विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न सिटी रिपोर्टर /वजीरगंज । राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्, पटना के निर्देश पर बिहार शिक्षा परियोजना समग्र शिक्षा गया द्वारा विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण बुधवार को वजीरगंज प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय दखिनगांव स्थित सीआरसी मध्य विद्यालय दखिनगांव में संपन्न हुआ। आयोजित प्रशिक्षण में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव और तीन सदस्य शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त किये । मौके पर मौजूद प्रशिक्षक कृष्ण कुमार पासवान एवं शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समिति के सदस्यों को विद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराना है। उन्हें यह अहसास दिलाना है कि विद्यालय उनका अपना है, इसकी प्रगति में उनकी अहम भूमिका है। प्रशिक्षकों ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान की जाती है। ऐसे में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को सक्रिय, संवेदनशील और सशक्त बनाना जरूरी है। साथ ही, बच्चों के माता-पिता, अभिभावक एवं समुदाय की भी भागीदारी को सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। प्रशिक्षण में संकुल स्तर के कन्या मध्य वजीरगंज ,उर्दू मध्य विद्यालय वजीरगंज ,मध्य विद्यालय दखिनगांव एवं प्राथमिक विद्यालय बैजनाथपुर के पदेन सदस्य सहित पांच सदस्य शामिल हुए | इस मौके पर संकुल संचालक मनीष कुमार ,समन्वयक कृष्ण कुमार , शिक्षकों में राकेश कुमार ,स्वाति कुमारी प्रमोद कुमार ,राकेश कुमार ,उपेंद्र नाथ कौशल ,प्रभाकर कुमार ,ज्योत्सना शाही ,निक्की कुमारी ,विनोद कुमार ,संतोष कुमार,रविरंजन कुमार , सहित समिति के सदस्य नाज प्रवीन , बेबी देवी, गीता देवी ,अन्नू गुप्ता ,सीमा खातून ,मीना देवी ,बबीता देवी ,ब्यूटी देवी ,रामकली देवी आदि उपस्थित थे| फोटो-प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक शैलेन्द्र कुमार

- गया जी वार्ड न 5 BUIDCO सड़क निर्माण में पारदर्शिता पर सवाल, जनता बोली– शिकायत सुनने वाला कोई नहीं1
- नवाबगंज रोड से अज्ञात बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़ ले भागे एक लाख निन्यानवें हजार रुपये मंगलवार की दोपहर मखदुमपुर नवाबगंज रोड से बेखोफ बदमाशों ने एक बाइक की डिक्की तोड़कर 1लाख निन्यानवें हजार रुपए ले भागे। इस बावत पीड़ित फतेहपुर गांव निवासी मुनिरका चौधरी ने बताया की पत्नी फुलमंती देवी के साथ पंजाब नेशनल बैंक मुससी गए थे। जहां बैंक से 150000 अपने खाता से एवं 49000 अपने पत्नी की खाता से निकाले थे। वही दुकान से समान लेने के लिए नवाबगंज रोड बाइक लगाए ओर पति पत्नी दूसरे दूसरे दुकान में समान खरीदने लगे।इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने बाइक का डिक्की तोड़ कर रखे एक लाख निन्यानवें हजार रुपये,पासबुक ले भागे।हालांकि बदमाशो का करतूत बाइक के सामने के दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। थाना अध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया मामले की जानकारी मिली है पुलिस जांच में जुटी है।1
- Post by Yogendra Kumar5
- गया जिले के गुरुआ बाजार में सड़क जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और वाहनों के लिए स्थायी स्टैंड की कमी के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन घंटों जाम लगने से स्कूली बच्चों, मरीजों, व्यापारियों और राहगीरों को कठिनाई होती है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, गुरुआ बाजार के दोनों ओर फुटपाथों पर दुकानदारों ने लगभग 10-10 फीट तक अतिक्रमण कर लिया है। इसके चलते पैदल चलने वाले लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है1
- छात्र की हत्या के विरोध में परैया बाजार में मशाल जुलूस, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग परैया। प्रखंड मुख्य बाजार परैया में नीट छात्रा की हत्या के विरोध में बुधवार को लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर आक्रोश व्यक्त किया। जुलूस में शामिल लोगों ने हत्याकांड में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मशाल जुलूस बाजार क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस के दौरान लोगों ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख जितेंद्र नारायण, आचार्य महादेव उर्फ मुन्ना, पूजा यादव, डॉ. मनोज सिंह, गबर सिंह, अरविन्द ठाकुर, रामबली सिंह, मुटुर ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि छात्रा की हत्या एक जघन्य अपराध है और ऐसे अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए, ताकि समाज में कानून व्यवस्था बनी रहे। जुलूस के अंत में लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय दिलाने की अपील की।1
- बिहार शरीफ में जर्जर अवस्था में खड़े दो मंजिला मकान को नगर निगम ने सुरक्षा कारणों से गिरा दिया। प्रशासन के अनुसार इमारत कभी भी गिर सकती थी, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित हादसा टल गया, स्थानीय लोगों ने प्रशासन की सराहना की।1
- बिहार: नालंदा के औगारी हाई स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, छिड़ी बहस नालंदा: बिहार के नालंदा जिले से एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था और स्कूल परिसर की गतिविधियों को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला औगारी हाई स्कूल का है, जहाँ के एक दृश्य ने इंटरनेट पर लोगों के बीच बहस छेड़ दी है। क्या है पूरा मामला? सोशल मीडिया यूजर 'राजीव कुमार' द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में स्कूल परिसर का एक दृश्य दिखाया गया है। वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में दावा किया गया है कि यह औगारी हाई स्कूल का दूसरा वीडियो है। यूजर ने उन लोगों को जवाब दिया है जो पहले वीडियो में छात्र की गलती बता रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में कुछ ऐसी घटना कैद हुई है जिसे लेकर स्थानीय लोग और नेटिज़न्स दो पक्षों में बंट गए हैं। कैप्शन में लिखा है: "जो बोल रहे थे की लड़का की गलती है वह पूरा वीडियो देख ले उसके बाद कमेंट करें कि किसकी गलती है।" सोशल मीडिया पर चर्चा तेज वीडियो वायरल होने के बाद लोग बिहार के शिक्षा मंत्री और नालंदा के जिला प्रशासन (DM) को टैग कर रहे हैं। हैशटैग #bihareducation, #nalanda, और #viralvideo के साथ लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग छात्र के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ स्कूल प्रबंधन की कार्यशैली पर। प्रशासन की नजर फिलहाल इस मामले में स्कूल प्रशासन या जिला शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, वीडियो के व्यापक रूप से फैलने के बाद स्थानीय स्तर पर इसकी जांच की मांग उठ रही है।1
- शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर साहपुर में भव्य जलयात्रा निकाली गई डोभी/गया डोभी प्रखंड क्षेत्र के बजौरा पंचायत अंतर्गत साहपुर गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भव्य जलयात्रा निकाली गई। जलयात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करती हुई लिलाजन नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके पश्चात जलयात्रा पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन आचार्य पवन मिश्रा द्वारा विधि-विधान एवं पूरे रीति-रिवाज के साथ कराया गया। आयोजकों ने बताया कि अगले दिन प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जबकि गुरुवार को हवन-पूजन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर दिलीप प्रसाद यादव, रामबली यादव, मोहन यादव, सुनील यादव, धनु यादव, श्रवण मांझी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। गांव में पूरे दिन धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण बना रहा।1
- [BREAKING NEWS] 📢 बिहार शरीफ के पेरेंट्स के लिए बड़ी खबर! क्या आप भी अपने बच्चे के लिए एक ऐसे स्कूल की तलाश में हैं जहाँ पढ़ाई बोझ नहीं, बल्कि मस्ती बन जाए? तो इंतज़ार खत्म हुआ! 📍 सोहसराय, गल्ला पट्टी रोड पर आ गया है Kiddo Preschool! यहाँ आपके बच्चों को मिलेगा: ✅ Play Group, Nursery, L.K.G & U.K.G की बेहतरीन शिक्षा। ✅ खेल-खेल में सीखने का अनोखा अंदाज़। 🧸 ✅ पूरी तरह सुरक्षित और खुशहाल माहौल। 🛡️ शहर के सबसे अनुभवी टीचर्स के साथ शुरू करें अपने बच्चे का सुनहरा भविष्य। एडमिशन शुरू हो चुके हैं! 🏃♂️💨 📍 पता: गल्ला पट्टी रोड, सोहसराय, बिहार शरीफ।1