logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंडागांव: मालगांव कन्या छात्रावास में विधिक जागरूकता शिविर, छात्राओं को बताए अधिकार और कानून कोंडागांव के मालगांव स्थित प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार, साइबर अपराध, गुड टच-बैड टच और निःशुल्क विधिक सहायता जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। अधिकार मित्र सुप्रिया शील ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार के शोषण या अपराध की स्थिति में चुप न रहने और तत्काल अभिभावक, शिक्षक अथवा संबंधित सहायता केंद्र को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।

11 hrs ago
user_Tomesh Rana
Tomesh Rana
Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
11 hrs ago

कोंडागांव: मालगांव कन्या छात्रावास में विधिक जागरूकता शिविर, छात्राओं को बताए अधिकार और कानून कोंडागांव के मालगांव स्थित प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार, साइबर अपराध, गुड टच-बैड टच और निःशुल्क विधिक सहायता जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। अधिकार मित्र सुप्रिया शील ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार के शोषण या अपराध की स्थिति में चुप न रहने और तत्काल अभिभावक, शिक्षक अथवा संबंधित सहायता केंद्र को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • भैसगांव नागरमारी पहाड़ी में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 5 माओवादी पर दोषसिद्ध,11 साल बाद फैसला 8 सितम्बर शाम साढ़े 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, वर्ष 2015 के भैसगांव नागरमारी पहाड़ी मुठभेड़ मामले में विशेष न्यायालय ने, पांच आरोपियों को दोषसिद्ध कर दंडित किया। 7 सितंबर 2015 को तत्कालीन उप निरीक्षक मोहन निषाद के नेतृत्व में, 49 पुलिस जवान सर्चिंग पर थे। इसी दौरान प्रभाकर राव, राजे कांगे समेत वर्दीधारी माओवादियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। घटना के बाद उसी रात 22:15 बजे थाना कोरर में अपराध दर्ज किया गया। विवेचना पूरी होने पर 20 जून 2025 को प्रभाकर, राजे कांगे, श्यामनाथ उसेंडी, चिंतूराम ताम्रकार और रमेश कुमार कुमेटी के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया गया। 18 जुलाई 2025 को आरोप तय हुए और, 22 अगस्त 2025 से विचारण शुरू हुआ। 29 अगस्त 2026 को न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रखा। इसके बाद 7 सितंबर 2026 को पांचों आरोपियों को,दोषसिद्ध कर निर्धारित धाराओं में सजा सुनाई गई। मामले में पुलिस द्वारा जुटाए गए इलेक्ट्रॉनिक व, डिजिटल साक्ष्यों को भी न्यायालय ने महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में स्वीकार किया।
    1
    भैसगांव नागरमारी पहाड़ी में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 5 माओवादी पर दोषसिद्ध,11 साल बाद फैसला
8 सितम्बर शाम साढ़े 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, वर्ष 2015 के भैसगांव नागरमारी पहाड़ी मुठभेड़ मामले में विशेष न्यायालय ने, पांच आरोपियों को दोषसिद्ध कर दंडित किया। 7 सितंबर 2015 को तत्कालीन उप निरीक्षक मोहन निषाद के नेतृत्व में, 49 पुलिस जवान सर्चिंग पर थे। इसी दौरान प्रभाकर राव, राजे कांगे समेत वर्दीधारी माओवादियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। घटना के बाद उसी रात 22:15 बजे थाना कोरर में अपराध दर्ज किया गया।
विवेचना पूरी होने पर 20 जून 2025 को प्रभाकर, राजे कांगे, श्यामनाथ उसेंडी, चिंतूराम ताम्रकार और रमेश कुमार कुमेटी के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया गया। 18 जुलाई 2025 को आरोप तय हुए और, 22 अगस्त 2025 से विचारण शुरू हुआ। 29 अगस्त 2026 को न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रखा। इसके बाद 7 सितंबर 2026 को पांचों आरोपियों को,दोषसिद्ध कर निर्धारित धाराओं में सजा सुनाई गई। मामले में पुलिस द्वारा जुटाए गए इलेक्ट्रॉनिक व, डिजिटल साक्ष्यों को भी न्यायालय ने महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में स्वीकार किया।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • वाइंडिंग दुकान से तांबा तार चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का तांबा तार और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कांकेर। पखांजूर पुलिस ने वाइंडिंग दुकान से तांबा तार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 किलो तांबा तार और चोरी में इस्तेमाल TVS Raider मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम पीव्ही-40 पुरुषोत्तम नगर निवासी रोहित विश्वास ने पखांजूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 और 11 अगस्त की दरम्यानी रात पीव्ही-33 चौक स्थित उसकी वाइंडिंग दुकान से करीब 10-11 किलो तांबा तार चोरी हो गया। चोरी गए तार की कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पीव्ही-36 चांदीपुर निवासी मुकुल मंडल (29) पर संदेह हुआ। पुलिस टीम ने उसके घर दबिश देकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने 10 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे पीले रंग की बिना नंबर TVS Raider से दुकान पहुंचकर टीन का दरवाजा साइड से उखाड़कर अंदर प्रवेश करने और बोरी में रखे तांबा तार चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के पीछे छिपाकर रखा करीब 2 किलो तांबा तार, जिसकी कीमत करीब 2 हजार रुपये है, बरामद किया गया। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। आरोपी को 7 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल कांकेर भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन और एसडीओपी कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा सहित पुलिस टीम ने की।
    1
    वाइंडिंग दुकान से तांबा तार चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

चोरी का तांबा तार और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद
कांकेर। पखांजूर पुलिस ने वाइंडिंग दुकान से तांबा तार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 किलो तांबा तार और चोरी में इस्तेमाल TVS Raider मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार ग्राम पीव्ही-40 पुरुषोत्तम नगर निवासी रोहित विश्वास ने पखांजूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 और 11 अगस्त की दरम्यानी रात पीव्ही-33 चौक स्थित उसकी वाइंडिंग दुकान से करीब 10-11 किलो तांबा तार चोरी हो गया। चोरी गए तार की कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को पीव्ही-36 चांदीपुर निवासी मुकुल मंडल (29) पर संदेह हुआ। पुलिस टीम ने उसके घर दबिश देकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने 10 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे पीले रंग की बिना नंबर TVS Raider से दुकान पहुंचकर टीन का दरवाजा साइड से उखाड़कर अंदर प्रवेश करने और बोरी में रखे तांबा तार चोरी करने की बात स्वीकार की।
आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के पीछे छिपाकर रखा करीब 2 किलो तांबा तार, जिसकी कीमत करीब 2 हजार रुपये है, बरामद किया गया। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। आरोपी को 7 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल कांकेर भेज दिया गया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन और एसडीओपी कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा सहित पुलिस टीम ने की।
    user_Tokeshwar sahu
    Tokeshwar sahu
    Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    1 day ago
  • जिला शिक्षा अधिकारी ने भुगतान के दस्तावेज को सत्य एवं सही बताया और लगाये आरोप को निराधार बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 5 करोड़ 66 लाख के आवंटन में 5 करोड़ 17 लाख रुपये के नियमानुसार भुगतान का दावा किया है। विभाग के अनुसार सभी बड़ी खरीदी GEM पोर्टल से हुई और गुणवत्ता जांच व भौतिक सत्यापन के बाद ही फर्मों को भुगतान किया गया। कार्यालय का कहना है कि हर खर्च का दस्तावेजी हिसाब मौजूद है। बता दें कि 5.66 करोड़ के आवंटन में 5.17 करोड़ का भुगतान GEM पोर्टल से हुई प्रमुख सामग्री की खरीदी गुणवत्ता जांच और भौतिक सत्यापन के बाद भुगतान लंबित देयकों का भी नियमानुसार किया गया भुगतान शेष 10.98 लाख रुपये शासन कोष में होंगे समर्पित। *जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर* जिला शिक्षा अधिकारी मनी राम ने अपनी सफाई देते हुए बताया है कि भौतिक सत्यापन gem पोर्टल के माध्यम से किया गया जो कथित अनियमितता की बात सामने आई है वह निराधार है। *कृषि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन* कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमारे जिले में भ्रष्ट अधिकारीयों की खैर नहीं है अगर अनियमितता पाई जाती है तो कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। *शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन* शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मीडिया से चर्चा कर बताया कि स्वीकृत राशि को ही पेपर वाले अनियमितता बता देते हैं ये भ्रष्टाचार नहीं है इसकी जांच की जा रही है जांच उपरांत तथ्य सामने आने की बात कहे हैं।
    3
    जिला शिक्षा अधिकारी ने भुगतान के दस्तावेज को सत्य एवं सही बताया और लगाये आरोप को निराधार 
बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 5 करोड़ 66 लाख के आवंटन में 5 करोड़ 17 लाख रुपये के नियमानुसार भुगतान का दावा किया है। विभाग के अनुसार सभी बड़ी खरीदी GEM पोर्टल से हुई और गुणवत्ता जांच व भौतिक सत्यापन के बाद ही फर्मों को भुगतान किया गया। कार्यालय का कहना है कि हर खर्च का दस्तावेजी हिसाब मौजूद है।
बता दें कि 5.66 करोड़ के आवंटन में 5.17 करोड़ का भुगतान GEM पोर्टल से हुई प्रमुख सामग्री की खरीदी गुणवत्ता जांच और भौतिक सत्यापन के बाद भुगतान लंबित देयकों का भी नियमानुसार किया गया भुगतान 
शेष 10.98 लाख रुपये शासन कोष में होंगे समर्पित। 
*जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर*
जिला शिक्षा अधिकारी मनी राम ने अपनी सफाई देते हुए बताया है कि भौतिक सत्यापन gem पोर्टल के माध्यम से किया गया जो कथित अनियमितता की बात सामने आई है वह निराधार है।
*कृषि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन*
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमारे जिले में भ्रष्ट अधिकारीयों की खैर नहीं है अगर अनियमितता पाई जाती है तो कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
*शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन*
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मीडिया से चर्चा कर बताया कि स्वीकृत राशि को ही पेपर वाले अनियमितता बता देते हैं ये भ्रष्टाचार नहीं है इसकी  जांच की जा रही है जांच उपरांत तथ्य सामने आने की बात कहे हैं।
    user_Umesh Singh
    Umesh Singh
    Animal rescue service राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • खड़का जलहूर में जंगल पर कब्जे का आरोप, काट डाले अनगिनत पेड़ विभाग को जानकारी तक नहीं, वन क्षेत्र में लगातार नुकसान को लेकर उठे सवाल भानुप्रतापपुर। खड़का जलहूर क्षेत्र में जंगल की जमीन पर कथित कब्जे और बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा वन क्षेत्र के एक हिस्से में कथित रूप से कब्जा कर वहां मौजूद कई पेड़ों को काट दिया गया। इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतने बड़े स्तर पर पेड़ों की कटाई और जंगल की जमीन पर कथित कब्जे के बावजूद संबंधित विभाग को इसकी जानकारी क्यों नहीं हो सकी। स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, जंगल के एक हिस्से को साफ करने के लिए अनगिनत पेड़ों की कटाई की गई है। पेड़ों की कटाई से वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचने के साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, संबंधित विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि वन क्षेत्र में लंबे समय से पेड़ों की कटाई और जमीन पर कब्जे की गतिविधियां चल रही थीं, तो विभागीय अमले को इसकी जानकारी समय रहते क्यों नहीं मिली? क्या क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी की जा रही थी, यह भी जांच का विषय है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से मौके का निरीक्षण कर जमीन की स्थिति, पेड़ों की कटाई तथा कथित कब्जे की जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग भी उठ रही है। अब देखना होगा कि शिकायत अथवा मामला सामने आने के बाद वन विभाग और प्रशासन मौके पर पहुंचकर क्या कार्रवाई करता है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि जंगल की जमीन पर कब्जा और पेड़ों की कटाई किस स्तर पर हुई तथा इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
    3
    खड़का जलहूर में जंगल पर कब्जे का आरोप, काट डाले अनगिनत पेड़

विभाग को जानकारी तक नहीं, वन क्षेत्र में लगातार नुकसान को लेकर उठे सवाल
भानुप्रतापपुर। खड़का जलहूर क्षेत्र में जंगल की जमीन पर कथित कब्जे और बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा वन क्षेत्र के एक हिस्से में कथित रूप से कब्जा कर वहां मौजूद कई पेड़ों को काट दिया गया। इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतने बड़े स्तर पर पेड़ों की कटाई और जंगल की जमीन पर कथित कब्जे के बावजूद संबंधित विभाग को इसकी जानकारी क्यों नहीं हो सकी।
स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, जंगल के एक हिस्से को साफ करने के लिए अनगिनत पेड़ों की कटाई की गई है। पेड़ों की कटाई से वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचने के साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं, संबंधित विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि वन क्षेत्र में लंबे समय से पेड़ों की कटाई और जमीन पर कब्जे की गतिविधियां चल रही थीं, तो विभागीय अमले को इसकी जानकारी समय रहते क्यों नहीं मिली? क्या क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी की जा रही थी, यह भी जांच का विषय है।
मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से मौके का निरीक्षण कर जमीन की स्थिति, पेड़ों की कटाई तथा कथित कब्जे की जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग भी उठ रही है।
अब देखना होगा कि शिकायत अथवा मामला सामने आने के बाद वन विभाग और प्रशासन मौके पर पहुंचकर क्या कार्रवाई करता है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि जंगल की जमीन पर कब्जा और पेड़ों की कटाई किस स्तर पर हुई तथा इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
    user_Roshan Mishra
    Roshan Mishra
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • AM/NS इंडिया ने बच्चों को Critical Thinking का प्रमाण-पत्र दिया है… अब असली परीक्षा बच्चों की नहीं— बड़ों की है। क्या हम उस बच्चे की बात सुन पाएँगे, जो कल अपने शिक्षक से कहेगा—“सर, आप गलत हैं”? 👁️ ‘तीसरी आँख’ का बेबाक विश्लेषण—आखिरी 30 सेकेंड बिल्कुल मत छोड़िए।
    1
    AM/NS इंडिया ने बच्चों को Critical Thinking का प्रमाण-पत्र दिया है…

अब असली परीक्षा बच्चों की नहीं— बड़ों की है।

क्या हम उस बच्चे की बात सुन पाएँगे, जो कल अपने शिक्षक से कहेगा—“सर, आप गलत हैं”?


👁️ ‘तीसरी आँख’ का बेबाक विश्लेषण—आखिरी 30 सेकेंड बिल्कुल मत छोड़िए।
    user_तीसरी आंख 👁️
    तीसरी आंख 👁️
    Voice of people बस्तर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • BJP महिला मोर्चा बालोद के तीज मिलन समारोह में आकर्षक प्रस्तुति जिला मुख्यालय बालोद में स्थित बालाजी रिसोर्ट में भाजपा महिला मोर्चा बालोद द्वारा तीज मिलन समारोह संपन्न हुआ। जहां एक महिला कार्यकर्ता द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत पर नृत्य करते हुए आकर्षक प्रस्तुति दी गई।
    1
    BJP महिला मोर्चा बालोद के तीज मिलन समारोह में आकर्षक प्रस्तुति
जिला मुख्यालय बालोद में स्थित बालाजी रिसोर्ट में भाजपा महिला मोर्चा बालोद द्वारा तीज मिलन समारोह संपन्न हुआ। जहां एक महिला कार्यकर्ता द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत पर नृत्य करते हुए आकर्षक प्रस्तुति दी गई।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच
    खोमेश्वर गुरुपंच
    Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • फरसगांव: उरंदाबेड़ा पुलिस का वाहन जांच अभियान, 28 चालकों पर कार्रवाई… ₹4,400 समन शुल्क वसूला उरंदाबेड़ा पुलिस ने ग्राम आडवाल में विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान 28 चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹4,400 समन शुल्क वसूल किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने, सीट बेल्ट और हेलमेट का इस्तेमाल करने तथा शराब के नशे में वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी।
    1
    फरसगांव: उरंदाबेड़ा पुलिस का वाहन जांच अभियान, 28 चालकों पर कार्रवाई… ₹4,400 समन शुल्क वसूला
उरंदाबेड़ा पुलिस ने ग्राम आडवाल में विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान 28 चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹4,400 समन शुल्क वसूल किया गया।
पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने, सीट बेल्ट और हेलमेट का इस्तेमाल करने तथा शराब के नशे में वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • अन्नपूर्णा पारा में 6 फीट लंबा सांप निकला,वन विभाग की टीम ने किया सफल रेस्क्यू 8 सितम्बर दोपहर साढ़े 3 बजे मिली जानकारी अनुसार, अन्नपूर्णा पारा के गंगा नगर में उस समय हड़कम मच गया।जब लगभग 6 फीट लंबा सांप घर में घुस गया। इतने लंबे सांप को देख कर परिवार वालों में दहशद फ़ैल गई और, परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर निकल गए। घर में सांप घुसने की जानकारी वन विभाग को दी गई।वन विभाग की रेस्क्यू टीम तत्काल अन्नपूर्णा पारा गंगा नगर पर पहुंचे और, लगभग 6 फीट लंबे सांप का सफल रेस्क्यू कर, सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। तब जा कर घर वालों ने राहत की सास ली।
    1
    अन्नपूर्णा पारा में 6 फीट लंबा सांप निकला,वन विभाग की टीम ने किया सफल रेस्क्यू
8 सितम्बर दोपहर साढ़े 3 बजे मिली जानकारी अनुसार, अन्नपूर्णा पारा के गंगा नगर में उस समय हड़कम मच गया।जब लगभग 6 फीट लंबा सांप घर में घुस गया। इतने लंबे सांप को देख कर परिवार वालों में दहशद फ़ैल गई और, परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर निकल गए। घर में सांप घुसने की जानकारी वन विभाग को दी गई।वन विभाग की रेस्क्यू टीम तत्काल अन्नपूर्णा पारा गंगा नगर पर पहुंचे और, लगभग 6 फीट लंबे सांप का सफल रेस्क्यू कर, सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़  दिया। तब जा कर घर वालों ने राहत की सास ली।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • गुंडरदेही के पास ट्रक और पिकअप की भिड़ंत से घंटों देर तक केबिन में फंसा रहा ड्राइवर बालोद जिले मे गुंडरदेही के पास आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। मुख्य मार्ग से गुजर रहे पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के केबिन के परखच्चे उड़ गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पिकअप ड्राइवर स्टीयरिंग और केबिन के बीच बुरी तरह फंस गया था। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने पिकअप के दरवाजे और क्षतिग्रस्त हिस्से को रस्सी / डोर से बांधकर खींचा और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात है कि पिकअप और ट्रक दोनों के ड्राइवर सुरक्षित हैं।
    1
    गुंडरदेही के पास ट्रक और पिकअप की भिड़ंत से घंटों देर तक केबिन में फंसा रहा ड्राइवर
बालोद जिले मे गुंडरदेही के पास आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। मुख्य मार्ग से गुजर रहे पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के केबिन के परखच्चे उड़ गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पिकअप ड्राइवर स्टीयरिंग और केबिन के बीच बुरी तरह फंस गया था। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने पिकअप के दरवाजे और क्षतिग्रस्त हिस्से को रस्सी / डोर से बांधकर खींचा और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात है कि पिकअप और ट्रक दोनों के ड्राइवर सुरक्षित हैं।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच
    खोमेश्वर गुरुपंच
    Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.