18.2 लीटर शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त। ल गोह(औरंगाबाद) उपहारा पुलिस थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से छापेमारी कर 18.2 लीटर शराब के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया है। सबसे पहले डड़वा गांव निवासी कामदेव दास के घर छापेमारी कर एक लीटर शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया, वहीं उक्त गांव निवासी विधायक दास के घर छापेमारी कर दो लीटर शराब बरामद किया गया, हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहा। जबकि तेयाप गांव निवासी मिथलेश मांझी के घर छापेमारी कर 7.2 लीटर शराब बरामद किया, साथ ही तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं हमीदनगर बराज के समीप से एक मोटरसाइकिल से कुल आठ लीटर शराब बरामद किया, तथा तस्कर हमीदनगर गांव निवासी बिक्की कुमार व बिर्जुन कुमार को गिरफ्तार किया गया। मामले में बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चारो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
18.2 लीटर शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त। ल गोह(औरंगाबाद) उपहारा पुलिस थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से छापेमारी कर 18.2 लीटर शराब के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया है। सबसे पहले डड़वा गांव निवासी कामदेव दास के घर छापेमारी कर एक लीटर शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया, वहीं उक्त गांव निवासी विधायक दास के घर छापेमारी कर दो लीटर शराब बरामद किया गया, हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहा। जबकि तेयाप गांव निवासी मिथलेश मांझी के घर छापेमारी कर 7.2 लीटर शराब बरामद किया, साथ ही तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं हमीदनगर बराज के समीप से एक मोटरसाइकिल से कुल आठ लीटर शराब बरामद किया, तथा तस्कर हमीदनगर गांव निवासी बिक्की कुमार व बिर्जुन कुमार को गिरफ्तार किया गया। मामले में बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चारो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
- गोह(औरंगाबाद) प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार व गोह चौक से अतिक्रमण कर सड़क पर अपना दुकान चला रहे अतिक्रमणकारियों पर बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे से प्रशासन का डंडा चला है। गौरतलब हो कि दो दिन पूर्व प्रशासन द्वारा लाउडस्पीकर से बाजार एवं चौक पर प्रचार कर 10 फरवरी तक सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर देने का सूचित किया गया था। जिसका समय अवधि समाप्त होते ही बुधवार एसडीओ अमित राजन, पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार दास, सीओ संजय कुमार व थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह दलबल के साथ जेसीबी एवं टैक्टर के साथ पहुंचे, और पहले सड़क किनारे अवैध रूप से रखे गुमटी को जेसीबी के सहारे उठाकर हटाया गया। प्रशासन के कड़े रुख को देखते हुए कुछ अतिक्रमणकारी अपनी-अपनी दुकान खुद ही हटाने लगे। इस कार्य के दौरान स्थानीय लोगों ने प्रशासन की भरपूर मदद की। कई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद अतिक्रमण हटा। इस दौरान चार वाहनों का चालान भी काटा गया। वहीं सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक बड़ी व छोटी वाहनों को नन पार्किंग जॉन में रखा गया है, अगर कोई वाहन पकड़ा गया तो उस पर विधि सम्मत कार्रवाई का भी आदेश दिया गया है। मामले में एसडीओ अमित कुमार राजन ने बताया कि यह कार्रवाई आए दिन जाम की समस्या को देखते हुए कार्रवाई की गई है। इसे हर हाल में सभी को पालन करना होगा। मौके पर भारी संख्या में पुलिस-बल की तैनाती की गई थी।1
- Post by Yogendra Kumar5
- Post by Kr monu raj1
- छात्र की हत्या के विरोध में परैया बाजार में मशाल जुलूस, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग परैया। प्रखंड मुख्य बाजार परैया में नीट छात्रा की हत्या के विरोध में बुधवार को लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर आक्रोश व्यक्त किया। जुलूस में शामिल लोगों ने हत्याकांड में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मशाल जुलूस बाजार क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस के दौरान लोगों ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख जितेंद्र नारायण, आचार्य महादेव उर्फ मुन्ना, पूजा यादव, डॉ. मनोज सिंह, गबर सिंह, अरविन्द ठाकुर, रामबली सिंह, मुटुर ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि छात्रा की हत्या एक जघन्य अपराध है और ऐसे अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए, ताकि समाज में कानून व्यवस्था बनी रहे। जुलूस के अंत में लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय दिलाने की अपील की।1
- अरवल जिला के ग्राम कुर्मी बीघा पोस्ट माली थाना करपी जिला अरवल के रहने वाले जितेंद्र कुमार फायरमैन में डिप्टी के पद पर तैनात थे किडनी फेल होने का कारण उनका मृत्यु हो गया भगवान आत्मा को शांति दे1
- धराउत अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का डीआरडीए के निदेशक ने किया औचक निरीक्षण ,दो चिकित्सक अनुपस्थित डीएम अलंकृता पांडे के निर्देश पर डीआरडीए के निर्देशक सह वरीय प्रभारी पदाधिकारी मखदुमपुर डॉक्टर रोहित कुमार मिश्रा के द्वारा धराउत स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया गया ।निरीक्षण के दौरान निर्देशक ने स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित दो चिकित्सक ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए ,जिन पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित से स्पष्टीकरण का निर्देश दिया ।निरीक्षण के क्रम में ओपीडी संचालन दवा उपलब्धता टीकाकरण व्यवस्था साफ सफाई पेयजल विद्युत व्यवस्था एवं समग्र रखरखाव की गांड जांच किया ।इस दौरान उन्हें कई कमियां मिली ।जिस पर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य को गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित उपस्थिति रहने का निर्देश दिया ।साथ ही चेतावनी भी दिया कि भविष्य में किसी प्रकार की लापरवाही की पाई गई तो कड़ी से कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी1
- गया जिले के गुरुआ बाजार में सड़क जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और वाहनों के लिए स्थायी स्टैंड की कमी के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन घंटों जाम लगने से स्कूली बच्चों, मरीजों, व्यापारियों और राहगीरों को कठिनाई होती है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, गुरुआ बाजार के दोनों ओर फुटपाथों पर दुकानदारों ने लगभग 10-10 फीट तक अतिक्रमण कर लिया है। इसके चलते पैदल चलने वाले लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है1
- ल गोह(औरंगाबाद) उपहारा पुलिस थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से छापेमारी कर 18.2 लीटर शराब के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया है। सबसे पहले डड़वा गांव निवासी कामदेव दास के घर छापेमारी कर एक लीटर शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया, वहीं उक्त गांव निवासी विधायक दास के घर छापेमारी कर दो लीटर शराब बरामद किया गया, हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहा। जबकि तेयाप गांव निवासी मिथलेश मांझी के घर छापेमारी कर 7.2 लीटर शराब बरामद किया, साथ ही तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं हमीदनगर बराज के समीप से एक मोटरसाइकिल से कुल आठ लीटर शराब बरामद किया, तथा तस्कर हमीदनगर गांव निवासी बिक्की कुमार व बिर्जुन कुमार को गिरफ्तार किया गया। मामले में बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चारो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।1