Shuru
Apke Nagar Ki App…
Yogendra Kumar
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Yogendra Kumar5
- गोह(औरंगाबाद) प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार व गोह चौक से अतिक्रमण कर सड़क पर अपना दुकान चला रहे अतिक्रमणकारियों पर बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे से प्रशासन का डंडा चला है। गौरतलब हो कि दो दिन पूर्व प्रशासन द्वारा लाउडस्पीकर से बाजार एवं चौक पर प्रचार कर 10 फरवरी तक सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर देने का सूचित किया गया था। जिसका समय अवधि समाप्त होते ही बुधवार एसडीओ अमित राजन, पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार दास, सीओ संजय कुमार व थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह दलबल के साथ जेसीबी एवं टैक्टर के साथ पहुंचे, और पहले सड़क किनारे अवैध रूप से रखे गुमटी को जेसीबी के सहारे उठाकर हटाया गया। प्रशासन के कड़े रुख को देखते हुए कुछ अतिक्रमणकारी अपनी-अपनी दुकान खुद ही हटाने लगे। इस कार्य के दौरान स्थानीय लोगों ने प्रशासन की भरपूर मदद की। कई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद अतिक्रमण हटा। इस दौरान चार वाहनों का चालान भी काटा गया। वहीं सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक बड़ी व छोटी वाहनों को नन पार्किंग जॉन में रखा गया है, अगर कोई वाहन पकड़ा गया तो उस पर विधि सम्मत कार्रवाई का भी आदेश दिया गया है। मामले में एसडीओ अमित कुमार राजन ने बताया कि यह कार्रवाई आए दिन जाम की समस्या को देखते हुए कार्रवाई की गई है। इसे हर हाल में सभी को पालन करना होगा। मौके पर भारी संख्या में पुलिस-बल की तैनाती की गई थी।1
- छात्र की हत्या के विरोध में परैया बाजार में मशाल जुलूस, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग परैया। प्रखंड मुख्य बाजार परैया में नीट छात्रा की हत्या के विरोध में बुधवार को लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर आक्रोश व्यक्त किया। जुलूस में शामिल लोगों ने हत्याकांड में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मशाल जुलूस बाजार क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस के दौरान लोगों ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख जितेंद्र नारायण, आचार्य महादेव उर्फ मुन्ना, पूजा यादव, डॉ. मनोज सिंह, गबर सिंह, अरविन्द ठाकुर, रामबली सिंह, मुटुर ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि छात्रा की हत्या एक जघन्य अपराध है और ऐसे अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए, ताकि समाज में कानून व्यवस्था बनी रहे। जुलूस के अंत में लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय दिलाने की अपील की।1
- Post by जन सेवक1
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का समर्पण: राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी गाथा डॉ मनीष भारतीय राजनीति और विचारधारा के क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का नाम समर्पण, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा का पर्याय है। आज पुण्यतिथि के अफसर पर उनके समर्पण दिवस पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कार्यालय, गया जी में श्रद्धा और सम्मान के साथ उनका स्मरण किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर माला एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें सच्चीश्रद्धांजलि दी गई तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। सर्वप्रथम भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर सहित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माला-पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके पश्चात उन्होंने कहा पंडित जी के जीवन, उनके विचार और विशेष रूप से “समर्पण” की भावना पर विस्तार से प्रकाश डाला।डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कभी व्यक्तिगत सुख-सुविधा, पद या प्रतिष्ठा को महत्व नहीं दिया। उनका मानना था कि राजनीति सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान का माध्यम है। इसी सोच के आधार पर उन्होंने “एकात्म मानववाद” का सिद्धांत प्रस्तुत किया, जो भारतीय संस्कृति, समाज और अर्थव्यवस्था को समग्र दृष्टि से देखने की प्रेरणा देता है। पंडित जी का समर्पण केवल विचारों तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके आचरण में भी पूर्ण रूप से दिखाई देता था। साधारण जीवन, उच्च विचार और कठोर अनुशासन उनके व्यक्तित्व की विशेषता थी। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण संगठन निर्माण, राष्ट्र जागरण और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित किया। बिना किसी पद की लालसा के उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिशा दी और भारतीय जनसंघ को मजबूत वैचारिक आधार प्रदान किया।इस अबसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि आज के समय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। किसान, मजदूर, युवा और समाज के वंचित वर्गों के कल्याण के लिए उनकी सोच हमें मार्गदर्शन देती है। हर भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है कि पंडित जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाया जाए और उनके बताए रास्ते पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया जाए। संतोष ठाकुर ने कहा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने, समाज सेवा में निष्ठा से कार्य करने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। आज के समर्पण दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले में भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह गोपाल प्रसाद यादव मंटू कुमार बबलू गुप्ता नीरज कुमार सिन्हा हीरा यादव अभिषेक कुमार महेश यादव सहित1
- जहानाबाद के काको मोड़ स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर के 25वें स्थापना समारोह के शुभ अवसर पर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सिर पर कलश उठाकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया। कलश यात्रा की शुरुआत भक्त ठाकुरवाड़ी संगम से हुई, जहां श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु जुलूस के रूप में पुनः दुर्गा मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आकर्षक झांकियों ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। स्थापना समारोह को लेकर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।1
- गया जिले के गुरुआ बाजार में सड़क जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और वाहनों के लिए स्थायी स्टैंड की कमी के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन घंटों जाम लगने से स्कूली बच्चों, मरीजों, व्यापारियों और राहगीरों को कठिनाई होती है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, गुरुआ बाजार के दोनों ओर फुटपाथों पर दुकानदारों ने लगभग 10-10 फीट तक अतिक्रमण कर लिया है। इसके चलते पैदल चलने वाले लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है1
- ल गोह(औरंगाबाद) उपहारा पुलिस थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से छापेमारी कर 18.2 लीटर शराब के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया है। सबसे पहले डड़वा गांव निवासी कामदेव दास के घर छापेमारी कर एक लीटर शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया, वहीं उक्त गांव निवासी विधायक दास के घर छापेमारी कर दो लीटर शराब बरामद किया गया, हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहा। जबकि तेयाप गांव निवासी मिथलेश मांझी के घर छापेमारी कर 7.2 लीटर शराब बरामद किया, साथ ही तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं हमीदनगर बराज के समीप से एक मोटरसाइकिल से कुल आठ लीटर शराब बरामद किया, तथा तस्कर हमीदनगर गांव निवासी बिक्की कुमार व बिर्जुन कुमार को गिरफ्तार किया गया। मामले में बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चारो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।1