. नेताम के असामयिक निधन से क्षेत्र ने एक संवेदनशील, कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार अधिकारी को खो दिया है। उनका निधन प्रशासनिक क्षेत्र के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके गृह ग्राम कन्हानपुर, तहसील सरोना, जिला कांकेर में किया गया। धनोरा के नायब तहसीलदार नेताम मैडम के आकस्मिक निधन पर ग्राम धनोरा के व्यापारीगण कर्मचारी अधिकारी गण एवं जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक सभा का आयोजन किया गया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई.2