Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bums. Delhielhi bavasir visheshagya charm Rog visheshagyaDr s n sharma. Bums. DDr s sharma. Bums. Delhielhi bavasir visheshagya charm Rog visheshagyaDr s n sharma. Bums. DDr s n9990918571
Patrakaar Durgesh bajpei
Bums. Delhielhi bavasir visheshagya charm Rog visheshagyaDr s n sharma. Bums. DDr s sharma. Bums. Delhielhi bavasir visheshagya charm Rog visheshagyaDr s n sharma. Bums. DDr s n9990918571
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रायबरेली -राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने सोमवार को जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। भेंटवार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने जनपद में सुशासन, पारदर्शिता और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय से ही जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। परिषद के सदस्यों ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर भी अपने विचार रखे और अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर अधिकारियों ने भी परिषद के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि जनपद में निष्पक्ष प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ है और प्रशासन पत्रकारों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक संदीप श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष राम भवन, जिला सचिव जितेंद्र सविता, शैलेंद्र कुमार यादव, सदस्य अंकुर श्रीवास्तव एवं रोहित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। भेंटवार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रशासन और पत्रकारों के बीच सहयोगात्मक संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति बनी।2
- ऊंचाहार (रायबरेली): ऊंचाहार नगर के छोटी रेलवे क्रासिंग संख्या 43 सी पर सोमवार को एक बोलेरो चालक की लापरवाही के कारण बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार बोलेरो ने बंद रेलवे फाटक के बूम में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। इस अचानक हुई टक्कर से क्रासिंग के आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज रफ्तार का कहर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार को रायबरेली-ऊंचाहार शटल पैसेंजर ट्रेन के स्टेशन पर आगमन की सूचना प्राप्त हुई थी। रेलवे नियमों का पालन करते हुए गेटमैन ने यातायात रोककर फाटक बंद कर दिया था। इसी बीच, एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन आया और उसने बंद फाटक की परवाह किए बिना सीधे बूम में टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि टक्कर के समय ट्रेन क्रासिंग से कुछ दूरी पर थी, जिससे एक भीषण दुर्घटना टल गई। रेलवे प्रशासन की सतर्कता घटना के तुरंत बाद गेटमैन ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और दुर्घटना करने वाले वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया: "बूम क्षतिग्रस्त होने के बावजूद रेल यातायात बाधित नहीं होने दिया गया। वैकल्पिक तकनीकी व्यवस्था का उपयोग कर ट्रेनों को सुरक्षित पास कराया जा रहा है। चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।" कानूनी कार्रवाई शुरू आरपीएफ ने बोलेरो को जब्त कर लिया है और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुँचाने के साथ-साथ रेल सुरक्षा में बाधा डालने की धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे क्रासिंग पर बरती जाने वाली जल्दबाजी और लापरवाही की ओर सबका ध्यान खींचा है। रेलवे अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि फाटक बंद होने पर धैर्य रखें, क्योंकि आपकी थोड़ी सी जल्दबाजी जानलेवा साबित हो सकती है।1
- रायबरेली में सिलेंडर लीकेज हुआ भीषण अग्निकांड , सिलेंडर लीकेज बना ‘आग का कहर’! एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 5 की हालत गंभीर रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक ही परिवार के 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिससे हड़कंप मच गया। घायलों को पहले सीएचसी डीह ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज जारी है। हालत गंभीर होने पर 5 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। इनमें से 2 मरीजों को एम्स और 3 को केजीएमसी लखनऊ भेजा गया है। घटना की सूचना पर एडीएम, सीएमओ समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है ,और आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।1
- नाम प्रदीप कुमार ग्राम तारागंज यह पड़ोसी आए दिन लड़ाई करते रहते हैं हर 4 महीने पर सुलानामा थाने में लगता है जिसका उल्लंघन करते हुए यह लोग उलझते रहते हैं कहते हैं मेरे पास बड़े-बड़े अधिकारियों का हाथ मेरा तुम कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो मंत्री विधायक मुझे जानते हैं करने वालों के नाम लक्ष्मण केतकी एवं तुलसी घनश्याम शिव श्याम समय परिवार थाना हैदरगढ़ जिला बाराबंकी का मामला है जिस पर कार्रवाई करके सुनिश्चित करें3
- फतेहपुर जनपद वाशियो शहर वासियों को मिली 'आरिका रिसॉर्ट' की सौगात भव्य समारोह में समाजसेवी अशोक तपस्वी ने किया उद्घाटन तपस्वी नगर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रिसॉर्ट का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व विधायक सहित कई दिग्गजों ने बढ़ाई शोभा फतेहपुर जनपद के विकास और आतिथ्य सत्कार के क्षेत्र में सोमवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। शहर के तपस्वी नगर स्थित अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से सुसज्जित 'आरिका रिसॉर्ट' का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक तपस्वी और उनकी धर्मपत्नी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रिसॉर्ट का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह के दौरान शहर की राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों का जमावड़ा लगा रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह और पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह ने विशेष रूप से शिरकत कर रिसॉर्ट की भव्यता की सराहना की और संचालक मंडल को शुभकामनाएं दीं। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ऐसे आधुनिक रिसॉर्ट की स्थापना से जनपद में पर्यटन और मांगलिक आयोजनों के स्तर में सुधार होगा। मीडिया से मुखातिब होते हुए समाजसेवी अशोक तपस्वी ने बताया कि आरिका रिसॉर्ट को शहरवासियों की आधुनिक जरूरतों और आरामदायक प्रवास को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि रिसॉर्ट में वर्तमान में 16 पूर्णतः वातानुकूलित (AC) कमरे उपलब्ध हैं। इसके अलावा, एक विशाल और भव्य हॉल का निर्माण किया गया है, जो कॉर्पोरेट मीटिंग्स, गोद भराई, बरीक्षा, रिंग सेरेमनी और अन्य पारिवारिक उत्सवों के लिए एक बेहतरीन गंतव्य साबित होगा। विशेष सुविधाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले मेहमानों की सुविधा के लिए रिसॉर्ट प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप से 'पिक-अप और ड्रॉप' की नि:शुल्क व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही, युवाओं और बच्चों के आकर्षण के लिए यहाँ एक शानदार स्विमिंग पूल का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है, जो जल्द ही जनता के लिए उपलब्ध होगा। इस गरिमामय समारोह में सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, रिंकू लोहारी, शिवाकांत तिवारी, विजय शंकर शुक्ला, विद्या भूषण तिवारी, जागृति तिवारी, सीमा बाजपेई, कविता रस्तोगी और कोटेश्वर शुक्ला सहित जनपद के तमाम गणमान्य नागरिक और व्यवसायी उपस्थित रहे। अंत में अशोक तपस्वी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उनका लक्ष्य लोगों को एक सुरक्षित, स्वच्छ और उच्च स्तरीय वातावरण प्रदान करना है।1
- रायबरेली गाजीपुर और हरदोई मामलों को लेकर रायबरेली मे सपा ने जमकर प्रदर्शन किया है। इस दौरान सपाइयों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है। सपा कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च दौरान शशिकांत शर्मा.. प्रदेश सचिव, सपा ने दोनों जनपद के आरोपियों को फाँसी दिए जाने की मांग के साथ पीड़िता के परिजनों को पचास लाख रुपये मुआवज़े की भी मांग की है। राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए निशा विश्वकर्मा और शिल्पी कुशवाहा के हत्यारे को फांसी देने व परिजनों को 50-50 लाख रुपए की मांग के साथ आरोपियों के घर बुलडोज़र से गिराए जाने की भी गुहार लगाई है4
- स्लाग राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट रायबरेली। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह से मुलाकात कर उन्हें उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। भेंटवार्ता के दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने जनपद में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था, सुशासन एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग की भी आशा जताई। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक संदीप श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष राम भवन, जिला सचिव जितेंद्र सविता, शैलेंद्र कुमार यादव, सदस्य अंकुर श्रीवास्तव एवं रोहित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के पट्टी मजरे जमानपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में एक महिला और दूसरे पक्ष का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। पुरानी रंजिश बनी विवाद का कारण मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अंजू (35 वर्ष) पत्नी रामदेव का अपने पड़ोसियों के साथ पुराना विवाद चल रहा था। रविवार शाम इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे और धारदार हथियार निकल आए। इस संघर्ष में अंजू के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह लहूलुहान हो गईं। वहीं, दूसरे पक्ष से अंकराज पुत्र जगदीश भी इस लड़ाई में घायल हुए हैं। चिकित्सकीय स्थिति परिजनों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऊंचाहार लाया गया। सीएचसी के डॉक्टर मोहम्मद अख्तर ने बताया कि महिला की स्थिति काफी गंभीर थी, जिसके सिर पर गहरा घाव होने के कारण 10 टांके लगाए गए हैं। दूसरे पक्ष के घायल अंकराज का भी उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर के अनुसार, महिला की स्थिति पर विशेष नजर रखी जा रही है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी1
- अग्नि पीड़ितो की किया मदद अमेठी स्थानीय विकासखंड के अंतर्गत हीरमती शाह मजरे मोचवा गांव में आग लगने से दर्जनों परिवार बेघर हो गए थे उनकी सहायता के लिए समाजसेवी आगे आए हैं सोमवार को भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू अग्नि पीड़ितो के घर जाकर उनके आंसू पोछे उन्हें एक महीने का राशन किट दूध पाउडर पशुओं के लिए भूसा चारे की व्यवस्था किया श्री सिंह ने बताया इस गांव के एक दर्जनों परिवार बेघर हो गए हैं उनके छप्पर खाद्यान्न आ ग की भेंट चढ़ गए थे उनके खाद्यान्न पशु चारा सब नष्ट हो गया है वे लोगों से अपील किया की सभी अग्नि पीड़ितो की मदद करें उपजिलाधिकारी से बात करके पीड़ितों को मदद दिलाने का भी आश्वासन दिया आशुतोष राणा विजयपाल उपाध्याय सहित दर्जनों लोग थे1