पत्रकार सुरक्षा परिषद ने अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट, सुशासन पर जोर रायबरेली -राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने सोमवार को जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। भेंटवार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने जनपद में सुशासन, पारदर्शिता और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय से ही जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। परिषद के सदस्यों ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर भी अपने विचार रखे और अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर अधिकारियों ने भी परिषद के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि जनपद में निष्पक्ष प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ है और प्रशासन पत्रकारों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक संदीप श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष राम भवन, जिला सचिव जितेंद्र सविता, शैलेंद्र कुमार यादव, सदस्य अंकुर श्रीवास्तव एवं रोहित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। भेंटवार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रशासन और पत्रकारों के बीच सहयोगात्मक संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति बनी।
पत्रकार सुरक्षा परिषद ने अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट, सुशासन पर जोर रायबरेली -राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने सोमवार को जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। भेंटवार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने जनपद में सुशासन, पारदर्शिता और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय से ही जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। परिषद के सदस्यों ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर भी अपने विचार रखे और
अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर अधिकारियों ने भी परिषद के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि जनपद में निष्पक्ष प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ है और प्रशासन पत्रकारों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक संदीप श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष राम भवन, जिला सचिव जितेंद्र सविता, शैलेंद्र कुमार यादव, सदस्य अंकुर श्रीवास्तव एवं रोहित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। भेंटवार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रशासन और पत्रकारों के बीच सहयोगात्मक संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति बनी।
- रायबरेली। भारतीय मज़दूर संघ, जिला इकाई रायबरेली का जिला सम्मेलन जिला सहकारी बैंक के सभागार में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश मंत्री राय प्रदीप चंद्र प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला संरक्षक नागेश सिंह, संरक्षक रामकुमार तिवारी एवं श्री आरडी . सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही आशा संगिनी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती उषा जी, ग्रामीण बैंक के राष्ट्रीय सचिव धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं रोडवेज़ से राकेश तिवारी जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में जनपद के विभिन्न विभागों—ग्रामीण बैंक, आईटीआई, रेलवे, रेल कोच फैक्ट्री, आंगनबाड़ी, एनएचएम, डाक विभाग, एनटीपीसी आदि—के सैकड़ों कर्मचारी एवं संगठन पदाधिकारी भारी संख्या में शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं उत्साहपूर्ण रहा। सम्मेलन के दौरान भारतीय मज़दूर संघ के गौरवशाली इतिहास, श्रमिक हितों के लिए उसके संघर्ष एवं संगठन की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय मज़दूर संघ सदैव राष्ट्रहित, श्रमिक कल्याण एवं सामाजिक समरसता के लिए प्रतिबद्ध रहा है। जिला सम्मेलन के माध्यम से नई जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें— अध्यक्ष: चंद्रमोहन सिंह जिला महामंत्री: धर्मेन्द्र तिवारी कोषाध्यक्ष: उमाशंकर कार्यकारी अध्यक्ष/उपाध्यक्ष: सुधीर सिंह उपाध्यक्ष: जितेंद्र सिंह, श्रीमती हेमलता साहू, श्रीमती संतोष कुमारी मंत्री: संदीप मिश्रा, श्री अंकित कुमार संगठन मंत्री: धर्मेन्द्र सिंह चौहान प्रचार मंत्री: दिनेश सिंह कार्यालय मंत्री: रवि रावत नई कार्यकारिणी ने सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रमिक हितों की रक्षा एवं संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। निर्णय लिया गया कि सभी संबद्ध संगठनों के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे, तथा जनपद की सभी इकाइयों के अध्यक्ष एवं महामंत्री पदेन सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। अंत में सभी उपस्थित साथियों ने संगठन की मजबूती एवं श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।1
- उत्तर प्रदेश के महराजगंज से खाकी को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहाँ आपसी विवाद सुलझाने पहुँची पुलिस ने कथित तौर पर खुद ही गुंडई की सारी हदें पार कर दीं। सोशल मीडिया पर वायरल दावों और आरोपों के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने एक व्यक्ति को बीच सड़क पर पटक-पटक कर बेरहमी से पीटा, जिससे 'मित्र पुलिस' का चेहरा और भी भयावह नजर आने लगा। महिलाओं के साथ भी अभद्रता का आरोप मामला यहीं नहीं थमा; पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने घर की महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उन्हें थाने ले जाकर उनके साथ मारपीट की गई। यह घटना उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवालिया निशान खड़े करती है। क्या वर्दी अब प्रताड़ना का लाइसेंस है? एक तरफ सरकार 'अनुशासित पुलिस' और 'रामराज्य' की बात करती है, वहीं दूसरी ओर मामूली बहस पर पुलिस का यह हिंसक अवतार जनता में खौफ पैदा कर रहा है। सवाल यह उठता है कि क्या वर्दी अब आम नागरिकों को प्रताड़ित करने का लाइसेंस बन चुकी है? इस घटना ने विपक्ष को भी हमलावर होने का मौका दे दिया है, जिससे खाकी की साख दांव पर है।1
- मेरठ में होमगार्ड का एग्जाम देकर लौट रहे युवक का हेलमेट चोरी हो गया वह पहली बार मेरठ आया था इसलिए रास्ता भटककर, दिल्ली-मेरठ बाईपास पर पहुंच गया विनोद कुमार दरोगा जितेंद्र सिंह ने बिना किसी कारण के युवक को थप्पड़ मारे, गालियां दीं जिसका वीडियो सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है,और बाइक का चालान काटते हुए 5000 भी छीन लेने का आरोप लगा है।1
- *हाइवे किनारे महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस* *कौशांबी* सैनी कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार दोपहर कछुआ स्थित टाटा मोटर्स की बाउंड्री के पीछे खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने मौके का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by Local news tv1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- रायबरेली -राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने सोमवार को जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। भेंटवार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने जनपद में सुशासन, पारदर्शिता और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय से ही जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। परिषद के सदस्यों ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर भी अपने विचार रखे और अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर अधिकारियों ने भी परिषद के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि जनपद में निष्पक्ष प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ है और प्रशासन पत्रकारों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक संदीप श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष राम भवन, जिला सचिव जितेंद्र सविता, शैलेंद्र कुमार यादव, सदस्य अंकुर श्रीवास्तव एवं रोहित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। भेंटवार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रशासन और पत्रकारों के बीच सहयोगात्मक संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति बनी।2